121102
पलवल में फर्जी ऐप्प में कलर ट्रेडिंग के जरिए लोगों के साथ ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Palwal, Haryana:साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पलवल निवासी इंस्टाग्राम, फेसबुक, और टेलीग्राम पर वीडियो बनाकर लोगों, विशेषकर बच्चों से ठगी करते हैं। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से लाखों रुपए का सामान बरामद हुआ और उनके मोबाइल फोन में गैम्बलिंग ऐप से संबंधित बनाई गई वीडियो भी मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमशेदपुर के सोनारी में महिला से चेन छीनतई, पुलिस CCTV से बदमाश की तलाश
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: सोनारी के बाल विहार कुंज नगर में महिला से चेन छिनतई, जांच में जुटी पुलिस लौहनगरी जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल विहार, कुंज नगर स्थित एस के मैन्स पार्लर काली मंदिर के समीप का है, जहां बुधवार की सुबह दो बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए。 घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक स्थानीय लोग जुटते, तब तक बदमाश तेज रफ्तार बाइक से भाग निकलने में कामयाब रहे。 सूचना मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा。 जमशेदपुर का है, जहां दो बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए。 घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक स्थानीय लोग जुटते, तब तक बदमाश तेज रफ्तार बाइक से भाग निकलने में कामयाब रहे。 सूचना मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा。0
0
Report
जयपुर में बिहार मूल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर युवती ने फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी विश्वकर्मा थाना इलाके का मामला पुलिस ने शव को रखवाया मोर्चरी में बिहार की रहने वाली थी मृतका जयपुर में प्राइवेट कंपनी में करती थी नौकरी आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा पुलिस जुटी है मामले की जांच में एंकर-जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार मृतका बिहार की रहने वाली थी और जयपुर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
संभल के गुमथल गांव में गरीब का कच्चा मकान भरभराकर गिरा, एक युवक घायल
Chandausi, Uttar Pradesh:*संभल के गुमथल गांव में गरीब का कच्चा मकान भरभराकर गिरा, एक युवक घायल* *रात करीब तीन बजे हुआ हादसा, मलबे में दबे शाहरुख को ग्रामीणों ने निकाला* *पीड़ित परिवार ने क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर मुआवजे की मांग की* एंकर:- संभल के गुमथल गांव में मंगलवार रात एक पुराना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान में सो रहा परिवार का एक सदस्य शाहरुख पुत्र साबिर घायल हो गया। वीओ:- मामला संभल के तहसील चंदौसी के विकासखंड बनियाखेड़ा क्षेत्र के गुमथल गांव का है। नसरीन पत्नी साबिर ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर था। पिछले कमरे की छत का हिस्सा पहले ही गिर चुका था। मंगलवार रात करीब तीन बजे बरामदे का बचा हुआ हिस्सा भी अचानक धराशायी हो गया। मलबे में शाहरुख दब गया, जिसे आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। खुले आसमान के नीचे सो रहे परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पीड़ित परिवार ने मकान की जांच कराकर मुआवजे की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
सरस्वती नगर अनाज मंडी की सड़क से किसान परेशान, प्रशासन से सुधार की मांग
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर के सरस्वती नगर अनाज मंडी से ये तस्वीरें सरकारी व्यवस्थाओं और तैयारियों के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। मंडी के गेट पर सड़क धंसी हुई है, जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पानी जमा होने से हालात बदतर हो चुके हैं। ऐसे में यहां अनाज लेकर पहुंचने वाले किसानों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। सवाल है कि आखिर कब सुधरेंगे मंडी के हालात? वीओ : ये तस्वीरें सरस्वती नगर अनाज मंडी की हैं, जहां सड़क की हालत इतनी खराब है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और जमा पानी किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू ने कहा कि स्थानीय स्तर पर करीब एक महीने से बैठकों का दौर जारी है। डीसी, एसडीएम, तहसीलदार और मंडी अधिकारियों की बैठकें हो रही हैं। हर बार तैयारियां पूरी होने और सुविधाओं की जांच किए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। वीओ : जिले की प्रमुख अनाज मंडियों में शामिल सरस्वती नगर मंडी में बड़ी मात्रा में अनाज पहुंचता है। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। कच्चे रास्तों और बदहाल सड़क के बीच किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाइट – संजू गुदियाना, जिलाध्यक्ष BKU.. “मंडी में सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे हैं और पानी भरा हुआ है। ट्रॉली पलटने का डर बना रहता है। अधिकारी बैठकें तो करते हैं, लेकिन मौके पर समस्या का समाधान नहीं हो रहा।” वीओ (आउट्रो): अब सवाल यह है कि बैठकों और दावों से आगे बढ़कर प्रशासन कब कार्रवाई करेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही मंडी की सुध ली जाएगी? किसान अब जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
अमेठी: महंत ने पुलिस से नाराज़गी के बीच समाधि की चेतावनी दी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - भाले सुल्तान पुलिस के कार्यशैली से नाराज़ महंत बैठे धरने पर, बाबा गरीब दास के आश्रम के महंत पर हुए हमलें के मामले में पुलिस द्वारा पेशबंदी का हवाला देते हुए बाबा को किया जा रहा था परेशान, न्याय न मिलने पर समाधि लेने जा रहे हैं बाबा, बाबा ने समाधि के लिए स्वयं खोदा गड्ढा, दोपहर 12.15 मिनट पर बाबा लेंगे समाधि, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम बाबा को मनाने में जुटी, बाबा का आरोप आश्रम की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया जाए और आश्रम के बगल मांस भोजन बना रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही हो, दर्ज मुकदमे के जांच ठीक तरीके से होते सम्बंधित लोगों के खिलाफ कार्यवाही हो, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के बाबा गरीब दास आश्रम का है मामला0
0
Report
संदिग्ध मौत: CISF जवान के साथ लिव-इन रिश्ता, अंजलि घोड़ेश्वर की मौत जांच में
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि जगदीश घोड़ेश्वर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई अंजलि पिछले दो वर्षों से CISF जवान करण सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और करीब 15 दिन पहले ही दोनों किराये के मकान में शिफ्ट हुए थे दरअसल अंजलि का शव मकान कि सीढ़ियों पर पड़ा मिला करण ने परिजनों को फोन कर आत्महत्या की सूचना दी लेकिन पुलिस को सूचित नहीं किया परिजनों ने जब अंजली के शव को देखा तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगी जिसके बाद फौरन इसकी सूचना मोहन नगर थाने की पुलिस को दी गई मौके पर मोहन नगर थाने की पुलिस पहुँची और मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के मर्चुरी भेजा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही ये स्पष्ठ हो सकेगा कि हत्या है या कुछ और फिलहाल पुलिस पति करण सिंह से भी पूछताछ कर रही है रिपोर्ट व पूछताछ के आधार पर मामला विवेचना में लिया गया है.0
0
Report
Advertisement
सेवानिवृत्ति से दिन पहले चंबल नदी में पटवारी की डूबकर मौत, परिवार में शोक
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: पितरों को तर्पण करने गए पटवारी चंबल नदी में डूबे, आज ही होनी थी सेवानिवृत्ति धौलपुर शहर के घंटाघर निवासी पटवारी मोहनलाल गुप्ता बुधवार सुबह पितरों को तर्पण करने के लिए चंबल नदी पर गए थे। तर्पण के दौरान नदी किनारे पैर फिसलने से वे गहरे पानी में गिर गए और डूब गए। परिजनों ने बताया कि मोहनलाल गुप्ता की आज ही सेवानिवृत्ति होनी थी। लंबे समय तक राजस्व विभाग में सेवा देने के बाद आज उनका अंतिम कार्य दिवस था। सेवानिवृत्ति के दिन ही सुबह वह पितृ पक्ष के चलते तर्पण के लिए चंबल पहुंचे थे, जहां यह हादसा हो गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। चंबल नदी में तेज बहाव के कारण तलाश में कठिनाई आ रही है। पुलिस ने बताया कि गोताखोर लगातार नदी में तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सेवानिवृत्ति के दिन ही हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी किनारे स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है0
