134108
रायपुर रानी के पास भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में लगी आग
Panchkula, Haryana:रायपुर रानी के नजदीक गोलपुरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार आमने-सामने से दो ट्रकों की टक्कर हो गई जिसके बाद एक ट्रक में लगे सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट हो जाने से दोनों ट्रकों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दोनों ट्रकों के चालक जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल को बुलाया गया। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CHANPATIA: भूमाफियाओं की नजर वाण गंगा मैदान पर, हिंदू आस्था खतरे में
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां हिंदुओं के आस्था का प्रतीक वाण गंगा स्नान सह पशु मेला भी सुरक्षित नहीं है असमाजिक तत्वों ने 52 बीघा के भूभाग पर कब्जा करने की कोशिश की है जिससे हिंदुओं में आक्रोश बढ़ गया है बता दे चनपटिया का ऐतिहासिक वाण गंगा स्नान सह पशु मेला पर भूमाफियाओं की नजर पड़ गई है एक मुस्लिम भूमाफिया ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है यह जमीन पूरी तरह से सरकारी है 2008 के पहले इस जमीन का मेला के लिए बेतिया एसडीएम के द्वारा डाक किया जाता था 2008 से नगर पंचायत चनपटिया के द्वारा प्रतिवर्ष डाक किया जा रहा है प्रतिवर्ष सरकार को इस जमीन से पांच लाख तक का राजस्व प्राप्त होता है . मेला ग्राउंड संरक्षण समिति का आरोप है कि गयासुद्दीन अंसारी नामक एक भूमाफिया की नजर इस मेला ग्राउंड पर पड़ गया है पिछले दिनों पूर्वजो का जमीन का हवाला दे साढ़े सात कट्ठा जमीन पर चार दीवारी तक कर दिया था जिसके बाद हिन्दू समाज के युवकों में आक्रोश फैल गया फिर हिंदुओं ने उस चार दीवारी को तोड़ कर गिरा दिया। मेला ग्राउंड संरक्षण समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद सदस्य वतन केसरी सदस्य राहुल कुमार ने बताया कि मुस्लिम भूमाफिया के द्वारा क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है यह 52 बीघा की जमीन हिंदुओं का आस्था का प्रतीक है सैकड़ों साल से कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु दूर दूर से गंगा स्नान करने आते है यहां सैकड़ो वर्ष से पशु मेला लगते आ रहा था नगर पंचायत के द्वारा इसका डाक किया जाता है यह सरकारी भूमि है यह जानते हुए गयासुद्दीन अंसारी ने जमीन पर चार दीवारी खड़ा कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है जिसका आवेदन जिलाधिकारी को दिया गया है चनपटिया के आमलोग आस्था के इस केंद्र को बचाने के लिए डीएम से अपील की है।नगर Panchayat की अध्यक्ष रजनी देवी ने सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को पत्र लिखकर भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल उठता है सरकारी जमीन पर गयासुद्दीन ने कैसे चार दीवारी खड़ा कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है क्या प्रशासन ने इसकी जांच की है ?प्रशासन आगे की क्या कार्रवाई कर रही है यह आमलोग जानना चाहते है?भूमाफियाओं का हौसला कैसे इतना बुलंद हो गया है कि हिन्दुओं के आस्था के केंद्र पर भी कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे है। बाइट राजकिशोर प्रसाद__अध्यक्ष बाइट_vatan केसरी__सदस्य बाइट___राहुल कुमार__सदस्य0
0
Report
BJP की नई टीम घोषित, राजेश मंगल बने राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- BJP की नई टीम की घोषणा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बने राजेश मंगल केंद्रीय नेतृत्व ने जताया आभार, कहा आम कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीद पर खरा उतरूंगा0
0
Report
BJP ने नई टीम की घोषणा; राजेश मंगल बने राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर BJP की नई टीम की घोषणा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बने राजेश मंगल केंद्रीय नेतृत्व ने जताया आभार, कहा आम कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीद पर खरा उतरूंगा0
0
Report
Advertisement
बैतूल में लोकायुक्त ने रिश्वतखोरी का पर्दाफाश; दो वन विभाग कर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के पश्चिम वन मंडल कार्यालय में सोमवार को भोपाल लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी का पर्दाफाश किया। लोकायुक्त ने वन विभाग के दो कर्मचारियों को 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में एक कंप्यूटर ऑपरेटर तोमर और एक सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी पाल शामिल हैं। शिकायतकर्ता वन रक्षक सुशांत पाठक ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि पदोन्नति करवाने के नाम पर उनसे 55 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। फरियादी का आरोप है कि यह रिश्वत डीएफओ, एसडीओ और रेंजर के नाम पर मांगी गई थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद भोपाल लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया और दोनों कर्मचारियों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने आरोपियों के पास से 55 हजार रुपये बरामद किए और दोनों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब इस मामले में जांच का सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रिश्वत की मांग वास्तव में वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर की गई थी या फिर उनका भी इसमें कोई रोल है। लोकायुक्त की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।0
