134204
रायपुररानी में निर्माण मजदूरों का धरना, 90 दिन के काम की वेरिफिकेशन की मांग
Raipur Rani, Haryana:रायपुररानी में सैंकड़ों निर्माण मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। भवन निर्माण कामगार यूनियन के राज्य सचिव लच्छी राम शर्मा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने यूनियन से वेरिफिकेशन का काम छीनकर लेबर इंस्पेक्टर, पंचायत सचिव, नगर निगम के जेई, पटवारी, कानूनगो और नायब तहसीलदार को दे दिया है, लेकिन कोई अधिकारी इस कार्य को पूरा करने को तैयार नहीं है। इससे 22 लाख निर्माण मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीमकाथाना में फर्जी वोटिंग के आरोप, तीन हिरासत में
Sikar, Rajasthan:भगेगा में फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा, तीन लोगों को लिया हिरासत में। विरोध के चक्कर में वोटिंग रुकी!पुलिस ने मौके पर पहुंच कर करवाया मामला।शांत फिर से शुरू हुई वोटिंग। एंकर सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र की भगेगा ग्राम पंचायत में पंच-सरपंच चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हो गया। मतदान केंद्र पर कुछ लोगों ने फर्जी मतदान होने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। देखते ही देखते मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और विरोध के चलते कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया रोकनी पड़ी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। इसके बाद मतदान केंद्र पर स्थिति सामान्य हुई और मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू करवाई गई। घटना के चलते कुछ समय तक मतदान प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है。 बाइट गीगराज जोड़ली सीजेपी कार्यकर्ता0
0
Report
पन्ना में अवैध शराब परिवहन: दो गिरफ्तार, लाखों की शराब जप्त
Panna, Madhya Pradesh:मोटर साइकिल से गांव गांव पहुंचाई जा रही शराब ,अवैध परिवहन करते 2 आरोपी मोटरसाइकिल में शराब सहित पकड़े , गांवों में छापा मार शराब की अवैध बिक्री पकड़ी गई । पन्ना जिले में गांव गांव अवैध शराब बिक्री की मिल रही शिकायतों के बाद शराब के अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। आबकारी उपनिरीक्षक पन्ना मुकेश पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि मनोर गांव की तरफ से दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल पर शराब का अवैध परिवहन करते हुए पन्ना की तरफ आ रहे है । टीम मौके पर रवाना हुई और मौके पर आबकारी दस्ते को देखकर मोटरसाइकिल सवार भागने लगे , आबकारी टीम द्वारा उनका पीछा करते हुए जंगल में पकड़ लिया। बिना नंबर की मोटर साइकिल पर जा रहे दोनो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई , उनके पास एक बोरी में तीन कागज के कार्टून में 50 - 50 पाव कुल 100 पाव देशी शराब प्लेन और 50 पाव देशी शराब , कुल मात्रा 27 बल्क लीटर अवैध शराब मिली , शराब की अनुमानित कीमत 13050 रुपए और मोटर साइकिल जप्त की गई है। दोनों आरोपी दीपक पटेल उम्र 22 वर्ष और धर्मेंद्र राय उम्र 34 के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया । और प्रकरण को जांच में लेकर इस अवैध शराब कहां से लाई गई इसकी जांच की जा रही है。 इसी प्रकार जनकपुर गांव में कालीचरण अहिरवार उम्र 35 वर्ष की चाय नाश्ता की दुकान से बिक रही 35 पाव देशी मदिरा जप्त की गई। ग्राम लक्ष्मीपुर में राकेश अहिरवार उम्र 45 वर्ष के रिहायशी मकान से 42 पाव देशी शराब बरामद की गई ।0
0
Report
बैतूल में पत्ता गोभी के दाम गिरे, किसान परेशान, सरकार से मदद की मांग
