134108
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने किया पंचकूला में दौरा
Panchkula, Haryana:विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 1 माजरी चौक का निरीक्षण किया था। साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था और अन्य समस्याओं का जायजा भी लिया था। इस दौरान कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि वह अनुभवी मंत्री हैं और उनके आने से दक्षिण हरियाणा में भाजपा मजबूत होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचायत चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों की सूची बनाने के आरोपों पर सियासत गर्म
Jaipur, Rajasthan:पंचायत चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों की सूची निकलवाने का आरोप नेता प्रतिपक्ष जूली बोले- सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही सरकार राजस्थान में पंचायती राज चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों की जानकारी जुटाने को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। जूली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के जनादेश से घबराई भाजपा सरकार अब पंचायती राज चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों की सूची सरकारी मशीनरी से निकलवाने में लगी है।जूली ने आरोप लगाया कि सरकार इन जानकारियों का इस्तेमाल उम्मीदवारों को डराने-धमकाने के लिए करना चाहती है। उन्होंने सीएमओ में बैठे अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि कौन अधिकारी ऐसे आदेशों की पालना करा रहे हैं। जूली ने नगर निकाय चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता सब जान चुकी है कि सरकार नगर निकाय चुनावों में बुरी तरह हारी है। हारे हुए चुनाव को जीत बताने के लिए लोकतंत्र का हनन और विभागों के जरिए गुंडागर्दी की गई। उन्होंने कहा कि जनता झुकने वाली नहीं है और पंचायती राज चुनाव में सरकार को हकीकत नजर आ जाएगी। नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग से भी मामले की जांच कराने की मांग की है।0
0
Report
कोडरमा के जामु विद्यालय में मध्यान भोजन के बाद 48 बच्चे बीमार
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड स्थित जामु स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में मध्यान भोजन का खाना खाने के बाद तकरीबन 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत के बाद सभी बच्चों को आनन-फ़ानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हालांकि एतिहात के तौर पर बच्चों को अभी भी चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में आज मध्यान भोजन के तहत चावल, दाल और आलू सोयाबीन की सब्जी बनी थी, जिसे खाने के बाद बच्चों को पेट में दर्द होने लगा और कुछ बच्चे उल्टी भी करने लगे। इसके बाद वहां मौजूद शिक्षकों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। इधर, बच्चो के बीमार होने की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और अपने बच्चों का हाल चाल लिया। स्कूल में आज 62 बच्चों की उपस्थिति थी जिनमें 48 बच्चे खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रखंड और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी स्कूल और अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।0
0
Report
नो यूपीआई डे: व्यापार मंडलों का MDR विरोध आंदोलन तेज
Jaipur, Rajasthan:2 एवं 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ केन्द्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर यूपीआई के प्रयोग पर 40 पैसा सैंकड़ा एमडीआर अधिसूचित किया है। इसी अधिसूचना में एक लाख तक का पेमेन्ट पाने वाले उन सभी ट्रांजेक्शन पर शून्य एमडीआर का फायदा दिया गया है यानि 1 लाख 1 हजार का पेमेन्ट पाने वाले ट्रांजेक्शन पर 40 पैसे सैंकड़ा एमडीआर देय होगा। रेलवे, टेलीकॉम, इन्श्योरेन्स, फ्यूल व खेती से जुड़े सामान पर 5 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन फिक्स्ड एमडीआर आरोपित किया गया है। म्यूचअल फण्ड्स, सिक्यूरिटीज, स्टॉक ब्रोकर, डीलर से जुड़े पेमेन्ट पर 0.02 प्रतिशत का एमडीआर