134109
मोर्नी पंचकूला मार्ग पर चलती कार में लगी आग
Panchkula, Haryana:मोर्नी पंचकूला मार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार पांच लोग, जो कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे और मोरनी में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने जा रहे थे, बाल-बाल बच गए। घटना उस समय हुई जब कार सड़क की चढ़ाई पर थी। आग लगने के कारण कार पूरी तरह से जल गई, लेकिन सभी सवार समय पर बाहर निकलने में सफल रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पखांजूर बंद से बंगाली समाज पर असर, पुराना बाजार में विशाल प्रदर्शन की तैयारी
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ब्रेकिंग-बंगाली समाज का बंद का व्यापक असर। सुबह से पखांजुर बांदे के सभी दुकाने है बंद। पड़ेंगा नया पारा में प्रशासन ने 6 घरो पर चलाया था बुलडोजर। बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बंद का किया था आव्हान, बड़ी संख्या में लोग होंगे आंदोलन में शामिल,पखांजूर के पुराना बाजार मे होगी विशाल प्रदर्शन ।0
0
Report
70 साल की उम्र में पाली हाईस्कूल पास, रायबरेली के राजाराम मौर्य ने इतिहास रचा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली। कहते हैं कि सीखने और पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती और इस बात को सच कर दिखाया है रायबरेली के रहने वाले राजाराम मौर्य ने। 70 वर्ष की आयु में, जहाँ लोग अक्सर आराम की जिंदगी चुनते हैं, वहीं गुरुवार को आए यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में राजाराम मौर्या ने पाली भाषा से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपनी काबिलियत साबित की है, बल्कि आज के युवाओं के लिए एक जीवंत प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। मूल रूप से पंजाब के मोगा के रहने वाले राजाराम मौर्य का जन्म 11 दिसंबर 1956 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और परास्नातक (PG) की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला से की थी। एक सुशिक्षित पृष्ठभूमि के बावजूद, उनके मन में अपनी जड़ों और पूर्वजों के इतिहास को गहराई से जानने की इच्छा हमेशा से थी。 राजाराम मौर्या बताते हैं, "मेरे पूर्वज सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक मौर्य के शिलालेख पाली भाषा में हैं। उन शिलालेखों में क्या लिखा है, इसे स्वयं पढ़ने और समझने की जिज्ञासा ने मुझे इस उम्र में फिर से छात्र बनने के लिए प्रेरित किया।" उन्होंने पाली भाषा का चुनाव विशेष रूप से इसी ऐतिहासिक जुड़ाव के कारण किया। राजाराम मौर्य ने 5 मार्च 1981 को पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क कम कैशियर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। अपनी सेवा के दौरान उन्होंने रायबरेली सहित विभिन्न शहरों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और अंततः 31 दिसंबर 2016 को पीएनबी के स्टाफ ट्रेनिंग सेंटर, विभूति खंड, गोमती नगर (लखनऊ) से सेवानिवृत्त हुए。 उनका पूरा परिवार शिक्षा के प्रति समर्पित है। उनकी पत्नी अंजू बाला के साथ मिलकर उन्होंने अपने बच्चों को उच्च पदों पर पहुँचाया है उनकी बड़ी बेटी आरती मौर्य कानपुर देहात में प्रधानाध्यापिका हैं。 दूसरी बेटी मीनाक्षी केंद्रीय विद्यालय में अध्यापिका हैं। तीसरी बेटी बीनू सहायक अध्यापिका हैं। बेटा अमित विक्रम सीनियर इंजीनियर है और बहू लवली बेंगलुरु की एक कंपनी में HR पद पर कार्यरत हैं। सबसे छोटी बेटी डॉली लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूल में अध्यापिका हैं。 शिक्षा के बदलते स्वरूप का अनुभव 1974 में पहली बार 62% अंकों के साथ हाईस्कूल पास करने वाले राजाराम जी का कहना है कि तब और अब की शिक्षा प्रणाली में काफी बदलाव आया है। पहले उत्तर वर्णनात्मक होते थे, जिससे ज्यादा अंक लाना कठिन था, लेकिन अब वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के कारण अच्छे अंक प्राप्त करना आसान हो गया है। अपनी इस सफलता से राजाराम मौर्य ने यह संदेश दिया है कि शिक्षा किसी जाति, धर्म या उम्र की मोहताज नहीं होती। यदि मन में कुछ सीखने का जज्बा हो, तो सेवानिवृत्ति के बाद भी ज्ञान के नए क्षितिज छुए जा सकते हैं। आज रायबरेली ही नहीं, बल्कि पूरा प्रदेश उनकी इस इच्छाशक्ति की सराहना कर रहा है। बाइट..0
0
Report
महोबा के बुजुर्ग दोस्त की मदद से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, नफरत पर जवाब
