icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाबालिग से दुष्कर्म: धमतरी में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के रूद्री थाना क्षेत्र की नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और लैंगिक Shoshण के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की, और जांच के दौरान पीड़िता का बयान चिकित्सीय परीक्षण और अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। वही पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हरिशंकर सेन पर नाबालिग को प्रेम और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप है। संकलित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है.
0
0
Report

दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे गिरोह का पर्दाफाश किया, 9 आरोपी गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है इस मामले में मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल निशांत गुप्ता लंबे समय से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा था जांच में पता चला कि वह सी बी क्रिकेट बज्ज बेटिंग एप और रुबीबेट प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टा कारोबार चला रहा था वहीं क्राइम डीएसपी यदुमणि सिदार ने बताया कि पूछताछ के बाद विशेष टीम ने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक किराय के मकान में छापा मारा जहां से 8 अन्य युवक ऑनलाइन सट्टा संचालन करते हुए पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश और बिहार के युवकों को वेतन पर रखकर डिपॉजिट, विड्रॉल, आईडी मैनेजमेंट और तकनीकी कार्य करवाते थे उन्हें प्रतिमाह 20 से 25 हजार रुपये तक भुगतान किया जाता था जांच में सामने आया कि गिरोह प्रतिदिन 4 से 5 लाख रुपये तथा प्रतिमाह लगभग 1.50 करोड़ रुपये का ऑनलाइन लेन-देन करता था सट्टे की रकम को छिपाने के लिए फर्जी बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड का उपयोग किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 2 आईपैड, 85 एटीएम कार्ड, 18 पासबुक, 45 सिम कार्ड, नकदी 1.54 लाख रुपये, दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जप्त किए हैं इसके अलावा ऑनलाइन सट्टे की कमाई से खरीदे गए करीब 23 लाख रुपये मूल्य के सोने और डायमंड के आभूषण भी जब्त किए गए हैं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा टेलीकॉम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वित्तीय नेटवर्क की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

नरसिंहपुर के सुआतला में पुरानी रंजिश: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कड़ा संदेश दिया

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर - नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केयरपानी में पुरानी रंजिश के चलते वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले आरोपी द्वारा विरोधी के घर के बाहर खड़े पहिया वाहन और मोटरसाइकिल को लाठियों से क्षतिगस्त करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफतारी के बाद सुआतला पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी से "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे भी लगवाए गए। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधियों में भय का माहौल पैदा करना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने लोगों को कानून का पालन करने और किसी भी विवाद का समाधान कानूनी तरीके से करने की अपील की है。
0
0
Report
Advertisement

मानपुर चेकपोस्ट पर लाखों की शराब पकड़ी: तस्करी रूट उजागर

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले मानपुर मुख्यालय के चेक पॉइंट पर पुलिस ने शराब का जखीरा पकड़ा है। मानपुर पुलिस की प्रारम्भिक जांच में बरामद शराब की कीमत लगभग 70 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस के प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि शराब की खेप मध्य प्रदेश के मुलताई से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला में सप्लाई दी जा रही थी जो रास्ते में पकड़ी गई है। आपको बता दें शनिवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे अशोक लीलैंड की ट्रक क्रमांक CG 15 D Z 4515 में मध्य प्रदेश निर्मित शराब का जखीरा मुलताई से गढ़चिरौली के लिए तस्करी की जा रही थी। मानपुर मुख्यालय के पुलिस चेकप्वाइंट में ट्रक को थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा के नेतृत्व में जप्त कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है。
0
0
Report

अलवर में तेज रफ्तार टेंपो ने महिला को 200 मीटर तक घसीटा, मौत

Alwar, Rajasthan:अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार टेंपो ने महिला को 200 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत अलवर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बहाला टोल बूथ के पास रहने वाली सुफेदी नामक महिला को एक तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो चालक महिला को अपने वाहन के साथ करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टेंपो के पीछे महिला घसीटती हुई नजर आ रही है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि महिला रात में खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद यदि महिला को तुरंत छोड़ा जाता तो उनकी जान बच सकती थी, लेकिन लंबी दूरी तक घसीटे जाने के कारण उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक महिला को बहाला टोल टैक्स के पास मृत अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

मणडा गांव के युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की; देर रात शव मिला

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मण्डा के वार्ड नंबर 3 निवासी विजयपाल कुमावत पुत्र मदनलाल कुमावत ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे स्कूल के खेल मैदान में स्थित एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सदर थाना एएसआई रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि युवक ने वॉलीबॉल नेट की रस्सी को काटकर उसका फंदा बनाया और पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। सदर थाने के एएसआई रघुनाथ प्रसाद ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक ग्राम पंचायत मण्डा के वार्ड नंबर 3 का निवासी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

नमक बायपास पर सोसाइटी का भव्य कार्यालय, अस्पताल-विद्यालय में विकास कार्य जारी

Noida, Uttar Pradesh:साल्ट डेवलेपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी नावां में जनहित व समाजसेवा का कार्य करती है। सोसाइटी अध्यक्ष दिनेश जांदू के नेतृत्व में सोसाइटी की और से चिकित्सालय, राजकीय विद्यालयो में विकास के कार्य करवाए जाते है। सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को स्वेटर वितरण, गर्मी में जगह जगह श्रमिको व ट्रैक्टर चालकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी सोसाइटी की ओर से की जाती है। सोसाइटी की और से बच्चों में खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हॉकी किट सहित अन्य सामग्री दी गई। नमक बायपास पर सोसाइटी का भव्य कार्यालय बन रहा है। जिसके पश्चात उद्योग विभाग के नमक निरीक्षक भी कार्यालय खुलने तक इसी भवन में सेवाएं देंगें।
0
0
Report
Advertisement

