121106
होडल में चुनाव रिहर्सल को लेकर अनोखी सलाह: छोटी भूल से बड़ी समस्या!
Hodal, Haryana:राजकीय महाविद्यालय होडल के कांफ्रेंस हॉल में दो पारियों में चुनावी रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रणवीर सिंह ने कहा कि चुनाव का कार्य बहुत सतर्कता से करना चाहिए, क्योंकि छोटी सी भूल बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को प्रेजीडिंग डायरी बार-बार पढ़ने और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। मास्टर ट्रेनर नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरीश और राम अवतार ने चुनाव की बारीकियों को विस्तार से समझाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खड़गवां में धान उपार्जन केंद्र के स्थान को लेकर ग्राम सभा विवाद
Muju, Jeonbuk State:एंकर – एमसीबी जिले के खड़गवां तहसील क्षेत्र में धान उपार्जन केंद्र के स्थान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम कोचका के ग्रामीणों ने ग्राम सभा की फर्जी कार्यवाही तैयार कर धान खरीदी केंद्र का स्थान निर्धारित किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी अनुपस्थिति में ग्राम सभा का प्रस्ताव तैयार कर खसरा नंबर 422 की भूमि पर धान उपार्जन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वीओ – ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आवेदन के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को भी इस मामले में शिकायत की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम कोचका और गढ़इयापारा के निवासियों की सहमति के बिना ग्राम पंचायत सचिव द्वारा कुछ लोगों की मौजूदगी में ग्राम सभा का प्रस्ताव तैयार किया गया। ग्रामीणों ने इसे ग्रामवासियों के अधिकारों और पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6(क) का उल्लंघन बताया है।ग्रामीणों की मांग है कि धान उपार्जन केंद्र को ग्राम कोचका से हटाकर ग्राम देवाडांड के स्कूल ग्राउंड या किसी अन्य शासकीय भूमि पर स्थापित किया जाए। आवेदन में तीन दिनों के भीतर निराकरण नहीं होने पर तहसील कार्यालय का घेराव और सड़क पर चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी गई है।0
0
Report
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान, कलेक्टर-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण
Karauli, Rajasthan:पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण जारी, जिले में मतदाताओं के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जिले करौली में हिण्डौन, श्रीमहावीरजी और शेरपुर-सूरौठ पंचायत समिति क्षेत्रों में पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतदान चल रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा और कुल 253 मतदान केंद्र स्थापित हैं। इस चरण में 2 लाख 46 हजार 966 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 51 वार्डों के निर्वाचन क्षेत्र व 9 वार्डों के जिला परिषद के लिए मतदान हो रहा है। प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं; हर केंद्र पर पुलिस तैनात है और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था है। कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब होने के कारण मतदान प्रभावित होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।0
0
Report
दौसा पंचायत चुनाव 2026: चार नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
Dausa, Rajasthan:दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 जिले के चार नेताओं की प्रतिष्ठा दाव पर सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी चुनावी रण में पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना भी चुनावी मैदान में दौसा विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा भी आजमा रही किस्मत पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल के पुत्र रोहित बंशीवाल भी मैदान में तीसरे फेज के लिए आज मतदान जारी मतदाता ईवीएम से कर रहे भाग्य का फैसला पंचायत चुनाव को लेकर जी मीडिया की खास बातचीत पूर्व मंत्री ममता भूपश से0
0
Report
Advertisement
दुर्ग नगर निगम स्थापना शाखा से फाइल चोरी: सुरक्षा चूक पर सवाल
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग नगर निगम की स्थापना शाखा से महत्वपूर्ण शासकीय फाइलों के चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है इस घटना के बाद निगम मुख्यालय की आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता कटघरे में आ गई है सवाल उठ रहे हैं कि अति-संवेदनशील शाखा से रिकॉर्ड कैसे गायब हो गए और दफ्तर में आगंतुकों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी क्यों नहीं रखी गई दरअसल दुर्ग नगर निगम परिसर में सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और पर्याप्त निगरानी व्यवस्था के अभाव को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं महापौर ने भी मामले को लेकर प्रारंभिक जानकारी साझा की है अब देखना यह होगा कि इस बड़ी लापरवाही पर किसकी जवाबदेही तय होती है और जांच के बाद सुरक्षा खामियों को कब तक सुधारा जाता है.0
0
Report
रामनिवास बाग में फूड वैन पार्क बनेगा, 6 हजार वर्गमीटर जगह पर 18-20 वैन
