icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134108
TTTara ThakurFollow25 Jun 2024, 11:26 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामदेवरा मेले में 11 हजार देसी घी के लड्डू भक्तों को भोग के लिए तैयार

Jaisalmer, Rajasthan:गुजरात के अहमदाबाद से आए भक्तों के द्वारा देसी घी में बने मोतीचूर के 11 हजार लड्डुओं से लगेगा बाबा की समाधि पर भोग पोकरण रामदेवरा सड़क मार्ग पर पैदल चलकर आने वाले भक्तों में लड्डुओं का किया जाएगा वितरण गुजरात के एक दर्जन से अधिक कारीगर 11 हजार लड्डूओ को बनाने में कर रहे अथक मेहनत रामदेवरा,जैसलमेर पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहलाने वाला बाबा रामदेव का भादवा मेला इन दिनों अपने पूरे सबाब पर चल रहा है। देश के अलग-अलग स्थान से प्रतिदिन चार लाख के करीब लोग रामदेवरा पहुंच रहे हैं इसी कड़ी में उन भक्तों की सेवा करने के उद्देश्य से गुजरात के अहमदाबाद से चार दर्जन से अधिक लोग यहां पर पद यात्रियों की सेवा करने के लिए रामदेवरा पोकरण सड़क मार्ग पर अपना पड़ाव डाल रखा है। विशेष करके उनके द्वारा 11 हजार ड्राय फरुट मोतीचूर देसी घी के लड्डुओं का निर्माण कार्य पिछले तीन दिनों से किया जा रहा है। उनका भोग बाबा की समाधि पर लगाने के पश्चात उन लड्डूओ को पैदल चलकर आने वाले भक्तों में वितरण किया जाएगा इसको लेकर गुजरात के सभी कार्यकर्ता जी जान से सड़क मार्ग पर मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।उन्होंने बताया कि वह पिछले 10साल से भी अधिक समय से रामदेवरा आ रहे हैं प्रतिवर्ष मेले में यहां आकर भक्तों की सेवा करने का अलग ही आनंद है इस बार उनके द्वारा 11हजार लड्डूओ का निर्माण कार्य पूर्ण करवा लिया गया है। रामदेवरा पोकरण सड़क मार्ग पर लाखों की संख्या में लोग पदयात्रा करते हुए रामदेवरा पहुंच रहे हैं ऐसे में अलग-अलग स्थान पर अपने-अपने हिसाब से लोग उन पद यात्रियों की मान मनुहार के साथ सेवा भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रामदेवरा मेला इन दिनों विविधता में एकता की मिसाल भी बना हुआ है अलग-अलग तरह के लोग विविध संस्कृति भाषा बोलचाल कर सभी प्रेम से उच्च नीच का भेद भाव भुलाकर रामसापीर की समाधि के दर्शन कर रहे हैं। विशेष कर 11 हजार लड्डू भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बने हुए हैं。
0
0
Report

लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में टेका मत्था, जन्मोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब

Manoj KumarManoj KumarFollowJust now
Bairath, Uttar Pradesh:बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में दुसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब। *राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह सहित नामी गिरामी हस्तिओ ने बाबा के चरणों में टेका मत्था* श्रद्धालुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेरे का उठाया लुत्फ़ । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद। चहनिया। अघोराचार्य बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के दुसरे दिन लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा कीनाराम जी चरणों में मत्था टेककर व पुष्प माला अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तीन से चल रहे इस अनवरत जन्मोत्सव में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह सहित कई नामी गिरामी हस्तिओ ने बाबा के दरबार पहुंचकर आशिर्वाद प्राप्त किया। आज शुक्रवार को को दर्शन पूजन को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा मेले परिसर से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल तक भीड़ ही भीड़ नजर आयी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के लोग हर प्वांइट पर मुस्तैद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम बाबा का दर्शन पूजन करने के बाद भक्तों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया जहां मां खण्डवारी देवी इण्टर कालेज के छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ सुरेश सरगम,सीमा यादव, निवास केशरी,रिंकी सिंह, कुंवर मिलन प्रताप सिंह,विक्की तिवारी उर्फ छोटा पागल ने भोजपुरी गीत व भजन से पुरे परिसर को भक्ति मय कर दिया छोटा पागल की प्रस्तुति सभी को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया और पुरा पण्डाल हर हर महादेव व बाबा कीनाराम जी की जय से गुंजायमान हो उठा श्रद्धालुओं ने उठाया मेले का लुत्फ बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में मेले का आयोजन किया गया है जहां भक्त दर्शन पूजन के बाद बड़ी संख्या में मेले का लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं ने घर गृहस्थी का सामना की खरीदारी की चाट,फुल्की जलेबी,समोसा सभी सैकड़ों दुकानो पर बने लजीज व्यंजन की खरीदारी की नन्हें मुन्नों ने चरखी, झूलों का आनंद लिया मौसम भी दिन भर दुकानदारो का साथ दिया और जमकर खरीदारी हुई भक्तों ने चखा प्रसाद बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में बाबा का दर्शन पूजन के बाद भक्तों ने प्रसाद वितरण हाल में हजारों की संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया चावल, दाल,पुड़ी सब्जी व खिचड़ी प्रसाद के रूप में दिनभर वितरित हुआ । बाबा प्रसिद्ध प्रसाद हलवा पर भक्तों की विशेष निगाह रही इस दौरान व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह अरुण सिंह प्रभु नारायण सिंह उर्फ लाला कुलदीप वर्मा प्रदीप यादव पीके दिनेश सोनकर सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे संचालक धनंजय सिंह एवं राजेंद्र पांडे ने किया
0
0
Report

