121102
रायदासका युवक की जान जाने में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
Palwal, Haryana:चांदहट थाना पुलिस ने रायदासका निवासी युवक की जान जाने के मामले में दो आरोपियों, बविन्द्र और सतीश, को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहाबाद में कूड़ा उठाने के प्रयास पर विरोध, सफाईकर्मियों की हड़ताल से योजना धरी
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद में कूड़ा उठाने पहुंची ट्राली का विरोध, कर्मचारियों ने वापस खाली कराया पूर्व विधायक कांग्रेस जिला प्रधान के कार्यालय के बाहर से कूड़ा उठाने का किया गया था प्रयास कर्मचारियों के विरोध के बाद ट्राली को वापस लौटना पड़ा. सफाई कर्मचारी पिछले 14 दिन से चल रहे है हड़ताल पर0
0
Report
उत्तराखंड के चारधाम यात्रा: बद्रीनाथ-हेमकुण्ड साहिब सुरक्षित सवारी, लाखों श्रद्धालु दर्शन
Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और श्री हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से जारी है। मौसम की दुश्वारियों के बीच बद्रीनाथ धाम और हेमकुण्ड साहिब में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसके आंकड़े बताते हैं कि अकेले श्री बद्रीनाथ धाम में एक ही दिन में 3,510 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इसके साथ ही इस सीजन में बद्रीनाथ धाम दर्शन करने वाले कुल यात्रियों का आंकड़ा 16 लाख 45 हजार को पार कर चुका है। वहीं, पवित्र श्री हेमकुण्ड साहिब में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। 18 अगस्त को 3,165 यात्रियों ने हेमकुण्ड साहिब में मथा टेका। इस यात्रा सीजन में अब तक कुल 2,61,793 श्रद्धालु यहां दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक दोनों ही धामों में यात्रा बिल्कुल सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है, और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।0
0
Report
Daksum Road Accident: Kishtwar में एक की मौत, चार घायल—हॉस्पिटल में भर्ती
Kishtwar, Daksum Road Accident: Kishtwar Patient Dies on Spot, Four Others Injured A tragic road accident was reported from the upper reaches of Daksum in Anantnag district on Kishtwar-Anantnag NHW244 on Wednesday morning, leaving one person dead and four others injured. The incident occurred at around 4:00 AM on August 19, 2026, when an Xylo vehicle bearing registration number JK03G-7299 was carrying a patient from Kashmir. The vehicle reportedly skidded off the road in the upper reaches of Daksum and plunged down, resulting in the patient, identified as Ghulam Hussain, son of Mam Din, resident of Drabshalla Kishtwar, sustaining critical injuries. He died on the spot. Four other persons travelling in the vehicle also sustained injuries in the accident. The injured have been identified as: Bagh Hussain, son of Ghulam Hussain, resident of Drabshalla; Irshad Ahmed, son of Bashir Ahmed, resident of Drabshalla; Shukur Ahd, son of Noor Mohammad Khan, resident of Khara Gandoh, District Doda; Mudasir Hussain, son of Abdul Gani, resident of Mughalmaidan, who was driving the vehicle. The first three injured persons were shifted to Kokernag Hospital for treatment, while the driver, Mudasir Hussain, was shifted to Kishtwar Hospital for medical care. Police have taken cognisance of the incident, while further details regarding the exact circumstances leading to the accident are awaited. One person has lost his life in the tragic accident, while four others are undergoing treatment.0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में पत्थरबाज़ी से कार के शीशे टूटे, परिवार बाल-बाल बचा
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में एक बार फिर असामाजिक तत्वों और पत्थरबाजों की सक्रियता सामने आई है। बीती रात सदर थाना क्षेत्र के देवल स्थित कांडुला मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने चलती कार पर अचानक पत्थरबाजी कर दी। इस हमले में कार के विंडशील्ड और साइड ग्लास टूट गए, लेकिन कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया। हादसा Hhouseिंग बोर्ड निवासी वाहन मालिक हेमेंद्र सिंह चौहान, उनके बुआ के लड़के राजेंद्र सिंह गहलोत और उनकी पत्नी के साथ कानोड़-भींडर क्षेत्र में रिश्तेदार के निधन के कार्यक्रम से लौट रहे थे। रात लगभग 1:15 बजे कांडुला मोड़ के पास बेखौफ बदमाशों ने उनकी स्विफ्ट कार पर पत्थर फेंके। चालक ने तेजी से गाड़ी बढ़ाकर मौके से निकल लिया। डूंगरपुर पहुँचलकर पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली। पीड़ित ने सदर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।0
0
Report
बीकानेर के होटल में ग्राहक ने मोबाइल चुरा लिया; CCTV फुटेज में कैद, पुलिस तफ्तीश शुरू