0
Report
आगरा में शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक, महाराष्ट्र-यूपी की संयुक्त पहल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में शिवाजी महाराज के शौर्य और वीरगाथा का साक्षी बनेगा आगरा जहां कैद रहे शिवाजी वहां बनेगा शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक महाराष्ट्र सरकार और यूपी सरकार के संयुक्त प्रयास से बनेगा वर्ल्ड क्लास स्मारक आगरा के कोठी मीना बाजार कोठी में कैद रहे थे शिवाजी महाराज आगरा पहुंचे महाराष्ट्र सरकार के शिक्षामंत्री भरत सेठ गोगल और अन्य मंत्री जय कुमार रावल ने यूपी के उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ किया स्थल का निरीक्षण अब हर साल 17 अगस्त को शिवाजी महाराज की वीरता और चातुर्य को मनाया जाएगा चातुर्य दिवस के रूप में इस दिन महाराष्ट्य और यूपी में शिवाजी महाराज की वीरगाथाओं और शौर्य कथाओं से परिपूर्ण होंगे कार्यक्रम जल्द ही कोठी मीना बाजार पर भव्य स्मारक का काम शुरू होने का दोनों ही मंत्रियों ने किया दावा0
0
Report
अलीगढ़ ट्रक टक्कर: चार लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में हड़कंप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ः अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार लोगों को टक्कर दी. टक्कर लगने से एक सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार तोमर समेत चार लोगों की मौत. एक बाइक सवार दरोगा और दो सब्जी विक्रेताओं और एक बाइक सवार की मौके पर मौत. सूचना पर इलाके की पुलिस पहुंची. आगरा रोड मडराक इलाके में घटना.0
0
Report
Advertisement
हरदोई में कांवरिया की सड़क हादसे में मौत, जलाभिषेक यात्रा टूट गई
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सड़क हादसे में कांवरिया की मौत,कांवड़ यात्रा पर निकला था 22 साल का रिंकू,रास्ते में मौत ने रोक दी राह,ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर महादेव के जलाभिषेक की आस्था लेकर निकला 22 साल का रिंकू मंजिल तक नहीं पहुंच सका।हरदोई के बिलग्राम में हुए सड़क हादसे ने कांवड़ यात्रा को मातम में बदल दिया।संडीला क्षेत्र के गांव से करीब 70 लोग अलग-अलग बाइकों से एक साथ कांवड़ यात्रा पर निकले थे। सभी पहले बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के राजघाट पहुंचे, जहां से गंगाजल लेकर बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। इसी दौरान गुलाबवाड़ी के पास रिंकू की बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई।जिस ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हुआ उस पर भी कांवरिया सवार थे और राजघाट जा रहे थे。 हादसे में बाइक सवार रिंकू समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रिंकू ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही कांवड़ यात्रा पर निकले साथियों और परिवार में मातम छा गया। संडीला थाना क्षेत्र के नानकखेड़ा मजरा सोम निवासी रिंकू पुत्र सुशील कुमार बाइक चला रहा था। उसके साथ पवन कुमार पुत्र जगदीश और सत्येंद्र पुत्र भैयालाल भी थे। बताया गया कि रिंकू दूसरी बार कांवड़ यात्रा पर निकला था। गांव से करीब 70 लोग अलग-अलग बाइकों से एक जत्थे के रूप में निकले थे। सभी का पहला पड़ाव बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र का राजघाट था। वहां पहुंचकर सभी ने गंगाजल लिया और बाराबंकी जिले में स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए आगे बढ़े। इसी यात्रा के दौरान गुलाबवाड़ी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से रिंकू की बाइक की टक्कर हो गई। महादेव के जलाभिषेक को लेकर उत्साह से निकला रिंकू का यह सफर आखिरी साबित हुआ। रिंकू पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके बाद काजल, विनीता, दीपाली और विशाल हैं। पिता सुशील कुमार और मां अनीता बच्चों के साथ हरियाणा में रहते हैं, जबकि रिंकू गांव में अपने दादा मिश्रीलाल के साथ रहता था। परिवार को जैसे ही रिंकू की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। जिस रिंकू के कदम महादेव के दरबार में जल चढ़ाने के लिए बढ़ रहे थे, उसकी यात्रा रास्ते में ही खत्म हो गई है। कांवड़ यात्रा के बीच हुई इस दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।0