0
Report
ग्रेटर नोएड़ा के खेड़ी भनौता में भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीणों का विरोध; टीम लौटी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के खेड़ी भनौता गांव में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब प्राधिकरण की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। प्राधिकरण की टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के दौरान प्राधिकरण की ओर से जो बातें और वादे किए गए थे, उन्हें अभी तक पूरी तरह पूरा नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि पहले भूमि अधिग्रहण के दौरान तय की गई शर्तों और मांगों को पूरा किया जाए, उसके बाद ही किसी तरह की कार्रवाई की जाए। मौके पर ग्रामीणों और प्राधिकरण की टीम के बीच काफी देर तक बातचीत और विरोध का दौर चलता रहा। ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े नजर आए और उन्होंने प्राधिकरण से पुराने वादों को पूरा करने की मांग की, ग्रामीण को विरोध को देखते हुए प्राधिकार की टीम वापस लौट गई।0
0
Report
सीतामढ़ी में कथित बयान पर दवा विक्रेताओं ने क्लिनिक पहुंचकर हंगामा मचाया
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में सोशल मीडिया पर दिया गया एक कथित बयान एक व्यक्ति के लिए उस वक्त भारी पड़ गया, जब बड़ी संख्या में दवा विक्रेता और एमआर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव उसके निजी क्लीनिक पर पहुंच गए। आरोप है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस शख्स ने एमआर को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। इसी बात को लेकर दवा विक्रेता और एमआर में नाराजगी बढ़ी और सभी एकजुट होकर उसके क्लीनिक पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर विरोध और हंगामे की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख आरोपी शख्स ने अपने कथित बयान को लेकर दवा विक्रेताओं से माफी मांगी। वायरल वीडियो में वह कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए भी नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, कैमरे के सामने उसने कथित तौर पर यह भी स्वीकार किया कि वह वास्तविक रूप से डॉक्टर नहीं है और काम करते-करते अनुभव हासिल करने की बात कह रहा है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
सूखे के कारण लोणी बाजार में पशुधन कारोबार घटा, किसानों की बिक्री बढ़ी
Shirdi, Maharashtra:राहता तालुक्यातील लोणी येथ दर बुधवारी भरणाऱ्या बैलबाजारावरही दुष्काळाचं सावट पाहायला मिळतंय. चारा और पाण्याअभावी जनावरे सांभाळणं शेतकऱ्यांसाठी जिकिरीचं झाल्याने मोठ्या संख्येने शेतकरी जनावरे विक्रीसाठी बाजारात घेऊन येतायत. कृषी उत्पन्न बाजार समिती राहता यांच्या अधिपत्याखाली चालणाऱ्या या बाजारात यापूर्वी दर आठवड्याला 10 ते 12 कोटी रुपयांची उलाढाल होत होती. मात्र दुष्काळाच्या परिस्थितीमुळे ही उलाढाल आता 6 ते 7 कोटी रुपयांवर आली आहे. मराठवाडा आणि विदर्भातून जनावरे खरेदी करण्यासाठी येणाऱ्या ग्राहकांची संख्या घटली असून विक्रीसाठी जनावरे आणणाऱ्या शेतकऱ्यांची संख्या वाढलीय. यादरम्यान खरेदी-विक्रीच्या व्यवहारावर मोठा परिणाम झालााय. दुष्काळामुळे शेतकऱ्यांसमोर पिकांसोबतच पशुधन वाचवण्याचंही मोठं संकट उभं राहिलंय.0
0
Report
नेपाल से पानी छोड़ने पर लखीमपुर खीरी में बाढ़, किसानों को मुआवजे की मांग
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:पड़ोसी देश नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद एक बार फिर लखीमपुर खीरी जिले का तराई क्षेत्र में बाढ़ की जद में हैं । बाढ़ का पानी अब घरों में खेतों में पहुंच चुका है जिससे लोगों की काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इतनी परेशानियों को देखते हुए तहसील पलिया के ग्राम पंचायत मकनपुर में लगातार बाढ़ के पानी से हो रहे भारी नुकसान को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश छा गया है। ग्रामीणों कि माने तो नेपाल द्वारा लगातार पानी छोड़े जाने क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिससे धान, गन्ना, सब्जी और पशुओं