121102
एटीएम मशीन में छेड़छाड़ के जरिए रुपयों की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Palwal, Haryana:SHO राजेश कुमार के अनुसार, एक मामले में गांव भिडूकी निवासी ने शिकायत दी कि वह CMS कंपनी में सुपरवाइजर है जो ATM की सुरक्षा हेतु कार्य करती है। बीते 20 जुलाई करीब 8 बजे 2 युवकों ने सोहना मोड़ पर स्थित HDFC बैंक के ATM संग छेड़छाड़ की थी। वहीं पुलिस ने अज्ञात दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि दोनों आरोपीयों के खिलाफ आधा दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ताइवान के कौहसुङ मेट्रो के सियाोतौ शुगर फैैक्ट्री स्टेशन पर मикан स्टेशनमास्टर बने
Noida, Uttar Pradesh:Mikan works as a stationmaster at the Ciaotou Sugar Factory Station on the Kaohsiung Metro in Taiwan. He was originally a local cat who lived near the station, but the staff and passengers cared for him and he became the "face of the station".0
0
Report
पुंछ में गणपति उत्सव: मंदिरों में अगले 10 दिन विशेष पूजा-अर्चना
Chikri Ban, एंकर: पुंछ में गणपति जी महाराज का जयकारों और श्रद्धा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में अगले दस दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। वीओ: भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है, जहां हर पर्व अपनी अलग परंपरा और रंग लेकर आता है। इन्हीं प्रमुख त्योहारों में गणेश चतुर्थी भी शामिल है, जिसे देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है。 गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घरों और मंदिरों में स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। इसी कड़ी में पुंछ शहर के काली माता मंदिर, पावर हाउस मंदिर और सुथरा बाबली शिव मंदिर में जयकारों के बीच गणपति जी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई。 अगले दस दिनों तक मंदिरों में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पुंछ के डीसी अशोक कुमार भी मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया。0
0
Report
टिहरी में मनरेगा के लिए जा रहे ग्रामीण पर भालू ने हमला, गंभीर घायल
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले के ग्रामसभा सिलोगी के ग्राम धारकोट में सोमवार सुबह भालू ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है, जानकरी के अनुसार, वीरेंद्र तिवारी सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर से मनरेगा के कार्य के लिए ग्राम सिलोगी की ओर जा रहे थे। बताया गया कि घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने के दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल वीरेंद्र तिवारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी ले गए। अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
ईवीएम-वीवीपैट FLC प्रशिक्षण Lucknow में राजनीतिक दलों की सहभागिता के साथ जारी
Noida, Uttar Pradesh:आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी की तैयारी तेज ईवीएम-वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के तहत होगी एफएलसी के हर चरण का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संज्ञान में रखा जाएगा राजनीतिक दलों की जानकारी और सहभागिता के साथ कराई जाएगी एफएलसी प्रक्रिया एफएलसी में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजरों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला लखनऊ में 33 जनपदों के निर्वाचन अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण 10 बजे से 4 बजे तक रूपाम (डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी) सुल्तानपुर रोड, लखनऊ में दिया जा रहा प्रशिक्षण लखनऊ की कार्यशाला में सात मंडलों—लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या एवं देवीपाटन—के जिला निर्वाचन अधिकारी हुए शामिल गौतमबुद्ध नगर में 21 और वाराणसी में 21 जनपदों के अधिकारियों को दिया जा चुका है प्रशिक्षण एफएलसी के दौरान तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के साथ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कराया जाएगा अनुपालन निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम-वीवीपैट की FLC पर विशेष जोर भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की उपस्थिति में हो रही कार्यशाला0
0
Report
कपासन-चित्तौड़गढ़ बस हादसा: एक मौत, कई घायल
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कपासन से चित्तौड़ जा रही लोक परिवहन बस कांकरिया मोक्षधाम राज्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान कपासन निवासी मोहम्मद शेरू मंगलिया के रूप में हुई है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है, जबकि करीब आधा दर्जन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सूचना पर सिंहपुर चौकी इंचार्ज दुर्गा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन की मदद से जेसीबी मशीन के जरिए बस को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों और मृतक को उप जिला चिकित्सालय कपासन पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है。0