मैनपुरी के ग्रामीणों को नदी पार के लिए अस्थाई नाव से स्थायी पुल चाहिए: 2000 बीघा जमीन दांव पर

AKAtul KumarJust now
Mainpuri, Uttar Pradesh:79 साल बाद भी नाव के सहारे जिंदगी! 2000 बीघा खेतों तक पहुंचने के लिए रोज नदी पार करते ग्रामीण आजादी के बाद से अब तक ग्रामीण एक नदी को पार करने के लिए नाव के सहारे हैं। नदी के दूसरी तरफ ग्रामीणों की करीब 2000 बीघा खेती है, जहां रोजाना किसानों को आना-जाना पड़ता है। हालात ये हैं कि जिस नाव से ग्रामीण नदी पार करते हैं, उसकी हालत भी बेहद खराब है। कई बार हादसे हो चुके हैं, बच्चे नदी में डूब चुके हैं और उन्हें किसी तरह बचाया गया। बावजूद इसके आज तक नदी पर पुल नहीं बन सका। अब ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों से पुल निर्माण की मांग उठाई है। तस्वीर मैनपुरी के विकास खंड किशनी के ग्राम परतापुर की है और ये तस्वीर उस व्यवस्था की है, जहां आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीणों की जिंदगी नदी के भरोसे है। नदी पार करने के लिए ग्रामीणों के पास एक नाव का ही सहारा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाव की हालत बेहद खराब है, बावजूद इसके मजबूरी में इसी नाव से नदी पार करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, नाव से नदी पार करने के बदले एक सीजन में हर ग्रामीण को करीब 20 किलो अनाज भी देना पड़ता है। सबसे बड़ी चिंता बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर है। नदी पार करते समय हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार बच्चे नदी में डूब चुके हैं। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया और कुछ मामलों में अस्पताल तक भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई गई है। यहां तक कि सांसद के सामने भी पुल बनवाने की मांग रखी गई, लेकिन सालों गुजर गए और नदी पर पुल नहीं बन सका। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन नदी के उस पार है, लेकिन वहां पहुंचने के लिए आज भी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान खतरा और बढ़ जाता है। अब ग्रामीण प्रदर्शन कर साफ कह रहे हैं कि उन्हें जर्जर नाव नहीं, नदी पर एक स्थायी पुल चाहिए। सवाल ये है कि जब ग्रामीणों की करीब 2000 बीघा खेती नदी के उस पार है और रोजाना उन्हें नदी पार करनी पड़ती है, तो आखिर कब तक नाव के सहारे जिंदगी चलती रहेगी? हादसों के बावजूद आखिर नदी पर पुल कब बनेगा?
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में अधिशासी अभियंता के भ्रष्टाचार के खिलाफ सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ का ज्ञापन प्रदर्शन

