icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
133301
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow15 Apr 2025, 11:50 am

Ambala - मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ज्ञान चंद गुप्ता ने किया सेक्टर 25 फ्लाईओवर का निरीक्षण

Panchkula, Haryana:

पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 19 अप्रैल को पंचकूला के सेक्टर 25 में बने बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। इसी को लेकर सोमवार को हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान चंद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ज्ञान चंद गुप्ता ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, साफ-सफाई, लाइटिंग व यातायात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्घाटन से पूर्व सभी कार्य पूरी तरह दुरुस्त कर लिए जाएं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गूलरभोज जलाशय में लालच से लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– लालच ने डाली जान खतरे में स्थान– उधम सिंह नगर घटना में पहाड़ों में बारिश के कारण गूलरभोज का हरिपुरा जलाशय पानी से लबालब भर गया है, जिसके कारण सिंचाई विभाग ने जलाशय के चारों गेट खोल दिए हैं। प्रशासन लगातार लोगों से जलाशय से दूर रहने के लिए अलर्ट कर रहा है। पानी उत्तराखंड से होकर उत्तर प्रदेश को जाता है। पानी का बहाव तेज है, इसके बाबजूद कुछ लोग मछली पकड़ने के लालच में जलाशय में घुस गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि कुछ रुपयों के लालच में अपनी जान के साथ खिलवाड़ कहाँ तक उचित है।
0
0
Report

कर्णप्रयाग नौटी मोटरमार्ग पर भूस्खलन, भारी बोल्डर-पेड़ गिरे, यातायात ठप

Noida, Uttar Pradesh:कर्णप्रयाग कर्णप्रयाग नौटी मोटरमार्ग पर पहाड़ी से हुआ भूस्खलन भूस्खलन से पहाड़ी से भारी मात्रा में आये बड़े बड़े बोल्डर और पेड़ कर्णप्रयाग नौटी मोटरमार्ग यातायात के लिए हुआ अवरुद्ध कर्णप्रयाग नौटी मोटरमार्ग पर स्थित दर्जनों गांवों का सम्पर्क कर्णप्रयाग तहशील से कटा लोकनिर्माण विभाग गौचर के अधिशासी अभियन्ता सुनील कुमार ने मार्ग को खोलने के लिए मशीनें भेजी मार्ग को खोलने के लिए सरकारी मशीनरी ने किया काम शुरू रात 10 बजे तक मार्ग खोलने के कार्य लगी रही सरकारी मशीनरी मार्ग पर खतरा देखते हुए रात 10 बजे बाद मार्ग खोलने का काम किया गया बन्द
0
0
Report

संजय झील में डूबने से तीन दोस्तों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

New Delhi, Delhi:एंकर इन: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है... संजय झील में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दोस्त झील में नहाने के दौरान डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए उसके दो दोस्त भी पानी में कूद गए... लेकिन देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में फंस गए और उनकी जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वीओ-1: तस्वीरें पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मौजूद संजय झील की हैं... जहां शाम करीब 7 बजे तीन दोस्त नहाने के लिए झील में उतरे थे। बताया जा रहा है कि आशीष नौटियाल जैसे ही झील के पानी में गया, वह गहरे पानी में फंस गया और वापस बाहर नहीं आ पाया। आशीष को डूबता देख उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी。 वीओ-2: लेकिन अपने दोस्त को बचाने की कोशिश इन तीनों युवकों पर भारी पड़ गई... तीनों ही झील के गहरे पानी में फंस गए और उनकी डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचा और तीनों के शवों को बाहर निकाला गया。 वीओ-3: मृतकों की पहचान 22 वर्षीय साहिल, 21 वर्षीय आशीष नौटियाल और 21 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है। तीनों की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में मातम पसर गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है。 बाइट – साहिल के पिता वीओ-4: हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोंडली विधानसभा से आम आदमी पार्टी विधायक कुलदीप कुमार मोनू भी एलबीएस अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई। विधायक ने हादसे के पीछे संजय झील की गहराई को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए。 बाइट – विधायक कुलदीप कुमार मोनू वीओ-5: विधायक कुलदीप कुमार मोनू का आरोप है कि झील में रेत खनन की वजह से कई जगह गहराई बढ़ गई है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। उनका कहना है कि इसी तरह के गहरे गड्ढे में फंसने की वजह से तीनों युवकों की जान गई। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली सरकार को भी घेरा और झील की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। वीओ-6: फिलहाल तीन परिवारों में मातम पसरा हुआ है... तीन दोस्तों की एक साथ हुई मौत ने इलाके के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। सवाल ये है कि आखिर संजय झील में सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं हैं और अगर झील में गहरे गड्ढे हैं तो वहां लोगों के जाने और नहाने पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए गए थे ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रतवार नदी का खतरा: मोहनिया में कटाव से पावर ग्रिड पर संकट

Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - मोहनिया में रतवार नदी का जलस्तर बढ़ा, शहर पर खतरा करमचट से पानी छोड़े जाने के कारण कटाव जारी, पावर ग्रिड में पानी घुसने की आशंका से बचाव कार्य तेज वियो - रतवार नदी में जलस्तर अचानक बढ़ने से मोहनिया शहर और आसपास के इलाकों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थल का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि करमचट बांध से पानी लगातार छोड़ा जा रहा है, जिससे रतवार नदी के बहाव में तेजी आ गई है। पानी के तेज प्रवाह के कारण नदी के तटबंधों पर कटाव शुरू हो गया है। कटाव के कारण पानी मोहनिया शहर के निचले इलाकों की ओर रुख कर रहा है। प्रशासन की मुख्य चिंता शहर के पावर ग्रिड को लेकर है। एसडीएम के अनुसार, पावर ग्रिड निचले इलाके (लो-लाइन एरिया) में स्थित है। यदि नदी का पानी ग्रिड परिसर में प्रवेश करता है, तो पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो सकती है, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होंगी। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासनिक टीम और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर डटे हुए हैं। नदी के तटबंध पर हुए कटाव को रोकने और मरम्मत के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है, ताकि शहर और पावर ग्रिड को जलभराव से सुरक्षित रखा जा सके। प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। बाइट - रत्ना प्रियदर्शन एसडीएम मोहनिया
0
0
Report

एसीबी ने रिश्वतखोर ASI गोविन्द मीना को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Bharatpur, Rajasthan:भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अटलबंध में तैनात सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द मीना को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एएसआई परिवादी के पिता द्वारा दर्ज कराए गए दो मुकदमों में कार्रवाई करने के बदले कुल 30,000 रुपए की घूस मांग रहा था। एसीबी भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के अनुसार, परिवादी ने एसीबी चौकी पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके पिता की ओर से मारपीट से संबंधित मामला अटलबंध थाने में दर्ज कराया गया था, जिसकी जांच एएसआई गोविन्द मीना के पास थी। आरोपी एएसआई मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने और आरोपियों पर सख्त कदम उठाने की एवज में 30,000 रुपए की रिश्वत की मांग कर लगातार दबाव बना रहा था। शिकायत मिलते ही गोपनीय सत्यापन कराया गया, जिसमें एएसआई द्वारा रिश्वत मांगने की बात पूरी तरह सच साबित हुई। मांग की पुष्टि होने के बाद पुलिस निरीक्षक महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। मंगलवार शाम को जैसे ही परिवादी ने रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 15,000 रुपए एएसआई गोविन्द मीना को सौंपे, घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी एएसआई से गहन पूछताछ कर रही है और उसके अन्य ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

वार्ड 58 में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन निरस्त पर प्रशासन पर सवाल

