icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुमला के दूरवर्ती क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, एम्बुलेंस वैन की व्यवस्था

Gumla, Jharkhand:*गुमला के सुदूर गांवों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, जारी प्रखंड को मिली एम्बुलेंस वैन गुमला।उपायुक्त दिलेश्वर महतो की पहल पर आईडीबीआई बैंक ने सीएसआर मद से गुमला जिला प्रशासन को एम्बुलेंस वैन उपलब्ध कराई है। यह वाहन जारी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों तक पहुंचाने में मददगार होगा। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त दिलेश्वर महतो और उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन की उपस्थिति में बैंक प्रतिनिधियों ने एम्बुलेंस की चाबी और आवश्यक दस्तावेज सौंपे। इस सुविधा से दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जरूरत के समय चिकित्सा सहायता तक पहुंचने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी, एसीएमओ, आईडीबीआई बैंक के प्रतिनिधि और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

गुमला में 108 एंबुलेंस बदहाली: महज एक चालू, वेतन-मरम्मत नहीं मिलने से कर्मचारी आक्रोश

Gumla, Jharkhand:गुमला में 108 एंबुलेंस सेवा बदहाली! कर्मचारियों ने लगाए ‘स्वास्थ्य मंत्री हाय-हाय’ के नारे 17 एंबुलेंस में महज एक के चालू हालत में होने का कर्मचारियों का दावा, वेतन और मरम्मत खर्च नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी गुमला। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाली 108 एंबুলेंस सेवा की बदहाली को लेकर गुमला में कर्मचारियों का आक्रोश सामने आया है। अपनी मांगों को लेकर एंबुलेंस चालकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया तथा ‘स्वास्थ्य मंत्री हाय-हाय’ के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। वहीं, एंबुलेंस की मरम्मत के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध नहीं कराए जाने से वाहनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों के अनुसार, जिले में कुल 17 एंबुलेंस हैं, लेकिन इनमें से महज एक ही चलने योग्य है। उनका दावा है कि उस एंबुलेंस को भी धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ता है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report

सहरसा में नवरात्रि तैयारी तेज, SP ने शांति और लाइसेंस के नियम लागू किए

Saharsa, Bihar:सहरसा जिले में नवरात्रि को लेकर उत्साह का माहौल है। 10 दिनों तक चलने वाले दशहरा पूजा को लेकर शहर के विभिन्न पूजा पंडाल बनाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। पूर्वांचल दुर्गा मंदिर (पूरब बाजार), दुर्गा मंदिर (प्रशांत रोड), थाना चौक दुर्गा मंदिर, बड़ी दुर्गा मंदिर, रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर, कचहरी दुर्गा मंदिर, पंचवटी दुर्गा मंदिर सहित अन्य जगहों पर 10 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा अर्चना होती है और भीड़ उमड़ती है। नवरात्र और दुर्गा पूजा को देखते हुए जिले के एसपी विक्रम सिहाग ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने सभी पूजा समितियों से अपने पूजा पंडालों के लाइसेंस बनवाने, रात्रि दस बजे के बाद किसी भी ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग न करने, जुलूस निकालने से पहले जिला प्रशासन से इसकी परमिशन लेने आदि निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से भी सभी पूजा पंडालों के पास सुरक्षा व्यवस्था दी जा रही है ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो। सभी से अपील है कि पूजा के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
0
0
Report
Advertisement

बेगूं में 70वीं जिला एथलेटिक्स-सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं के काटूंदा मार्ग स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 11 ब्लॉकों की करीब 400 छात्राएं भाग ले रही हैं। विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा और उपाध्यक्ष शैलेंद्र आंचलिया ने दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कक्षा 9 से 12 तक के 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
0
0
Report

मलेशिया शतरंज चैंपियनशिप में सुमन भांभू ने भारत को गोल्ड दिलाया

Nagaur, Rajasthan:जायल (नागौर) ढेहरी की बेटी सुमन भांभू ने मलेशिया में लहराया तिरंगा, भारतीय टीम को दिलाया गोल्ड मेडल। नागौर जिले की जायल तहसील के गांव ढेहरी निवासी सुमन भांभू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मलेशिया के पेनांग में आयोजित 10वीं एशिया पैसिफिक डेफ शतरंज चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम ने रैपिड मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। सुमन भांभू इस स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम की सदस्य रहीं। ग्रামীण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली सुमन की उपलब्धि से ढेहरी गांव सहित जायल और नागौर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता से क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को प्रेरणा मिली है।
0
0
Report
Advertisement

रावतभाटा में अतिक्रमण हटाने का नगर पालिका अभियान तेज

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को मुख्य बाजार मेन रोड की एक गली में रखी गुमटी को नगर पालिका की टीम ने हटा दिया। बताया गया कि गुमटी हटाने से पहले संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया था। नगर पालिका उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कार्यभार संभालने के बाद अपने वार्ड से ही अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरुआत की। इससे एक दिन पहले पिक्चर हॉल क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूया नगर और उपाध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में जारी इस अभियान से शहर के सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखने की पहल की जा रही है।
0
0
Report

रावतभाटा के नए पार्षद रमेश भील ने क्रेशर बस्ती में राहत सामग्री वितरित की

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में वार्ड नंबर एक से पहली बार पार्षद बने रमेश भील का क्रेशर बستی में वार्डवासियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान बस्ती के जरूरतमंद परिवारों को 15 गठरी गर्म और अन्य कपड़े, 10 गर्म कंबल, साड़ियां और बच्चों के खिलौने वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों और परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना है। पार्षद रमेश भील ने सहयोग के लिए पार्षद मनीष गिरी, राजू चौधरी, आशा व्यास, मीनू प्रजापत और प्रतिभा मेनारिया का आभार जताया।
0
0
Report

बेगूं में स्वीप कार्यक्रम से मतदान जागरूकता बढ़ाने पर जोर

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपखंड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में विकास अधिकारी मुकेश जैमन और तहसीलदार गोपाल लाल जीनगर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी देने और चुनाव में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
0
0
Report
Advertisement

पंचायत चुनाव 2026 के लिए प्रशासन ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी की

Barmer, Rajasthan:पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने उपखंड शिव में संवेदनशील मतदान केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालासर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंगेरिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः एवं प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

जिला कलक्टर ने शिव एवं गडरारोड़ के अकाल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Barmer, Rajasthan:जिला कलक्टर ने शिव एवं गडरारोड़ के अकाल प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा बाड़मेर की जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने उपखंड क्षेत्र शिव एवं गडरारोड के अकाल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बालासर एवं ग्राम पंचायत मुंगेरिया में स्थानीय पशुपालकों एवं किसानों से संवाद किया और आमजन की समस्याएं सुनी। उन्होंने इलाके में पशु चारा एवं जलापूर्ति के संबंध में फीडबैक लिया। जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी वीरमाराम से ग्राउण्ड ट्रूथिंग और गिरदावरी की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अकालग्रस्त क्षेत्रों में चारा डिपो शीघ्र शुरू किए जाएंगे और कंटिंजेंसी प्लान के तहत पेयजल परिवहन कार्य भी शुरू किया रहा हैं। उन्होंने अधीक्षण अभियंता डिस्कॉम को कृषि कनेक्शन पर बिना ट्रिपिंग के निर्धारित समय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बालासर में विद्युत कनेक्शन करने, मुंगेरिया में घरेलू कनेक्शन के वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बालासर का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top