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में पत्ता गोभी उत्पादक किसानों पर संकट गहरा गया है। बाजार में पत्ता गोभी के दाम थोक में महज 50 पैसे प्रति किलो रह गए हैं। हालात यह हैं कि फसल की कटाई और मंडी तक पहुंचाने का खर्च भी नहीं निकल पा रहा। मजबूर किसान खेतों में खड़ी पत्ता गोभी की फसल पर ही रोटावेटर चला रहे हैं。 मुलताई ब्लॉक के बिरुल बाजार क्षेत्र में सैकड़ों हेक्टेयर में पत्ता गोभी की खेती होती है। यहां एक हेक्टेयर में फसल तैयार करने पर करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की लागत आती है, लेकिन बाजार में उचित दाम नहीं मिलने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। देश के प्रमुख पत्ता गोभी उत्पादक क्षेत्रों में शामिल इस इलाके के किसानों ने अब सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है。0
0
Report
Advertisement
रायसेन में शराबी पुलिसकर्मी का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा; ट्रक के नीचे लेटकर माँग
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन-पुलिसकर्मी का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा। शराब के नशे में है पुलिसकर्मी बीच सड़क कर हंगामा। पुलिसकर्मी की पत्नी और राहगीर उसे समझाने की करते रहे कोशिश। शराबी पुलिसकर्मी शराब के नशे में बाहन चालकों और आमजनता को करता रहा परेशान। ट्रक के नीचे लेटकर पुलिसकर्मी उस पर ट्रक चढ़ाने की कर रहा है माँग। लगभग आधे घंटे से पुलिसकर्मी का हाई वोल्टेज ड्रामा जारी। सanchi रोड पर स्थानीय पुलिस लाइन के सामने ही पुलिसकर्मी करता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई सूचना।0
0
Report
बिलासपुर में कोयला टैक्स चोरी मामले में EOW-ACB का शाहबाज खान ठिकाने पर छापा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला कारोबार से जुड़े कथित टैक्स चोरी और भ्रष्टाचार के मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार सुबह EOW और ACB की संयुक्त टीम ने बिलासपुर के उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर छापेमारी की। जांच टीम ने परिसर में पहुंचकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों, कंप्यूटर और मोबाइल फोन की जांच की। सूत्रों के अनुसार, कथित लेवी, वित्तीय लेनदेन और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। घर के सदस्यों से पूछताछ की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, कार्रवाई में क्या बरामद हुआ, इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल जांच जारी है.0
0
Report
रुद्रप्रयाग में नया ट्रैक: पवाली कांठा से त्रियुगीनारायण मंदिर तक पर्यटन को मिलेगा आयाम
Routhiya, Uttarakhand:पहाड़ों की प्राकृतिक खूबसूरती को नजदीक से निहारने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। रुद्रप्रयाग में पवाली कांठा और माटिया बुग्याल होते हुए त्रियुगीनारायण मंदिर तक एक नया ट्रैक विकसित करने की तैयारी है। इससे डीपीआर तैयार हो चुकी है। खास बात यह है कि इस ट्रैक पर पर्यटन सुविधाएं तो बढ़ेंगी, लेकिन पहाड़ों की पारंपरिक पहचान और प्राकृतिक सुंदरता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। केलबागी से पवाली कांठा, माटिया बुग्याल होते हुए त्रियुगीनारायण मंदिर तक ट्रैक विकसित करने की योजना बनाई गई है। तीनों वन प्रभागों की टीमों ने मार्ग का निरीक्षण कर इसकी कठिनाइयों, ठहरने की संभावनाओं और जरूरी सुविधाओं का आकलन किया है। डीपीआर तैयार है और अब आगे की कार्यवाही की जा रही है। पवाली कांठा पहले से ही ट्रैकिंग के शौकीनों के बीच लोकप्रिय है। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के यहां पहुंचने के बाद इस ट्रैक को खास पहचान मिली थी। अब इस मार्ग को त्रियुगीनारायण मंदिर से जोड़ने की योजना पर्यटन की नई संभावनाएं खोल सकती है। वन विभाग की योजना है कि ट्रैक पर रुकने और बारिश से बचाव की व्यवस्था स्थानीय पत्थरों, लकड़ी और पारंपरिक सामग्रियों से की जाए। पुरानी छानियों का मूल स्वरूप बरकरार रखते हुए बड़े कंक्रीट निर्माण से बचा जाएगा। साथ ही, दो स्थानों पर गेट बनाने का प्रस्ताव है। यानी मकसद साफ है—प्राकृतिक विरासत को बचाते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय क्षेत्र के लिए नया अवसर तैयार करना।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में 2027 जनगणना के लिए मीडिया कार्यशाला: घर-घर गणना की तैयारी तेज