Bite, Kebbi:बहराइच. सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ, देवीपाटन मंडल गोंडा के बैनर तले इंजीनियरों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ के मंडल अध्यक्ष हंसराज के नेतृत्व में चल रहे संघर्ष कार्यक्रम के पांचवें दिन जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। संघ का मुख्य आरोप है कि सिंचाई निर्माण खंड सिद्धार्थनगर में तैनात अधिशासी अभियंता सतीश कुमार विभागीय आदेशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसके साथ ही मंडल में कार्यरत पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। अध्यक्ष हंसराज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी अधिशासी अभियंता के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरा प्रांत चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस प्रदर्शन में संघ से जुड़े कई प्रमुख अभियंता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

बगहा में विजय सहनी हत्या: अशोक यादव को आजीवन कारावास

Bagaha, Bihar:बगहा से आ रही है जहाँ रामनगर के चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में अदालत ने शुक्रवार को दोषसिद्ध मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्र कैद की सजा सुनाई। जिला अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने अशोक यादव को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड समेत धारा 201 के तहत सात वर्ष सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा का एलान किया। अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर दोनों धाराओं में अलग-अलग छह माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। अदालत ने जेल में बिताई गई अवधि को सजा की अवधि में समायोजित करने का आदेश दिया है। दरअसल पूरा मामला रामनगर थाना कांड संख्या 189/2022 से जुड़ा है। घटना एक मई 2022 की है। ज़ब मृतक विजय सहनी की पत्नी आशा देवी ने चार मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अभियोजन के मुताबिक विजय सहनी को पोखरा विवाद सुलझाने के बहाने फोन कर बुलाया गया। वह बाइक से घर से निकले लेकिन वापस घर नहीं लौटे। लिहाजा परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। बताने जा रहा है की साजिशन हत्या की इस घटना के करीब सात दिन बाद आरोपी महफूज अंसारी और तेतर राम की निशानदेही पर गोवर्धना जंगल में एक गड्ढे से विजय सहनी का शव बरामद किया गया। शव की पहचान अंगूठी और घड़ी से की गईं। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। एपीपी जीतेन्द्र भारती के मुताबिक अभियोजन पक्ष ने 10 गवाहों को कोर्ट में पेश किया। इनमें मृतक की पत्नी आशा देवी, बेटे राहुल कुमार सहनी, चिकित्सक डॉ. विनय कुमार और अनुसंधानकर्ता संतोष कुमार जायसवाल प्रमुख थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट, कॉल डिटेल, मोबाइल और बाइक समेत अन्य साक्ष्यों को भी अदालत के समक्ष रखा गया। यहीं वजह है की आज कोर्ट ने अपना अहम फैसला सुनाते हुए सम्पत्ति की लालच में कलयुगी बहन द्वारा प्रेमी संग साज़िश कर भाई की निर्मम हत्या मामले में आजीवन कारावास और एक लाख जुर्माना देने का आदेश पारित किया है। बयां दें की गत पांच सितंबर को इसी मामले में हत्या कांड में शामिल महफूज अंसारी, राजकिशोर महतो, तेतर राम उर्फ साधु, श्री मुशहर और गीता देवी को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। एपीपी जितेंद्र भारती ने बताया की संपत्ति की लालच में गीता देवी ने अपने भाई विजय सहनी के हत्या की साजिश रची थी लिहाजा न्यायालय का फैसला वैसे अपराधियों के लिए सबक होगा जो लोग कानून को हाथ में लेकर किसी घटना को अंजाम देते हैं। बाइट - जीतेन्द्र भारती, एपीपी, सिविल कोर्ट बगहा
0
0
Report

वाराणसी में ईवीएम की स्टेप: UP के चुनाव आयुक्त ने FLC वर्कशॉप की तैयारी बताई

Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी: UP के चीफ इलेक्शन कमिश्नर, नवदीप रिनवा ने कहा, "हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में आने वाले असेंबली इलेक्शन के लिए हमारी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की तैयारी का पहला स्टेप है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के छह डिविजन से डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर्स को FLC वर्कशॉप के लिए वाराणसी बुलाया गया है... हमारे BL इंजीनियर्स इस पूरे प्रोसेस को देखते हैं, और मान्यता प्राप्त पॉलिटिकल पार्टियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है... मशीनों सहित पूरे प्रोसेस को भी समझाया जाता है, और यह सुनिश्चित किया जाता है कि लोग हर तरह से संतुष्ट हों कि आने वाले इलेक्शन में इस्तेमाल होने वाली मशीनें ठीक से काम कर रही हैं... इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा, और जब यह FLC होगी, तो दूसरे राज्यों के ऑफिसर्स भी वहां मौजूद रहेंगे... डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर हर दिन एक FLC सुपरवाइजर, जो एक सीनियर लेवल का ऑफिसर होता है, के ज़रिए FLC प्रोसेस को मॉनिटर करते हैं, लेकिन डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर हर दिन यह देखने के लिए भी विजिट करते हैं कि कोई गलती तो नहीं हो रही है..."
0
0
Report
Advertisement