0
Report
बुजुर्ग पिता के अंतिम संस्कार में बेटियों की गैरहाजिरी पर सामाजिक संस्थाएं एकजुट श्रद्धांजलि
Sonipat, Haryana:बुजुर्ग पिता के अंतिम संस्कार में बेटियों की गैरहाजिरी पर सामाजिक संस्थाएं एकजुट श्रद्धांजलि0
0
Report
हनुमानगढ़ में 17 करोड़ रुपये की नशीली टैबलेट्स जब्त, गिरोह का नेटवर्क ध्वस्त
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में 17 करोड़ रुपये नशीली टैबलेट्स जब्त, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीएसटी टिम की सूचना पर दी गई दबिश, सिंधी मोहल्ला स्थित गोदाम में टाउन पुलिस की दबिश, टाउन पुलिस ने 4 लाख 12 हजार 332 नशीली व प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल किए जब्त, नशीली दवाइयों की अवैध सप्लाई के आरोप में मनप्रीत सिंह, विनोद कुमार और पप्पु सिंह गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी, नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश और पूरे गिरोह को लेकर अनुसंधान जारी, एसपी बी आदित्य ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी.0
0
Report
Advertisement
शासकीय ITI के निजीकरण के खिलाफ कुंडी-बभीमपुर के छात्रों ने सड़कों पर उग्र प्रदर्शन
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले के शाहपुर और भीमपुर क्षेत्र की शासकीय आईटीआई को निजी संस्था को सौंपे जाने के फैसले के विरोध में छात्रों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। सैकड़ों छात्रों ने 4 किलोमीटर पैदल march निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निजीकरण का आदेश वापस लेने की मांग की। बैतूल जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुंडी और भीमपुर को निजी संस्था परम फाउंडेशन को सौंपे जाने के निर्णय के विरोध में सोमवार को छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया। कुंडी आईटीआई के करीब एक सैकड़ा छात्र संस्थान से पैदल मार्च करते हुए करीब 4 किलोमीटर दूर शाहपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए शासकीय आईटीआई तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। निजीकरण होने पर गरीब और ग्रामीण विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और प्रवेश प्रक्रिया सहित अन्य व्यवस्थाओं में मनमानी की आशंका बढ़ जाएगी। ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और कमजोर वर्गों के शैक्षणिक एवं आर्थिक हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसे में आदिवासी बहुल क्षेत्रों की शासकीय संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपने का फैसला उचित नहीं है। छात्रों ने मांग की है कि कुंडी और भीमपुर आईटीआई के निजीकरण का आदेश तत्काल निरस्त किया जाए। दोनों संस्थानों کا संचालन पूरी तरह शासकीय नियंत्रण में रखा जाए, आधुनिक मशीनें, पर्याप्त प्रशिक्षक और रोजगारपरक ट्रेड उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही मध्यप्रदेश की 16 आदिवासी शासकीय आईटीआई के निजीकरण पर रोक लगाकर इन्हें बेहतर कौशल विकास केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। फिलहाल छात्रों ने सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अब देखना होगा कि सरकार छात्रों की मांगों पर क्या निर्णय लेती है। बाइट -1- संजना कहार, छात्रा बाइट -2- अकील इवने, छात्र0
0
Report
जवान ने खुद पर गोली चलाई, कंधे में गोली लगने से गंभीर हालत
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर जवान ने की खुदखुशी की कोशिश, खुद पर गोली चलाकर जान देने की कोशिश, गोली कंधे में लगी जवान गंभीर रूप से घायल, जवान को अस्पताल में कराया गया भर्ती, जवान की पहचान विजय जेना के रूप में हुई, सर्विस पिस्टल से चलाई गोली, आत्महत्या की कोशिश की वजह अज्ञात, पुलिस मामले की कर रही जांच, प्रशिक्षु डीएसपी सुमित चंद्रा की सुरक्षा में तैनात है जवान0
0
Report
जनकपुरी भारती कॉलेज ने 250 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर वितरित कर सम्मानित किया
Delhi, Delhi:दिल्ली के जनकपुरी भारती कॉलेज में 250 दिव्यांग को व्हील चेयर ट्राई साइकिल कानों के उपकरण भेंट कर किया सम्मानित। इस अवसर पर भारत सरकार के अधिकारी भी रहे मौजूद। राजधानी में दिव्यांगों के लिए समय-समय पर सरकार उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्य करती है ऐसे ही 250 से अधिक दिव्यांग जिसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी शामिल थे की जीवन को सुलभ और सुगम बनाने के लिए जनकपुरी के भारती कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 250 से अधिक दिव्यांगों को न सिर्फ ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर और हियरिंग एड डिस्ट्रीब्यूशन किया गया। इसका उद्देश्य इन वस्तुओं के उपलब्ध होने से उन्हें रोजगार में मदद मिल सके। आयोजकों के साथ भारती कॉलेज की प्रिंसिपल और संस्थापक का कहना है ऐसे प्रयास समय-समय पर किए जाते रहने चाहिए ताकि दिव्यांग भी हमारे साथ समाज की मुख्य धारा में जुड़कर समाज के विकास में योगदान दे सकें।0
