134108
पंचकूला सेक्टर 15 के बंद घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव
Panchkula, Haryana:पंचकूला सेक्टर 15 में बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया था। सूचना के अनुसार जांच में एक बुजुर्ग महिला का 5-6 दिन पुराना शव मिला था और महिला के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। सूचना के अनुसार पुलिस का अनुमान है कि रसोई में काम करते समय दुर्घटना होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद ही जान जाने के सही कारणों का पता चल सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ललितपुर के नईबस्ती आजादपुरा मोहल्ले में ट्रांसफार्मर में आग, पूरी कॉलोनी अँधेरा
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जिला मुख्यालय के नईबस्ती आजादपुरा मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया , जब एक बिजली का ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई । और देखते ही देखते ट्रांसफार्मर की आग धूं धूंकर जलते हुये ऊंची ऊंची लपटों में बदल गई । बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में आगबाबस से निकली 11 kv लाइन में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है , ट्रांसफार्मर में आग लगنے की वजह से पूरे मोहल्ले की बिजली भी गुल हो गई । काफी देर तक ट्रांसफार्मर में आग लगी रही ,जब विद्युत विभाग द्वारा लाईन को बंद करवाया गया और उसके बाद ट्रांसफार्मर में लगी आग को काबू में पाने की कोशिश की गई । कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर की आग को बुझाया जा सका ।0
0
Report
झांसी में ड्रग तस्करों के ब्लैकमेलिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, पुलिसकर्मी सहित आठ गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थानाक्षेत्र में पांच दिन पूर्व ड्रग तस्कर युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कांस्टेबल समेत आठ लोगों को गिरफ्तार करते हुए ब्लैकमेलिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिसकर्मी के अलावा एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारी भी शामिल हैं जो पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर ब्लैकमेलिंग का काम करते थे। ब्लैकमेलिंग की कोशिश में ही 13 सितम्बर को पिटाई होने से परवेज अली नाम के ड्रग तस्कर की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रेम नगर थाने में तैनात कांस्टेबल आशीष सिंह के अलावा प्रियांश, जय श्रीवास्तव, साहिल मिश्रा, भूपेंद्र वंशकार, यश शिवहरे, अर्शिल खान और शनि नामदेव को गिरफ्तार किया गया है। झांसी के एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि मृतक परवेज पर जम्मू कश्मीर में भी केस दर्ज है। ड्रग सप्लाई के लिए वह साहिल नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया था। घटना के दिन परवेज साहिल मिश्रा को ड्रग सैंपल दिखाने जा रहा था। जब वह सैंपल लेकर पहुंचा तो तीन गाड़ियों में सवार ग्यारह लोगों ने उसका वीडियो बनाते हुए पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी। इस पर झगड़ा हुआ और दो लोगों ने परवेज को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई थी। एसएसपी ने बताया कि प्रियांश और साहिल दोस्त हैं। इनके अन्य साथी मिलकर राष्ट्रभक्त संगठन चलाते हैं। कांस्टेबल आशीष इन्हीं अभियुक्तों में से एक के घर में किराए पर रहता है। घटना के पहले सभी लोग रात में मिले थे और घटना के बाद भी मिले थे। जो साक्ष्य मिले हैं, उससे इस बात की पुष्टि होती है कि ये लोग ऐसे लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए पकड़ते थे। इस विवेचना में कांस्टेबल को भी अरेस्ट किया गया है。0
0
Report
CEIR से 100 गुम मोबाइल बरामद, 25 लाख के फोन लौटे: कबीरधाम साइबर पुलिस
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा CEIR से 100 गुम मोबाइल बरामद, 25 लाख के फोन लौटाए कबीरधाम साइबर पुलिस की तकनीकी जांच से मिली बड़ी सफलता कवर्धा। कबीरधाम साइबर पुलिस ने CEIR पोर्टल और तकनीकी जांच के जरिए गुम व चोरी हुए 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। पुलिस ने IMEI, सिम और नेटवर्क संबंधी तकनीकी जानकारी का विश्लेषण कर मोबाइल की पतासाजी की और सत्यापन के बाद सभी फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया。0
0
Report
Advertisement
यूपी एसटीएफ ने आगरा से जाली नौकरी घोटाला गैंग के सदस्य राधे मीणा को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाला गिरफ्तार. गिरोह का सक्रिय सदस्य राधे मीणा गिरफ्तार. यूपी एसटीएफ ने जनपद आगरा से किया गिरफ्तार0
0
Report
गणेश प्रतिमा वृक्षाकृति से पर्यावरण संदेश: शहर में उत्सव के साथ पौधे लगाओ
