121103
साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
Hathin, Haryana:साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार मुकेश कुमार निवासी हथीन ने शिकायत दर्ज कराई की उसके फोन पर फर्जी मैसेज के जरिए उसके खाते से तीन ट्रांजैक्शन के जरिए करीब साढ़े 5 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने उत्तरप्रदेश जिला मुरादाबाद निवासी एक युवक और नोएडा सेक्टर 86 से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपीयों से गवन की गई राशि बरामद करने के लिए उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हांसी गांजा तस्करी मामले में CIA-1 के 5 पुलिस कर्मी निलंबित, विभागीय जांच
Hansi, Haryana:हांसी में गांजा तस्करी के आरोपी की उड़ीसा में आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, CIA-1 के पांच पुलिस कर्मचारी सस्पेंड. 63 किलो 700 ग्राम गांजे की बरामदगी से शुरू हुआ था मामला, सप्लायर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में हुई थी आरोपी की मौत, एसपी विनोद कुमार ने शुरू करवाई विभागीय जांच. मुमले की शुरुआत 27 मार्च 2026 को हुई थी. उस दिन CIA-1 हांसी की टीम ने गढ़ी से भाटोल रोड पर नहर की पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 63 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राकेश पुत्र कृष्ण और मनवीर पुत्र जोरा निवासी इगराह, जिला जींद, विनोद पुत्र लहणा निवासी पुठ्ठी तथा रविन्द्र पुत्र कुलदीप निवासी पुठ्ठी के रूप में हुई थी. मुकदमे की आगामी जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों मनवीर और विनोद के खुलासा बयानों के आधार पर गांजे की सप्लाई करने वाले व्यक्ति का नाम सामने आया. आरोपी की पहचान तानुप डे उर्फ राहुल उर्फ बापुन निवासी उड़ीसा के रूप में हुई. इसके बाद मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर CIA-1 हांसी की एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से 25 अक्टूबर 2026 को उड़ीसा में दबिश देकर आरोपी तानुप डे को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस टीम ने पांच दिन का ट्रांजिट यानी राहदारी रिमांड हासिल किया. इसके बाद पुलिस टीम आरोपी के साथ उड़ीसा के जिला मलकानगिरि में ठहरी हुई थी. इसी दौरान 26 अक्टूबर 2026 की सुबह एक गंभीर घटना सामने आई. पुलिस के अनुसार, आरोपी वॉशरूम जाने के बहाने गया और इसी दौरान उसने गमछे का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया. स्थानीय पुलिस ने NHRC की निर्धारित गाइडलाइंस के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई. अब इस पूरे मामले में हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, आईपीएस ने कार्रवाई करते हुए CIA-1 से संबंधित पांच पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित किए गए कर्मचारियों में ASI सम्मत, PSI कपिल, EHC जोगिंद्र, EHC अर्जुन और सिपाही मुकेश शामिल हैं. इसके अलावा विभाग ने मामले के सभी पहलुओं की जांच हेतु विभागीय जांच शुरू कर दी है. एसपी विनोद कुमार ने बताया कि CIA-1 की टीम ने उड़ीसा में आरोपी तानुप डे उर्फ राहुल उर्फ बापुन को गिरफ्तार किया था और उसे उड़ीसा के माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से पांच दिन का राहदारी रिमांड मिला. इसके बाद टीम आरोपी के साथ उड़ीसा के जिला मलकानगिरि में रहीं. 26 अक्टूबर की सुबह आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों को जानकारी दी गई और कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई गई. पांच पुलिस कर्मचारियों के निलंबन के बाद विभागीय जांच चल रही है ताकि जांच सके कि घटनाक्रम में क्या परिस्थितियां रहीं और उनकी क्या भूमिका थी.0
0
Report
भीनमाल के निंबावास में नवनिर्वाचित सरपंच कमला कंवर ने पदभार संभाला
Jalore, Rajasthan:भीनमाल के निंबावास में नवनिर्वाचित सरपंच कमला कंवर और उपसरपंच मेसाराम ने संभाला पदभार भीनमाल, जालोर एंकर- पंचायत समिति भीनमाल की ग्राम पंचायत निंबावास में नवनिर्वाचित सरपंच कमला कंवर देवड़ा और उपसरपंच मेसाराम देवासी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कार्यग्रहण किया। पंडित रामचंद्र दवे के सानिध्य में हुए इस समारोह में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का शॉल व मालाओं से स्वागत किया। सरपंच कमला कंवर ने गांव को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। कार्यग्रहण के बाद जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी पुनमाराम विश्नोई, सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह राणावत सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। महिला सरपंच व अधिकांश महिला वार्ड पंचों के चुने जाने से गांव में खुशी का माहौल है।0