0
Report
Advertisement
SDM मानपुर के लिए हरनीति कौर कलसी की नियुक्ति
Umaria, Madhya Pradesh:हरनीति कौर कलसी (SDM मानपुर)0
0
Report
बिहार में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल से समस्याओं का 30 दिनों में निपटारा
Patna, Bihar:पटना: बिहार के विद्यार्थियों के लिए बड़ी और राहत देने वाली खबर है। अब पढ़ाई, कॉलेज और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए छात्रों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के जेडी वूमेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में इस पोर्टल का शुभारंभ किया। सरकार का दावा है कि इस डिजिटल व्यवस्था के जरिए विद्यार्थियों की समस्याओं को एक जगह दर्ज किया जाएगा और उनके समाधान की पूरी प्रक्रिया को अधिक आसान, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की कोशिश की जाएगी। खास बात यह है कि पोर्टल को केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और सरकार के बीच सीधे संवाद के प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करने की तैयारी है。 अब एक क्लिक पर दर्ज होगी छात्र-छात्राओं की समस्या कॉलेज में पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी कक्षा से जुड़ी समस्या होती है तो कभी परीक्षा, प्रमाणपत्र, छात्रवृत्ति या दूसरी शैक्षणिक सुविधाओं को लेकर दिक्कत सामने आती है। वहीं छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के सामने भोजन, रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं से संबंधित समस्याएं भी आती रहती हैं。 इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी सहयोग पोर्टल तैयार किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक और छात्रावास संबंधी शिकायतें या सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इससे शिकायतों को संबंधित विभाग या अधिकारी तक पहुंचाने की प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद है। सरकारी और निजी संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के अनुसार, राज्य के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शैक्षणिक और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं को पोर्टल के माध्यम से दर्ज किया जा सकेगा। यानी यह व्यवस्था केवल सरकारी कॉलेजों या विश्वविद्यालयों तक सीमित नहीं रहेगी। विद्यार्थी अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज करने के बाद उसके समाधान की प्रक्रिया पर भी नजर रख सकेंगे। इससे शिकायत करने के बाद उसका क्या हुआ, किस अधिकारी के पास मामला पहुंचा और समाधान कब तक होगा, जैसी जानकारी हासिल करना आसान हो सकता है। 30 दिनों में शिकायत के निपटारे का लक्ष्य इस पोर्टल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में शिकायतों के समाधान के लिए तय समयसीमा भी शामिल है। कार्यक्रम में दी गई जानकारी के मुताबिक, शिकायत दर्ज होने की तारीख से 30 दिनों के अंदर उसके निपटारे और आवेदक को इसकी सूचना देने की व्यवस्था की जाएगी。 अगर यह व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू होती है तो विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। अक्सर शिकायत करने के बाद छात्रों को यह पता नहीं चल पाता कि उनकी समस्या किस स्तर पर लंबित है। समयसीमा तय होने से संबंधित अधिकारियों पर भी शिकायतों के निपटारे की जिम्मेदारी बढ़ेगी。 1100 नंबर पर भी मिलेगी जानकारी पोर्टल का इस्तेमाल करने में विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए 1100 नंबर पर संपर्क की सुविधा भी दी गई है। विद्यार्थी सहयोग शिविर और पोर्टल से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए इस नंबर का इस्तेमाल कर सकेंगे。0
0
Report
सियाचीन की कठिनतम परिस्थितियों में जनरल पांडे ने सैनिकों की तैयारी पर बल दिया
Aram Pora, Ganderbal, Lieutenant General Madanraj Pande, GOC, Fire and Fury Corps, visited Siachen to review operational preparedness and interact with troops deployed on the world's highest battlefield. Interacting with Siachen Warriors, the Corps Commander appreciated their high morale, professionalism and resilience under extreme terrain and weather conditions. He exhorted all ranks to maintain the highest standards of readiness, discipline and operational excellence.0
0
Report
Advertisement