लगाया गया है। विरोधस्वरूप भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की गवर्निंग बॉडी तथा आमंत्रित सैंकड़ों व्यापारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा मीटिंग आयोजित की गयी। मुख्यतया जिसमें पंजाब व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्यारेलाल सेठ, महामंत्री समीर जैन, बीयूवीएम पंजाब के अध्यक्ष रंजन अग्रवाल, कैमिट महाराष्ट्र के चेयरमेन एवं बीयूवीएम वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन गुरनानी, कैमिट महाराष्ट्र अध्यक्ष एवं बीयूवीएम उपाध्यक्ष दीपेन अग्रवाल, बीयूवीएम राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारकनाथ त्रिवेदी पश्चिम बंगाल, बीयूवीएम राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरसिंह अग्रवाल गुजरात, बीयूवीएम राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ग्रोमा महाराष्ट्र के अध्यक्ष भीमजी भानुशाली, संजय अग्रवाल नागपुर, संजय सेठ कोल्हापुर, आदेशपाल चाबरिया and ươngआय आदि कई देश के अग्रणी नेतृत्व प्रदान करने वाले व्यापारियों ने आयोजित सभा में शिरकत की। सभा की अध्यक्षता बीयूवीएम राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने की तथा सभा का संचालन बीयूवीएम वरिष्ठ महामंत्री मुकुन्द मिश्रा एवं राष्ट्रीय महामंत्री अजीत कोठारी कोल्हापुर ने किया। देश के करीब 17 प्रान्तों से जुड़े व्यापारियों ने यूपीआई पर एमडीआर लगाने का घोर विरोध किया और इसे तत्काल प्रभाव से वापिस लेने के लिये तीव्र आंदोलन चलाने के सुझाव प्रस्तुत किये। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि - 1. 2 अक्टूबर को गांधाीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यूपीआई पर लगाये जा रहे एमडीआर के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की जायें। साथ ही 2 अक्टूबर को पूरे भारत में ‘नो यूपीआई डे’ रखकर यूपीआई के द्वारा कोई लेनदेन नहीं किया जायें। 2. 15 अक्टूबर को काला दिवस मनाते हुए देश के समस्त व्यापारी ‘नो यूपीआई डे’ रखकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। 3. 10 अक्टूबर शनिवार को सभी संस्थायें अपने-अपने स्थान पर यूपीआई एमडीआर चार्ज के विरोध में धरना-प्रदर्शन करें। 4. बीयूवीएम राष्ट्रीय स्तर पर मेमोरेन्डम/ज्ञापन तैयार कर सभी संस्थाओं को भेजें और सभी संस्थायें अपने-अपने सांसदों को ज्ञापन प्रस्तुत करें। 5. बीयूवीएम का प्रतिनिधिमण्डल यूपीआई पर एमडीआर नहीं लिया जाये का ज्ञापन तैयार कर प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री जी से समय लेकर ज्ञापन प्रस्तुत करें। 6. स्थान की व्यवस्था को देखते हुए आगे की रूपरेखा तय करने के लिये तारीख तय कर यूपीआई पर एमडीआर के विरोध के साथ ही दिल्ली में बीयूवीएम के बैनर तले देश की सभी संस्थाओं की मीटिंग आमंत्रित की जायेगी। उसकी सूचना बाद में भेज दी जायेगी। 7. बीच-बीच में देश के सभी व्यापारी काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन जारी रखें।0
0
Report
Advertisement
अनुराग ढांडा का दावा: पंजाब में ड्रग्स फैलाने का भाजपा-अकाली से संबंध, INDIA गठबंधन एकजुट
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: AAP के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा कहते हैं, "पंजाब में अमित शाह भगवंत मान को गालियां देकर अपनी हताशा निकाल रहे थे। वे गालियां क्यों दे रहे थे? क्योंकि उनका कैंपेन कई दिनों से चल रहा था, फिर भी उसमें चार लोग भी नहीं आए। उनके अपने नेता ही ट्रकों पर घूम रहे थे। किसी ने उनके कैंपेन पर ध्यान नहीं दिया। ऐसा इसलिए है क्योंकि हर कोई जानता है कि BJP की सोच ही पंजाब के खिलाफ है। 2007 से 2017 के बीच अकाली-BJP सरकार के समय ही पंजाब के हर घर में ड्रग्स पहुंचे थे, राज्य तब से ही इस समस्या से जूझ रहा है और इसे खत्म करने की कोशिश कर रहा है। गुजरात ड्रग्स का बड़ा अड्डा बन गया है वहां हजारों किलो नशीले पदार्थ पकड़े जा रहे हैं... हरियाणा में उनकी सरकार है, और हरियाणा ड्रग्स की लत में डूब रहा है। BJP ने पूरे देश में ड्रग्स का कारोबार फैलाया है, और पंजाब में भी 2007 से 2017 के बीच अकाली दल के साथ मिलकर BJP ही हर घर तक ड्रग्स पहुंचाने के लिए जिम्मेदार थी... आज INDIA गठबंधन की बैठक पर उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि यह सिर्फ़ एक पार्टी या गठबंधन का मुद्दा नहीं है यह देश के 140 करोड़ लोगों से जुड़ा है। वोट देने के अधिकार के साथ कोई भी छेड़छाड़ राष्ट्रीय चिंता का विषय है, और इस लड़ाई को लड़ने के लिए पूरे देश को एकजुट होना चाहिए। 