लोनी के अशोक विहार मदरसा अरबिया कशिफुल उलूम सील, पंजीकरण व सुरक्षा मानक फेल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी के अशोक विहार में बिना मान्यता और रजिस्ट्रेशन के चल रहे मदरसा इस्लामिया अरबिया कशिफुल उलूम को प्रशासन ने सील कर दिया है. जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने नोटिस चस्पा कर कार्रवाई की. मौके पर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, 3 एसीपी, एसडीएम लोनी, तहसीलदार और नगर पालिका की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही. जांच में कई गंभीर अनियमितताएं मिली हैं. जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गाजियाबाद की ओर से 6 जून 2026 को ये नोटिस जारी किया गया. 2 जून को वक्फ निरीक्षक, नगर पालिका परिषद लोनी और नायब तहसीलदार की संयुक्त जांच में सामने आया कि ये मदरसा अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में पंजीकृत ही नहीं है. मदरसा सोसायटी का जीवित पंजीकरण प्रमाण पत्र भी नहीं मिला. नोटिस के मुताबिक मदरसा परिसर में अग्निशमन विभाग की अनापत्ति और विद्युत सुरक्षा की NOC भी नहीं थी. बच्चों के बैठने की उचित साफ सफाई नहीं थी और बालक-बालयाओं के लिए अलग शौचालय भी नहीं बने थे. नोटिस में कहा गया कि ये बाल अधिकारों का हनन है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. प्रशासन ने इन्हीं खामियों के चलते परिसर को तत्काल सील कर दिया है. प्रबंधक को एक सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है. जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी. कार्रवाई के दौरान यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
0
0
Report

मनीषा मामले पर महापंचायत, सीबीआई जांच तेज और सजा की मांग

Bhiwani, Haryana:भिवानी मनीषा केस में न्याय की मांग तेज, रविवार को ढाणी लक्ष्मण में महापंचायत बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पिता संजय की भावुक अपील, हाथ जोड़कर मांगा सहयोग खाप, किसान और सामाजिक संगठनों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान सीबीआई जांच में तेजी और दोषियों को सख्त सजा की मांग उठाएगा परिवार मनीषा केस पर अगली रणनीति तय करेगी महापंचायत, आंदोलन पर होगा बड़ा फैसला 11 अगस्त को लापता हुई थी मनीषा, 13 अगस्त को खेतों में मिला था शव हत्या या आत्महत्या? मनीषा मौत मामले का सच सामने लाने की मांग फिर हुई तेज दिल्ली एम्स में तीसरे पोस्टमॉर्टम और सीबीआई जांच के बाद अब महापंचायत पर नजरें भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण की बेटी और टीचर मनीषा की मिस्ट्री मामले में न्याय की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। मामले के खुलासे और दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर रविवार को गांव में महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत से पहले मनीषा के पिता संजय ने भावुक वीडियो जारी कर प्रदेशभर की खाप पंचायतों, किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों और आमजन से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। वीओ-1: वीडियो में मनीषा के पिता संजय हाथ जोड़कर लोगों से सहयोग मांगते नजर आए। उन्होंने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में समाज के सभी वर्ग आगे आएं और महापंचायत में शामिल होकर परिवार का साथ दें। संजय ने बताया कि गांव के पंचायतघर में महापंचायत आयोजित की जाएगी, जहां लोगों की सुविधा के लिए 180 फीट लंबा और 45 फीट चौड़ा विशाल टैंट लगाया जा रहा है ताकि गर्मी के बीच भी लोग आराम से बैठ सकें। वीओ-2: परिवार की मांग है कि मामले की जांच कर रही सीबीआई जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। परिवार का कहना है कि कई बार अल्टीमेटम देने के बावजूद अब तक मामले का खुलासा नहीं हुआ है। इसी वजह से महापंचायत में आगे के आंदोलन और रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। वीओ-3: गौरतलब है कि गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा 11 अगस्त को अपने प्ले स्कूल की ड्यूटी पर गई थी। परिजनों के अनुसार वह बाद में नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। दो दिन बाद 13 अगस्त को उसका शव गांव सिंघानी के खेतों में मिला था। वीओ-4: घटना के बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। न्याय की मांग को लेकर लोगों ने लगातार धरना-प्रदर्शन भी किए। हालांकि 18 अगस्त को पुलिस ने मामले को आत्महत्या करार दिया, जिसके बाद लोगों का विरोध और तेज हो गया। बढ़ते जनदबाव के बीच मनीषा का तीसरी बार दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम कराया गया और मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। अब रविवार को होने वाली महापंचायत पर सबकी निगाहें टिकी हैं। देखना होगा कि इस पंचायत में क्या फैसला लिया जाता है और मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति क्या तय होती है बाइट: पिता संजय मृतक मनीषा पिता
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top