icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नीतिशपुर नाम बदले पर राजद विधायक का तंज: बेरोजगारी से ध्यान हटाने की कोशिश?

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना *राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायकभाई वीरेंद्र ने बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर किए जाने की मांग पर तंज कसते हुए कहा भारत का नाम बदल कर नरेन्द्र मोदी रख दिया जाए* उन्होंने कहा कि ठीक है भारत का नाम बदलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रख दो और इसी तरीके से सब जगह का नाम बदल दो क्या स्थिति आ गई है देख लीजिए लोग यहां नाम बदलने की बात कर रहे हैं बिहार में बेरोजगारी है बिहार में पलायन है बिहार में लोगों को नौकरी नहीं मिला है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है लोग यहां नाम बदलने पर चर्चा कर रहे हैं जिसका कोई मतलब नहीं रह जाता है। बिहार में शराबबंदी पर 20000 करोड़ का घाटा होने के बाद भी शराबबंदी कानून जारी रहेगी मुख्यमंत्री के द्वारा एक पॉडकास्ट में दिए गए अभियान पर कहा कि बिल्कुल हम लोग भी साथ थे लेकिन हम मुख्यमंत्री सम्मान करते हैं कि जो लोग शराब बंदी कानून का उल्लंघन कर रहे हैं उनका सीधा कानून बनाकर फांसी के तख्ते पर चढ़ादीजिए उन्होंने कहा कि बिहार में खाकी और खादी दोनों मिलकर शराबबंदी कानून का बर्बाद कर रहे हैं और शराबबंदी कानून को बिफल कर रहे हैं सम्राट चौधरी द्वारा यह कहे जाने पर कि नीतीश कुमार ने में मुख्यमंत्री नहीं बनाया हमारी पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया उन्होंने कहा कि बिल्कुल सही कहा किसी भी मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला उसे पार्टी के बड़े नेता लेते हैं इसमें कहीं कोई गलत उन्होंने नहीं कहा है। बाइट — भाई वीरेंद्र, विधायक, राजद
0
0
Report
Advertisement

शराब के असर से महावीर गुर्जर को Kota के MBBS अस्पताल में मौत

Kota, Rajasthan:बूंदी जिले के लाखेरी थाना क्षेत्र के बड़ाखेड़ा निवासी महावीर गुर्जर की कोटा के MBBS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महावीर ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे और 2 सितंबर को अत्यधिक शराब का सेवन करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पहले लाखेरी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए कोटा के MBBS अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में करीब तीन दिन तक इलाज चलने के बाद 6 सितंबर को उनकी मौत हो गई। शव को MBBS अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों ने पुलिस को लिखित में पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई है, जिसके चलते पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा。
0
0
Report

कोटा नगरपालिका चुनाव: दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 8.27 लाख मतदाता चुनेंगे विजेता

Kota, Rajasthan:निकाय चुनाव का घमासान दूसरे चरण को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है अलग अलग प्रशिक्षण प्रक्रिया के बाद मतदान दलों को मतदान केंद्रों की तरफ रवाना करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है कोटा में 373 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है नगर निगम के 100 वार्डों के लिए कोटा में मतदान प्रक्रिया होनी है 8 लाख 26 हजार 973 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे तो पुलिस से लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है कोटा की उम्मेद स्टेडियम मतदान रवानगी दल को लेकर कोटा जिला कलेक्टर और शहर एसपी खास बातचीत की
0
0
Report

