134108
एक गाड़ी से अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
Panchkula, Haryana:पंचकूला सेक्टर 5 में पुलिस ने एक गाड़ी से 1 अवैध पिस्टल व 1 जिंदा कारतूस बरामद की है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। सेक्टर-5 SHO रुपेश चौधरी ने जानकारी दी कि मिली सूचना के आधार पर एक गाड़ी की तलाशी लेने पर अवैध पिस्टल 32 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं गाड़ी में कोई भी मौजूद नहीं था, इसलिए शीशा तोड़कर गाड़ी की तलाशी ली गई। पुलिस ने बताया कि पिस्टल की बॉडी Made in USA है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
MMDR संशोधन 2026 पर भाजपा प्रवक्ता का दावा: खनन क्षेत्र को नई दिशा
Jamtara, Jharkhand:केंद्रीय सरकार के MMDR संशोधन अधिनियम, 2026 को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह ने चित्रा कोलियरी परिसर में मजदूरों और कर्मचारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने चित्रा कोलियरी के दोनों वर्कशॉप A और B में कार्यरत मजदूरों को संशोधन अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी। रणधीर सिंह ने कहा कि देश में Exploration, Mining और Mineral Development को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने यह संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि खनिज से मिलने वाले 80 प्रतिशत हिस्से में पहले से ही राज्य सरकार को राशि दी जा रही है और इसमें किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर MMDR संशोधन अधिनियम को लेकर सवाल खड़े कर रही है और लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने मजदूरों से कानून के प्रावधानों को समझने और तथ्यों के आधार पर जानकारी लेने की अपील की। बाइट- रणधीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा0
0
Report
उत्तर प्रदेश बीजेपी ने सह प्रभारी नियुक्त किए; श्री जगदीश पर्टेल, श्री मेधा कुलकणी, डॉ. प्रदीप वर्मा, श्री अनंत ओझा
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश बीजेपी ने सह प्रभारी नियुक्त किए; श्री जगदीश पर्टेल, श्री मेधा कुलकणी, डॉ. प्रदीप वर्मा, श्री अनंत ओझा; उत्तराखंड प्रभारी श्री राम माधि, सह प्रभारी श्री अरविंद मेनन, सह प्रभारी सुश्री बांसुरी स्वराज0
0
Report
झारखंड की पहली संथाली फिल्म आंगेन को राष्ट्रीय पुरस्कार, रवि राज मुर्मु सम्मानित
Ranchi, Jharkhand:72वें राष्ट्रीय фильм पुरस्कार में झारखंड के बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर रवि राज मुर्मु को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। सम्मान पाने के बाद रवि राज मुर्मु रांची पहुंचे; रांची एयरपोर्ट पर रवि का जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली पहली संथाली भाषा की फिल्म आंगेन को ये सम्मान मिला जो कहीं न कहीं झारखंड के लिए भी बड़े गर्व की बात है। मामले में इसके डायरेक्टर रवि राज मुर्मु ने बताया कि राज्य कहानी राज्य के वासी ही बता सकते है और यही कारण है कि राज्य की कहानी को रुपहले पर्दे पर शर्ट फिल्म के रूप में जब दर्शाया गया तो सभी ने इसे पसन्द किया। 12 मिनट की ये फिल्म संथाली लोककथाओं पर आधारित है। फिल्म में अभिनय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका किस्कु बताती है कि फिल्म में उनका होना उन्हें भी गौरान्वित कर रहा है। वही रवि राज किस्कू के पिता ने कहा कि फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना उनके लिए और राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से मुलाकात करना उनके लिए और भी खास रहा क्योंकि राष्ट्रपति महोदया के साथ संताली भाषा में बात करना और अनुभवों को साझा करना खास लम्हा रहा जो जिंदगी भर साथ रहेगा। बहरहाल झारखंड की पहली फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना खास है और उसका उत्साह हर किसी के चेहरे पर नजर आ रहा है0
0
Report
Advertisement
बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द: विपक्ष का हमला, सरकार पर बढ़ा आक्रोश