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में जनगणना- 2027 को लेकर मीडिया कार्यशाला का आयोजन सीडीओ पवन कुमार मीना ने दी विस्तृत जानकारी 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना, तैयारियां प्रशासन ने की तेज 1 दिसम्बर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, मीडिया से व्यापक प्रचार प्रसार की अपील जनपद वासियों को घर बैठे स्वगणना की दी जानकारी जनगणना में सही जानकारी देने की आम जनमानस से अपील फतेहपुर के विकास भवन सभागार में आयोजित की गई कार्यशाला0
0
Report
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: सलीम उर्फ़ चोना घायल, सरताज-लवकुश गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश सलीम उर्फ़ चोना हुआ लंगड़ा घायल, कांबिंग में सरताज व लवकुश बदमाश भी गिरफ्तार, बदमाशों पर गैंगस्टर चोरी के लगभग 30 मुकदमे दर्ज, बदमाशों से दो तमंचे बाइक चोरी का माल मिला, किसानों की ट्यूबवेलों पर चोरी करता था शातिर गैंग, बुढ़ाना थाने के क्राउन कॉन्वेंट स्कूल मार्ग मुठभेड़।0
0
Report
प्रयागराज के नीले ड्रम के करोड़ों के खजाने की जांच तेज
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में नीले ड्रम में करोड़ों की नगदी मिलने के मामले की जांच तेज, आयकर विभाग के साथ पुलिस और राजस्व विभाग ने शुरू की जांच, पुलिस और राजस्व विभाग की जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा, राजेश यादव और राकेश यादव ने करोड़ों की नगदी को जमीन खरीदने में इन्वेस्ट किया है, नवाबगंज इलाके में ही करीब 22 बीघे जमीन राजेश यादव और राकेश यादव ने खरीदा है, जानकारी के मुताबिक खरीदी गई जमीन की अनुमानित कीमत करोड़ों में है, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि जमीनें दुगुना दाम देकर खरीदी गईं हैं, पुलिस अब राजस्व विभाग के साथ मिलकर जमीनों का ब्यौरा खंगाल रहा है, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खरीदी गई जमीनों को जब्त करेगा प्रशासन। एंकर -- प्रयागराज के नवाबगंज इलाके में राजेश यादव और राकेश यादव के घर नीले ड्रम में मिले खजाने की जांच तेज हो गई है। पुलिस के साथ आयकर विभाग करोड़ों के खजाने की जांच में जुटा है, इसके साथ ही अब राजस्व विभाग भी राजेश यादव और उसके भाई राकेश यादव की संपत्तियों की जांच पड़ताल में जुट गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि राजेश यादव और राकेश यादव ने पिछले चार सालों के भीतर शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में करीब 22 बीघे से ज्यादा जमीन खरीदी है। इन जमीनों की कीमत करोड़ों रुपए है, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि राजेश यादव और राकेश यादव ने जमीनों की दुगुना कीमत लगाकर खरीदारी की है। राजस्व विभाग अब राजेश यादव और राकेश यादव की संपत्तियों की जांच पड़ताल में जुट गया है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले 5 सालों में जो भी संपत्तियाँ दोनों भाईयों ने खरीदी हैं उनकी जांच कराई जा रही है, साथ ही परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर भी खरीदी गई सम्पत्तियों का ब्यौरा खंगाल जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अगर संपत्तियों को अर्जित करने में इस्तेमाल किए गए रुपयों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो अर्जित संपत्तियों को कुर्क और जब्त भी किया जाएगा। वहीं बुधवार की शाम को राजेश यादव और राकेश यादव के घर के अंदर से बरामद हुए तीन ड्रम रूपयों की गिनती आयकर विभाग की टीम कर रही है। पांच सदस्यीय आयकर विभाग की टीम बरामद रुपयों की गिनती में जुटी है, वहीं पुलिस भी राकेश यादव और एक अन्य को हिरासत मे लेकर पूछताछ में जुटी हुई हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि करोड़ो रुपए उसके पास कहां से आए, जो उसने करोड़ों रुपयों की जमीनें खरीदी, उन रुपयों के आय के श्रोत क्या हैं। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच पड़ताल जारी है, जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है। गांव में इस बात की भी चर्चा है कि राजेश यादव और राकेश यादव मुंबई के पुणे में जिस कंपनी में रहकर काम करते थे, कोविड के दौरान जब राजेश यादव और राकेश यादव गांव लौटे तो वह पिकअप से आए थे। कहा जा रहा है कि कंपनी के ही करोड़ों रुपए इन लोगों ने गबन किया और सड़क मार्ग से प्रयागराज आ गए। पुलिस फिलहाल यह भी पता लगाने में जुटी है कि ये लोग पुणे में किस कंपनी में काम करते थे, वहां उनका रिकॉर्ड कैसा है, कंपनी ने रुपयों के गबन संबंधी कोई एफआईआर तो नहीं दर्ज कराई है, इन सभी पहलुओं की गहनता से पुलिस जांच में जुटी है। वॉक थ्रू... नवाबगंज में जो करोड़ों की जमीन खरीदी थी उसे दिखाते हुए0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ से जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश; 5 यात्री और एक पायलट onboard
Dehradun, Uttarakhand:हेलीकॉप्टर उड़ रहा है हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास फ्रेश हुआ है… बद्रीनाथ से लौट रहा था हेलीकॉप्टर…. 5 यात्री और एक पायलट के साथ क्रैश घटना हुई … 2:15 बजे उड़ा था बद्रीनाथ से, भारी बर्फबारी के बीच उड़ान0
0
Report
जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण के पैकेज 2 का काम जल्द शुरू, LOA जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण के पैकेज 2 का काम शुरू होने वाला है; मौके पर काम कुछ ही दिनों में शुरू किया जाएगा। राजस्थान मेट्रो ने LOA (लैटर ऑफ एक्सपटेंस) जारी किया है और CE M इंडिया प्रोजेक्ट लिमिटेड को LOA प्रदान किया गया है। पैकेज 2 पिंजरापोल गौशाला से शुरू होकर बी2 बायपास चौराहे तक भूमिगत कोरिडोर बनेगा। दूसरे चरण के शेष पैकेजों का काम नवंबर तक शुरू हो जाएगा; कुल 42 किमी लंबे दूसरे चरण को 4 पैकेज में बाँटा गया है। पैकेज 2, 3 और 4 का कार्य मौके पर शुरू होगा, जिससे जयपुर मेट्रो के विस्तार में तेजी आयेगी। जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के बारे में व्यापक जानकारी के अनुसार टोंक रोड/प्रतिष्ठान तक मेट्रो लाइन चली जाएगी; प्रधानमंत्री ने आधारशिला 4 जुलाई को रखी थी और CM ने 22 जुलाई को पैकेज 1 का भूमि पूजन किया था। पैकेज 2 में 3.12 किलोमीटर लंबा कोरिडोर और दो भूमिगत स्टेशन होंगे; गौशाला से करीब 400 मीटर आगे पैकेज 2 शुरू होगा। पहला भूमिगत स्टेशन सांगानेर पुलिस स्टेशन के पास बनेगा और यात्री एयरपोर्ट टर्मिनल 1 तक पहुँच पाएंगे; इसके बाद टर्मिनल 3 के पास भी भूमिगत स्टेशन होगा; इसके पश्चात क्लोवर लीफ तक भूमिगत कोरिडोर जाएगा और दुर्गापुरा के पास क्लोवर लीफ तक जाएगा, फिर बी2 बायपास चौराहे के नजदीक एलिवेटेड कोरिडोर पर लौटेगा। इसके अलावा पैकेज 3 में 11.7 किलोमीटर में 12 स्टेशन, लागत लगभग 1392 करोड़ रुपये, सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे; पैकेज 4 में खासाकोठी चौराहे से विद्याधर नगर टोड़ी मोड़ तक 14.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड नेटवर्क और 12 स्टेशन होंगे, लागत लगभग 1331 करोड़ रुपये। निविदा प्रक्रिया जारी है; पैकेज 3 में 11 और पैकेज 4 में 8 फर्मों ने निविदा दी है; अपर समितियों के अनुसार अगले महीने के अंत तक पूरा शेष कार्य शुरू हो जाएगा।0
0
Report
कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटरमार्ग की बदहाली पर आक्रोश: 6 नवंबर तक दुरुस्ती का अल्टीमेटम