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने 'चुनाव आयोग को ठीक करने' के लिए एक आंदोलन की घोषणा की है। देश के युवा 'कॉकरोच जनता पार्टी' के साथ खड़े हैं, और हमारा मानना है कि अलग-अलग मंचों से यह लड़ाई लड़ने से मकसद कमजोर ही होगा। सभी पार्टियों और गठबंधनों को इस लड़ाई को लड़ने और युवाओं का हाथ मजबूत करने के लिए 'कॉकरोच जनता पार्टी' की युवाओं के नेतृत्व वाली पहल में शामिल होना चाहिए..."0
0
Report
भाजपा ने ज्ञानेश कुमार के गायब करवाने के बयान पर ममता बनर्जी को घेरा
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता (पश्चिम बंगाल): INDIA गठबंधन की बैठक, EVM-बैलेट से वोटिंग की मांग और CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणियों पर भाजपा नेता केया घोष ने कहा, " जब दुनिया आगे बढ़ रही है ममता बनर्जी को पीछे जाना है। यही ममता बैलेट बॉक्स के लिए, वोटिंग कार्ड के लिए लड़ी थी लेकिन अब ममता बोल रही है कि ज्ञानेश कुमार को गायब कर देंगी। मुद्दा ही नहीं है लेकिन उनको मुद्दा बनाना है। मुद्दा ये है कि वो हार चुकी हैं। वो अपना हार मान लें। उनकी पार्टी गायब हो गई है और उनका अस्तित्व गायब होने के कगार पर है...इसलिए ममता बनर्जी चाहती हैं कि ज्ञानेश कुमार गायब हो जाएं..."0
0
Report
जमीन विवाद में महिला और बेटे पर हमला, एसपी से कार्रवाई की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- जमीन विवाद में महिला और बेटे से मारपीट का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया निवासी जयकुंवर ने पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर जमीन के बंटवारे को लेकर रंजिश रखने वाले लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शिकायती पत्र के मुताबिक, जयकुंवर के पति की करीब 20 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर उनके देवरों और उनके परिवार से विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 29 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने बेटे अनिरुद्ध के घर से दूसरे बेटे धर्मेंद्र के घर जा रही थीं। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। महिला के मुताबिक, उनके बेटे अनिरुद्ध के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।0
0
Report
Advertisement
headline
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में फ्लाईओवर से एक 22 वर्षीय युवती ने चलांग लगा दी। घटना सीएसएचपी स्कूल के पास स्थित फ्लाईओवर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीआरवी के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि डीपीएस फ्लाईओवर और सीएसएचपी स्कूल के पास एक महिला फ्लाईओवर से नीचे कूद गई है। सूचना पर विजयनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल युवती को फौरन फ्लोरेस अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल युवती की पहचान शिवानी पुत्री ब्रह्मानंद, निवासी शिवपुरी, सेक्टर-9 विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष है। युवती के पैर और सिर में चोट आई। घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती ने फ्लाईओवर से छलांग क्यों लगाई।0
0
Report
राप्ती नदी कटान में 70 वर्षीय महिला लापता, ललिया क्षेत्र में दहशत फैल गई