0
Report
बांसवाड़ा के तीन नगर निकाय चुनावों में बीजेपी ने भारी जीत हासिल की
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले में तीन नगर निकाय चुनावों का परिणामो की घोषणा आज हो गई है। बांसवाड़ा नगर परिषद में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है, कुल 60 वार्डो में 34 बीजेपी, 22 कांग्रेस और 4 निर्दलीय जीते है, वही भारत आदिवासी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है, वही कुशलगढ़ नगर पालिका के 20 वार्ड में 10 बीजेपी, 9 कांग्रेस और एक निर्दलीय ने जीत हासिल की है, यहां निर्दलीय जिसकी और होगा उसका बोर्ड बनेगा। वही परतापुर - गढ़ी नगर पालिका के 25 वार्डो का परिणाम घोषित हुआ जिसमे 12 कांग्रेस, 11 बीजेपी और 2 निर्दलीय जीते है, यहां भी निर्दलीय ही बोर्ड बनाने में अहम् भूमिका निभायेंगे। बांसवाड़ा नगर परिषद के रिजल्ट की बात करें तों बीजेपी के बड़े नेता राजेश कटारा को गुटबाजी के कारण हार का सामना करना पड़ा, वही कांग्रेस की देवबाला राठौड़ सातवीं बार लगातार पार्षद बनी है। अब तीनों नगर निकाय में सभापति, अध्यक्ष के लिए दौड़भाग शुरू हो गई है। वीओ - जीत बाइट - बीजेपी अध्यक्ष - पूंजीलाल ग़ायरी0
0
Report
Advertisement
इंका टर्न: पेरू-चिली के तटों पर रंगीन पंख वाला पक्षी
Noida, Uttar Pradesh:The Inca tern is a uniquely plumaged bird that breeds on the coasts of Peru and Chile. It can be identified by its dark grey body, white moustache on both sides of its head, and red-orange beak and feet.0
0
Report
गयाजी विष्णुपद मंदिर में कृषि मंत्री ने पूजा अर्चना व पितृपक्ष तैयारी देखकर
Gaya, Bihar:कृषि सह प्रभारी मंत्री पहुँचे गयाजी, गयाजी के विष्णुपद मंदिर में किए पूजा अर्चना, पितृपक्ष मेला के तैयारियों का लिया जायजा। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा अपने एक दिवसीय दौरे पर गयाजी पहुँचे। उनके आवागमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का कड़े इंतजाम किए हुए थे। कृषि मंत्री के आगमन होते ही उनके समर्थकों ने जोड़दार स्वागत किया। जिसके बाद वो भगवान विष्णु के मंदिर में प्रवेश किए और वँहा पूरे विधि विधान के साथ भगवान विष्णु के चरण का पूजा अर्चना किए। इसके बाद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और 25 सितंबर से शुरुआत होने वाला विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में जिला प्रशासन के ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी शशांक शुभकर, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पवित्रता सनातन संस्कृति के संस्कार और विश्वास के साथ शुरू होगा। इसमें शासन और प्रशासन दोनों लगे हुए है।अपने पितरों के तृप्ति के लिए पिंडदान करने उनकी सुविधा में कोई कमी न रहे और इस धर्म कार्य से जुड़े सभी लोग पूरी सेवा भाव से समर्पित है. बाइट:- विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
डंपर ने ड्यूटी पर जा रहे लोको पायलट की बाइक से टक्कर मारी घायल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के शक्तिनगर में तेज रफ्तार डंपर ने ड्यूटी पर जा रहे सहायक लोको पायलट की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में रेलवे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. मामला शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कृष्णशिला रेलवे स्टेशन मार्ग का है. कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पर सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत चंद्रशेखर कुमार अपनी ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे. इसी दौराना तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंद्रशेखर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल रेलवे मंडल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें डंपर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है. मामला शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कृष्णशिला रेलवे स्टेशन मार्ग का है.0
0
Report
Advertisement
धामी बोले- राहुल गांधी के पास अब मुद्दे नहीं बचे, झूठ की गूंज
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "राहुल गांधी के पास अब मुद्दे नहीं बचे हैं। वे छात्रों की गूंज कार्यक्रम चला रहे थे लेकिन अब उनका कार्यक्रम झूठ की गूंज है। उन्होंने कई झूठ बोले हैं... उन्होंने उत्तराखंड में शुद्धि को जाति से जोड़ने का काम किया था। वे पूरी तरह से बेनकाब हो गए। अब उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है..."0
0
Report