सीतापुर में अतिक्रमण हटाने के बाद तनाव बढ़ा; मंत्री राठौर के समर्थक हिरासत पर बयान

Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर, उत्तर प्रदेश: रम्पा महल-वल्दा रोड पर सड़क चौड़ी करने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए झगड़े के बाद सीतापुर में तनाव बढ़ गया। शहरी विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' हिरासत में लिए गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के समर्थन में गुरुवार देर रात कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचे। सीतापुर, UP: राज्य मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' ने कहा, "मैंने हमेशा इस समुदाय के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया है, लेकिन मुझे बहुत दुख हुआ: अगर पार्टी का कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं है, तो संघर्ष का क्या मतलब है?... एक माफिया, जिसके खिलाफ करीब 32 केस हैं, उसे पावर का पद दिया गया...यह पार्टी कार्यकर्ता की इज्जत का मामला है। मैं उस इज्जत की खातिर यहां हूं... रजिस्ट्री ऑफिस के रिकॉर्ड देखो; जांचो कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और कहां गई...मैं पार्टी कार्यकर्ता की तरफ से माफी मांगता हूं शायद वह बस किसी को हटने के लिए कह रहा था। हालांकि उसे अपने कामों के लिए नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं, लेकिन इससे माफिया को पावर सौंपना सही नहीं है..."
0
0
Report

दिव्यांग छात्र राजकुमार को मिली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल, सपनों को मिले नए पंख

Shahdol, Madhya Pradesh:मां की पीठ पर बैठकर स्कूल जाने वाला दिव्यांग बेटा... शहडोल के झिक बिजुरी क्षेत्र से सामने आई मां-बेटे के संघर्ष की यह तस्वीर Zee News ने सबसे पहले प्रमुखता से दिखाई थी। खबर सामने आने के बाद मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा और अब इस परिवार के लिए राहत की बड़ी खबर है। प्रशासन ने 12वीं कक्षा के दिव्यांग छात्र राजकुमार जायसवाल को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई है। साथ ही केयरटेकर के साथ हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने की व्यवस्था भी की जा रही है। ट्राईसाइकिल मिलते ही राजकुमार ने उसे गले लगाया और चूम लिया। मानो यह सिर्फ एक साइकिल नहीं, बल्कि उसके सपनों को मिली नई उड़ान हो।
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद में कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण, पहले वोटरों में उत्साह

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में दिखा उत्साह राजसमंद निकाय चुनाव के दौरान जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और एसपी हेमंत कलाल ने अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर, राजसमंद में पहली बार निकाय चुनाव में मतदान करने पहुंचे युवा मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही युवा अपने पहले वोट को लेकर उत्सुक दिखे। मतदान केंद्र पहुंचने पर कुछ युवाओं में पहली बार वोट डालने को लेकर हल्की घबराहट नजर आई, लेकिन मतदान के बाद उनके चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दिया। राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों में 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। परिषद क्षेत्र में कुल 45,156 मतदाता हैं, जिनमें 23,024 पुरुष, 22,131 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बाइट 1- अरुण कुमार हसीजा जिला कलेक्टर राजसमंद 2- पहली बार मतदान छात्रा 3- पहली बार मतदान छात्र
0
0
Report