Balrampur, Uttar Pradesh:राप्ती की कटान में 70 वर्षीय महिला लापता, सामान सुरक्षित करने के दौरान हुआ हादसा,ललिया क्षेत्र में लगातार कटान से दहशत बलरामपुर जनपद के ललिया थाना क्षेत्र में राप्ती नदी की कटान लगातार ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई है। बुधवार तड़के करीब 4 बजे ग्राम पंचायत चौक कला के गंगाबक्श भागड़ में कटान के दौरान करीब 70 वर्षीय महिला नदी में गिरकर लापता हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महिला की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला की पहचान गायत्री पत्नी बृजलाल (करीब 70 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राप्ती नदी लगातार कटान कर रही है। कटान बढ़ने के कारण ग्रामीण अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। इसी दौरान बुधवार तड़के करीब 4 बजे महिला सामान हटाने के दौरान कटान की चपेट में आ गई और नदी में गिर गई। नाव के सहारे ग्रामीण कर रहे तलाश महिला के नदी में गिरने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण नाव के सहारे नदी में महिला की तलाश कर रहे हैं। तेज बहाव और लगातार हो रही कटान के कारण तलाश अभियान में भी परेशानी आ रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने की बात कही है। स्थानीय निवासी आनंद यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई है। ग्रामीण नाव के सहारे महिला की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि गांव में लगातार नदी की कटान हो रही है और लोग अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाने में जुटे हैं। करीब 40 घर नदी की कटान की चपेट में ग्रामीणों के अनुसार राप्ती नदी की कटान से अब तक करीब 40 घर नदी में समा चुके हैं। लगातार बढ़ती कटान से गांव के अन्य घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण अपने सामान और जरूरी चीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। तेज बहाव और कटान के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। महिला के नदी में गिरने की घटना की आधिकारिक पुष्टि और प्रशासन की ओर से राहत-बचाव कार्रवाई की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा का भरोसा फिर दोहराया
New Delhi, Delhi:दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मैत्री कॉलेज पहुंचीं, छात्रों के साथ संवाद किया और दिल्ली की बेटी और महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिया। दिल्ली में आतंकवाद और अपराध के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया कि कोई रेपिस्ट या छेड़खानी करने वाला व्यक्ति महिला के साथ गलत करेगा तो कानून उसके साथ शक्ति से निपटेगा। मैत्री कॉलेज के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर परम्परा और प्रगति का आयोजन किया गया था, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने छात्राओं से संवाद किया और उनका मनोबल बढ़ाया; कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास और संघर्ष दोनों जरूरी हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली महिला आयोग 24 घंटे छात्राओं और महिलाओं के साथ खड़ा है और ऐसी घटनाएं, जैसे बलात्कार, बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने झुंझुनूं में पंचायत चुनाव के लिए टिकट नीति और जमीनी सर्वे शुरू किए
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं भाजपा सह प्रभारी कुलजीत चहल पहली बार झुंझुनूं दौरे पर पहुंचे मुनि आश्रम में भाजपा नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई पंचायत चुनाव को लेकर जमीनी सर्वे आज से शुरू पंचायत समिति और जिला परिषद प्रत्याशियों का होगा सर्वे मंडल, विधानसभा और जिला स्तर पर आवेदन लिए जाएंगे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता, सीधे आने वालों को टिकट नहीं मिलेगी कुलजीत चहल ने कार्यकर्ता आधारित टिकट प्रक्रिया पर दिया जोर चिड़ावा में सुरेश भूकर की अगुवाई में चहल का स्वागत हुआ बैठक को लेकर संभाग सह प्रभारी मोतीलाल मीणा ने दी जानकारी झुंझुनूं में भाजपा ने अब पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त सह-प्रभारी कुलजीत चहल पहली बार झुंझुनूं पहुंचे। चिड़ावा में भाजपा नेता सुरेश भूकर की अगुआई में उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद वे झुंझुनूं पहुंचे और मुनि आश्रम में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के चयन, जमीनी सर्वे और संगठन की तैयारियों पर मंथन हुआ। भाजपा के जयपुर संभाग सह प्रभारी मोतीलाल मीणा ने कहा कि पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए संभावित उम्मीदवारों का जमीनी सर्वे शुरू किया गया है। वहीं उन्होंने साफ किया कि पार्टी में टिकट के लिए कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी और केवल चुनाव के समय पार्टी में आने वालों को सीधे टिकट नहीं दिया जाएगा।0