भोपाल दौरे पर ओवैसी के खिलाफ सवाल: तौकीर निजामी ने खुलकर पूछे सवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के कल होने वाले भोपाल दौरा पर, मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी ने उठाए सवाल तौकीर निजामी ने कहा मुस्लिम जनप्रतिनिधियों की संख्या असदुद्दीन ओवैसी बढ़ाना चाहते हैं या घटाना चाहते हैं असदुद्दीन ओवैसी की वजह से मुस्लिम समाज की कयादत घटती जा रही है 2014 के बाद से तेजी से मुस्लिम समाज की कयादत घटती चली आ रही है भोपाल में दो मुस्लिम धर्म के विधायक चुनकर विधानसभा जाते हैं असदुद्दीन ओवैसी भोपाल में यह स्पष्ट कर के जाए मंच से वह इन दो विधायकों के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतरेंगे या नहीं उतरेंगे। तौकीर निजामी का असदुद्दीन ओवैसी से सवाल कांग्रेस विधायक आतिफ अकील और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के सामने क्या वह अपना कैंडिडेट उतरेंगे या नहीं। बता दे कि AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कल भोपाल में सभा होना है। बाइट मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी0
0
Report
सतवारी नई बस्ती में दुकानदार मुआवजे की मांग पर सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ प्रदर्शन
Jammu, स्लग नई बस्ती और सतवारी के दुकानदारों ने मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन एंकर जम्मू में अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के बाद अब दुकानदारों का विरोध सामने आया है。 10 और 11 तारीख को प्रशासन ने सतवारी और नई बस्ती इलाके में सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही दुकानों को गिरा दिया। सतवारी में 21, जबकि नई बस्ती में 13 दुकानों पर प्रशासन का पीला पंजा चला。 टिक टैक विथ दुकानदार दुकानदारों का कहना है कि उन्हें पहले नोटिस दिया गया था और कार्रवाई का विरोध भी किया गया, जिसके चलते प्रशासन ने कई बार अपना कार्यक्रम बदला। लेकिन एक्सप्रेस-वे के काम में हो रही देरी को देखते हुए प्रशासन ने दुकानदारों से बातचीत के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। पहले दुकानों के बिजली कनेक्शन काटे गए और उसके बाद दुकानों को गिरा दिया गया। अब दुकानें टूटने के बाद दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि नई दुकान तैयार होने में समय लगेगा, ऐसे में तब तक परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा। इसी मांग को लेकर दुकानदारों ने आज सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग की कि जब तक उनकी दुकानें दोबारा तैयार नहीं हो जातीं, तब तक उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए。 जम्मू के सतवारी और नई बस्ती इलाके में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के बाद दुकानदारों का गुस्सा सड़क पर उतर आया。 दुकानदारों का आरोप है कि उनकी दुकानें गिराए जाने के बाद अब उनके सामने परिवार चलाने का संकट पैदा हो गया है。 प्रशासन की ओर से पहले ही दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। कार्रवाई के विरोध में लगातार प्रदर्शन भी हुए, जिसके बाद कई बार कार्रवाई का कार्यक्रम बदला गया। लेकिन अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में हो रही देरी को देखते हुए आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की।0
0
Report
Advertisement
क्या वह रबर जैसा है? सोशल के लिए नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
नशे में विवाद: MS रिहान पेट्रो रिफाइनरी में मजदूर की हत्या
Jhajjar, Haryana:नशे में धुत दोस्त ने दोस्त का तार से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी फरार बताया है। 6 छोछी-छारा मार्ग स्थित एमएस रिहान पेट्रो रिफाइनरी में एक खूनी विवाद हो गया। शराब पीने के बाद दो मजदूरों के बीच झगड़ा बढ़ गया। इस दौरान एक मजदूर ने कथित तौर पर साथी मजदूर का तार से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शव सरकारी अस्पताल झज्जर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक सचिन गिरी और नेपाल निवासी गोपाल, दोनों रिफाइनरी में काम करते थे। पुलिस underway के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की पुष्टि की गई है।0
0
Report
समस्तीपुर में बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गिरफ्तार—युवक बचा
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर चौक के पास तीन बदमाशों ने अमन नामक युवक को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। हालांकि, अमन बाल-बाल बच गया। गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।कल्याणपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि गोलीबारी की घटना में किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बचने के क्रम में अमन चोटिल हुआ है, जिसका इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अमन पर गोलीबारी क्यों की गई थी। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में भी जुटी है।0
0
Report
Advertisement
