134108
हरियाणा में इंडस्ट्रियल एरिया में आग की चपेट, दमकल ने दबाई आग
Panchkula, Haryana:हरियाणा के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में हुई एक चपेट में अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम के कार्यालय के बाहर मैदान में आग लग गई। दो पुरानी गाड़ियां भी इस आग की शिकार हो गईं। दमकल ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा रोका गया। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में अराजकता की लहर: महिलाओं-छात्रों की सुरक्षा सवालों के घेरे में
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में अब कहीं भी, कभी भी कोई भी छात्रा और महिला सुरक्षित नहीं है। गुंडे अपराधी अब दिन दहाड़े स्कूलों, कॉलेज और घरों में घुसकर अपराध कर रहे है। महिलाओं को 10 हज़ार रूपया नगद देकर और चुनाव बाद दो लाख ₹ ओर देने का देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर मौनी बाबा बन चुके है। एनडीए सरकार में महिलाओं, छात्रों, गरीबों और दलितों पर अत्याचार में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। बिहार का खजाना लुटाकर तथा महिलाओं को 2 लाख रुपए देने का लालच देकर श्री नीतीश कुमार तो चार महीने में ही अपना झोला-झंडा उठाकर चल दिए। विधानसभा चुनाव के अंतिम 35 दिनों में बिहार के खजाने से ही एक बीमार मुख्यमंत्री से 41 हज़ार करोड़ रुपए बंटवाकर तथा तंत्र व यंत्र से विजय हासिल कर घमंड में डूबे बीजेपी के दो शीर्ष नेता नौसिखिए हाथों में बिहार की बागडोर देकर, पता नहीं बिहार से किस जुर्म का बदला ले रहे है? बिहार के इस हालात के अकेले ज़िम्मेवार प्रधानमंत्री श्रीमान narendramodi जी हैं। भाजपा और उनकी पिछलग्गु पार्टियों को ऐसी घटनाओं पर शर्म भी नहीं आती।0
0
Report
धर्मशाला जमीन मामले में भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर पर आरोप, पट्टा रद्द, जांच शुरू
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के पाढर में धर्मशाला की जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि गांव के सार्वजनिक उपयोग के लिए ट्रस्ट को दी गई जमीन का पट्टा भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर के नाम जारी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गांव की इंदु बाई ने धर्मशाला के लिए यह जमीन ट्रस्ट को सार्वजनिक उपयोग के लिए दी थी। ट्रस्ट में गांव के लोगों को ट्रस्टी बनाया गया था और आरोप है कि भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर के परिजन भी ट्रस्ट में शामिल थे। धर्मशाला की चाबी भी उनके पास रहती थी। ट्रस्ट के अन्य सदस्यों का आरोप है कि इसी दौरान जमीन पर अपना अवैध कब्जा दर्शाकर गैलेंद्र राठौर के नाम फर्जी तरीके से पट्टा जारी करा लिया गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इस जमीन का इस्तेमाल गांव की धर्मशाला के तौर पर होता रहा और ट्रस्ट में गांव के लोगों के साथ गैलेंद्र राठौर के परिजन भी ट्रस्टी थे। आरोप है कि जमीन का पट्टा जारी कराने की प्रक्रिया गुपचुप तरीके से पूरी की गई। मामला सामने आने के बाद ट्रस्टियों और ग्रामीणों ने पट्टा निरस्त कर जमीन ट्रस्ट के नाम वापस करने की मांग की। जनसुनवाई में भी शिकायत की गई है। मामला सामने आने के बाद ट्रस्टियों और ग्रामीणों ने तहसीलदार से शिकायत कर पट्टा निरस्त करने और जमीन ट्रस्ट को वापस सौंपने की मांग की। जनसुनवाई में भी ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। वहीं पटवारी का कहना है कि पट्टा जारी करने की कार्रवाई तहसील कार्यालय से हुई है। दूसरी ओर भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर का कहना है कि जमीन पर उनका कई वर्षों से कब्जा था,इसी आधार पर उनके नाम पट्टा जारी हुआ। अब पूरे मामले में कलेक्टर ने जांच कराने और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सवाल यही है आखिर सार्वजनिक उपयोग के लिए ट्रस्ट को दी गई जमीन का पट्टा किस आधार पर दबंग भाजपा नेता के नाम जारी हुआ। क्या प्रक्रिया नियमों के मुताबिक हुई या इसमें अनियमितता हुई है।0
0
Report
आसींद नगर पालिका: भाजपा ने अध्यक्ष पद जीता, सत्येंद्र सिंह चौहान विजेता
Jaipur, Rajasthan:जिला भीलवाड़ा आसींद नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बना, अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र सिंह चौहान ने जीत दर्ज की नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु बीजेपी ओर निर्दलीय 17 पार्षदो ने मतदान किया, भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह चौहान को 17 मत मिले, कांग्रेस प्रत्याशीयो ने मतदान नहीं डाले एवं नहीं मतदान परिसर में पहुंचे 00 मत मिले, कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ संपन्न, विधायक जब्बर सिंह सांखला, सहित बड़ी संख्या में जनसमूह मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