0
Report
इन-हाउस PHED IT PMU सॉफ्टवेयर से जल परियोजनाएं तेज, 2 करोड़ की बचत
Jaipur, Rajasthan:पानी में पैसा बचा, दो करोड़ का सॉफ्टवेयर मुफ्त में बना, सरकारी अफसरों ने 2 महीने में तैयार किया जयपुर- PHED के इंजीनियरों ने ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसे निजी कंपनी से तैयार करवाने पर करीब 2 करोड़ रुपए की लागत आती। विभाग के चार अफसरों ने महज दो महीने में PHED_IT_PMU सॉफ्टवेयर तैयार किया है। खास बात यह है कि इसे विभाग ने अपने स्तर पर विकसित किया है, यानी इसके लिए अलग से सॉफ्टवेयर खरीदने पर होने वाला खर्च बच गया प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट यानी PMU सॉफ्टवेयर में किसी जल परियोजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। उपलब्ध डेटा के आधार पर यह सॉफ्टवेयर परियोजना की योजना तैयार करने में मदद करेगा। परियोजना की डिजाइन, अनुमानित लागत और उसे पूरा करने में लगने वाले संभावित समय की जानकारी भी सॉफ्टवेयर के जरिए हासिल की जा सकेगी विभाग के मुताबिक, सॉफ्टवेयर में प्रोजेक्ट का डेटा स्टोर करने की सुविधा होगी। इससे किसी परियोजना की प्लानिंग से लेकर उससे जुड़े जरूरी विवरण एक ही सिस्टम में उपलब्ध रहेंगे। इससे PHED में बड़े जल प्रोजेक्ट तैयार करने और उनकी योजना बनाने की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल जल जीवन मिशन और AMRUT 2.0 जैसी योजनाओं के तहत तैयार होने वाली जल परियोजनाओं की प्लानिंग में किया जा सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना की जरूरत से जुड़ा डेटा दर्ज करने के बाद सिस्टम उसकी तकनीकी योजना तैयार करने में सहायता करेगा चार अधिकारियों ने तैयार किया सॉफ्टवेयर- PHED_IT_PMU को विभाग के SE विनय जैन, AEN वरुण मटोलिया, AEN पीयूष जैन और ACP पूनम रिजवानी ने मिलकर करीब दो महीने में तैयार किया है। विभाग के इंजीनियरों ने इसे इन-हाउस विकसित किया, जिससे बाहरी कंपनी से सॉफ्टवेयर तैयार करवाने की जरूरत नहीं पड़ी PHED के इस सॉफ्टवेयर को देशभर के करीब 700 प्रोजेक्ट्स/प्रविष्टियों में से स्कॉच सिल्वर अवार्ड भी मिला है। अब सरकार की ओर से इसे जल्द लॉन्च किए जाने की तैयारी है सॉफ्टवेयर के लॉन्च के बाद जल परियोजनाओं की योजना तैयार करने, लागत का अनुमान लगाने और प्रोजेक्ट से जुड़े डेटा को व्यवस्थित तरीके से रखने में PHED को तकनीकी मदद मिलने की उम्मीद है0
0
Report
सीकर में अग्निवीर भर्ती रैली 1–23 अक्टूबर, 12,270 अभ्यर्थी भाग लेंगे
Sikar, Rajasthan:सीकर में 1 से 23 अक्टूबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 12,270 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा सीकर के खेल स्टेडियम में 1 से 23 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। भर्ती रैली में जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, कोटा और जोधपुर एआरओ क्षेत्र के अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेना भर्ती कार्यालय जयपुर के निदेशक कर्नल हरीशचन्द्र के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन एवं परीक्षण तिथि और क्षेत्रवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। भर्ती रैली में कुल 12 हजार 270 अभ्यर्थी भाग लेंगे। सेना भर्ती रैली की शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी। पहले दिन जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों के 45 और सीकर जिले के दांतारामगढ़, धोद, फतेहपुर, खंडेला, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, नीमकाथाना, पाटन, रामगढ़ शेखावाटी, रींगस, सीकर, सीकर ग्रामीण और श्रीमाधोपुर क्षेत्र के 324 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 369 अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा। वहीं 2 अक्टूबर को कुल 610 अभ्यर्थी, 3 अक्टूबर को 620 और 4 अक्टूबर को 630 अभ्यर्थियों का भर्ती कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। वहीं 5 से 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन करीब 630 अभ्यर्थियों का चयन एवं परीक्षण होगा। 