Narmadapuram, Madhya Pradesh:शहर में गणेश उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गणेश पंडाल सजाए गए हैं और समितियों द्वारा विभिन्न थीम पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनमें कोठी बाजार में पर्यावरण संरक्षण की थीम पर वृक्ष की आकृति में स्थापित गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गणेश उत्सव समिति ने इस बार भगवान गणेश की प्रतिमा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया है। प्रतिमा को वृक्ष का स्वरूप दिया गया है, जिसमें भगवान गणेश विराजमान हैं। यह आकृति लोगों को याद दिला रही है कि पेड़-पौधे मानव जीवन के साथ-साथ पूरे पर्यावरण के लिए बेहद जरूरी हैं। वीओ01- समिति के सदस्यों का कहना है कि लगातार पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए गणेश उत्सव के दौरान लोगों को प्रकृति और पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए यह थीम तैयार की गई है। समिति ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया है। सदस्यों का कहना है कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी ہماری जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने घर, आसपास के क्षेत्र या किसी उपयुक्त स्थान पर कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। वीओ02- गणेश प्रतिमा के माध्यम से आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया जा रहा है। समिति का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि समाज को प्रकृति संरक्षण के लिए भी प्रेरित करे। वृक्ष की आकृति में स्थापित गणेश प्रतिमा को देखने के लिए नर्मदापुरम सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण का संदेश देती यह प्रतिमा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बाइट(A1)- मुन्नू दुबे ( श्रद्धालु ) बाइट(A2)- निष्ठा ( श्रद्धालु ) बाइट(A3)- संजय ( समिति सदस्य ) बाइट(A4)- कांता ( समिति सदस्य )0
0
Report
UPI चार्जेस से पंप संचालक 2000 से अधिक ट्रांजेक्शन बंद करेंगे, डिजिटल इंडिया सवाल
Ratlam, Madhya Pradesh:मुद्दा यह है कि एक तरफ डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा सरकार दे रही है, तो वही UPI पर चार्जेस के कारण पंप संचालक 2000 से ज्यादा के लिए UPI पेमेंट बंद कर देंगे, तो कैसे होगा डिजिटल इंडिया? रतलाम0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर
Noida, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे में हाईवे किनारे अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है...सात दिन का नोटिस पूरा होने के बाद प्रशासन ने ये कार्रवाई की... वहीं, एनएचएआई ने साफ चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई के साथ उसका खर्च भी वसूला जाएगा0
0
Report
ताला के बिगौड़ी में हत्या: 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
Maihar, Madhya Pradesh:Maihar के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम बिगौड़ी में आदिवासी युवक भैयालाल रावत की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी. आरोपियों ने शराब पिलाने के बहाने मृतक को बुलाकर गला दबाकर कुएं में फेंक दिया. 16 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे फरियादी मुकेश रावत ने देखा कि उसके चचेरे भाई भैयालाल उर्फ भैय्यन रावत के साथ अफसर खान, इस्माइल उर्फ पप्पू खान और अजमेर खान मारपीट कर रहे थे. आरोप है कि मारपीट के बाद भैयालाल को कुएं में फेंक दिया गया. शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राजेश रावत और राकेश रावत की मदद से भैयालाल को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर ताला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने मामले में दर्ज कर जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया. आरोपियों ने बताया कि मृतक को शराब पिलाने के बहाने बुलाया गया था, जिसके बाद उसका गला दबाकर कुएं में फेंक दिया गया. घटना के दौरान आरोपी अफसर खान का मोबाइल फोन कुएं में गिर गया था. पुलिस ने कुएं में मोटर लगाकर पानी बाहर निकलवाया, जिसके बाद मोबाइल बरामद कर लिया गया. पुलिस ने इसे विवेचना में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में लिया है. ताला थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय अनुसूचित जाति एवं जनजाति, सतना के समक्ष पेश किया है.0
0
Report
जमुई के हरला गांव में आहर में डूबकर गौतम विश्वकर्मा की मौत, परिजनों में मातम