0
Report
कटनी के स्कूलों में बच्चों के लिए गुड टच बैड टच और पॉक्सो अधिकार
Katni, Madhya Pradesh:स्टोरी कटनी 05/11/26 स्लग गुड टच कटनी में स्कूली बच्चियों को गुड टच-बैड टच पॉक्सो एक्ट की किशोर न्याय बोर्ड की न्यायाधीश ने दी जानकारी बार्डसले स्कूल की एनसीसी कैडर ने बेटी उड़ान अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बच्चों और छात्राओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जानकारी दी गई कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद किशोर न्याय बोर्ड की न्यायाधीश चेतना झारिया ने पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के अधिकारों, यौन अपराधों से संरक्षण और ऐसी घटनाओं की शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में बताया।0
0
Report
Advertisement
सुभासपा विधायक ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र लिखकर नगर थानेदार पर गंभीर आरोप मारे; हटाने की मांग उठी
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती में अब खाकी की कार्यप्रणाली पर सत्ता पक्ष के विधायक ने ही सवालों का ऐसा बम फोड़ा है कि पुलिस महकमे में हलचल मचना तय है। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के सुभासपा विधायक दूधराम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीधे चिट्ठी लिखकर नगर थानाध्यक्ष राम प्रसाद यादव को कटघरे में खड़ा कर दिया है। विधायक का आरोप है कि नगर एसओ जनता से जबरन वसूली कर रहे हैं, थाने पहुंचने वाले फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और उनकी कार्यप्रणाली से आम जनता में भारी आक्रोश है। मामला सिर्फ शिकायत तक सीमित नहीं है, विधायक ने मुख्यमंत्री से थानाध्यक्ष को हटाने की मांग तक कर डाली है। अब सवाल यह है कि जब जनप्रतिनिधि ही अपनी सरकार में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है, तो आम जनता की फरियाद आखिर सुनेगा कौन विधायक की यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बस्ती की सियासत से लेकर पुलिस महकमे तक चर्चाओं का बाजार गर्म है। बस्ती में अब खाकी और खादी के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है सत्ता के गठबंधन में शामिल सुभासपा विधायक ने अपनी ही सरकार के पुलिस सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महादेवा विधानसभा से विधायक दूध राम ने नगर थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेज दिया है। विधायक ने थानेदार पर जनता से बदसलूकी, फरियादियों की अनदेखी और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां तककि पुलिस की कार्यशैली से सरकार की छवि धूमिल होने की बात कहते हुए थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग कर दी है। विधायक का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल तेज हो गई है। बस्ती में वर्दी की कार्यशैली पर अब जनप्रतिनिधि ने ही सवालों की बौछार कर दी है मामला नगर थाने का है, जहां के थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव को लेकर सुभासपा विधायक दूध राम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में विधायक ने आरोप लगाया है कि नगर थाना प्रभारी की कार्यशैली लगातार जनता के बीच असंतोष पैदा कर रही है। थाने पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचने वाले लोगों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुना जाता। आरोप तो यहां तक है कि न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचने वाले फरियादियों को राहत मिलने के बजाय उल्टा कार्रवाई का डर दिखाया जाता है।विधायक ने थाना प्रभारी पर जनता से खराब व्यवहार करने और जबरन वसूली के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब एक निर्वाचित विधायक की बात को पुलिस अधिकारी तवज्जो नहीं दे रहे हैं, तो आम आदमी की सुनवाई का अंदाजा लगाया जा सकता है। विधायक ने मुख्यमंत्री से नगर थाना प्रभारी को तत्काल थाना क्षेत्र से हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस अधिकारी की ऐसी कार्यशैली से न सिर्फ जनता परेशान है, बल्कि प्रदेश सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है। सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि यह शिकायत किसी विपक्षी दल के नेता ने नहीं, बल्कि प्रदेश की सत्ता में शामिल सुभासपा के विधायक ने अपनी ही सरकार के मुखिया से की है। विधायक का पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली को लेकर नई बहस छेड़ दी है। फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि विधायक के इन गंभीर आरोपों पर पुलिस के उच्चाधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं क्या नगर थाना प्रभारी पर कार्रवाई होगी या फिर यह शिकायत भी सरकारी फाइलों तक ही सीमित रह जाएगी अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस के आला अधिकारियों के अगले कदम पर टिकी हैं.0