हल्द्वानी रैली के बाद दलित-मुस्लिम राजनीति पर कांग्रेस की पकड़ पर सवाल

Bareilly, Uttar Pradesh:गत दिनों हल्द्वानी ( उत्तराखंड) में कांग्रेस की रेली के बाद, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंच का शुद्धिकरण किया था। जो इस वक्त एक मुद्दा बना हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी पहुंचे, उन्होंने राहुल गांधी को विदेशी कल्चर वाला बताया और दलितों की अनदेखी करने का इल्ज़ाम लगाया। इस पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के हवाले से इतिहास के पन्नों को खंगाला जाएं तो नितिन नवीन की ये बात सही मालूम होती है, कि कांग्रेस ने दलित नेतृत्व को उभरने नहीं दिया था। आजाद भारत के बाद डाक्टर भीमराव अम्बेडकर ने 1952में पहला चुनाव नार्थ बम्बई से लडा। उनके मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार था, उससे डाक्टर भीमराव चुनाव हार गए। फिर 2 साल बाद 1954 महाराष्ट्र के जिला भंडारा में माध्यमिक चुनाव हुए, यहाँ भी डाक्टर अम्बेडकर का कांग्रेस प्रत्याशी से आज्ञा सामना हुआ, उनको यहां भी कांग्रेस से हार का सामना होना पड़ा। ये बात कबीले गैर और सोचने वाली है कि अगर कांग्रेस चाहती तो डाक्टर भीमराव अम्बेडकर को सपोर्ट करके जीتا सकती थी , और वो आसानी के साथ लोकसभा पहुंच जाते, मगर कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। मौलाना ने कहा कि कांग्रेस ने गत वर्षो कुछ ऐसे कदम उठाए जिसकी वजह से दलित और मुसलमान अलग होते गए। दलितों के नेतृत्व ने जब इन बातों को महसूस किया तो उनमें कांशीराम जैसी शख्सीयत उभर कर सामने आई , उन्होंने दलित समाज को जोड़ने की एक बड़ी मुहिम चलाई , जिसमें कांशीराम और दूसरे दलित लीडरो को बड़ी हद तक कामयाबी हासिल हुई। वहीं दूसरी तरफ वी पी सिंह ने 1987 में कांग्रेस छोड़ी , फिर जन मोर्चा बनाया, कुछ दिनों के बाद उसका नाम बदला गया और जनता दल कर दिया गया। जनता दल के बैनर तले भारत में अलग - अलग राज्यों में कुछ अच्छे प्रभावशाली लीडर मिल गए, जिसकी वजह से वी पी सिंह का प्रभाव बड़ा। वहीं कांग्रेस में मुसलमानो की आर्थिक, समाजिक, और शिक्षा व रोजगार के मसाइल पर तवज्जे न देने की वजह से मुसलमान कांग्रेस छोड़ करके वी पी सिंह के बैनर तले आ गया। भारत में सियासी पर पेक्ष में अगर देखें तो मुसलमानो और दलितों को लेकर बड़े पैमाने पर दो धडेंबंदी हो गई। जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी बहुत हद तक कमजोर पड़ी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बयान इस सम्बन्ध में ठीक है और इतिहास के हवालों से भी दुरुस्त है। मौलाना ने कहा कि कांग्रेस लीडर राहुल गांधी भारतीय कल्चर के व्यक्ति हैं, वो यहीं पले-बढ़े। नितिन नवीन के इस बयान से मैं इत्तेफाक नहीं रखता हूं।
0
0
Report
Advertisement

अमरावती के केंद्रीय जेल में पोळा उत्सव की धूम: बैलों के पूजन से माहौल बना

Amravati, Maharashtra:अमरावतीच्या मध्यवर्ती कारागृहात बैलपोळ्याची लगबग; बंदीजन करत आहे सर्जा-राजांची मनोभावे सजावट, बंद्यांच्या कारागृहात म्हणून दाखवल्या झडत्या अँकर :- शेतकऱ्यांचा सण म्हणून पोळा सनाची ओळख आहे. त्यामुळे दरवर्षी शेतकरी पोळा सण उत्साहात साजरा करत असतात. शेतकऱ्यांना आपला हक्काचा पोळा सण मोठ्या उत्साहात साजरा होत आहे. असं असलं तरी अमरावतीच्या मध्यवर्ती कारागृहात मात्र पोळा सणाची जोरदार तयारी सुरू आहे. आज पहाटेपासूनच कारागृहातील बंदी जणांनी आपल्या बैलांना स्वच्छ धुऊन त्यांना चारा चारण्यासाठी नेले होते. कारागृह प्रशासनाची वीस एकर शेती आहे. आणि या शेतीची मशागत या बैला द्वारे केली जाते. जवळपास सहा बैल कारागृह प्रशासनाने जवळ आहे. त्यामुळे दरवर्षी पोळा सणाला या बैलाचे पूजन करून त्यांच्या विषयी कृतज्ञता व्यक्त केली जाते. कारागृह प्रशासना कडे गाई, बैल, आणि 87 शेळ्या व इतर जनावरे असून या माध्यमातून कारागृहाची शेती केली जाते. दरम्यान आज दरवर्षीप्रमाणे ही पोळा सण या कारागृहात साजरा केला जात आहे. याचा आढावा घेतला आहे आमचे अमरावतीचे प्रतिनिधी अनिरुद्ध दवाळे यांनी.
0
0
Report