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर होटल मैनेजर की आंख लगी तो ग्राहक ने किया हाथ साफ ! खाने खाने आए ग्राहक पर मौका देख मैनेजर का मोबाइल उठाने का आरोप कुछ ही मिनटों में मोबाइल लेकर मौके से रफूचक्कर होने का आरोप पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में हुई कैद घटना के बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस में दर्ज कराया मामला पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर शुरू की पड़ताल आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, जल्द हो सकता है खुलासा 16 तारीख की बताई जा रही घटना0
0
Report
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में कोर्ट रिमांड पर
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: AAP LEADER SATYENDAR JAIN ARRESTED IN CORRUPTION CASE LINKED TO DELHI JAL BOARD, APP LEADER SATYENDAR JAIN PRODUCE AT ROUSE AVENUE COURT/ VISUALS दिल्ली - एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को राउज़ एवेन्यू कोर्ट लाया गया। उन्हें दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) को बेहतर बनाने और अपग्रेड करने की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, टेंडर की शर्तों में হेरफेर और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर में थाने में हिरासत के दौरान युवक ने टॉयलेट क्लीनर का एसिड पी लिया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बिग ब्रेकिंग नौबस्ता थाने में पुलिस की कस्टडी में शख्स ने पिया एसिड। टॉयलेट जाने की बात कह कर अन्दर रखा टॉयलेट क्लीनर एसिड पिया। पुलिस का कहना महिला को फोन पर परेशान करने के मामले में थाने लाये गए शख्स ने थाने में टॉयलेट में रखा एसिड पिया। जानकारी लगने ही पुलिस के द्वारा आनन फानन में हैलेट हॉस्पिटल में करवाया भर्ती। मेडिसिन विभाग के ICU में है एडमिट। एसिड पीने वाला व्यक्ति आशीष महाराजपुर का रहने वाला है। महिला को फोन पर परेशान करने की एप्लीकेशन पर देर रात आया था थाने।0
0
Report
खूँटी में नाग-पूजा मनसा उत्सव: गाँव में अनुष्ठान और मेले की तैयारी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी ।\nस्लग - नागों की पूजा मनसा उपासना।\nखूँटी जिले के विभिन्न स्थानों में कल रात से मनसा पूजा शुरू हो गया है जो आज शाम तक विभिन्न अनुष्ठान के साथ समाप्त हो जाएगा। मुरहू थाना क्षेत्र के माहिल और मेराल गाँव में पूजा करने के लिए विषधर साँप पकड़े गये हैं। जिन्हें दूध और लावा खिलाकर प्रसाद दिया गया। इस दौरान गांव में सर्पों की देवी मनसा माँ की प्रतिमा स्थापित किया गया है। जहाँ पूरे गांव की महिला पुरूष सभी उपवास रख पूजा कर रहे हैं।\nपूजा के पहले कल शाम को ही पास के तालाब में स्नान करके कलश में जल भरकर घंटबारी लाया गया। फिर अनुष्ठान शुरू हुआ जो आज भी पूजा अर्चना किया गया । वहाँ शाम को मेला लगाकर साँपो का दर्शन कराया जाएगा ।0
0
Report
खेत के कुएं से युवक का शव, परिजनों ने परिचित पर हत्या का आरोप लगाया
Damoh, Madhya Pradesh:घर से निकले युवक का खेत के कुएं में मिला शव, परिजनों ने परिचित और उसके परिवार पर लगाया हत्या का आरोप ... एंकर/ दमोह के मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत भीलोनी गांव निवासी 38 वर्षीय जागेश्वर कुशवाहा का शव गांव में बने कुएं में मिला है। युवक अपने परिचित के साथ कल शाम घर से निकला था जो पूरी रात वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन भी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने परिचित पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मगरोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू की गई है। बताया गया है कि जागेश्वर कल शाम अपने परिचित तुलसी कुशवाहा के साथ घर से निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोज शुरू की। मोबाइल लगाया लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ। पता करने पर जानकारी लगी की तुलसी के साथ जागेश्वर को देखा गया है तो परिजनों ने तुलसी के घर पहुंचे। वहां परिजनों ने बताया कि मोबाइल घर पर ही रखा है, लेकिन तुलसी का पता नहीं है। इसके बाद मृतक के परिजन घर वापस आ गए। सुबह गांव में ही खेत में बने कुएं में स्थानीय लोगों ने एक शव को तैरता हुआ देखा तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मगरोन थाना प्रभारी वंदना गौर को मामले से अवगत कराया। जानकारी लगने के बाद अजब धाम चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।। मृतक के पुत्र देवेंद्र कुशवाहा ने तुलसी कुशवाहा और उसके परिजनों पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। मगरोन थाना प्रभारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले में जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में जांच शुरू की गई है।0
0
Report
Advertisement
गंगा जलस्तर में दो दिनों से भारी वृद्धि किसानो की चिंता बढ़ी