बालेसर नगरपालिका चुनाव: निरमा सांखला बनी पहली निर्वाचित चेयरपर्सन
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर नगरपालिका चुनाव में भाजपा का बना बोर्ड, भाजपा प्रत्याशी निरमा सांखला ने निर्दलीय प्रत्याशी भावना सोलंकी को 09 मतों से दी मात, भाजपा से निरमा सांखला बनी बालेसर की पहली निर्वाचित चेयरमैन, 25 मतों में से भाजपा को 16 मत, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी को 08 मत एवं 01 वोट नोटा को मिले, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ का समस्त कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।0
0
Report
थराली डुंगरी मोटरमार्ग का कायाकल्प, 9.97 करोड़ से डेंजर जोन सुधरेगा
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर को हटा दें: आपदा की मार से बदहाल सोलघाटी की लाइफलाइन कही जाने वाली थराली डुंगरी मोटरमार्ग के दिन अब सुधरने के आसार नजर आने लगे हैं। आपदा के बाद से जहां सोलघाटी की लाइफलाइन कही जाने वाली ये सड़क बदहाल स्थिति में है और सड़कों पर कई जगहों पर डेंजर जोन बने हुए हैं, पीएमजीएसवाई द्वारा इस सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण सहित इस मोटरमार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य किये जाने को लेकर नौ करोड़ तिहत्तर लाख की लागत से इस 8 किमी सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। थराली विधायक भूपालराम टम्टा की मौजूदगी में इस सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करने से पूर्व भूमिपूजन किया गया। विधायक टम्टा ने भूमिपूजन के उपरांत विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यों में बेहतर गुणवत्ता और डेंजर जॉन के बेहतर सुधार के निर्देश दिए। विधायक टम्टा ने कहा कि आगामी 2027 में प्रस्तावित नंदादेवी राजजात को लेकर ये सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है और बीते सालों में लगातार प्राकृतिक आपदा के चलते सड़क बदहाल हालत में है। इस सड़क के सुधारीकरण के लिए सरकार की ओर से नौ करोड़ तिहत्तर लाख रुपये की धनराशि जारी कर कार्य शुरू कराए जाने पर विधायक टम्ता ने सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू कराए जाने पर स्थानीय क्षेत्रीय विधायक का धन्यवाद किया।0
0
Report
खत्याड़ी ग्रामसभा में सात दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं स्थानीय फलों से नए उत्पाद बनाएंगी
Almora, Uttarakhand:देवेन्द्र सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा. अल्मोड़ा में हवालबाग विकासखंड के खत्याड़ी ग्रामसभा में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें खत्याड़ी, सैनार और पहल गांव की 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं को जैम, अचार, चटनी, मुरब्बा और सॉस बनाने के साथ सफाई, खाद्य सुरक्षा, उत्पादों को सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्थानीय फल-सब्जियों से नए उत्पाद तैयार कर उन्हें बाजार में बेचने और अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए तैयार करना है। सात दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हो रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पहले कच्चे माल की सफाई, छंटाई और सही तरीके से कटिंग करने के बारे में बताया गया। इसके बाद जैम, अचार, चटनी, मुरब्बा और सॉस तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई। लहसुन और मिर्च के अचार के साथ अलग-अलग तरह की चटनी और दूसरे उत्पाद तैयार करने का महिलाओं को अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में इस बात पर भी जोर दिया गया कि उत्पाद तैयार करते समय स्वच्छता का ध्यान कैसे रखा जाए और तैयार खाद्य पदार्थ को खराब होने से कैसे बचाया जाए। प्रशिक्षण का एक अहम हिस्सा तैयार उत्पादों को सुरक्षित रखने और बाजार तक पहुंचाने से जुड़ा रहा। महिलाओं को फूड हाइजीन जानकारी दी गई। उन्हें उत्पाद को साफ-सुथरे तरीके से तैयार करने के बारे में बताया गया। महिलाओं के लिए यह प्रशिक्षण इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि घर में उपलब्ध फल और सब्जियों को सीधे बेचने के बजाय उनसे जैम, अचार, चटनी और मुरब्बा जैसे उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। इससे उत्पाद की कीमत बढ़ाने के साथ महिलाओं के लिए कमाई का जरिया भी तैयार हो सकता है। प्रशिक्षण में महिलाओं को केवल उत्पाद बनाना ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और पैकेजिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई है। विभाग का उद्देश्य महिला समूहों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध फल और सब्जियों से छोटे