Jaipur, Rajasthan:नोटडाले गए विजुअल के फुल स्क्रीन कराई जा सकती है फुल स्क्रीन व फोनो जयपुर जयपुर के रामनिवास बाग में बनेगा फूड वैन पार्क रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग के पास बनेगा पार्क फुटबॉल ग्राउंड के पास जेडीए ने भूमि की चिन्हित करीब 6 हजार वर्गमीटर भूमि की चिन्हित यहां 18-20 फूड वैन में मिलेंगे विभिन्न स्ट्रीट फूड्स इसके अलावा यहां किड प्ले एरिया,ओपन एयर थिएटर, वेटिंग एरिया और वॉक वे भी निर्मित होंगे पार्किंग में वाहन खड़ा कर यहां पार्क ले सकेंगे मजा जेडीए ने इसके लिए निविदा की जारी चयनित फर्म की यहां फूड वैन पार्क करेगी विकसित कार्यादेश मिलने के 6 महीने में पार्क करेगी विकसित अपने खर्चे पर ही पार्क करेगी विकसित और आगामी तीन वर्ष इसका संचालन भी करेगी0
0
Report
भाजपा की 2027 के लिए तैयारी तेज, हल्द्वानी में 60 पार का संकेत
Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR : उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी पर मंथन का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में हल्द्वानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं और संभावित दावेदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और चुनावी समीकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। खास बात यह रही कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की। वहीं बैठक के बाद मदन कौशिक ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में 'अबकी बार 60 पार' के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। VO-1 : तस्वीरें हल्द्वानी स्थित भाजपा कार्यालय की हैं, जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारों का जमावड़ा देखने को मिला। हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्रों से 10 से अधिक संभावित दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सभी दावेदारों से एक-एक कर बातचीत की और उनका पक्ष जाना। बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और संभावित प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्षेत्रवार राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और चुनाव में जीत की संभावनाओं को लेकर मंथन किया गया। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का लक्ष्य स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 'अबकी बार 60 पार' के नारे के साथ जनता के बीच जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर पार्टी जनता के बीच अपनी बात रखेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार के कामकाज के दम पर भाजपा एक बार फिर प्रदेश में मजबूत जनादेश हासिल करेगी। BYTE : मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार VO-2 : प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी मदन कौशिक ने पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन पार्टी की मजबूती और जीतने की संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा। यानी टिकट की दौड़ में संगठन के प्रति समर्पण के साथ-साथ चुनाव जीतने की क्षमता भी अहम रहने वाली है। दूसरी ओर, बैठक में पहुंचे संभावित दावेदारों ने भी अपनी राजनीतिक सक्रियता और क्षेत्र में अपनी पकड़ को लेकर पार्टी नेतृत्व के सामने मजबूती से पक्ष रखा। BYTE : सुरेश भट्ट, नेता भाजपा BYTE : नवीन दुमका, पूर्व विधायक, लालकुआं BYTE : गजराज सिंह बिष्ट, मेयर, हल्द्वानी BYTE : जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, पूर्व मेयर, हल्द्वानी BYTE : रेनू अधिकारी, नेता भाजपा FVO : फिलहाल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हल्द्वानी में हुई इस बैठक ने भाजपा के भीतर टिकट की दावेदारी और चुनावी तैयार्यों को लेकर सरगर्मी बढ़ा दी है। तीन विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दावेदारों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया है कि टिकट की दौड़ अभी से तेज हो गई है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। अब देखना होगा कि 'अबकी बार 60 पार' का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा किन चेहरों पर दांव लगाती है और चुनावी मैदान में किसे अपना उम्मीदवार बनाती है।0
0
Report
Advertisement
जेपी नड्डा मंच पर पहुँचे
Bareilly, Uttar Pradesh:जेपी नड्डा जी मंच पर पहुचे0
0
Report
शहीद TI दिलीपपुरी के नाम पर बरमंडल के स्कूल का नाम और प्रतिमा की मांग
Dhar, Madhya Pradesh:बरमंडल/धारदेवास जिले के खातेगांव में पदस्थ रहे शहीद TI दिलीपपुरी के पिता ओमप्रकाश पुरी ने सरकार से अपने बेटे की याद को चिरस्थायी बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने परिवार को नौकरी और मुआवजा दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि बरमंडल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम अमर शहीद दिलीपपुरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किया जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि स्कूल परिसर में बेटे की प्रतिमा भी लगाई जाए, ताकि उनकी याद परिवार, गांव और सभी लोगों के बीच बनी रहे। पिता ने बताया कि उनके बेटे ने बरमंडल हाई सेकेंडरी स्कूल में दो साल तक निशुल्क सेवा दी थी, बच्चों को दो परेड दो सालो तक निशुल्क पढ़ाया था , जिसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया था। उनकी याद में स्कूल का नाम और प्रतिमा लगाने की मांग की।0
0
Report