Patna, Bihar:मई में ली गई बिहार दरोगा की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है आयोग ने अपरिहार्य कारण से इस परीक्षा को रद्द किया है परीक्षा की तिथि आगे घोषित की जाएगी... विपक्ष परीक्षा रद्द के बहाने हमला बोल रहीं है...बिहार में सरकार नौकरी और रोजगार देना नहीं चाहती है। और नौजवानों के साथ किस तरह की राजनीति की जाती है, किस तरह से उनके साथ छल किया जाता है, किस तरह से परीक्षा लेने के बाद अपरिहार्य कारण बताकर के परीक्षा रद्द किया जाता है, इससे ही स्पष्ट होता है कि बिहार में नौकरी और रोजगार देने वाली सरकार नहीं है। बिहार में नौकरी और रोजगार के लिए छात्र-छात्राओं के द्वारा जो परीक्षा दी जाती है, उसे भी रद्द करने वाली सरकार है। और उसको रद्द करके नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नौजवानों के भविष्य और नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने के प्रति सरकार की गंभीरता नहीं दिखती है, जिस कारण सरकार परीक्षा लेने के बाद उस परीक्षा परिणाम आने से पहले परीक्षा को अपरिहार्य कारण बता करके रद्द कर दिया जाता है। पुलिस लिखित परीक्षा जो आयोजित की गई थी मई में, उस परीक्षा को परीक्षा परिणाम आने से पहले रद्द कर दिया गया। आखिर कारण क्या है, सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि क्यों परीक्षा लेने के बाद परीक्षा रद्द होते हैं? क्या परीक्षा माफिया पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं या सरकार में वैसे लोग बैठे हुए हैं जो नौकरी और रोजगार के प्रति गंभीर नहीं हैं, जो नौजवानों के लिए और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं? वैसे लोग सत्ता में आ गए हैं और सत्ता के माध्यम से नौजवानों के चेहरे पर मुस्कुराहट की जगह नौजवानों की आंखों में आंसू देना चाहते हैं। और ऐसे आंसू देने वाली सरकार जो बिहार में कार्य कर रही है, कहीं ना कहीं नौजवानों को इस बात का मलाल है कि बिहार में कैसी सरकार है। बिहार में न तो नौकरी के प्रति सरकार गंभीर है, न रोजगार के प्रति गंभीर है और न ही नौजवानों के भविष्य के प्रति गंभीर है। सरकार के क्रियाकलाप से नौजवानों की आंखों में आंसू आ रहा है और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसके संबंध में सम्राट चौधरी जी जवाब देना चाहिए और बताना चाहिए कि परीक्षा क्यों रद्द किया गया।0
0
Report
सीकर में पंचायती राज आरक्षण लॉटरी पारदर्शी तरीके से पूरी
Sikar, Rajasthan:सीकर में पंचायती राज आम चुनाव को लेकर आज जिला परिषद सभागार में आरक्षण निर्धारण के लिए लॉटरी की प्रक्रिया आयोजित की गई। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों और पंचायती राज नियमावली के अनुसार जिला परिषद के 49 सदस्यों के लिए लॉटरी निकाली गई; 16 पंचायत समितियों के प्रधान पदों और सभी पंचायत समितियों के वार्ड सदस्यों के लिए भी आरक्षण निर्धारण किया गया। महिलाओं के लिए नियमानुसार 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया। पूरी प्रक्रिया जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। लॉटरी शुरू होने से पहले निर्देशों की जानकारी दी गई और शंकाओं का समाधान किया गया। बच्चों से पर्चियां निकलवाई गईं और उनसे आधार पर आरक्षण निर्धारित हुआ। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने भी बताया कि लॉटरी पारदर्शी एवं निर्विवाद रूप से संपन्न हुई।0
0
Report
बेगूं में कुएं गिरने से युवक मौत, दो घंटे मशक्कत के बाद शव बाहर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं के पारसोली थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव में खेत पर काम करते समय कुएं में गिरने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कालू धाकड़ पुत्र वर्दीचंद धाकड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से युवक कुएं में जा गिरा। सूचना पर तहसीलदार गोपाल जीनगर, डीएसपी अंकित कुड़ी और पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे। भू-अभिलेख निरीक्षक kishan मीणा और सिविल डिफेंस टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को पारसोली स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर पंचायत चुनाव: 21 सदस्य लॉटरी से आरक्षण तय, कल होगा खुलासा