Alwar, Rajasthan:अलवर। अलवर नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। वार्ड नंबर 58 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हेमंत गुप्ता का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। नामांकन खारिज होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिनी सचिवालय पहुंचे और रिटर्निंग अधिकारी से मुलाकात की मांग की। काफी देर तक अधिकारी के नहीं मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हेमंत गुप्ता का नामांकन वर्ष 2012 के एक पुराने मामले में धारा 354 का हवाला देकर निरस्त किया गया है। एडवोकेट राम बहादुर सिंह तंवर का दावा है कि संबंधित मामले में हेमंत गुप्ता को वर्ष 2012 में ही आपसी राजीनामे के आधार पर दोषमुक्त किया जा चुका है। उन्होंने 29 अगस्त की पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब मामला वर्षों पहले समाप्त हो चुका था, तो उसके आधार पर 2026 के चुनाव में नामांकन कैसे निरस्त किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वे नामांकन निरस्तीकरण के खिलाफ अपना पक्ष रखने और अपील की प्रक्रिया जानने के लिए रिटर्निंग अधिकारी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन रात के समय मिनी सचिवालय में RO, ARO या ADM सिटी स्तर का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष अंकित गोयल ने आरोप लगाया कि हेमंत गुप्ता का नामांकन एक सोची-समझी साजिश के तहत खारिज किया गया है। उन्होंने प्रशासन पर सत्ताधारी दल के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। वहीं, एडवोकेट राम बहादुर सिंह तंवर ने दावा किया कि वार्ड 58 में कांग्रेस प्रत्याशी की स्थिति मजबूत थी और भाजपा प्रत्याशी मीनू के साथ उनका कड़ा मुकाबला था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इसी राजनीतिक दबाव के चलते नामांकन निरस्त कराया गया। बाइट्स कांग्रेस ने पूरे मामले को उच्च स्तर तक ले जाने की बात कही है। एडवोकेट राम बहादुर सिंह के अनुसार मामले की शिकायत राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और चुनाव आयोग से की जाएगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद बिलारी में सिपाही ने किराये के मकान में खुद को गोली मारी, आत्महत्या

Moradabad, Uttar Pradesh:सिपाही ने सीने मे गोली मारकर की आत्महत्या, किराये के मकान मे सिपाही ने मारी खुद कों गोली, मोनू चौधरी नाम के सिपाही ने की आत्महत्या, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे साथी पुलिसकर्मी एवं थाना पुलिस अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली के रुस्तम नगर चौकी पर तैनात था सिपाही, बिलारी के साहू कुंज कॉलोनी ने किराये पर रहता था मृतक सिपाही, सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, अभी सिपाही के आत्महत्या करने के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं, पुलिस शव कों कब्जे मे लेकर जाँच मे जुटी, मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के साहूकुंज कॉलोनी का पूरा मामला।
0
0
Report