के चारे समेत पूरी फसल नष्ट हो चुकी है। घरों में पानी घुसने के कारण मवेशियों का भूसा तक खराब हो गया है और बिलाहिया फार्म में ग्रामीणों द्वारा स्वयं चलाई जा रही नाव ही आवागमन का एकमात्र सहारा बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ से निजात दिलाने मांग की है साथ ही बर्बाद हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाये जाने को कहा है। इसके साथ ही दुधवा रोड स्थित वंशीनगर रपटा पुल के स्थान पर नया पुल बनाया जाना चाहिए। आपको बता दें सुहेली नदी और नकहुआ नाला में सिल्ट जमा होने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। इस वजह से बिलाहिया फार्म, मकनपुर, मुझहा, देवीपुर, अतरनगर, गजरौरा, मुसाफिरनगर, निषादनगर और घोला समेत दर्जनों गांवों में लंबे समय तक जलभराव रहता है।0
0
Report
बासनी आग हादसे में फायरफाइटर प्रदीप मेघवाल की मौत, अंतिम संस्कार दुलचास गांव में
Jhunjhunu, Rajasthan:बिसाऊ, झुंझुनूं जोधपुर के बासनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान हुए ब्लास्ट में फायर फाइटर प्रदीप कुमार मेघवाल की मौत हो गई। वे दुलचास गांव, बिसाऊ के निवासी थे. उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव दुलचास में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। आग बुझाने के दौरान ब्लास्ट हुआ और फायर फाइटर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शव बिसाऊ बाइपास पर तिरंगा बाइक रैली के साथ उनके गांव दुलचास लाया गया। भारत माता की जय के नारों के बीच अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर राजस्थान अग्निशमन सेवा के कई जिलों से भी दमकलें पहुंचीं और सलामी दी गईं। अधिकारियों ने मृतक के पिता को तिरंगा सौंपा। ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति रही।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के व्यास डेयरी फार्म में गायों की मौत पर विरोध बढ़ा, निष्पक्ष जांच की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं भोमपुरा के व्यास डेयरी फार्म में गायों की मौत का मामला गायों की मौत को लेकर हिंदू क्रांति सेना का विरोध जारी व्यास डेयरी फार्म के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर किया सद्बुद्धि यज्ञ कार्यकर्ताओं का आरोप- गायों को पर्याप्त चारा-पानी नहीं मिल रहा मृत गायों को परिसर में ही दबाने का भी लगाया आरोप निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-मंड्रेला रोड स्थित भोमपुरा गांव के व्यास डेयरी फार्म में गायों की मौत के मामले को लेकर हिंदू क्रांति सेना का विरोध जारी है। कार्यकर्ता व्यास डेयरी फार्म के बाहर धरने पर बैठे हैं और डेयरी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ भी किया।कार्यकर्ताओं ने आरोप हैं कि व्यास डेयरी फार्म में गायों की स्थिति दयनीय है। गायों को पर्याप्त चारा-पानी नहीं मिल रहा है और साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इन अव्यवस्थाओं के चलते लगातार गायों की मौत हो रही है। हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने मृत गायों को व्यास डेयरी फार्म परिसर में ही दबाने का भी आरोप संचालक अशोक व्यास पर लगाया है। कार्यकर्ताओं के अनुसार पूरा मामला उस समय सामने आया, जब एक जेसीबी चालक ने जीवित गाय को मिट्टी में दबाने से इनकार कर दिया। इसके बाद हिंदू क्रांति सेना और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सामने आने पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी और व्यास डेयरी फार्म के बाहर धरने पर बैठ हुए हैं। फिलहाल व्यास डेयरी फार्म के बाहर धरना जारी है। साथ ही संचालक अशोक व्यास भी गायब है। कार्यकर्ताओं ने गायों की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
केदारनाथ-Basuki ताल-ODIN कोल के रास्ते लापता पांच ट्रैकर: खोज आज भी जारी