0
Report
बांसवाड़ा में पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में चार मतदान केंद्रों पर मतदान जारी
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत गुरुवार को चार पंचायत समिति में मतदान जारी है। बागीदौरा, गांगड़तलाई, आनंदपुरी और नाहरपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चरण में कुल 2 लाख 91 हजार 105 मतदाता सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कर गांव की सरकार चुन रहे हैं। मतदान के लिए जिले में 314 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। करीब 3 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की जा रही है।0
0
Report
MLC चुनाव नतीजों के बाद जेडीयू की समीक्षा बैठक
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग आज जेडीयू की समीक्षा बैठक बुली गई हैं, यह बैठक बेहद महत्वपूर्व बताई जा रहीं हैं। MLС चुनाव के आए नतीजों के बाद यह बैठक हो रहीं हैं, जिसमें पिछले दिनों हुए चुनाव के नतीजों पर भी समीक्षा होगी। इस बैठक की अध्यक्षता संजय झा और निशांत कुमार करेंगे। इस बैठक में जेडीयू के पदाधिकारियों को बुलाया गया हैं। पिछले MLC चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवारों की हार की भी समीक्षा होगी। दो निर्दलीय उम्मीदवार जो चुनाव जीते थे, उन्होंने जेडीयू के उम्मीदवार को हरा कर चुनाव जीता था। जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की बात सामने आई, इस मामले को लेकर भी पार्टी आज कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं। यह बैठक 2:00 बजे से जेडीयू कार्यालय में होनी है। जेडीयू के नेताओं का आने का सिलसिला शुरू हो गई है।0
0
Report
Advertisement
योगी बोले—मोदी के नेतृत्व में विकास- विरासत यात्रा को कांग्रेस रोकना चाहती
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के दिल्ली में प्रदर्शन के पीछे कारण क्या है? एक ही कारण है क्योंकि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत ने पहचान बनाई है, विरासत और विकास की यात्रा को शानदार तरीके से आगे बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सिर्फ कटघरे में खड़ा करके रुकावट बनना चाहते हैं।"0
0
Report
डीएम ने टिहरी को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने के लिए सहयोग की अपील की
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी टिहरी को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाने का प्रयास- डीएम नए टिहरी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में डीएम नितिका खंडेलवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और सभी को दीपावली के त्यौहार की बधाई दी, इस मौके पर डीएम ने टिहरी जिले को पर्यटन की दृष्टि से ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाए जाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की और सुझाव भी मांगे, डीएम ने कहा दीपावली के त्यौहार को सुरक्षित और वातावरण को स्वच्छ बनाने में सभी को अपना योगदान देना चाहिए और इस बार टिहरी लेक फेस्टिवल को और भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी.0
0
Report
बेटी की शादी से पहले मां की खुशियों पर जालसाजों ने फेरा पानी, महिला से जेवर और रुपये लिए