Jamui, Bihar:जमुई: सदर प्रखंड क्षेत्र के हरला गांव में शुक्रवार की शाम पैर फिसलने से आहर में डूबकर स्व: प्यारे विश्वकर्मा के पुत्र गौतम विश्वकर्मा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को आहार से निकाला गया और सदर अस्पताल लाया गया, जहां घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टم के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक के भाई राजू विश्वकर्मा ने बताया कि उनका भाई गौतम विश्वकर्मा आहार की ओर गया था। शौच के बाद पैर धोने के लिए आहार किनारे गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह आहर में गिर गया। काफी देर के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा गौतम विश्वकर्मा को निकाला गया और फौरन सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गौतम विश्वकर्मा की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के साथ-साथ गांव में भी मातम छा गया। मृतक गौतम विश्वकर्मा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उनकी पत्नी आरती देवी का बुरा हाल हो गया है, वे गहरी सदमे में है。0
0
Report
Advertisement
खास महल जमीन पर प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा, पूर्व मंत्री ने आदेश मांगे
Hazaribagh, Jharkhand:कैंटोनमेंट मौजा स्थित करीब 50 डिसमिल खास महल जमीन पर शुक्रवार को प्रशासन की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सदर अंचलाधिकारी सह खास महल पदाधिकारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम जेसीबी लेकर जमीन पर पहुंची थी। टीम ने वहां किए गए निर्माण और घेराबंदी को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इसी बीच पूर्व मंत्री योगेंद्र साव मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों से जमीन की स्थिति और कार्रवाई के आदेश को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। मौके पर योगेंद्र साव ने प्रशासन से जमीन के पुनर्ग्रहण यानी रिज्यूम संबंधी आदेश दिखाने की मांग की। उनका कहना था कि जमीन के नवीकरण के लिए उनके स्तर से आवेदन दिए गए हैं और मामले को लेकर राजस्व विभाग में प्रक्रिया चल रही है। साव ने खास महल मैनुअल का हवाला देते हुए कहा कि संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर दिए बिना इस तरह की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि जमीन सरकार के नाम पुनर्ग्रहित हो चुकी है तो उसका लिखित आदेश दिखाया जाए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस मामले को लेकर उन्होंने राजस्व विभाग के वरीय अधिकारियों से भी बातचीत की है। दूसरी ओर, प्रशासनिक पक्ष का कहना है कि संबंधित भूमि खास महल की सरकारी जमीन है और इसके पुनर्ग्रहण की प्रक्रिया के तहत अभिलेख उपायुक्त एवं आयुक्त स्तर से सरकार को भेजे जा चुके हैं। मौके पर मौजूद अधिकारी ने कहा कि पिछले दो महीनों में प्रशासनिक टीम कई बार जमीन का निरीक्षण कर चुकी है। अधिकारी के अनुसार, जमीन पर हाल में पीसीसी सड़क, पशुओं के लिए खटाल और शेड का निर्माण किया गया है। प्रशासन का सवाल है कि जब जमीन को सरकारी भूमि बताते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया पहले से चल रही थी तो वहां नए निर्माण कैसे किए गए। कार्रवाई के दौरान जमीन पर सरकारी बोर्ड नहीं लगाए जाने का सवाल भी उठा। इस पर प्रशासन की ओर से बताया गया कि जमीन की सफाई के बाद सरकारी भूमि का बोर्ड लगाया जाएगा। यही सवाल अब पूरे मामले का एक अहम हिस्सा बन गया है। यदि जमीन सरकारी खास महल भूमि है तो उसका स्थायी सीमांकन, सरकारी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई, इसे लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा है। कार्रवाई के दौरान पूर्व मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बहस काफी तीखी हो गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति कुछ देर के लिए धक्कामुक्की तक पहुंच गई और एक-दूसरे पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप भी लगाए गए। हालांकि, इन आरोपों को लेकर प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मौके पर साव ने अधिकारियों से कार्रवाई का लिखित आधार और जमीन के पुनर्ग्रहण का आदेश दिखाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार के स्तर से जमीन के संबंध में अंतिम आदेश हो चुका है तो वे कानूनी रास्ता अपनाएंगे।0
0
Report
बरियाकोल सुरंग सुरक्षा पर रेलवे अलर्ट: आरपीएफ-एनडीआरएफ ने किया संयुक्त निरीक्षण
