पंचकूला के कालका में बस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल
Panchkula, Haryana:पंचकूला के कालका गांव के पास हरियाणा रोडवेज की मिनी बस हादसा ग्रस्त हुई। सुबह गांव डखरोग से कालका जाते समय बस रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बता दें कि करीब 50 से ज्यादा स्कूली छात्र व आम नागरिक घायल हैं। घायलों को पंचकूला अस्पताल और कुछ को कालका अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। वहीं कालका विधायक प्रदीप चौधरी व भाजपा पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्रकूट: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस जवानों को दी गई पुष्पांजलि
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स, चित्रकूट स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में दिनांक 01.09.2025 से 31.08.2026 तक कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों के नाम एवं उनकी वीरगाथाओं का वाचन किया गया। तत्पश्चात शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम के क्रम में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरान्त सेरेमोनियल गार्द द्वारा शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक सलामी अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया।