Deoria, Uttar Pradesh:बेटी की शादी की तैयारियों में जुटी एक मां को जालसाजों ने अपना निशाना बना लिया। गुरुवार सुबह ड्यूटी पर जा रही बीआरसी की महिला कर्मचारी को झांसे में लेकर दो जालसाज सोने के आभूषण और 32 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता के परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पचोहिया गांव निवासी मंजू देवी पत्नी स्वर्गीय शेषनाथ गौरीबाजार बीआरसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। इसी महीने उनकी बेटी की शादी होनी है। वह शादी की तैयारियों में जुटी हुई थीं। गुरुवार सुबह रोज की तरह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलीं। इसी दौरान गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर दो जालसाजों ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया। बातों में उलझाकर जालसाजों ने उनके दोनों कानों के सोने के टप्स और गले में पहनी चार सोने की जिउतिया उतरवा लीं। इतना ही नहीं, उनके बैग में रखे 32 हजार रुपये नकद भी लेकर दोनों मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद ठगी का एहसास होने पर महिला के होश उड़ गए। बेटी की शादी के पहले हुई इस घटना से पीड़िता का परिवार परेशान है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जालसाजों की पहचान के लिए पुलिस रामपुर चौराहे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खगाल रही है।0
0
Report
Advertisement
80 हजार इनामी डकैत कल्ली गुर्जर से मुठभेड़: पुलिस ने किया गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना ब्रेकिंग चंबल अंचल में आतंक का पर्याय बने 80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का पुलिस से हुआ आमना-सामना। पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो डकैत ने पुलिस टीम पर की फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी को किया गिरफ्तार। बानमोर थाना इलाके के पहाड़ी खिरकिया गांव पर हुआ शॉर्ट एनकाउंटर मुठभेड़ में घायल डकैत को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात।0
0
Report
बिहार NDA की अहम बैठक: विपक्ष के आरोपों में घिरी राजनीति
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम NDA नेताओं की अहम बैठक आयोजित की जा रही है यह बैठक लोक सेवक आवास में होगी, जिसमें NDA के घटक दलों के प्रमुख नेताओं के शामिल होंगे बैठक में हाल ही में संपन्न बिहार विधान परिषद चुनाव के परिणामों पर विस्तार से चर्चा चुनाव में NDA के प्रदर्शन की समीक्षा होगी अब इसको लेकर राजनिति शुरू हो गई है RJD के MLC सुनील सिंह ने इस बैठक को लेकर कहा की यह कोई नई बात थोड़ी ही है, कोई भी पार्टी अपने समय-समय पर मीटिंग बुलाती है। लेकिन ये लोग जो हैं एक दूसरे को नीचे दिखाने में लगे हुए हैं। और अभी हाल की घटना भी आपने देखा होगा कि जो निर्दलीय जीत करके आए एमएलसी, उनको तुरंत अविलंब इन्होंने सदस्यता हासिल करा दिया, भाजपा ने। जो वो भी अच्छी तरह से जानता है कि ऐसा करना बिल्कुल संविधान और लोकतंत्र के विरुद्ध है। उसकी सदस्यता बची नहीं रह सकती है ऐसा करने पर, लेकिन फिर भी लोगों ने किया। सुनील सिंह एमएलसी आरजेडी सुनील सिंह ने कहा अभी दो दिन के बाद सुन लीजिएगा कि पूरी... उपेंद्र कुशवाहा की जो पार्टी है, वो विलीन हो गई, समाप्त हो गई। दो दिन के बाद आपको खबर आ जाएगा। तो एक तरफ भाजपा मिलाने में लगी हुई है, दूसरी तरफ जदयू लगाने में... तो ये दोनों लोग ठग हैं। दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। पूरे बिहार में कहीं किसी को कोई सुधने वाला नहीं, किसान को देखने वाला नहीं, बेरोजगार को देखने वाला नहीं, दिन रात ये लोग भ्रष्टाचार में लोग लगे हुए हैं। सारे लोग ठग भरे हुए हैं, सारे लोग बेईमान हैं। प्रतिमा कुमारी पूर्व विधायक कांग्रेस बीजेपी जे विधायक संजय गुप्ता ने कहा एनडीए में समय-समय पर अपने नेताओं के साथ रूटीन बैठकें हुआ करती हैं। किसी भी तरीके का परामर्श लेना, सुझाव लेना, किसी भी ज्वलंत समस्याओं पर बातचीत करना, आपس में संवाद करना, वो चाहे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हों, माननीय सम्राट चौधरी जी हों, या इससे पहले माननीय मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार जी, अपने एनडीए के नेताओं के साथ समन्वय और संवाद के साथ पूरी ताकत और मजबूती के साथ बिहार में भी और केंद्र में भी सरकार चलाने का काम किए हैं। आप देखे होंगे कि किस प्रकार से विधानसभा स्तर तक एनडीए ने पूरी चट्टानी ताकत के साथ समन्वय किया और विपक्ष को पूरी तरीके से धराशायी कर दिया। आज विपक्ष बौखलाया हुआ है। वो चाहे केंद्र में राहुल गांधी जी हों, तेजस्वी यादव जी हों, किसी प्रकार से सत्ता येन-केन-प्रकारेण हथिया लें, तो ये उनके मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं जो वो लोग देखते रहते हैं। उनको बिहार की भी जनता और देश की जनता अपने दिल से निकाल चुकी है और एनडीए के साथ और विकास के साथ पूरी तरीके से जनता साथ है। इसलिए वो सपना देखना छोड़ दें, एनडीए में सब कुछ ठीक है। बायें संजय गुप्ता बीजेपी विधायक जेडयू के प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा की एनडीए गठबंधन में आप देखेंगे कि अक्सर हमारी बैठकें होती रहती हैं। और बैठक इसी बात को दिखाता है कि यहां तानाशाही नहीं, बल्कि एक बेहतर कोऑर्डिनेशन है, इन बिटवीन हमारे तमाम घटक दल के, जितनी भी हमारी पॉलिटिकल पार्टियां हैं उनके बीच में।