Karnaprayag, Uttarakhand:बरसात के दौरान बदहाल हुए कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटरमार्ग को लोक निर्माण विभाग अभी तक दुरुस्त नहीं कर पाया है। सड़क की बदहाल स्थिति अब क्षेत्रीय लोगों के लिए मुसीबत के साथ-साथ जानलेवा साबित हो रही है। सड़क पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हिस्सों और दुर्घटना की आशंका के बीच ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगो ने कहा कि कल जिस स्थान पर सड़क दुर्घटना हुई वहां पर सड़क का पुस्ता टूटा हुआ था, वही मौत की मुख्य वजह भी है। आज उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर कपीरी पट्टी के लोगो ने कहा कि 6 नवंबर तक मार्ग सुधारीकरण नहीं हुआ तो गौचर मेले में सीएम का घेराव किया जाएगा। कर्णप्रयाग विधानसभा के 14 ग्राम पंचायतों को तहशील मुख्यालय से जोड़ने वाली कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटरमार्ग की बदहाल स्थिति इन दिनों मुसाफिरों को मुसीबतों का सबब बनी हुई है। किलोमीटर तीन तक यह मार्ग जानलेवा बना हुआ है। मार्ग पर कही पहाड़ी से पत्थर गिर रहे है तो कही पानी की तेज धारा सड़क पर गिरने से हर पल खतरा बना हुआ है, मार्ग पर कही पुस्ते टूटे है तो कहि सड़क किनारे पैराफिट ही नही है। कल इसी मोटरमार्ग पर स्कूटी दुर्घटना ग्रस्त होकर पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की मौत हो गयी थी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ ही आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों کا कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत कर दी गई होती और दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो शायद इस तरह के हादसे को टाला जा सकता था। इस घटना से नाराज कपीरी पट्टी के ग्रामीणों ने आज उपजिलधिक्ष से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मोटरमार्ग को लंबे समय से ठीक नहीं किया गया है। विभाग की इस लापरवाही के चलते आए दिन वाहन चालकों और राहगीरों की जान जोखिम में बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने दो टूक शब्दों में मांग रखी कि आगामी 6 नवंबर तक कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटरमार्ग को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए ताकि क्षेत्रीय जनता को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आगामी गौचर मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के घेराव की चेतावनी दी है। ग्रामीण बायट / राजेन्द्र सिंह नेगी, ग्रामीण बायट / नरेन्द्र शास्त्री, ग्रामीण बीयट / खेमराज भंडारी , ग्रामीण बीयट / भगवान कंडवाल, ग्रामीण बीयट / अल्केश नोड़ियाल, एसडीएम कर्णप्रयाग। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी यदि जनता को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने कहा कि कपीरी पट्टी से प्रति दिन स्कूली बच्चे, ब्यापारी और स्थानीय लोगो बड़ी संख्या में आवागमन करते है, जिस कारण इस मार्ग को ठीक किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटरमार्ग की बदहाली अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत नहीं होने के चलते इसी स्थान पर स्कूटी खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कपीरी पट्टी के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर 6 नवंबर तक सड़क ठीक करने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं होने पर गौचर मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के घेराव की चेतावनी दी है.0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर: सिंचाई नलकूप चालकों ने 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-सिंचाई विभाग के नलकूप चालकों ने सौपा ज्ञापन, प्रांतीय आवाहन पर मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे सिंचाई संघ के कर्मचारी, 2400 ग्रेड पे, सेवा नियमावली में संशोधन, रिक्त पदों पर भर्ती, अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति, वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों को लागू करने की माँग, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।0