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में हिन्दू-मुश्लिम भाईचारे की गंगा-जमुनी तहजीब पेश करती एक तस्वीर जो नफरत फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है। यहाँ 86 साल के बुजुर्ग मुरलीधर तिवारी जब सड़क पर लहूलुहान होकर बेहोश पड़े थे, तब उनके मुस्लिम दोस्त इसहाक खान ने उन्हें अपनी गोद में उठाकर अस्पताल पहुँचाया। भाईचारे की यह दास्तां आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। महोबा जिले का शेखू नगर मोहल्ला आज गंगा-जमुनी तहजीब की एक ऐसी मिसाल पेश कर रहा है, जिसकी गूंज सुनाई दे रही है। यह कहानी है दो दोस्तों की, एक सफेद कुर्ते और टोपी में इशहाक खान और दूसरे भगवा कुर्ते और धोती में मुरलीधर तिवारी। 86 वर्षीय मुरलीधर तिवारी किसी काम से घर से निकले थे। रास्ते में उनके पैर में कांच के टुकड़े चुभ गए और अत्यधिक खून बहने के कारण वे रास्ते पर ही अचेत होकर गिर पड़े। भीड़ तमाशबीन बनी रही, लेकिन जैसे ही इशहाक खान को इसकी सूचना मिली, वे दौड़ते हुए मौके पर पहुँचे। अपने मित्र को होश में देख इशहाक ने बिना एक पल गंवाए उन्हें अपनी गोद में उठाया और एक युवक की मदद से बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले आए। अस्पताल में इशहाक ने न केवल तीमारदार बनकर उनका इलाज कराया, बल्कि अपने हाथों से उनके पैर की पट्टी बँधवाई और अपने हाथों उसे चप्पल पहनाकर अपनी दोस्ती का फर्ज निभाया। पिछले 10 सालों से पड़ोसी और दोस्त रहे इन दोनों बुजुर्गों के लिए धर्म कभी आड़े नहीं आया। इशहाक खान का कहना है कि वे मुरलीधर को अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं। वे ईद हो या दिवाली, हमेशा एक-दूसरे के गले मिलते हैं। इशहाक खान ने उन लोगों पर भी कड़ा प्रहार किया जो समाज को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बांटना चाहते हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग मुल्क में नफरत की आग लगा रहे हैं, जबकि असली हिंदुस्तान वह है जहाँ हर इंसान एक-दूसरे के दुख-सुख में खड़ा हो। वहीं होश में आने के बाद मुरलीधर तिवारी ने भी नम आँखों से अपने मित्र का आभार जताया। महोबा के इन दो बुजुर्गों की यह निस्वार्थ दोस्ती दुनिया को संदेश दे रही है कि मानवता का रंग किसी भी सियासी रंग से कहीं ज्यादा गहरा और सच्चा होता है.0
0
Report
Advertisement
पुलिस मुठभेड़ में 25000 के इनामी दो लुटेरे गिरफ्तार पैर में लगी गोली फाइनेंस कंपनी का कर्मी शामिल
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद टूंडला पुलिस ने 24 घंटे में फाइनेंस कंपनी से रुपए लूटने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया दोनों के पैरों में लगी गोली 22 अप्रैल को ग्रामीण कोटा फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों बैंक में रुपए जमा करने जा रहे थे तभी रास्ते में टूंडला सर्विस रोड पर। तीन युवक बाइक सवार रुपए का बैग छीनकर भाग गए थे सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसमें एक फाइनेंस कंपनी कर्मचारी अरविंद लूट की घटना में शामिल था थाना टूंडला पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना में वांछित अभियुक्त कुलदीप व निखिल उर्फ कान्हा पुराना बाईपास रोड हमीरपुर बंबे के रास्ते पर पैसे बटवारे को लेकर इकट्ठा होने वाले हैं, उक्त सूचना पर थाना टूण्डला पुलिस व सर्विलांस / एसओजी टीम द्वारा बाईपास रोड हमीरपुर बंबा रास्ते पर पहुँचे तो पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख 02 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी जबाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं जिला अस्पताल भेजा गया उपचार के लिए बरामद 2 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 04 खोखा कारतूस, लूटे गये 95,880 रुपये व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल0
0
Report
सम्राट चौधरी आज विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे; विपक्ष आक्रामक है
Patna, Bihar:पटना, बिहार की राजनीति के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है, आज मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी पहली बार विधानसभा पहुंचेंगे , आज विधानसभा का एकदिवसीय सत्र बुलाया गया है जिसमें नई सरकार को यानी कि सम्राट चौधरी को बहुमत साबित करनी है । आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 202 विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचेंगे , दो दशक में यह पहला मौका है जब नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री सदन में मौजूद नहीं रहेंगे और नीतीश कुमार की कुर्सी पर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के तौर पर बैठे होंगे । सुबह 11:00 से सदन की कार्यवाही शुरू होगी , विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार की अभिभाषण के बाद यह कार्रवाई शुरू होगी । सदन में आज सम्राट चौधरी का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी आमना सामना होना है, एक तरफ जहां तेजस्वी यादव और पूरा विपक्ष सरकार पर हमलावर दिख रहा है, कर्ज के मुद्दे को लेकर, नीतियों को लेकर, मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर लगातार बयान बाजी जारी है और इन सब के बीच आज नेता प्रतिपक्ष भी महागठबंधन के 35 विधायकों के साथ विधानसभा में मौजूद होंगे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कार्यवाही के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है ।0