10 अक्टूबर को भर्ती प्रक्रिया नहीं होगी, इस दिन केवल मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 11 अक्टूबर से झुंझुनूं और अलवर एआरओ क्षेत्र के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 11 अक्टूबर को कुल 620, 12 और 13 अक्टूबर को 620-620 अभ्यर्थियों का कार्यक्रम है। 14 अक्टूबर को सीकर क्षेत्र के 116 और अलवर एआरओ के 504, यानी कुल 620 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 15 अक्टूबर को सीकर क्षेत्र के 115 और अलवर एआरओ के 505 अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा। सेना भर्ती रैली के आगामी दिनों में अन्य एआरओ क्षेत्रों के अभ्यर्थियों का भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चयन एवं परीक्षण किया जाएगा। भर्ती अधिकारी ने अभ्यर्थियों से तय तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की है。0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में भाजपा गद्दारों की सूची बनाने की तैयारी, क्रॉस वोटिंग पर सख्त कदम
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर झुंझुनूं में बीजेपी के ''गद्दारों'' की बनेगी सूची! भाजपा जयपुर संभाग सह प्रभारी मोतीलाल मीणा का बड़ा बयान कहा— पार्टी से गद्दारी करने वालों की सूची प्रदेश को भेजेंगे पार्टी के अंदर रहकर गद्दारी करने वाले, क्रॉस वोटिंग करने पर कार्रवाई हाल ही में बनाया गया है मोतीलाल मीणा को सह प्रभारी क्रॉस वोटिंग करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा होगी शेष मंडल अध्यक्षों की जल्द घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा जारी झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं में हाल ही संपन्न हुए निकाय चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ जाकर क्रॉस वॉटिंग करने वालों पर भाजपा ने कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। भाजपा के जयपुर संभाग सह प्रभारी मोतीलाल मीणा आज झुंझुनूं के दौरे पर रहे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वालों को स्पष्ट रूप से गद्दार बाते हुए कहा कि निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम करने और क्रॉस वोटिंग करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने भाजपा में रहते हुए पार्टी के साथ गद्दारी की। पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोट किया या पार्टी के खिलाफ काम किया। ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी। मीणा ने बताया कि जिला संगठन की ओर से ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना भी है। उन्होंने कहा कि संगठन के स्तर पर निकाय चुनाव के अनुभवों से सीख लेते हुए आगे की रणनीति तैयार की जा रही है, ताकि पंचायत चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें। भाजपा संगठन में कुछ मंडल अध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। इसको लेकर भी मोतीलाल मीणा ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि कुछ मंडल अध्यक्ष अभी घोषित नहीं हो पाए हैं। इस विषय पर चर्चा चल रही है और प्रदेश अध्यक्ष से विचार-विमर्श के बाद जल्द निर्णय लिया जाएगा। मीणा के मुताबिक आज रात्रि या कल प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा के बाद शेष मंडल अध्यक्षों को लेकर फैसला किया जा सकता है और उसके बाद उनके नाम जल्द घोषित किए जाएंगे। झुंझुनूं में निकाय चुनाव के बाद भाजपा संगठन की यह समीक्षा बैठक आगामी पंचायत चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक तरफ पार्टी 19 में से 8 निकायों में मिली सफलता को आधार बनाकर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ चुनाव के दौरान सामने आए संगठनात्मक मतभेदों और पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को लेकर भी समीक्षा की जा रही है। मोतीलाल मीणा के बयान से साफ है कि भाजपा संगठन अब निकाय चुनाव के अनुभवों से सबक लेकर पंचायत चुनाव की रणनीति को मजबूत करने पर काम कर रहा है। वहीं पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग और अनुशासनहीनता के आरोपों को लेकर सूची प्रदेश स्तर पर भेजे जाने और कार्रवाई की अनुशंसा किए जाने की बात ने संगठन के भीतर चर्चा तेज कर दी है। इस मौके पर जिला प्रभारी कमल सिखवाल, सह प्रभारी मुकेश गोयल समेत पार्टी के अन्य नेता और विधायक मौजूद थे。0
