icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow14 Jun 2024, 07:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फिरोजाबाद में हत्या के आरोपी देवेंद्र से पुलिस मुठभेड़, गोलीबारी में घायल

Noida, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश): पुलिस मुठभेड़ हत्या के आरोपी देवेंद्र के साथ, गोलीबारी में आरोपी घायल / दृश्य। चंचल Tyagi (CO, Sirsaganj) s/b कल दिनांक 15/11/2026 को थाना क्षेत्र एका में हत्या का मुकदमा पंजीकृत था, जिसमें प्रदीप यादव की पीट-पीट कर हत्या की गई थी। आज मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली कि एक अभियुक्त जिसका नाम देवेंद्र पुत्र गंगा सिंह है, वह नगला धारू पुल के पास भागने की कोशिश में है। तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया गया, जान से मारने की नियत से थाना पुलिस पर फायरिंग की गई जिसमें पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की और अभियुक्त देवेंद्र के पैर में गोली लगी। अभियुक्त से एक तमंचा, दो जिंदा कार्टूस व दो खोखा कार्टूस बरामद किए गए। अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसीए भेजा गया है। अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्व सैनिक से लूटी बदमाशों ने सोने की चेन व नक़दी

Deepak DixitDeepak DixitFollow9m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*पांच बदमाशों ने मारपीट कर किया घायल, चार की पहचान; शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट* हरदोई की सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। निजामपुर सैदा गांव की पुलिया के पास बदमाशों ने पूर्व सैनिक को रोककर मारपीट की और तीन तोले की सोने की चेन व पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने चार आरोपियों की पहचान करने का दावा किया है, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कनकापुर उवरिया गांव निवासी पूर्व सैनिक सुधीर शुक्ला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 14 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे वह सवायजपुर से अपने गांव जा रहे थे। निजामपुर सैदा गांव की पुलिया के पास पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद मारपीट कर घायल कर दिया और गले से तीन तोले की सोने की चेन व जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बताया उन्होंने चार बदमाशों को पहचान लिया है, जबकि एक की पहचान नहीं कर सके। सुधीर शुक्ला का आरोप है कि घटना की सूचना रूपापुर पुलिस चौकी और कोतवाली में दी लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई और न ही मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

चंदौली के जंगल में तेंदुआ सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - जिले के जंगल में छोड़ा गया वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके से पकड़ा गया तेंदुआ - वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर तेंदुए को सुरक्षित जंगल तक पहुंचाया - नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव की देखरेख में पूरी की गई वन्यजीव को जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया - वाराणसी के रिहायशी इलाके में एक माह से दहशत का कारण बना हुआ था तेंदुआ - वन विभाग ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू - सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने के बाद वन विभाग ने ली राहत की सांस - नौगढ़ रेंज के पंडी कंपार्टमेंट संख्या-13 में देर रात प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया तेंदुए
0
0
Report
Advertisement

इटावा में मोबाइल दुकान पर कार सवारों ने मैकेनिक से मारपीट; CCTV फुटेज जारी

Etawah, Uttar Pradesh:दुकान में मारपीट इटावा दिनांक:- 17-11-2026 एंकरइंट्रो:- इटावा में थाने से महज 200 मीटर दूसरी पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करने वाले मैकेनिक से कार सवारों ने मारपीट कर घायल कर दिया है, इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है。 वी. ओ.:- इटावा जनपद के थाना सैफई में सैफई थाना थाना से महज 209 मीटर दूरी पर स्थित मोबाइल की दुकान पर कार सवार 5 लोग आते है और किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और उसके बाद मोबाइल मैकेनिक के साथ जमकर मारपीट कर दी गई है इस मारपीट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है अब सीसीटीवी कैमरे में कैद मारपीट की घटना के आबाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

टिहरी के गूलर के पास यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, राहत जारी

Rishikesh, Uttarakhand:हेडलाइन : टिहरी से बड़ी खबर: गूलर के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही थी बस (UK09PA9779), सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम, युद्धस्तर पर जारी है राहत और बचाव कार्य एंकर : ऋषिकेश के पास टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत गूलर के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि यह बस हरिद्वार से बद्रीनाथ धाम की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल प्रभाव से पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों को मौके पर रवाना किया गया और घटनास्थल पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वीओ : जानकारी के मुताबिक, डायल 112 के जरिए पुलिस को यह सूचना मिली कि बस संख्या UK09PA9779, जो हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही थी, गूलर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी है। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस के साथ-साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकियों से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए मौके पर एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी बुलाया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर और थाना प्रभारी मुनिकीरेती खुद मौके पर मौजूद रहकर बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है, वहीं जिला स्तर के उच्चाधिकारी भी घटनास्थल के लिए पहुंचे। टिहरी पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें पूरी तत्परता के साथ खाई में उतरकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं। घटना की उच्चस्तरीय जांच होने की बात भी सामने आ रही है, ताकि मालूम हो किस स्तर पर लापरवाही हुई। टिकर (TICKER TEXT) : टिहरी के गूलर के पास बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बद्रीनाथ जा रही बस बस संख्या UK09PA9779 हुई दुर्घटनाग्रस्त, डायल 112 पर मिली थी सूचना मौके पर पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें मौजूद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी सीओ नरेंद्र नगर और थाना प्रभारी मुनिकीरेती मौके पर, उच्चाधिकारी भी रवाना
0
0
Report