बिश्रामपुर में कोयला लोड ट्रेलर-ऑटो भिड़ंत, भारी वाहन रोक के लिए चक्काजाम

Surajpur, Chhattisgarh:बिश्रामपुर में कोयला लोड ट्रेलर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई..हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.. हादसे के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने कोल परिवहन के खिलाफ चक्काजाम कर दिया और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की..सूचना मिलते ही पुलिस टीम और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया.. दरअसल घटना चोपड़ा कॉलोनी बताया जा रहा है..स्थानीय लोगों का आरोप है कि SECL बिश्रामपुर कॉलोनी रिहायशी इलाका है, जहां से कोयला और राखड़ लोड बड़े-बड़े ट्रेलर तेज रफ्तार से गुजरते हैं.. इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, कर्मचारी और स्थानीय महिलाएं रोजाना आवाजाही करती हैं..लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर कुछ दिन पहले युवक कांग्रेस की ओर से भी ज्ञापन सौंपकर वाहनों की टाइमिंग बदलने या परिवहन बंद कराने की मांग की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई..स्थानीय लोगों के मुताबिक आज हुए हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया इसके बाद थाने पहुंचकर कोयला और राखड़ लोड वाहनों की आवाजाही के लिए समय सीमा तय करने अथवा परिवहन पूरी तरह बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया..मौके पर पहुंची तहसीलदार ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी..घायल ऑटो चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है..वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कॉलोनी में ट्रेलर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जाए..प्रशासन की ओर से मामले में कलेक्टर से चर्चा कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है...
0
0
Report

बेहड़ा स्कूल 12 दिन से बंद, ग्रामीणों ने शिक्षकों के हटाने की मांग तेज

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के भीमपुर विकासखंड की एकीकृत माध्यमिक शाला बेहड़ा में बीते 12 दिनों से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। स्कूल में कथित अव्यवस्थाओं और शिक्षकों की मनमानी से नाराज पहली से आठवीं तक के 114 छात्रों ने स्कूल का बहिष्कार कर दिया है। 31 अगस्त से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं और ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक स्कूल में पदस्थ शिक्षकों को हटाया नहीं जाता,तब तक वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक लालाराम कास्दे और कमल सोनी अपनी मनमर्जी से स्कूल आते-जाते हैं और कई-कई दिनों तक अनुपस्थित रहते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि शिक्षकों की this कथित लापरवाही का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। विवाद की एक बड़ी वजह स्कूल में एक छात्रा का हाथ टूटने की घटना भी बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद शिक्षक ने इसकी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। सिर्फ शिक्षक ही नहीं,ग्रामीणों ने स्कूल में बिजली,बैठने की व्यवस्था,साफ-सफाई और मध्यान्ह भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं जिन शिक्षकों पर आरोप लग रहा है उनका कहना है कि पूरा विवाद अतिथि शिक्षक की नियुक्ति को लेकर शुरू हुआ है और देश भावना से ग्रामीण ऐसे आरोप लगा रहे हैं। 114 बच्चों के एक साथ स्कूल से दूर रहने की जानकारी मिलते ही ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों तथा शिक्षकों के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश की है। अधिकारियों की ओर से जल्द कार्रवाई और बच्चों के एक-दो दिन में स्कूल लौटने का भरोसा भी दिया गया है। लेकिन सवाल अब भी बड़ा है आख़िर 12 दिनों से स्कूल से दूर बैठे 114 बच्चों की पढ़ाई की भरपाई कौन करेगा। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हैं,प्रशासन के समझाने के प्रयास अब तक बेअसर हैं और स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद का समाधान कब तक करता है और बेहड़ा के ये 114 बच्चे आखिर कब दोबारा स्कूल की दहलीज पर कदम रखते हैं।
0
0
Report
Advertisement

हाथरस के गिजरौली में महिला से मारपीट, बच्चों को फंसाने की धमकी से सनसनी

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के गिजरौली में महिला से मारपीट और बच्चों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का मामला हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र के गिजरौली गांव से एक महिला के साथ मारपीट और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विवाद और मारपीट की स्थिति साफ तौर पर देखी जा सकती है। पीड़िता ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करा दी है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। गिजरौली गांव की रहने वाली पुष्पा देवी ने कोतवाली सदर में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह अपने घर से बाहर निकली थीं, तभी चार लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि बिना किसी बात के उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी गई और विरोध करने पर उन्हें जमीन पर पटक-पटक कर पीटा गया, जिससे उनके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और वे लगातार उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। महिला के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें धमकी दी है कि यदि उन्होंने आवाज उठाई या किसी से शिकायत की, तो उनके बच्चों को किसी गंभीर अपराध में झूठे तरीके से फंंसाकर जेल भिजवा दिया जाएगा। इस खौफ के कारण पूरा परिवार डरा हुआ है और आरोपियों ने महिला का जीना मुहाल कर रखा है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और इसका एक वीडियो भी शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसमें मारपीट की घटना कैद हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद मामला ने तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद पुलिस महकमा भी सतर्क हो गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top