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिला पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। जैसलमेर जिले में जिला परिषद व पंचायत समितियों की लॉटरी कलेक्ट्रेट कार्यालय में निकली गई, जिसमें 21 जिला परिषद सदस्य चयनित हुए और कई पदों के लिए आरक्षण वर्ग भी निर्धारित किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारी सहित विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे। लॉटरी के तहत 21 सदस्यीय जिला परिषद के लिए आरक्षण क्रम इस प्रकार रहा: SC सामान्य, OBC महिला, OBC सामान्य, सामान्य, SC सामान्य, सामान्य, सामान्य महिला, OBC महिला, ST सामान्य, सामान्य महिला, सामान्य महिला, OBC सामान्य, सामान्य, सामान्य, सामान्य महिला, सामान्य महिला, सामान्य, सामान्य, सामान्य महिला, SC महिला, सामान्य महिला। साथ ही जिले की 10 पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए आरक्षित वर्ग भी निर्धारित किए गए, जिसमें हर पंचायत समिति के लिए आरक्षण की सूची प्रकाशित की गई। तहसीलाकर्ताओं के अनुसार सरपंच-वार्ड पंच की लॉटरी 24 सितम्बर को SDM कार्यालयों में होगी, जो अगस्त और 17-18 सितम्बर से निर्धारित की गई थी। जैसलमेर जिले में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की तस्वीर 24 सितम्बर को साफ हो जाएगी।0
0
Report
बेगूं में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी की सवारी, देवरा बावड़ी कुंड पर महाआरती
Begun, Rajasthan:बेगूं चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में जलझूलनी एकादशी का पर्व धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों से बेवान के जरिए ठाकुर जी की सवारी एक साथ निकाली गई। बजरंग व्यायामशाला के पहलवानों ने जगह-जगह अखाड़ा प्रदर्शन कर हैरतअंगेज करतब दिखाए। सभी बेवान एक साथ नगर के अति प्राचीन देवरा बावड़ी कुंड पहुंचे, जहां ठाकुर जी को स्नान करवाने के बाद महाआरती की गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए नगरवासियों ने कई जगह जलपान और अल्पाहार की व्यवस्था की। शोभायात्रा के दौरान उड़ाई गई गुलाल से पूरा नगर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेगूं डीएसपी अंकित कुड़ी और थाना अधिकारी चंपाराम मौजूद रहे।0
0
Report
सिंघाना में महिला चेयरमैन के पदभार के बाद पति ने मोर्चा संभाला, बहस तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाना, झुंझुनूं - सिंघाना में महिला चेयरमैन ने संभाला पदभार, तो पति ने संभाला मोर्चा - मीडिया के सवालों पर चेयरमैन पिंकी सैनी सिर्फ 14 शब्द बोलीं - विकास के विजन पर चेयरमैन के बजाय पति ने जवाब दिए - पति धर्मपाल सैनी ने 35 वार्डों के विकास का रोडमैप बताया - घोषणा पत्र की 16 घोषणाओं को प्राथमिकता से पूरा करने की बात - महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों की भूमिका पर फिर उठे सवाल - पदभार के बाद पिंकी सैनी और रचना पूनियां की धन्यवाद यात्रा - सिंघाना में महिला नेतृत्व बनाम प्रतिनिधि की भूमिका फिर चर्चा में निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके प्रतिनिधियों के सक्रिय रहने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। अब झुंझुनूं जिले के सिंघाना नगरपालिका से सामने आई तस्वीर ने एक बार फिर इसी बहस को चर्चा में ला दिया है। सिंघाना नगरपालिका की कांग्रेस से नवनिर्वाचित चेयरमैन पिंकी सैनी ने बुधवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर चेयरमैन पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान पालिका परिसर में मौजूद लोगों और समर्थकों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। बाद में चेयरमैन पिंकी सैनी और उपाध्यक्ष रचना पूनियां के स्वागत के बाद शहर में धन्यवाद यात्रा भी निकाली गई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन पिंकी सैनी से सिंघाना के विकास और आगामी कार्ययोजना को लेकर बातचीत की। तो उनका जवाब बेहद संक्षिप्त रहा। उन्होंने कहा— “मैं सबसे पहले तो मेरे सभी साथियों का हार्दिक आभार करती हूँ और हम...”