Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Palwal121106

होडल में विधायक जगदीश नायर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Aug 15, 2024 16:16:09
Hodal, Haryana

होडल MLA जगदीश नायर के नेतृत्व में होडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत व सरपंच शशिबाला तेवतिया भी उपस्थित थे। MLA ने तिरंगा यात्रा को देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए PM नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। उन्होंने हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
Mar 19, 2026 04:48:19
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गौतमेश्वर महादेव मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया। इस अवसर पर temple परिसर को आकर्षक रोशनी, फूलों और विशेष सजावट से सजाया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार के बीच भक्तिभाव का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजामों के चलते आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गौतमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित इस महाआرती ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को sashakt roop se pradarshit किया.
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 19, 2026 04:48:00
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद नगर के कल्याणपुरा रोड पर देर रात करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसे में बड़ा नुकसान हुआ, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार लसाडिया रोड की ओर से आ रही बोलेरो के चालक ने तेज गति और लापरवाही के चलते मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन सीधे रतनलाल जाट और रमेश जाट के कॉर्नर स्थित मकान के मुख्य दरवाजे को तोड़ते हुए करीब 40 फीट अंदर तक घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे का भारी दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया और मकान की दीवार में भी दरारें आ गईं। घटना के समय घर के अंदर परिवार के सदस्य मौजूद थे। अचानक हुए हादसे से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि हादसा कुछ और देर से होता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। बेकाबू बोलेरो ने घर के चौक में पहुंचकर वहां खड़े तीन आइसक्रीम टेम्पो को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहनों को नुकसान हुआ। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और चालक सहित चार लोगों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालात का जायजा लिया और बोलेरो सवारों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लापरवाही की पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 19, 2026 04:47:01
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 19, 2026 04:45:39
Noida, Uttar Pradesh:आज से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि को लेकर पटना के विभिन्न मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछ ही देर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है और पूजा की सभी सामग्री पहले से ही तैयार रखी गई है। मंदिर के पुजारी के अनुसार, शुभ मुहूर्त में मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्र का विधिवत शुभारंभ होगा । इसी दिन से नवरात्र के नौ दिनों की शुरुआत होती है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। आज कलश स्थापना का विशेष महत्व है, जिसे शुभ मुहूर्त में किया जाता है और यह देवी के आगमन का प्रतीक माना जाता है ।
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Mar 19, 2026 04:45:30
Saiki, Bihar:ब्रेकिंग/सारंगढ़ स्लग: हाथी की दहशत एंकर: सारंगढ़ के वनांचल क्षेत्र में इन दिनों हाथी की दहशत देखने को मिल रही है। गोमर्डा जंगल में विचरण कर रहा एक हाथी लगातार आसपास के गांवों में पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। वीओ: जानकारी के अनुसार, यह हाथी रात के समय गांवों की ओर रुख कर रहा है। रामटेक, सरायपाली और अचानकपाली जैसे गांवों में हाथी के आने की घटनाएं सामने आई हैं। हैरानी की बात यह है कि हाथी अब आवासीय क्षेत्रों और घरों के बेहद करीब तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और मॉनिटरिंग कर रही है। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात में घर से बाहर न निकलने और हाथी के नजदीक न जाने की अपील की गई है। फिलहाल स्थिति पर नजर बनी हुई है, लेकिन हाथी की मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Mar 19, 2026 04:45:21
Dhar, Madhya Pradesh:युवक ने गला काटकर आत्महत्या? सीसीटीवी सामने आया धार शहर के मध्य स्थित आनंद चौपाटी क्षेत्र में आज सुबह करीब 5:30 बजे सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लथपथ शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान कुनाल जोशी, पिता सूर्य नारायण जोशी, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है, जो मदन मोहन मंदिर, आनंद चौपाटी के पुजारी परिवार से बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर शव के आसपास भारी मात्रा में खून फैला हुआ था और पास में एक चाकू भी बरामद हुआ है। घटना ने मोड़ ले लिया जब सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज में युवक खुद पर चाकू से हमला करता हुआ दिखाई दिया। फुटेज में यह भी देखा गया कि युवक ने खुद ही अपने निजी अंग को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त किया। इस भयावह दृश्य ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक ने इतना खौफनाक कदम उठाया। CSP सुजावल जग्गा ने जानकारी देते हुए बताया सुबह जानकारी मिली कि एक युवक का शव खून से लथपथ नग्न अवस्था में पड़ा है जिसके बाद पुलिस पहुंची और आसपास के सीसीटीवी देखें तो युवक खुद तो चाकू से मारते हुए दिखाई दिया। पुलिस जाँच कर रही है। प्रारम्भिक तौर पर मामला आत्मघाती प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस मानसिक स्थिति, पारिवारिक और अन्य पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। शहर में इस घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। बाइट :-सुजावल जग्गा CSP धार ptc रीपोर्टर
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 04:41:30
717
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 19, 2026 04:34:40
Ranchi, Jharkhand:केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण, 2025 यानी वीबी जी राम जी लाए जाने के खिलाफ झारखंड विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित हुआ है जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. इस प्रस्ताव को झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लाया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिनियम झारखंड सरकार के साथ साथ यहां की ग्रामीण जरुरतों के लिहाज से सही नहीं है. उनके प्रस्ताव पर स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने गैर सरकारी संकल्प की प्रक्रिया शुरु करने से ठीक पहले वोटिंग कराई जो ध्वनिमत से पारित हो गई. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने वीबी जी राम जी के खिलाफ प्रस्ताव लाने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-1 सरकार ने वर्ष 2005 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू किया था. झारखंड के लिए यह योजना यहां के ग्रामीण परिवारों के लिए जीवन रेखा है. इस योजना ने गरीबी कम करने, पलायन रोकने और महिलाओं के सशक्तिकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है. लेकिन हाल ही में प्रस्तावित विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन अधिनयम, 2025 वीबी ग्राम जी के प्रावधानों से ग्रामीण गरीबों के अधिकारों के हनन की आशंका है. प्रस्तावित अधिनियम काम मांगने की गारंटी को समाप्त करता है. बाइट....दीपिका पांडे,मंत्री
699
comment0
Report
Advertisement
Back to top