Munger, Bihar:बरियाकोल सुरंग की सुरक्षा पर रेलवे अलर्ट ।आरपीएफ और एनडीआरएफ टीम ने ज्वाइंट इंस्पेक्शन कर आपात स्थिति से निपटने की परखी तैयारी। मुंगेर: जमालपुर-रतनपुर रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक बरियाकोल सुरंग की सुरक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जमालपुर और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने दोनों सुरंग का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। निरीक्षण का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने किया। उनके साथ एनडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर और जवानों की टीम मौजूद रही। टीम ने दोपहर करीब 12 बजे सुरंग के दोनों छोर और अंदर के हिस्से का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार, इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सुरंग के अंदर किसी भी प्रकार की आपदा जैसे आग लगना, ट्रेन का बेपटरी होना या भूस्खलन होने की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य कैसे किया जाए, इसकी तैयारियों को परखना था। बरियाकोल सुरंग घने जंगल व पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, जहां पहुंचना आसान नहीं है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि सुरंग की लंबाई, उसके अंदर वेंटिलेशन, लाइटिंग, संचार व्यवस्था और निकासी मार्गों का निरीक्षण किया गया। साथ ही यह भी देखा गया कि आपात स्थिति में एनडीआरएफ और आरपीएफ की टीम कितनी जल्दी मौके पर पहुंच सकती है और किस तरह से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि रेलवे मुख्यालय के निर्देश पर सभी सुरंगों और पुलों की सुरक्षा ऑडिट की जा रही है। इसी कड़ी में यह निरीक्षण किया गया। एनडीआरएफ टीम ने भी अपने स्तर से सुरंग के अंदर रेस्क्यू उपकरणों के साथ पहुंचने की संभावनाओं पर मंथन किया। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ के जवानों के अलावा एनडीआरएफ के जवान भी मौजूद रहे। टीम ने सुरंग के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के निरीक्षण से आपदा के समय त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।0
0
Report
सोनभद्र तालाब में तैरने की शर्त से तीन बचे, एक युवक की मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में तालाब में तैरने की शर्त लगाने से चार दोस्त हादसे के शिकार हो गए। चारों ने तालाब में छलांग लगाई; तीन युवक तैरकर बाहर आ गए, लेकिन अर्जुन बाहर नहीं निकल सके। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के अकछोर गाँव की है; रामगढ़ कोन निवासी 42 वर्षीय अर्जुन अपने बहनोई के घर आया था। ग्रामीणों के मुताबिक उसने अपने तीन दोस्तों के साथ तालाब में तैरने की शर्त लगाई।0
0
Report
Advertisement
देवबंद में प्रेम संबंध के चलते मां-बेटे ने युवती की हत्या कर दी, गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को मृतका के परिजनों की तहरीर पर मोहित पुत्र घसीटू के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मोहित की मां ओमवती का नाम भी सामने आया। पुलिस ने आज मोहित को अतर सिंह फार्म हाउस के पास से और ओमवती को उसके मकान से गिरफ्तार किया। मोहित की निशानदेही पर मृतका का टूटा हुआ वीवो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मोहित ने बताया कि उसका मृतका के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। वह अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था और संबंध उजागर होने के बाद हुई बदनामी के चलते मृतका से पीछा छुड़ाना चाहता था। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को मोहित ने मृतका को अपनी छत पर बुलाया और उसका मोबाइल फोन बंद करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी मां ओमवती को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर शव को मोटरसाइकाइक पर रखकर कपड़े से ढका और साखन नहर में डाल दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
हिंडन एयरबेस पर सूर्यकिरण विमानों की विजुअल्स, मेरठ शो से पहले फाइनल रिहर्सल
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: हिंडन एयर फ़ोर्स स्टेशन पर सूर्य किरण विमान के विज़ुअल्स, आने वाले मेरठ शो से पहले फ़ाइनल रिहर्सल के लिए उड़ान भरते हुए और सॉर्टी के बाद ल LANDING करते हुए।0
0
Report
कानपुर के ओयो होटल में युवक को बंधक बनाकर मारपीट का वीडियो वायरल, मुकदमा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर: युवक को अर्ध नग्न कर जमकर पीटा. ओयो होटल में युवक को बंधक बनाकर पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा. होटल में बंधक बनाकर पिटाई. छींटाकशी के विरोध पर विवाद. फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित एक ओयो होटल में युवक को बंधक बनाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है. एसीपी कोतवाली अमित पांडेय के अनुसार, प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि होटल संचालक और युवक के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था, जहाँ संचालक द्वारा की जा रही लगातार छींटाकशी का विरोध करने पहुँचे युवक के साथ बंधक बनाकर मारपीट की वारदात अंजाम दी गई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सटीक कारणों की गहनता से पड़ताल करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