Khandwari, Uttar Pradesh:*गंगा जलस्तर में भारी वृद्धि तटवर्तीय इलाके में लोगों की धड़कनें तेज* चहनिया। क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसको लेकर तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें तेज हो गयी है इस पास के क्षेत्रों में गंगा का पानी घुसना शुरू हो हो गया। 17 अगस्त से लेकर आज 19 अगस्त को लगातार बढ़ता हुआ पानी लगभग 13 फीट तक पहुंच गया है।हाला की आज 11बजे के बाद पानी रूका हैं जिसका कारण क्षेत्रों में पानी का फैलना बताया जा रहा है। कैली ,भूपौली,महरखा,पख्खोपुर डेरवा,महडौरा, बलुआ सरवन जुड़ा, टांडा कला, हसनपुर,तिरंगा वा,नादी निधौरा, आदि गांव के तटवर्ती इलाके में पानी घुसना शुरू हो गया है जिसको लेकर तटवर्ती इलाके के लोगों में चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही है। इसी तरह से गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब किसानों के खेत में गंगा का पानी घुसेगा और काफी नुकसान होने की संभावना है0
0
Report
महराजगंज में सड़क हादसे के बाद चार युवकों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया रास्ता जाम
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र के दमकी में बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार चारों युवक तेज़ रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए थे। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और भारी आक्रोश का माहौल है। हादसे से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आज महराजगंज-निचलौल मार्ग के बरोहिया के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मुख्य सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। ग्रामीण पीड़ित परिवारों के लिए उचित क्षतिपूर्ति और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं0
0
Report
लखनऊ के अमौसी गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कमरे में आग, जनहानि नहीं
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ अमौसी गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कमरे में लगी आग दवाएं रखे कमरे में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप सुबह 8:13 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली सूचना सूचना मिलते ही सरोजनी नगर फायर स्टेशन से टीम रवाना हुई एक फायर टेंडर और यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची फायर कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया कमरे में रखी दवाओं को आग से नुकसान होने की सूचना हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई आग लगने के कारणों की जांच की जा रही0
0
Report
Advertisement
आंबा घाट पर 9 दिनों के बाद बस सेवाएं फिर शुरू, देवरुख-लातूर बस सुबह सुरक्षा के साथ चली
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी- तब्बल ९ दिवसानंतर आंबा घाटातून एसटी वाहतुक झाली सुरु देवरुख-लातूर हि पहिली बस आंबा घाटातून पुन्हा धावली; राजापूरचे शिवसेना आमदार किरण सामंत यांच्या प्रयत्नांना यश प्रवाशांना मोठा दिलासा; दिवसा पोलीस बंदोबस्तात बस वाहतुकीला परवानगी आंबा घाटातील वाहतूक बंद असल्याने प्रवासी आणि व्यापारी वर्गाचे मोठे हल दिवसा पोलीस बंदोबस्तात बस वाहतूक सुरू करण्याचा निर्णय घेण्यात या निर्णयाची तातडीने अंमलबजावणी देवरुख-लातूर बस आंबा घाटातून रवाना0
0
Report
पटना में राजद मार्च: राजभवन की ओर सुरक्षा चाकचौबंद, भारी पुलिस तैनाती
Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--राजद की ओर से बुधवार को राजभवन मार्च निकाला जा रहा है। मार्च को लेकर पटना के डाक बंगला चौराहे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सेंट्रल रेंज के आईजी जितेंद्र राणा खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। डाक बंगला चौराहे पर एसपी, डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। राजद कार्यकर्ताओं का मार्च जेपी गोलंबर से शुरू होकर डाक बंगला चौराहे के रास्ते राजभवन की ओर जाएगा। इसे देखते हुए डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है। मार्च के रूट में पड़ने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। विधि व्यवस्था एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गई है। सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। प्रशासन की ओर से यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
खिसोरा में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या, गांव में मातम
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा खिसोरा में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,,, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा का मामला,, रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोया था युवक,सुबह कमरे से गायब मिला, परिजनों ने आसपास शुरू की तलाश खेत के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला उदय कुमार कश्यप का शव शव के पास मिला मोबाइल फोन, घटना की सूचना नवागढ़ पुलिस को दी गई युवक ने यह कदम क्यों उठाया, कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की परिस्थितियां होंगी स्पष्ट घटना से परिवार सदमे में, गांव में पसरा मातम。0
0
Report
Advertisement