पिंपरी चिंचवड़ के गणपति मंडलों पर पुलिस की चेतावनी: डीजे पर कड़ाई लागू

Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:पिंपरी चिंचवड़ के गणेश प्रतिमाओं के मंडलों को पुलिस ने चेतावनी दी है। डीजे की ध्वनि तेज नहीं कर सकी इसके लिए पुलिस ने बाध्यताएं लगाई हैं। गणेशोत्सव के दौरान अगर आवाज़ की सीमा पार हुई, तो डीजे मालिक-चालक के साथ मंडल के अध्यक्ष और पदाधिकारियों पर अपराध दर्ज किया जाएगा, साथ ही डीजे और मिक्सर जप्त किए जाएंगे। दहीहंडी अवसर पर भी मंडलों पर कानूनी कार्रवाई की गई। 音 डीजे की ध्वनि 31 मंडलों के लिए समस्या बनी है और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई संभव है। गणेशोत्सव में सीमा पार करने वाले मंडलों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement

हिनौता में जर्जर मकान गिरा; दो महीने की बच्ची और 15 साल की ननद मौत

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले के हिनौता थाना क्षेत्र में एक जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से एक दो महीने की बच्ची और 15 साल की किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल महिला को कल रात जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया। महिला के पेट और पैरों में गंभीर चोटें हैं। घटना उस समय हुई जब महिला घर में सो रही थी तभी जर्जर मकान ढह गया। हादसे में उसकी 2 महीने की बच्ची और 15 साल की ननद मलबे में दबकर मौत हो गई। परिजन केवल घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर के मुताबिक महिला की हालत पहले से बेहतर है और उसका इलाज जारी है। वही घटना की सूचना लगते ही चंदला सीट के विधायक और राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भी अस्पताल पहुंचे और घायल महिला के इलाज की जानकारी ली और पीडित परिवार तत्काल पचास हजार की मदद दी।
0
0
Report

बड़वानी में तेज पिकअप ने बाइक पर पलटा; 11 वर्षीया बच्ची की मौत

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार सब्जी से भरा पिकअप वाहन बाइक पर पलटा पिकअप के नीचे दबने से 11 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत, पिता गंभीर रूप से घायल हादसा बुधवार रात का बताया जा रहा है अंजड़ थाना क्षेत्र के फत्यापुर गांव के पास चकेरी-ठीकरी मार्ग पर मंडवाड़ा की ओर से सब्जियों से भरा लोडिंग पिकअप वाहन मंडी की तरफ जा रहा था इसी دوران तलवाड़ा डेब निवासी जितेंद्र प्रजापत अपनी 11 वर्षीय बेटी इशिका के साथ बाइक से घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बाइक सवार पिता-पुत्री पर पलट गया। हादसे में दोनों वाहन और सब्जियों के नीचे दब गए घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को वाहन और सब्जियों के नीचे से बाहर निकाला लेकिन हादसे में 11 वर्षीय इशिका की मौके पर ही मौत गई वहीं गंभीर रूप से घायल पिता जितेंद्र प्रजापत को प्राथमिक उपचार के लिए तलवाड़ा डेब के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां से उन्हें बड़वानी रेफर किया गया है फिलहाल जितेंद्र का बड़वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है वहीं पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है कार्यवाही जारी है
0
0
Report

टांगरगांव स्टील प्लांट के एमओयू निरस्तीकरण से ग्रामीणों को राहत

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर के कांसाबेल विकासखंड के टांगरगांव में बनने वाले स्टील प्लांट को लेकर लंबे समय से ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इसी दौरान गांव में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप को लेकर चिंतित सैकड़ों ग्रामीण स्टील प्लांट की आशंका जताते हुए कलेक्टरेट पहुंचे। ग्रामीणों को आशंका थी कि पेट्रोल पंप स्टील प्लांट का हिस्सा है और पेट्रोल पंप के बाद स्टील प्लांट की स्थापना तो नहीं की जा रही है। इस आशंका को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल चार सदस्यीय दल ने कलेक्टर रोहित व्यास से मुलाकात कर पूरे मामले पर चर्चा की। कलेक्टर ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि टांगरगांव में प्रस्तावित स्टील प्लांट को लेकर हुआ एमओयू निरस्त किया जा चुका है। कलेक्टर से चर्चा के बाद ग्रामीणों ने स्टील प्लांट के एमओयू के निरस्तीकरण से संबंधित आदेश की कॉपी भी देखी। आदेश की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल नजर आया। कलेक्ट्रेट से बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिंदाबाद के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व में भी ग्रामीणों को टांगरगांव में स्टील प्लांट नहीं खोले जाने को लेकर आश्वस्त किया था।
0
0
Report
Advertisement