0
Report
बरगी में पानी में डूबने से तीन युवतियाँ, दो शव बरामद, तनु की तलाश जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सालीवाडा में तीन युवतियाँ नहाने के दौरान पानी में डूब गई थी जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है शीतल, तनु, सानिया नहाने के दौरान डूब गई थी शीतल और सानिया का शव खोज कर निकाल लिया गया है वहीं तनु का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है जिसकी एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल में वोटर नाम काटे जाने पर झारखंड मंत्री नेहा तिर्की तीखी प्रतिक्रिया
Ranchi, Jharkhand:पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के दौरान वोटरों के नाम काटे जाने के मुद्दे पर झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला हर उस राजनीतिक दल के लिए चिंता का विषय होना चाहिए, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखता है। मंत्री ने आरोप लगाया कि इसकी शुरुआत बिहार से हुई थी, और अब पश्चिम बंगाल में भी बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप जमीनी स्तर पर जाकर देखें, तो जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उनमें अधिकतर दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोग हैं—जो बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है। शिल्पी नेहा तिर्की ने आगे कहा कि इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक दलों का सतर्क होना जरूरी है, और अपनी तैयारी करना एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इस दिशा में पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। गांव-गांव में संवाद सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। मांडर विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक स्तर पर संवाद कार्यक्रम चलाए गए हैं, और इसके साथ ही बीएलए को ट्रेनिंग देने का काम भी किया गया है।0
0
Report
Rajpura(कुलदीप सिंह ):वाशिंगटन में ट्रेड - डील की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान BKU चढ़ूनी का बड़ा बयान
Gobindpura, Punjab:*वाशिंगटन में भारत अमेरिका ट्रेड - डील की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान BKU चढ़ूनी का बड़ा बयान आया सामने* *ट्रेड डील के खिलाफ देश भर में किया जाएगा बड़ा आंदोलन* *BKU चढ़ूनी के प्रदेश प्रधानों की हुई वर्चुअल बैठक मैं लिया गया फैसला* कुलदीप सिंह राजपुरा - वॉशिंगटन में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चल रही उच्चस्तरीय बैठकों के बीच भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। संगठन के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह हैप्पी ने आशंका जताई है कि इस समझौते में किसानों के हितों की अनदेखी हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि यह ट्रेड डील किसान विरोधी साबित होती है, तो इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चडूनी की अध्यक्षता में संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश प्रधानों की वर्चुअल बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में देशभर में इस प्रस्तावित ट्रेड डील के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। बीकेयू चढ़ूनी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते से पहले किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।0
0
Report
कोरिया में वित्तीय घोटाले के आरोप: पंचायत सचिव निलंबित, जांच शुरू