रायपुर में फर्जी निगमकर्मियों ने पंडरी की तीन दुकानों पर तोड़फोड़, पाँच नकाबपोश गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर फर्जी निगम कर्मचारी बनाकर दुकानों में तोड़फोड़ पंडरी की तीन दुकानों को फर्जी निगम कर्मचारियों ने तोड़ा रात 2:00 बजे तोड़ने की मशीन लेकर पहुंचे थे पांच फर्जी निगम कर्मचारी दुकान मालिकों ने दो कर्मचारियों को पकड़ा तीन फर्जी कर्मचारी हुए फरार0
0
Report
Advertisement
दुर्ग के सरपंच अरुण गौतम ने प्रशासन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी; गिरफ्तारी
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले के समोदा गांव के सरपंच अरुण गौतम को जिले के कलेक्टर और एसडीएम के खिलाफ व्हाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है दरअसल ग्रामीण जितेंद्र देशमुख की लिखित शिकायत के बाद जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने यह कार्रवाई की जांच में सामने आया कि सरपंच ने अपने स्टेटस पर प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट की थी वहीं एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी सरपंच का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब सरपंच के खिलाफ बॉन्ड ओवर की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार 20 फीट नीचे गिर गई, दोनों युवक बाल-बाल बचे
Kota, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कैथून के पास हादसा: 20 फीट ऊंचाई से नीचे सर्विस रोड पर गिरी कार, दोनों युवक बाल-बाल बचे. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के नींद की झपकी एक बार फिर भीषण हादसे का कारण बन गई। दिल्ली से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकले दो दोस्तों की तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन दोनों युवकों को हल्की चोटे आई। पुलिस के मुताबिक सीट बेल्ट और ऐन वक्त पर खुले एयरबैग ने दोनों की जान बचा ली। हादसा कैथून थाना क्षेत्र के अरलिया के पास हुआ। द्वारका मोड़ (दिल्ली) निवासी विक्रांत पुत्र सुरेंद्र कुमार और सागरपुर निवासी मोहित कुमार पुत्र सुरेश कुमार एसयूवी से उज्जैन जा रहे थे। तड़के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह एक्सप्रेसवे से छलांग लगाते हुए नीचे जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची कैथून थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।0
0
Report
रतनपुर में 33 केवी लाइन से घायल युवक की मौत, परिवार में मातम
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। बकरियों के लिए चारा काटने लखनी देवी मंदिर की पहाड़ी की ओर गया युवक अचानक ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मिर्जा सलमान बेग,के रूप में हुई है। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं वार्ड में भी शोक का माहौल है。0
0
Report
Advertisement
अजमेर: 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी, अमानती चेकों से व्यापारी के साथ धोखा
Ajmer, Rajasthan:व्यापारिक लेन देन के बीच 32 लाख रुपए की धोखा धड़ी का मामला अजमेर के गंज थाना पुलिस ने दर्ज किया है.. अदालती आदेश पर इस्तगासे के माध्यम से दर्ज इस मामले की जानकारी देते हुए गंज थाने के एएसआई सतपाल ने बताया कि परिवादी सुशील कुमार ने शिकायत दी है कि बलवंता इंडस्ट्रियल एरिया में उसका व्यापार संचालित है..व्यापारिक लेन देन के दौरान अन्य व्यापारी बंगाली ने उसके अमानती चेकों में हेर फेर कर उसके साथ 32 लाख की धोखा धड़ी कर दी.. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट - सतपाल सिंह,ASI गंज थाना0
0
Report
अनुराग ढांडा ने प्रदूषण पर बीजेपी-केज सरकार पर तीखा निशाना
New Delhi, Delhi:आप नेता अनुराग ढांडा का दिल्ली में प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार और बीजेपी पर निशाना दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह की हालत उस बच्चे जैसी है की साल भर पढ़ाई नहीं की और कह रहे साथ में बैठे बच्चे ने एग्जाम नहीं देने दिया। दिल्ली सरकार बहाने बनाना छोड़े, दिल्ली प्रदूषण के लिए बीजेपी की सरकार जिमेदार है। बीजेपी पंजाब को बदनाम करना बंद करे और इन आँकड़ों पर ध्यान दे। पंजाब में मान सरकार ने किसानों के साथ मिलकर पराली जलाने की घटनाएं 95 फ़ीसदी कम कर दी हैं। मध्यप्रदेश में 153 फ़ीसदी सालाना दर से पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। पूरे देश की 52 फ़ीसदी पराली जलाने की घटनाएँ अकेले बीजेपी शासित मध्यप्रदेश में हो रही हैं। यूपी में 25-30 प्रतिशत की दर से पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीजेपी सरकार किसानों को कोई मदद या संसाधन नहीं दे रही।0
0
Report
अनूपपुर में 140 सौर स्ट्रीट लाइटें: बैटरी बैकअप कमजोर, पोलों में दरार
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले की नगर परिषद डोला द्वारा लाखों रुपये की लागत से लगाई गई 140 सोलर स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर नगर परिषद ने लाइटों की स्थापना पर बड़ी राशि खर्च की है, वहीं समस्या सामने आ रही है: रात में कुछ घंटे चलने के बाद बत्तियां बंद हो जाती हैं, बैटरी बैकअप कमजोर है और पोल की स्थापना भी समस्या है, जिससे पर्याप्त रोशनी नहीं मिल रही। स्लग को हटाकर वास्तविक खबर के सरल वॉइस में यह कहा गया है कि स्थानीय लोग कहते हैं कि प्रकाश पोल से नीचे सड़क तक रोशनी नहीं पहुंच रही है। परिषद के अधिकारी कह रहे हैं कि अभी ट्रायल चल रहा है और पोल बार-बार बदले जाएंगे, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा।0
0
Report
Advertisement