0
Report
मोहनिया चेकपोस्ट पर चालान का खेल: DTO ने कहा- 'मैकेनिकल' नाम का चालान नहीं होता
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - मोहनिया चेकपोस्ट पर चालान का खेल, अधिकारियों की चुप्पी से उठे गंभीर सवाल DTO ने माना—'मैकेनिकल' नाम का कोई चालान नहीं होता; सवाल पूछने पर ऑपरेटर फरार, पदाधिकारी ने साधी चुप्पी。 वियो - कैमूर जिले के समेकित जांच चौकी मोहनिया पर तैनात परिवहन विभाग के esi मनोज कुमार गुप्ता के पटना और आरा आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस की छापेमारी चल रही है। जहां भी मनोज कुमार गुप्ता रहे हैं वहां से गलत तरीके से धन को अर्जित करने का आरोप लगा है। आप अंदाजा लगा सकते हैं मोहनिया चेक पोस्ट के हाल से। जहां पर उनकी नई पोस्टिंग हुई है। किस तरह से वाहन चालकों का पैसा यह लोग गलत तरीके से हड़प जाते हैं और दिन प्रतिदिन अपनी संपत्ति को बढ़ाने में लगे हुए हैं। मनोज कुमार गुप्ता की पोस्टिंग समेकीत जांच चौकी मोहनिया पर हुई है । जिससे कि सरकार को राजस्व में ईजाफा हो। लेकिन विजलेंस की छापामारी में यह उजागर हुआ है कि सरकार का राजस्व कम यह लोग अपनी संपत्ति को इजाफा करने में लगे हुए हैं। समेकित जांच चौकी मोहनिया पर अवैध वसूली का मामला अब और गहराता जा रहा है। जी मीडिया से खास बातचीत में कूरियर ट्रक चालक सुनील कुमार द्वारा बिना किसी नियम उल्लंघन के ₹2500 का चालान काटे जाने के आरोपों के बाद जब प्रशासन से जवाब मांगा गया, तो अधिकारियों की चुप्पी ने मामले को और संदेहास्पद बना दिया है। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ललित राही से जब इस बाबत बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि "मैकेनिकल नाम का कोई भी चालान नहीं होता है और न ही चेकपोस्ट पर इस नाम से कोई पर्ची काटी जाती है।" *सवाल पूछते ही काउंटर छोड़कर भागा ऑपरेटर:* जब DTO और चालान काटने वाले ऑपरेटर से सीधा सवाल पूछा गया कि जब चालक ने किसी भी यातायात या परिवहन नियम का उल्लंघन ही नहीं किया था, तो फिर किस आधार पर ₹2500 का चालान काटा गया? इस तीखे सवाल का जवाब देने के बजाय ऑपरेटर काउंटर छोड़कर भाग खड़ा हुआ, वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी भी बिना कोई ठोस जवाब दिए वहां से रवाना हो गए। *जवाबदेही किसकी? कब होगी कार्रवाई?* अधिकारियों और कर्मचारियों का यह रवैया सीधे तौर पर इस बात की ओर इशारा करता है कि चेकपोस्ट पर यह पूरा खेल मिलीभगत से चलाया जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है: * जिस अपराध को ड्राइवर ने किया ही नहीं, उसका भारी-भरकम भुगतान उसे क्यों करना पड़ रहा है? * नियमों की आड़ में चालकों को गुमराह कर अवैध वसूली करने की जवाबदेही आखिर किसकी है? * इस पूरे नेक्सस और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कब की जाएगी? चालक और स्थानीय लोग अब इस मामले में उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वन टू वन-- कूरियर ट्रक चालक सुनील कुमार ,,,,,, वॉक थ्रू,,,,,0
0
Report
फर्रुखाबाद में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में कोहराम
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. युवक अपने साथी के साथ परिवार के ससुराल गया था. लौटते समय जमापुर के पास हादसा हुआ. कंटेनर का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती-बाड़ी में पिता का हाथ बंटाता था. हादसा इटावा-बरेली हाईवे पर हुआ. सचिन नामक 32 वर्षीय युवक था, उसकी शादी हो चुकी थी और चार बच्चे थे. पत्नी, बेटियां और चार बच्चे परिवार में हैं.0
0
Report
Advertisement
