icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीवान में ट्रैक्टर-बाइक हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:सीवान में एक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार मामा और भांजे की मौत हो गई है। दोनों लोग अपनी बहन के घर से लौटकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के सत्तजोरा मठिया के समीप की है। मृतकों की पहचान रामचंद्रापुर गांव निवासी हबीब मियां के पुत्र सैफ अली तथा सारण जिले के दयालपुर गांव निवासी शहाबुद्दीन मियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग अपनी बहन के घर से लौटकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे मिट्टी ढोने के लिए खड़ा ट्रैक्टर हादसे का कारण बन गया। अपाची बाइक मिट्टी पर फिसल गई और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के डाला में जा घुसी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

युथ कांग्रेस का पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Noida, Uttar Pradesh:पुणे, महाराष्ट्र: यूथ कांग्रेस ने कथित पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, 'आज यूथ कांग्रेस के साथियों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष किया है। जब तक धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक यूथ कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष करती रहेगी... पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है। जब तक देश के युवाओं को इंसाफ नहीं मिलता तब तक देशभर में प्रदर्शन होता रहेगा...'
0
0
Report
Advertisement

झाबुआ में सिंहस्थ तैयारी: सुरक्षा समिति सक्रिय, यातायात पर खास प्रशिक्षण

Ratlam, Madhya Pradesh:उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर अब तैयारियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में झाबुआ जिले में पुलिस और जनता के बीच समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित इस सम्मेलन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समिति सदस्यों ने भाग लिया। एसपी झाबुआ देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य पुलिस की आंख और कान के रूप में कार्य करते हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सिंहस्थ महाकुंभ को देखते हुए समितियों को और अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने पर जोर दिया। झाबुआ जिला के आसपास राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार रहेगा। ऐसे में भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, दुर्घटना सहायता और आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस ने सभी सदस्यों से सेवा भाव के साथ सहयोग करने की अपील की है。
0
0
Report
Advertisement

UP NEWS : बिलसंडा के पप्पू हत्याकांड में एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के SP सुकीर्ति माधव ने बड़ी कार्यवाही की है,बिलसंडा कस्बे में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड के मामले में 3 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जिसमें कस्बा चौकी प्रभारी एसआई अनिल कुमार सिंह सस्पेंड कर दिया है। वहीं कांस्टेबल प्रणव और कांस्टेबल नरेंद्र को तत्काल प्रभाव से एसपी ने निलंबित कर दिया है। इन पुलिस कर्मियों पर घटना के समय ड्यूटी में लापरवाही बरतने और मुस्तैदी न दिखाने के आरोप में कार्यवाही हुई है वहीं आपको बतादें कस्बा बिलसंडा में दो दिन पहले दिनदहाड़े पप्पू गुप्ता के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एंकर-पीलीभीत के बिलसंडा में 28 मई को कस्बे के वंडा तिराहे पर ज्वाला मैरिज लॉन के पास तीन मोटर साइकिलों पर आए करीब 8 हमलावरों ने पहले साइकिल दुकान की रेकी की,फिर दुकान के बाहर खड़े पंकज नामक युवक से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी दुकानदार कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता को हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर करीब 10 मिनट तक मौके पर खड़े रहे और फिर बिना किसी रोक-टोक के आसानी से फरार हो गए। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। पुलिस अधीक्षक ने जांच रिपोर्ट में लापरवाही पाए जाने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ और ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
0
0
Report

पूर्णिमा पर दीपदान से नदी घाट जगमगा उठा: हजारों दीपों की रोशनी

Katni, Madhya Pradesh:आज पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने नदियों के तट पर पहुंचकर दीपदान किया। आस्था और श्रद्धा के इस अनूठे संगम में हजारों दीपों की रोशनी से नदी घाट जगमगा उठे। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना करते हुए दीप प्रवाहित किए。 मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन नदी में दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही घाटों पर पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया.. इस अवसर पर नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नदी माता का पूजन किया और दीपदान कर अपने परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
0
0
Report

बिलासपुर के पूर्व महापौर पर गुंडागर्दी का आरोप, CCTV फुटेज वायरल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता राजेश पांडेय की गुंडागर्दी..... रास्ता रोककर बेटे के साथ मिलकर मारपीट का आरोप.... घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में हुआ वायरल.... सिविल लाइन थाना में मारपीट और धमकी का मामला दर्ज.... शिवम एन्कलेव निवासी अमित शर्मा ने राहुल पाण्डेय और राजेश पाण्डेय के खिलाफ की शिकायत.... सोसायटी की बैठक के बाद रास्ता रोककर गाली-गलौज और विवाद करने का आरोप..... पत्थर से सिर और कंधे पर वार करने, चश्मा तोड़ने का लगाया आरोप..... मारपीट में चेहरे, घुटने और पीठ पर चोट आने की शिकायत.... पीड़ित ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया आरोप.... सिविल लाइन पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म किया दर्ज ..... मामले की जांच में जुटी सिविल लाइन पुलिस
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन महाकाल लोक कॉरिडोर के ड्रोन शॉट्स से भक्तिमय माहौल बनता दिखा

Bhopal, Madhya Pradesh:उज्जैन महाकाल लोक कॉरिडोर — SHOOT विजुअल्स/महाकाल लोक कॉरिडोर के ड्रोन शॉट्स विजुअल्स/कॉरिडोर के दिन और रात के शॉट्स विजुअल्स/आरती के दृश्य,भावुक चेहरे विजुअल्स / महाकालेश्वर मंदिर,नई मूर्तियां,भीड़ के ड्रोन शॉट्स विजुअल्स/होटल-रेस्टोरेंट की चहल-पहल विजुअल्स/ उज्जैन के नये,पुराने शहर विजुअल्स/उज्जैन शहर के रेलवे स्टेशन बस स्टैंड, मुख्य चौक चौराहा विजुअल्स/श्रद्धालुओं की कतारें विजुअल्स/सूर्योदय के ड्रोन शॉट्स विजुअल्स/ रिपोर्टर के साथ वॉकिंग शॉट्स कॉरिडोर बाइट/ महंत डॉ.रामेश्वर दास महाराज बाइट/ महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा,शैलेशानंद गिरि महाराज बाइट/ सहायक प्रशासक महाकाल मंदिर,आशीष फलवाडिया बाइट/ राम शर्मा,पुजारी महाकाल मंदिर बाइट/ अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालु बाइट/ निलेश वैध,होटल संचालक बाइट/ के.पी मिश्रा होटल संचालक बाइट/ रोहित, टूरऑपरेटर बाइट 3/ फूल माला प्रसाद दुकानदार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top