स्तर पर काम शुरू करने के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं समूह के माध्यम से इन उत्पादों को तैयार कर स्थानीय बाजार में बेच सकती हैं। इससे एक ओर स्थानीय फल और सब्जियों का बेहतर इस्तेमाल होगा, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को घर और गांव के स्तर पर रोजगार का अवसर मिल सकेगा। बताया कि सभी विकास करो में करीब 300 महिलाओं को यह ट्रेनिंग दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मुरैना चोरी: धौलपुर से पकड़े दो शातिर, 10 लाख का माल बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना की कोतवाली पुलिस ने शहर के नैनागढ़ रोड स्थित 'सौंदर्य मेकअप स्टूडियो' में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए राजस्थान के धौलपुर जिले से दो शातिर चोरों को धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 10 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। दरअसल, घटना 28 और 29 अगस्त की दरमियानी रात की है। फरियादी राहुल गुप्ता अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने पोरसा गए हुए थे। जब वे अगले दिन घर लौटे, तो घर और कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारी से सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नकदी चोरी हो चुके थे। फरियादी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम भी घोषित किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कई जिलों में ताबड़तोड़ दबिश दी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने 20 सितंबर को राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विपरपुर से दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय वीडियो उर्फ अरमान और 38 वर्षीय नत्थो उर्फ नसीरुद्दीन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी सहित कुल 10 लाख रुपये का मशरूका बरामद कर लिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
नव निर्वाचित अध्यक्ष स्नेहा तिवाड़ी ने बिजौलियां नगरपालिका की कमान संभाली
Jaipur, Rajasthan:स्नेहा तिवाड़ी नव निर्वाचित अध्यक्ष नगर पालिका बिजौलियां, माण्डलगढ़ बिजौलियां में भी नव गठित नगर पालिका में स्नेहा तिवाड़ी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। स्नेहा को 25 में 16 वोट मिले हैं। और वोट 9 कांग्रेस को मिले हैं,0
0
Report
आगर-मालवा में चड्डी-बनियान गिरोह दबोचा, 9 लाख के सोना-चांदी बरामद
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले में चड्डी-बनियान गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अटल कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये का सोना-चांदी बरामद किया गया है। खास बात ये है कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 250 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले, कई टोल नाकों की जानकारी जुटाई और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। जांच में विनायक सिटी और अरिहंत वैली में हुई पुरानी चोरियों का भी खुलासा हुआ है। SP दिलीप कुमार सोनी ने खुलासा करते हुए बताया कि 22 और 23 अगस्त की दरमियानी रात आगर की अटल कॉलोनी में सुनसान मकान का ताला तोड़कर चोरी हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 250 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ टोल नाकों की जानकारी जुटाई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस धार जिले के छढ़ावत निवासी कैल सिंह तक पहुंची और 12 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कैल सिंह ने विनायक सिटी और अरिहंत वैली की पुरानी चोरियों की जानकारी दी। पुलिस रिमांड में आरोपी ने बताया कि चोरी का माल उसकी बहन रायकु के घर रखा है। इसके बाद अलीराजपुर के ग्राम पोहा में दबिश देकर रायकु को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीन मामलों से जुड़ा साढ़े 4 तोला सोना और 650 ग्राम चांदी बरामद की है। गिरोह के पांच अन्य सदस्य फरार हैं। जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। दिलीप कुमार सोनी, एसपी आगर-मालवा0
0
Report
Advertisement
भोपाल में बीजेपी बैठक: सेवा संकल्प के साथ आगे की योजनाओं पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल बीजेपी में हुई भोपाल संभाग की बैठक सेवा संकल्प को लेकर बैठक हुई क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बैठक ली अभी तक किए गए कामों की समीक्षा की गई कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर आगे के कार्यक्रम पर काम करेगा0
0
Report