और विकास को लेकर के, डेवलपमेंट को लेकर के, आपसी एक सामंजस्य को लेकर के एक वहां पर मंथन होता है, एक निर्णय होता है। तो ये दिखाता है एक बेहतर कोऑर्डिनेशन। दूसरी चीज आप देखेंगे कि इस बात को लेकर के हमेशा विपक्ष जो है, कहीं न कहीं आरोप-प्रत्यारोप या उस तरह के बयान देते हैं, तो निश्चित रूप से ये उनके दिवालियापन और हताशा का ये परिचायक है। यहां तानाशाही थोड़ी ही है कि एक डिक्टेटर है, यहां कोऑर्डिनेशन के साथ सारे निर्णय होते हैं। बाइट-----अंजुम आरा जेडयू प्रवक्ता0
0
Report
रामपुरा में सड़क हादसे में 42 वर्षीय राजा बाबू की मौत, पत्नी गंभीर घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:रामपुरा थाना क्षेत्र के डीलपुरा गांव पोस्ट उमरी निवासी राजा बाबू (42 वर्ष) अपनी पत्नी गायत्री के साथ प्रतापपुरा जा रहे थे। सामने से एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया; राजा बाबू की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पत्नी गायत्री की हालत गंभीर है और उन्हें ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजा बाबू के पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।0
0
Report
Advertisement
बागपत में यातायात जागरूकताμφ अभियान: हेलमेट अनिवार्य, त्योहारों में भी यातायात नियमों का पालन
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में यातायात माह के तहत प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर अनोखी पहल की है। त्योहारों के सीजन में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद सड़क पर उतरे। बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डीएम, एसपी और एआरटीओ विपिन कुमार की टीम ने बाइक सवारों को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का माध्यम है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान भी यातायात नियमों का पालन करें, खुद सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।0
0
Report
हेमन्त सोरेन से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के० राजू की मुलाकात, विकास योजनाओं पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के० राजू ने की मुलाकात। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री के० राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं के संचालन, वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, विधायक श प्रदीप यादव एवं विधायक श्री राजेश कच्छप उपस्थित रहे।0
0
Report
गृह मंत्री अमित शाह अंबाला में 1857 के शहीदी स्मारक का लोकार्पण करेंगे
Ambala, Haryana:अंबाला में बना 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदी स्मारक का लोकार्पण देश के गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे. कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से शहीदों को समर्पित ये शहीद स्मारक बनकर तैयार हुआ है और उनका ये ड्रीम प्रोजेक्ट भी है. अंबाला SP अजीत सिंह शेखावत ने आज रैली स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को जांचा. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आज के गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला पहुंचने के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 1500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की यहाँ पर ड्यूटी लगाई गई है. उन्होंने बताया कि 1857 की लड़ाई के शहीदी स्मारक का आज गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे उसके बाद गांधी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है ताकि रैली में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने बताया कि शहीदी स्मारक के पास कुछ देर के लिए गृह मंत्री रुकेंगे और कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोका जाएगा और किसी प्रकार का रूट डाइवर्ट नहीं किया गया है. वहां पर SP रैंक के अधिकारी की सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी लगाई गई है ताकि सारा प्रोग्राम शांति पूर्वक हो सके. वहीं अंबाला जगाधरी रोड के बारे में भी उन्होंने बताया कि इस रूट को भी कुछ देर के लिए ही बंद किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
