अमेरिका की पीआर दिलाने के नाम पर 52 लाख की ठगी
Panchkula, Haryana:अमेरिका भेजने के नाम पर एक महिला से 52 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला ने चंडीमंदिर थाना पुलिस को इस ठगी की शिकायत की। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले में महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात युवक और उसके बेटे से सितंबर 2022 में हुई थी जो लोगों को विदेश भेजने और पीआर दिलाने का काम करता हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