सूरजपुर जिला पंचायत के सीईओ की अवमानना प्रकरण: HC ने शो-कॉज नोटिस वापस लिया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाई कोर्ट ने सूरजपुर जिला पंचायत के सीईओ के खिलाफ जारी अवमानना संबंधी शो-कॉज नोटिस वापस ले लिया है। लगातार कोर्ट में अनुपस्थित रहने पर हाई कोर्ट ने सीईओ से जवाब मांगा था। इसके बाद सीईओ मेडिकल रिपोर्ट लेकर कोर्ट पहुंचे और बताया कि वे वायरल फीवर और पेचिश से पीड़ित थे। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट को लेकर कोर्ट ने कई सवाल किए, जिसके बाद सीईओ को जवाब देते नहीं बना। बाद में कोर्ट ने उनके स्पष्टीकरण और शपथपत्र में दिए कारणों को स्वीकार करते हुए प्रस्तावित अवमानना कार्रवाई का नोटिस वापस ले लिया।बिलासपुर हाई कोर्ट में सूरजपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यानी सीईओ की गैरहाजिरी का मामला सामने आया। कोर्ट के बार-बार निर्देश के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होने पर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया था।दरअसल, इस मामले में हाई कोर्ट ने 30 नवंबर 2022 को सूरजपुर जिला पंचायत के सीईओ सहित संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी सीईओ की ओर से कोर्ट में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई।28 अप्रैल 2026 को भी कोर्ट ने राज्य के अधिवक्ता को सीईओ और एक अन्य अधिकारी से निर्देश लेने को कहा था। इसके बाद 28 जुलाई को हाई कोर्ट ने सूरजपुर जिला पंचायत के सीईओ को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया। लेकिन 5 अगस्त की सुनवाई में भी न तो संबंधित अधिकारी कोर्ट में उपस्थित हुए और न ही कोई जवाब दाखיל किया गया। लगातार आदेशों के बावजूद अनुपस्थिति को देखते हुए 17 अगस्त 2026 को हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया और सीईओ के रवैये पर नाराजगी जताई।हाई कोर्ट ने प्रथम दृष्टया माना कि एक लोक अधिकारी कोर्ट के आदेशों से बचने का रवैया अपना रहा है। इसके बाद सीईओ को शो-कॉज नोटिस जारी कर पूछा गया कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।इसके बाद 31 अगस्त को सीईओ ने हाई कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। उन्होंने बताया कि 12 से 18 अगस्त के बीच वे वायरल फीवर और पेचिश से पीड़ित थे और डॉक्टर की सलाह पर बेड रेस्ट पर थे। बीमारी से संबंधित मेडिकल दस्तावेज भी कोर्ट के रिकॉर्ड पर पेश किए गए।मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद कोर्ट ने रिपोर्ट में बताए गए तथ्यों को लेकर सीईओ से सवाल-जवाब किए। कोर्ट की पूछताछ के दौरान सीईओ अपने मेडिकल दस्तावेजों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद सीईओ ने शपथपत्र के जरिए अपना स्पष्टीकरण भी रिकॉर्ड पर रखा।हालांकि, कोर्ट ने सीईओ के स्पष्टीकरण और शपथपत्र में बीमारी के कारण बताए गए तथ्यों को स्वीकार कर लिया। इसके बाद 1 सितंबर 2026 को हाई कोर्ट ने सीईओ के खिलाफ प्रस्तावित अवमानना कार्रवाई शुरू करने संबंधी शो-कॉज नोटिस वापस ले लिया।
0
0
Report

CD कांड: हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 25 सितम्बर, भूपेश बघेल के मामले में नया मोड़

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीडी कांड की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ताओं व सीबीआई के अधिवक्ता की ओर से मांगे गए समय को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने सुनवाई की तिथि बढ़ा दी है। बता दें, पूर्व सीएम भूपेश बघेल व विनोद वर्मा ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।रायपुर की सीबीआई कोर्ट ने भूपेश बघेल उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, भाजपा नेता कैलाश मुरारका समेत दो अन्य व्यक्तियों पर इस मामले में मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त आधार पाया है। भूपेश बघेल को पहले निचली अदालत ने इस मामले में बरी कर दिया था। सेशन कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को खारिज kar दिया है।भूपेश बघेल ने सेशन कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी, उनके राजनीतिक सलाहकार रहे विनोद वर्मा और भाजपा नेता कैलाश मुरारका ने अपने खिलाफ लगाए गए चार्ज के आदेश को अलग-अलग याचिका के माध्यम से चुनौती दी है। प्राथमिक सुनवाई में हाई कोर्ट ने विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका को तो कोई अंतरिम राहत नहीं दी। लेकिन भूपेश बघेल के खिलाफ प्रकरण में आगे होने वाली सुनवाई पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी।आज इस मामले की सुनवाई हाई कोर्ट में जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास के सिंगल बेंच में नियत थी, परंतु शाम तक नंबर ना आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। सीबीआई की ओर से केंद्र सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल वरिष्ठ अधिवक्ता एसवी राजू ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामले को विशेष रूप से सुनवाई के लिए निवेदन किया, उनके साथ अधिवक्ता वैभव गोवर्धन भी थे। उन्होंने प्रारंभ में 15 सितंबर की तिथि की मांग की जिसे विनोद वर्मा की ओर से उपस्थित अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव और श्रिया गुप्ता तथा भूपेश बघेल की ओर से उपस्थित अधिवक्ता हर्ष परगनिया के द्वारा एक सप्ताह आगे रखने का निवेदन किया। हाई कोर्ट ने प्रकरण की अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तिथि तय कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top