बारां के 133 ग्राम पंचायतों के परिणाम देर रात घोषित, गांवों में उत्साह बढ़ा

Baran, Rajasthan:بارां، अटरू، छबड़ा व छीपाबड़ौद की 133 ग्राम पंचायतों के परिणाम देर रात घोषित, गांवों में जमकर हुई आतिशबाजी बारां जिले की बारां, अटरू, छबड़ा और छीपाबड़ौद पंचायत समिति क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली कुल 133GRAM पंचायतों के चुनावी परिणाम देर रात को घोषित कर दिए गए। जैसे ही मतगणना पूरी होने के बाद विजेता प्रत्याशियों की घोषणा हुई, वैसे ही इन चारों क्षेत्रों के गांवों और कस्बों में उत्साह की लहर दौड़ गई। परिणाम सामने आते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाईं। देर रात तक गांवों और कस्बों के मुख्य चौराहों पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती रही और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जीत की खुशी में समर्थकों द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गई, जिससे देर रात तक आसमान रोशन रहा। चुनावी नतीजों को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। मतगणना केंद्रों के बाहर और गांवों में देर रात तक लोग अपने-अपने क्षेत्र के परिणामों की जानकारी लेने के लिए जुटे रहे। प्रशासन की ओर से भी मतगणना और परिणामों की घोषणा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे.
0
0
Report
Advertisement

कटघोरा में विवाद के चलते ढाई माह के बच्चे की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

Korba, Chhattisgarh:एंकर- कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद एक ढाई माह के मासूम की मौत की वजह बन गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उससे विवाद कर रहा था। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। दुर्भाग्यवश, मां की गोद में मौजूद ढाई माह के मासूम को भी डंडे की चोट लग गई, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति द्वारिका प्रसाद केंवट को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

HTET 2026: 26–27 दिसंबर को परीक्षा के लिए मंजूरी मिली

Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का आयोजन 26 और 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. शंकर धूपड़ ने कहा: हमने सरकार को जो संभावित तारीखें (दो-तीन विकल्प) भेजी थीं, उन्हें सरकार से मंजूरी मिल गई है। हमें DSE (स्कूल शिक्षा निदेशालय) से 26 और 27 दिसंबर के लिए मंजूरी प्राप्त हो गई है। जैसा कि आप जानते हैं, हमने 4 और 5 जुलाई को 2025 के लिए STET परीक्षाएं आयोजित की थीं। यह परीक्षा 2026 के लिए होगी। आपको पता है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला था कि STET परीक्षाएं हर साल दो बार आयोजित की जानी चाहिए। 2026 की परीक्षा 2026 में ही होनी थी, ताकि 2027 में भी दो बार परीक्षा आयोजित की जा सके। इसलिए, हम इसे इसी साल आयोजित करना चाहते थे; सरकार ने हमारी मांग मान ली और 26 व 27 दिसंबर को मंजूरी दे दी। सभी उम्मीदवारों से मेरी अपील है कि वे पूरी तरह तैयार रहें। अच्छे से तैयारी करें, घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और परीक्षा दें। आप अच्छा करेंगे और जरूर पास होंगे।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल पुलिस ने 40 बदमाशों की थाने में हाजिरी के साथ सख्त चेतावनी जारी

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल में 40 गुंडों और चाकूबाजों की थाने में परेड। निशातपुरा पुलिस ने दी सख्त चेतावनी, हर हफ्ते हाजिरी अनिवार्य। क्षेत्र के गुंडा, निगरानी बदमाश और चाकूबाज शामिल। कुल 40 बदमाश थाने में हुए उपस्थित, सभी बदमाशों के डोजियर अपडेट। पुलिस की ओर से अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत। किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की चेतावनी। अपराध में दोबारा संलिप्तता पर कार्रवाई के संकेत। सभी बदमाशों को प्रति सप्ताह थाने में हाजिरी के निर्देश। निशातपुरा पुलिस की बदमाशों पर सीधी निगरानी, अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का सख्त रुख।
0
0
Report

सरपंच चुनाव के बाद विवाद, जोनल मजिस्ट्रेड की गाड़ी जलाकर आगजनी; पुलिस तैनात

Banswara, Rajasthan:सरपंच चुनाव नतीजे के बाद उपजा विवाद जोनल मजिस्ट्रेड की गाड़ी फूंकी भारी पुलिस तैनात... बांसवाड़ा के छोटी सरवा के बावड़ी निनामा मतदान केंद्र में सरपंच चुनाव नतीजे के बाद विवाद जोनल मजिस्ट्रेड की गाड़ी सहित दो अन्य गाड़ियों में लगाई आग, कई वाहनों पर किया पत्थर बाजी, जोनल मजिस्ट की गाड़ी को लगाई आग, धू धू कर जली गाड़ी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग पर पाया काबू, आगजनी के बाद भारी पुलिस तैनात, हार के बाद विवाद बढ़ने की जानकारी आई सामने, मौके पर कुशलगढ़ एसडीएम मुकेश कुमार मीणा मौजूद, पुलिस ने कई लोगों को किया डिटेन, फिलहाल स्थिति कंट्रोल में。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top