0
Report
झारखंड बजट सिर्फ 29% खर्च पर वित्त मंत्री: विकास के लिए वित्तीय अनुशासन जरूरी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सूबे में अब तक कुल बजट का महज 29% खर्च होने पर सवाल उठाते हुए कहा, जिस डिपार्टमेंट का बजट 80% से कम होगा उन विभागों के बजट ने कटौती किया जाएगा। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया हेमंत सोरेन की सरकार में वित्तीय अनुशासन हीनता स्वीकार नहीं होगा। वित्त मंत्री के बयान ने विरोधियों को राज्य सरकार पर हमलावर होने का मौका दे दिया झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया , इस वित्तीय वर्ष में 22 अक्टूबर तक जहां कुल बजट का 50 से 55% राशि खर्च होनी चाहिए थी ,वो महज 29% राशि खर्च हुआ है। हमने विकास आयुक्त को पत्र लिखा है, फाइनेंशियल नॉर्म्स को हर हाल में पूरा करना होगा । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वित्तीय अनुशासन हीनता कभी बर्दाश्त नहीं करते हैं। जब खर्च ही नहीं होगा तो विकास कैसे होगा।निर्माण वाले डिपार्टमेंट आरसीडी ,आरईओ यहां टेंडर डिसाइड करने में साल डेढ़ साल लग जाते हैं। जब टेंडर डिसाइड नहीं होगा तो काम कैसे होगा।अगर विभाग कहे हमारे पास क्षमता नहीं है, मानव संसाधन का अभाव है तो फिर बजट उतना देने की आवश्यकता नहीं है। जितना कर सकते उतना ही देंगें। वित्त मंत्री ने आगे कहा जो विभाग 80% से कम अपने बजट की राशि खर्च नहीं करेगा उनके बजट एलोकेशन में आगे कटौती होगी。 बाइट ...राधा कृष्ण किशोर, वित्त मंत्री झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, चिंता जायज है, अनुभवी मंत्री हैं जो कदम उन्होंने उठाया है, वो जायज है, वैसे विभागों पर नकेल कसना ,उन्हें अपने प्रशासनिक निर्णय से विवश करना कि वो अपने आचरण में सुधार लाएं ,कार्यसंस्कृति में बदलाव लाएं । हालांकि कुछ अन्य कारण भी रहे हैं , जो बजट राशि खर्च नहीं हो पाता था ,अब वो सारे मुद्दों का समाधान हो चुका है।आने वाली तिमाही में हम अपने लक्ष्य से ज्यादा हासिल कर लेंगे。 बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामूमो मंत्री हफीहुल हसन ने कहा इसके पीछे एक वजह चालान के मुद्दे का था जिसको कैबिनेट में हल कर लिया गया है। अब बिल निकलेगा तो 10 दिन में 29% की राशि 60 प्रतिशत तक हो जाएगा बाइट ...हफीहुल हसन, मंत्री मंत्री इरफ़ान अंसारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, किस परिपेक्ष्य में वित्त मंत्री ने कहा है, कैसे कहा है। खर्च कम होने का कारण बीजेपी है, काम करो तो कहेगी काम किसको दे दिया,काम नहीं दो तो कहेगी खर्च नहीं हो रहा। हम लोगों को केंद्र पैसा भी नहीं देती है और ऊपर से डराती भी है。 बाइट ...इरफान अंसारी, मंत्री बीजेपी प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी कहती रही है, ये सरकार विकास को लेकर गंभीर नहीं है।सभी लोग कमीशन खोर हैं। ये राजस्व की कमी का रोना रोते हैं और हर दिन अलोकप्रिय फैसले लेते हैं। बजट बनाते वक्त समझना चाहिए कि प्रबंधन में जुड़े लोग धरातल पर उतारने का कितना काम करते हैं। राज्य में विकास का काम ठप्प पड़ा है。 बाइट ...संदीप वर्मा, प्रवक्ता, झारखंड बीजेपी बाइट ... दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी0
0
Report
लखनऊ में मौलाना ने रूमी गेट के पास अवैध निर्माण को लेकर विरोध किया
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में रूमी गेट के पास बन रहे लजीज गली का मौलाना कल्बे जवाद ने विरोध किया मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई मौलाना ने आजादारी रोड पर इसे अवैध निर्माण बताया0
0
Report
Advertisement
