मंडकोला गांव में ट्यूबवेल का उद्घाटन, सेम की समस्या से मिलेगी राहत
Hathin, Haryana:मंडकोला गांव के खेतों में सेम की समस्या को दूर करने के लिए सिंचाई विभाग ने तीन ट्यूबवेल लगाए हैं। इनका शुभारंभ हथीन के विधायक प्रवीन डागर और मंडकोला निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता दयानंद गुप्ता ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर किया। विधायक प्रवीन डागर ने बताया कि यह समस्या काफी पुरानी थी, लेकिन इन ट्यूबवेलों के शुरू होने से अब इसे काफी हद तक दूर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हथीन विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