। इसके बाद बातचीत में उनके पति और नवनिर्वाचित पार्षद धर्मपाल सैनी ने मोर्चा संभाल लिया। धर्मपाल सैनी ने मीडिया से बातचीत में सिंघाना के सभी 35 वार्डों के सर्वांगीण विकास की बात कहा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद किसान, महिलाओं और गरीब तबके के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा आमजन के लिए सुशासन की व्यवस्था विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जारी किए गए घोषणा पत्र की 16 घोषणाएं प्राथमिकता में रहेंगी और उन्हें एक-एक करके पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सैनी ने कहा कि सभी 35 वार्डों में सर्वे कराया जाएगा और जहां विकास कार्यों की जरूरत होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम करवाए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर विश्वास जताकर बोर्ड को भारी बहुमत से जिताने के लिए आमजन और पार्षदों का आभार भी जताया। सिंघाना की तस्वीर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि नगरपालिका की कमान औपचारिक रूप से एक महिला के हाथ में है। लेकिन मीडिया के सामने विकास की रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना चेयरमैन के पति ने रखी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या महिला जनप्रतिनिधि खुद अपनी भूमिका, प्राथमिकताएं और विकास का विजन जनता के सामने रखेंगी या उनके निर्वाचित होने के बाद भी 'प्रतिनिधि' ही सार्वजनिक भूमिका निभाते रहेंगे? यह तस्वीर महिला आरक्षण के तहत निर्वाचित प्रतिनिधियों की वास्तविक सार्वजनिक भूमिका को लेकर लंबे समय से चली आ रही बहस को जरूर फिर सामने लाती है। पदभार ग्रहण समारोह के बाद पिंकी सैनी और उपाध्यक्ष रचना पूनियां का समर्थकों एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसके बाद शहर में धन्यवाद यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों ने नवनिर्वाचित पालिका बोर्ड को शुभकामनाएं दीं। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में सिंघाना नगरपालिका की निर्वाचित चेयरमैन पिंकी सैनी खुद विकास के मुद्दों पर कितनी सक्रिय भूमिका निभाती हैं और 35 वार्डों के लिए तय रोडमैप को किस तरह जमीन पर उतारा जाता है।0
0
Report
Advertisement
हरदा से MD ड्रग्स तस्करी: 38.15 ग्राम मेफेड्रोन के साथ तीन गिरफ्तार
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh: Rajasthan से हरदा आ रही MD ड्रग्स ब्रेजा कार में पकड़े गए 3 आरोपी, एंकर हरदा में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने MD ड्रग्स की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख 60 हजार रुपये कीमत की 38.15 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार भी जब्त की है। फिलहाल मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। दरअसल, सिविल लाइन थाना पुलिस को छोटी हरदा अंडरब्रिज के पास हंडिया की ओर से एक नीले रंग की ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने कार को यात्री प्रतीक्षालय की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया। संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवाया। कार की तलाशी और पूछताछ के दौरान उसमें तीन लोग सवार मिले। पुलिस के मुताबिक कार चालक की पहचान आदर्श राजपूत, निवासी देव कॉलोनी हरदा के रूप में हुई। वहीं पीछे बैठे शाहफैजल उर्फ सानू, निवासी गढ़ीपुरा हरदा और रामभरोस उर्फ राहुल मीना, निवासी ग्राम झालवा वर्तमान निवासी हरिओम नगर हरदा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38.15 ग्राम MD यानी मेफेड्रोन मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा DL 2 CAX 9118 नंबर की नीले रंग की विटारा ब्रेजा कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं मामले के मुख्य आरोपी शाहफैजल उर्फ सानू को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब MD ड्रग्स की सप्लाई कहां से हुई और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान से कनारा क्लब का बोर्ड हटाने के बाद बच्चों के लिए मैदान खुला