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ-बासुकीताल-ऑडिन कोल ट्रैक पर लापता पांच ट्रैकर्स की तलाश आज सुबह फिर शुरू कर दी गई है। खराब मौसम के चलते कल हेलीकॉप्टर से चलाया गया सर्च अभियान रोकना पड़ा था। आज रेस्क्यू टीमें पैदल ट्रैक रूट की ओर रवाना हो गई हैं। टीम के करीब 12:30 बजे तक मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल लापता ट्रैकर्स से सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा है और सैटेलाइट फोन के जरिए ही संपर्क की कोशिश की जा रही है। 25 सितंबर को केदारनाथ-बासुकीताल होते हुए ऑडिन कोल के रास्ते गंगोत्री के लिए निकले पांच ट्रैकर्स से संपर्क टूट गया था। इनमें 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के अमित फर्सवाण, 40वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग के नवीन रावत, उत्तरकाशी के फोरेस्टर प्रवेश चौहान, जग्गी बगवान निवासी विवेक और केदारनाथ पशुपालन विभाग में तैनात संजय सिंह रावत शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमों ने सर्च अभियान शुरू किया। कल उच्च हिमालयी क्षेत्र में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर से खोजबीन नहीं हो सकी। आज सुबह जमीनी टीम को ट्रैक रूट पर भेजा गया है। रेस्क्यू टीम के करीब 12:30 बजे तक मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल क्षेत्र में सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने के कारण सैटेलाइट फोन के जरिए ही संपर्क स्थापित किया जा रहा है। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद सैटेलाइट फोन से दोबारा संपर्क किया जाएगा और इसके बाद ही लापता ट्रैकर्स की स्थिति और मौके की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल रेस्क्यू टीमों की नजर ट्रैकर्स की सुरक्षित लोकेशन का पता लगाने पर है।0
0
Report
पेयजल सप्लाई को सुचारू बनाने के लिए मुख्य सचेतक और विधायक ने निरीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:पानी मूलभूत आवश्यकता है, सुचारू एवं नियमित पेयजल सप्लाई सुनिश्चित की जाए-मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग पेयजल संबंधी समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण - आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित जालोर 29 सितम्बर। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग एवं आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने मंगलवार सुबह उम्मेदाबाद स्थित पीएचईडी के पंप हाऊस पर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा जालोर व आहोर क्षेत्र में बाधित एवं अनियमित पेयजल सप्लाई के संबंध में आ रही शिकायतों के निस्तारण को लेकर विभागीय अधिकारियों को पाबंद किया। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने अधीक्षण अभियंता तथा पंप संचालकों को पाबंद करते हुए कहा कि पेयजल मूलभूत आवश्यकता है, गांवो एवं शहरों में सुचारू एवं नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मोटरों के रख-रखाव, रिपेयर वर्क, वोल्टेज समस्या निस्तारण को लेकर पेयजल एवं विद्युत विभाग आपस में समन्वय रखते हुए सुचारू पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करें। उन्होंने पंप के रखरखाव तथा बकाया बिलों के भुगतान को लेकर भी निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही पेयजल सप्लाई के संबंध में उपस्थित आमजन से फीडबैक लेते हुए अधिशाषी अभियंता को सुधार करने की बात कहीं। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने ग्रामीण क्षेत्रों से पेयजल संबंधी आने वाली समस्याओं के त्वरित निस्तारण करवाने को लेकर विद्युत एवं पेयजल से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए संवेदना के साथ कार्य करने की बात कहीं। तैतरोल पम्पिंग हाऊस स्टेशन पहुंच देखी व्यवस्थाएं राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग एवं आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने बागोड़ा क्षेत्र के तैतरोल पम्पिंग हाऊस स्टेशन पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मोटरों के रख-रखाव, फ्लोमीटर, रिपेयर वर्क, वोल्टेज के संबंध में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को पाबंद किया। इस अवसर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत, एडीएम सांचौर प्रकाश अग्रवाल, सायला के एसडीएम सूरजभान विश्नोई, बागोड़ा एसडीएम लाखाराम, दीपसिंह धनानी, हसमुख गर्ग, गणपत सिंह बगेडिया, विद्युत विभाग के एसई निमेन्द्र राज सिंह, पीएचईडी प्रोजेक्ट के एसई लिच्छुराम चौधरी, संबंधित विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे。0
0
Report
Advertisement