Muju, Jeonbuk State:जिला पंचायत कोरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत केशगवां में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 15वें वित्त आयोग की करीब तीन लाख रुपये की राशि के कथित फर्जी आहरण और गबन के आरोपों में पंचायत सचिव श्यामलाल सूर्यवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है。 कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर गठित जांच समिति ने मामले की जांच की। जांच के दौरान संबंधित सचिव न तो उपस्थित हुए और न ही आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। जांच में यह भी सामने आया कि ‘ई-ग्राम स्वराज’ पोर्टल पर सरपंच के यूजर प्रोफाइल में सचिव का मोबाइल नंबर दर्ज था। इससे प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि सचिव ने सरपंच के डिजिटल हस्ताक्षर (डीएससी) का दुरुपयोग कर राशि का आहरण किया। यह कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 तथा छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत नियम 1999 के नियम 4 एवं 5 का उल्लंघन पाया गया। इसी आधार पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, रायपुर के दिशा-निर्देशों के तहत छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के नियम 4(क) एवं (ख) के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सचिव को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्यामलाल सूर्यवंशी का मुख्यालय जनपद पंचायत सोनहत निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उपसंचालक (पञ्चायत) कोरिया को जांच अधिकारी और जनपद पंचायत सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है。0
0
Report
Advertisement
पटना रूपसपुर में तीन स्मैक कारोबारी गिरफ्तार, भारी स्मैक और प्रतिबंधित नोट बरामद
Danapur, Bihar:पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई रूपसपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन स्मैक कारोबारी को किया गिरफ्तार गिरफ्तार स्मैक कारोबारी के पास से भारी मात्रा में स्मैक ओर 500 के 96 प्रतिबंधित नोट 4 मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी किया जप्त रूपसपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन स्मैक कारोबारी को भारी मात्रा में स्मैक के साथ किया गिरफ्तार गिरफ्तार स्मैक कारोबारी पिछले कई महीनो से रूपसपुर थाना क्षेत्र के दीघा खगौल नहर रोड स्थित शिवाजी में रहते थे और इलाके में स्मैक का कारोबार करते थे पुलिस ने उनके पास से लगभग 160 ग्राम स्मैक 4 मोबाइल फोन 4 एटीएम कार्ड और ₹9000 नगद समेत प्रतिबंधित ₹500 के 50000 के नोट को भी बरामद किया है पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग जो भोजपुरी और पटना के रहने वाले हैं वह यहां रहकर स्मैक का कारोबार करते हैं इसी शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है0
0
Report
APCR के मुताबिक नासिक TCS केस में कॉर्प्रेट जिहाद का आरोप, अदालत में चुनौती
Mumbai, Maharashtra:मुंबई प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में APCR की तरफ से नासिक के TCS मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट पेश की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुख्य बिंदु: 1. आरोप: APCR के मुताबिक नासिक TCS केस एक मजहब को टारगेट करके बनाया गया है। 2. FIR पर सवाल: उनका कहना था कि पुलिस की FIR जायज नहीं है और इसे हाई कोर्ट में चैलेंज किया जाएगा। 3. 'कॉर्पोरेट जिहाद' का जिक्र: प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि हिंदू संगठनों द्वारा लव जिहाद, लैंड जिहाद, वोट जिहाद के बाद अब 'कॉर्पोरेट जिहाद' का नैरेटिव बनाया जा रहा है। APCR का आरोप है कि इसके जरिए मुसलमानों को, जो एजुकेशन और जॉब में पहले से पिछड़े हैं, कॉर्पोरेट सेक्टर से दूर रखने की कोशिश हो रही है। 4. आगे की रणनीति: फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के आधार पर हाई कोर्ट में केस को चैलेंज करने और मीडिया ट्रायल से जुड़े पहलुओं को सामने रखने की बात कही गई। मामले की मौजूदा स्थिति: इस केस में कुछ आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि निदा खान फरार बताई जा रही हैं। जांच अभी जारी है। पुलिस या TCS की तरफ से इन आरोपों पर अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले में जांच के बाद ही असल तथ्य साफ हो पाएंगे.0
0
Report
टीआई की सूझबूझ से दंपती की जान बची; नजरपुर घटनाक्रम वायरल