धनबाद में गोलीबारी: कुमकुम घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के वासेपुर भूली मोड़ के पास सोमवार को हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से पहली बार धनबाद आई कुमकुम अपने मामा के शादी समारोह के लिए खरीदारी करने निकली थी, लेकिन बाजार जाने के दौरान वह अपराधियों की गोली का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कुमकुम अपनी खाला चंदा खातून के साथ भूली मोड़ के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक में सवार अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली कुमकुम के कमर में लगी। घायल कुमकुम को तत्काल अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि शादी समारोह में शामिल होने और खरीदारी करने पहली बार धनबाद आई कुमकुम को इस तरह गोली लगने से पूरा परिवार सदमे में है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
माण्डलगढ़ के तीन नगर पालिकाओं में बीजेपी शहरी सरकार बनी
Jaipur, Rajasthan:माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 3 नगर पालिकाओं में भाजपा शहरी सरकार बनाने में सफल, माण्डलगढ़ नगर पालिकाध्यक्ष पद पर स्वेतादेवी डाँगी निर्वाचित,स्वेतादेवी को 20 मेसे 12 वोट मिले 6 निर्दलीय को ओर 2 वोट कांग्रेस को मिले। नगर पालिका के पिछले कार्यकाल में स्वेतादेवी डाँगी के पति संजय डाँगी चेयरमैन रहे है, बीगोद में नव गठित पहली नगर पालिका में बीजेपी प्रत्याशी लोकेश नागौरी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित,लोकेश नागोरी को 25 मेसे 16 वोट मिले है,6 वोट कांग्रेस को ओर निर्दलीय प्रत्याशी को 3 वोट मिले है, बिजौलियां में भी नव गठित नगर पालिका में स्नेहा तिवाड़ी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। स्नेहा को 25 मेसे 16 वोट मिले है।ओर वोट 9 कांग्रेस को मिले हैं,0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ नगर परिषद सभापति निर्वाचित: कांग्रेस उम्मीदवार राजेश गुर्जर विजयी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ नगरपरिषद के सभापति पद हेतु आयोजित चुनाव संपन्न हो गए हैं और कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर सभापति पद पर निर्वाचित किए गए हैं। झालावाड़ नगर परिषद में कुल 45 सीट है। सभापति के मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर के पक्ष में 30 वोट मिले, तो वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सोनी को 15 मत मिले। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर को सभापति निर्वाचित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही नगर परिषद के समीप समर्थकों का हुजूम जमा हो गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा सहित बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने माला पहनकर नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी। नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनके नेतृत्व में झालावाड़ शहर के विकास को गति दी जाएगी। निकाय से जुड़े प्रमाण पत्र और पट्टों को अविलंब जारी करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।0
0
Report
जोकीहाट में 2160 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया के जोकीहाट में पुलिस ने 2160 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जोकीहाट पुलिस ने गश्त के दौरान सिलीगुड़ी अररिया सड़क मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक की तलाशी ली जिसके बाद ट्रक में शराब की बड़ी खेप जब्त की गई। जब्त शराब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लाई जा रही थी। गिरफ्तार व्यक्ति राम प्रसाद साह सुपौल जिले के सरायगढ़ का रहने वाला है जिससे इस धंधे के शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।0
0
Report
तिंवरी नगर पालिका ने पहला निर्वाचित अध्यक्ष चुना, लक्ष्मण कालकर विजेता
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर एंकर: तिंवरी नगर पालिका को आज अपना पहला निर्वाचित अध्यक्ष मिल गया है। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के लक्ष्मण कालकर ने जीत दर्ज की है। लक्ष्मण कालकर को कुल 13 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चंपालाल कटारिया के पक्ष में 12 वोट पड़े। 25 सदस्यीय बोर्ड में भाजपा के 13, कांग्रेस के 11 और एक निर्दलीय पार्षद है। अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षद का वोट भी अहम माना जा रहा था। सुबह 10 बजे पंचायत समिति कार्यालय सभागार में निर्वाचित पार्षदों की बैठक हुई। बैठक के बाद अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। लक्ष्मण कालकर के अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही तिंवरी नगर पालिका में भाजपा के बोर्ड की तस्वीर साफ हो गई है। वहीं, तिंवरी नगर पालिका के पहले निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मण कालकर के नाम पर मुहर लग गई है。0
0
Report
Advertisement