Vidisha, Madhya Pradesh:उत्कृष्ट विद्यालय के अधीन ग्राउंड पर कनारा क्लब का हटाया बोर्ड - मैदान के संबंधित सभी चाबियां स्कूल प्राचार्य कोषों की - क्रिकेट ग्राउंड का नागरिक पूर्व की तरह करते रहेंगे उपयोग स्कूली बच्चों के लिए रहेगी प्राथमिकता एंकर : उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर कनारा क्रिकेट क्लब कई सालों से संचालित हो रहा है। इसे लेकर हाईकोर्ट ग्वालियर में एक याचिका भी लगाई गई थी। कोर्ट ने इस मामले में जिला प्रशासन को निर्देश देकर उस पर पूर्ण अधिकार उत्कृष्ट विद्यालय का होने के साथ उसका संचालन भी स्कूल के माध्यम से करने के संबंध में निर्देशित किया था। इसी को लेकर आज एसडीएम मनीष जैन, तहसीलदार प्रीतिपंथी के अलावा पुलिस बल भी उत्कृष्ट विद्यालय पहुंच कनारा के बोर्ड को वहां से हटाया गया। साथ ही मैदान से जुड़े विभिन्न स्थानों की चाबियां उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य को सौंपी गई। एसडीएम ने कहा कि इस मैदान का जो पूर्व की तरह क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए उपयोग हो रहा था वह वैसे ही चलता रहेगा आम नागरिकों के लिए यह खुला है इसके अलावा प्राथमिकता उत्कृष्ट विद्यालय के बच्चों की होगी बाइट : मनीष जैन, एसडीएम0
0
Report
रावतभाटा में भाजपा बोर्ड बनने के बाद विजय जुलूस जारी, रातभर जश्न
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - भाजपा का बोर्ड बनने के बाद विजय जुलूस निकाला गया, जो देर रात तक शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमता रहा। नगर पालिका से शुरू हुई रैली बप्पा रावल, हाट चौक, बेरियल चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनियों में भी अध्यक्ष अनुसुइया नागर धाकड़ और उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता का जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों ने मालाएं पहनाईं और पुष्पवर्षा की। रैली में भाजपा किसान नेता कमलेंद्र सिंह हार्डा, वरिष्ठ नेता और पार्षद मंजूलता जगम सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। आतिशबाजी और ढोल के बीच देर रात तक भाजपा समर्थकों के जश्न और नारों का दौर जारी रहा।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जमुई घटना पर कानून का राज; जायसवाल बोले दोषी को सजा, आरजेडी पर सवाल
Patna, Bihar:बिहार के राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने जमुई की घटना को लेकर आरजेडी के मुख्यमंत्री के पुतला दहन और इस्तीफे की मांग पर पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना जवाब दे दिया है और बिहार में कानून का राज है जो भी दोषी होगा उसे कानून के अनुसार सजा मिलेगी साथ ही दिलीप जायसवाल ने आरजेडी से ही सवाल करते हुए कहा कि जमुई की घटना को लेकर वह जवाब दे और यह भी बताए कि कहीं इस मामले में उसकी कोई भूमिका तो नहीं है। जातिगत एंगल को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने विपक्ष से उसके रोल को स्पष्ट करने की बात कही। TRE-4 शिक्षक भर्ती के विज्ञापन पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार लगातार बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली कर रही है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए काम किया जा रहा है, डोमिसाइल नीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार नीतियां सोच-समझकर तय करती है और इस मामले में शिक्षा मंत्री बेहतर जवाब दे सकते हैं। वहीं मुख्य दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर सरकार को थोड़ा भी संशय है तो परीक्षा रद्द होनी चाहिए, क्योंकि सरकार कानून, न्याय और संविधान से समझौता नहीं कर सकती। बाढ़ के मुद्दे पर विपक्ष के सवालों पर भी दिलीप जायसवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटना में बैठकर राजनीति करने के बजाय नेताओं को बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर लोगों के बीच रहना चाहिए और उनकी स्थिति देखनी चाहिए, उन्होंने कहा कि जो नेता बाढ़ के दौरान गांव में जाकर लोगों के साथ रहेगा, वही लोगों की समस्याओं का जवाब दे सकता है।0
0
Report
रायपुर ब्रेकिंग: सौरभ सिंह को भाजपा राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ खनीज विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी. झारखंड के सह प्रभारी बनाएं गए सौरभ सिंह.0
0
Report
Advertisement