Ujjain, Madhya Pradesh:देर होती तो जा सकती थी जान; टीआई करण खोवाल की सूझबूझ से बची दो जिंदगी.. उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र के नजरपुर गांव में गुरुवार रात आत्महत्या का प्रयास कर रहे दंपती को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। इस पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार नजरपुर निवासी आसिफ पिता शफीक अहमद पटेल और उसकी पत्नी रीना पटेल पारिवारिक विवाद के चलते लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। घटना से पहले आसिफ ने व्हाट्सएप पर स्टेटस डालकर अपनी परेशानी जाहिर की थी। स्टेटस की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी करण खोवाल ने तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया। घर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए दिखाई दिए, जिससे स्थिति की गंभीरता स्पष्ट हो गई। ऐसे में टीआई करण खोवाल ने सूझबूझ दिखाते हुए बाहर से बातचीत कर उनका ध्यान बनाए रखा और टीम को दूसरे रास्ते से अंदर प्रवेश करने के निर्देश दिए। पुलिस ने तुरंत दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से नीचे उतार लिया। उस समय दोनों की सांसें चल रही थीं। इसके बाद दोनों को तत्काल शासकीय अस्पताल घट्टिया ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। होश में आने के बाद दंपती ने पारिवारिक विवाद और पिता द्वारा कथित प्रताड़ना को इस कदम की वजह बताया। पुलिस ने उन्हें समझाइश दी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी करण खोवाल, उपनिरीक्षक अलकेश डांगे और प्रधान आरक्षक राजेंद्र राठौर की अहम भूमिका रही。0
0
Report
Advertisement
गढ़वा के सदर अस्पताल में पंखे-एसी बंद, मरीज गर्मी से बेहाल
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में पंखा और एसी नहीं चल रहे हैं। मरीज और उनके परिजन गर्मी से परेशान हैं, कूट के पंखे से काम चल रहा है। यह झारखण्ड की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल है। यह गढ़वा का सदर अस्पताल है जो कहने को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है लेकिन वास्तविक हालात ऐसा नहीं। सदर अस्पताल के ओटी रूम में मरीज का इलाज चल रहा है और वहीं परिजन भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए कूट के पंखे बनाकर ढोला रहे हैं ताकि कुछ राहत मिल सके। इसी ओटी रूम में एसी और पंखा मौजूद हैं लेकिन दोनों बंद पड़े हैं; यह केवल दिखावटी है और सरकार कहती है कि अस्पताल में सभी सुविधाएं दी जाती हैं। अधिकारी ने बताया कि हमने कई क्षेत्र देखे हैं जहां पंखा और एसी उपलब्ध हैं, किन्तु कुछ जगह बंद हैं जिन्हें चालू करवाने का काम जारी है।0
0
Report
बेगूसराय में सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, परिजनों में शोक
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सरकारी शिक्षिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक शिक्षिका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी इंदु भूषण की पत्नी रेमी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रेमी कुमारी अररिया जिले के रानीगंज स्थित एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत थीं। परिजनों के अनुसार, 10 अप्रैल को वह अपने स्कूल जाने के लिए निकली थीं, तभी रास्ते में एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रेमी कुमारी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शिक्षकों के बीच भी शोक की लहर है। इधर, नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
अरुण साव का जम्मू-कश्मीर चिंतन शिविर: महिला आरक्षण पर विपक्ष की घेराबंदी
Begun, Rajasthan:रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव जम्मू कश्मीर के लिए हुए रवाना दौरे को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा श्रीनगर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर है. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया शामिल होंगे. खेल को लेकर आने वाले दिनों में क्या क्या काम होगा उस पर चर्चा होगी. खेल और खिलाड़ियों की तरक्की पर बातचीत होगी. चिंतन शिविर में खेल और खिलाड़ियों पर योजना बनेगी. विशेष सत्र पर बोले उप मुख्यमंत्री अरुण साव- 30 अप्रैल को विधानसभा में विशेष सत्र का आयोजन होगा. विपक्ष के खिलाफ निंदक प्रस्ताव लाया जाएगा. आधी आबादी के संवैधानिक अधिकार को छीनने का काम किया. कांग्रेस पार्टी ने शुरू से ही महिला आरक्षण का विरोध किया. विपक्ष के नेताओं को एक्सपोज करने का काम करेंगे. जलभराव को लेकर राज्य स्तरीय टीम निकायों में काम की जमीनी हकीकत जांचने के मामले में कहा- नगरी निकाय की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने पर काम कर रहे हैं. समय से पहले तैयारी की जा रही है. बरसात के पहले की साफ सफाई देखेगी. संचालक स्तर पर इसकी निगरानी की जाएगी. नगरीय निकायों और पंचायतों में भी निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी पर कहा- विपक्ष खिलाफ निंदक प्रस्ताव लाने के काम करेंगे.. सभी नगरी निकायों में भी लाया जाएगा.. पंचायत में भी इसका प्रस्ताव आयेगा. आधी आबादी के साथ अन्याय हुआ उसको बताने का काम करेंगे.0
0
Report
Advertisement