हरपालपुर स्टेशन पर सीट के लिए यात्रियों में मारपीट, भीड़ वाले जनरल डिब्बे में हंगामा

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के हरपालपुर स्टेशन पर यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट को लेकर यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। ट्रेन में पहले से ही भारी भीड़ थी। हरपालपुर स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी, जनरल डिब्बे में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी मच गई। सीट पकड़ने को लेकर दो यात्रियों में कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को सांस लेने तक की जगह नहीं मिल रही थी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है लेकिन ट्रेनों में बोगियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। रेलवे सुरक्षा बल ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
0
0
Report

श्यामरजक का नीतीशपुर नामकरण प्रस्ताव पर बड़ा बयान, शराबबंदी जारी रहेगा

Patna, Bihar:पूर्व मंत्री और जदयू के वरिष्ठ विधायक श्यामरजक ने बख्तियारपुर का नाम चेंज कर नीतीशपुर रखे जाने की मांग पर कहा: क्या नीतीश कुमार का नाम पर कोई जगह का नाम चेंज कर दिया जाए यही नीतीश कुमार है. नीतीश कुमार हमारा राष्ट्रीय नेता है इसलिए इन सब चीजों में हमारी पार्टी का कोई विश्वास नहीं है. श्याम रजक ने तेजस्वी यादव को नसीहत दी है कहा तेजस्वी यादव जी अपने धान में से 10% धन निकालकर बाढ़ पीड़ितों के लिए जाए और कम से कम उनको सहायता करें आप जा रहे हैं आज बाढ़ पीड़ितों के बीच हमारे कहने पर आपको धन्यवाद लेकिन अपने धन से लेकर जाइए और अपने धन से बाढ़ पीड़ितों की सहायता कीजिए और यह भी देखिए की सरकार ने वहां क्या-क्या इंतजाम किया है. श्याम रजक ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी किस बयान पर की शराबबंदी कानून से 20000 करोड़ का घाटा है लेकिन फिर भी यह जारी रहेगी उन्होंने कहा बिल्कुल यह जारी रहेगी महात्मा गांधी के बातों को सुनिए और समझिए जो लोग शराबबंदी कानून उठाने की बात कर रहे हैं हम उनसे पूछना चाहते हैं कि क्या समाज को बर्बाद करना चाहते हैं समाज को मनाने का कम कीजिए बिहार में कुछ भी होगा घटक कितना भी होगा लेकिन शराबबंदी कानून जारी रहेगा. अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच बढ़ रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल कोई भी बात नहीं है हमारे पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार होंगे हम लोगों को जीतेंगे पार्टी आलाकमान पूरे मामले को देख रही है कोई भी विवाद नहीं है.
0
0
Report

श्याम रजक ने नीतीशपुर नाम बदले पर राजनीति से इनकार; शराबबंदी जारी रहेगा

Patna, Bihar:पूर्व मंत्री और जदयू के वरिष्ठ विधायक श्याम रजक ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर करने की मांग पर कहा कि जदयू नाम बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करती उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे राष्ट्रीय नेता हैं, लेकिन उनके नाम पर किसी जगह का नाम बदलना जरूरी नहीं है। श्याम रजक ने तेजस्वी यादव को बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर नसीहत दी उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच जा रहे हैं, इसके लिए धन्यवाद, लेकिन उन्हें अपनी संपत्ति का 10 फीसदी हिस्सा निकालकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए, वहीं, शराबबंदी से 20 हजार करोड़ रुपये के नुकसान के मुख्यमंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि नुकसान कितना भी हो, बिहार में शराबबंदी कानून जारी रहेगा। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच बढ़ते विवाद पर श्याम रजक ने कहा कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है, उन्होंने स्पष्ट किया कि नीरज कुमार ही पार्टी के उम्मीदवार होंगे और पार्टी आलाकमन पूरे मामले को देख रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top