icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रावस्ती में 'एक पेड़ माँ के नाम' से 35 लाख पौधे रोपे जाएंगे

Shravasti, Uttar Pradesh:वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत आज श्रावस्ती जिले में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया। जिले में एक ही दिन में 35 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा बलों, स्कूली बच्चों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रावस्ती जिले में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने विधि-विधान के साथ पौधरोपण कर अभियान کا शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, एसएसबी के कमांडेंट समेत कई अधिकारियों ने भी पौधे लगाए। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। अभियोंन के दौरान स्कूली छात्राओं को भी पौधे वितरित किए गए, ताकि वे अपने घरों और आसपास पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभा सकें। प्रशासन का कहना है कि पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे हरियाली बढ़े और पर्यावरण संतुलन मजबूत हो सके। "श्रावस्ती में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत आज पूरे जिले में 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों की सहभागिता के साथ यह अभियान पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दे रहा है। बाइट - अन्नपूर्णा गर्ग, डीएम श्रावस्ती
0
0
Report
Advertisement

बागेश्वर में भूस्खलन से यातायात प्रभावित, लोगों से मलबा न हटाने की अपील

Bageshwar, Uttarakhand:एंकर:बागेश्वर में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। जिले की कई सड़कों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इस बीच कुछ स्थानों पर लोग जल्दबाजी में खुद ही सड़क से मलबा हटाते नजर आ रहे हैं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भूस्खलन वाले क्षेत्रों में स्वयं सड़क खोलने या मलबा हटाने का प्रयास न करें। अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ी से कभी भी दोबारा मलबा या बोल्डर गिर सकते हैं। ऐसे में सड़क बंद होने की सूचना संबंधित विभाग को दें और धैर्य रखें। सड़क खोलने का कार्य प्रशिक्षित टीमों और मशीनों से ही कराया जाएगा。
0
0
Report

Sant Kabir Nagar में बदहाल सड़क के निर्माण के लिए लोग सड़क पर उतरे

Uska Khurd, Uttar Pradesh:खबर संतकबीरनगर से है जहां वर्षों से बदहाल पड़ी खलीलाबाद सड़क मार्ग को बनाने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। यह सड़क कई साल से जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय लोग इस सड़क को बनाए जाने की मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं। इसके साथ ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी सड़क का निर्माण कराए जाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन वर्षों बाद भी इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। सड़क के लिए आंदोलन कर रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क शहर की महत्वपूर्ण सड़क है जो खलीलबाद - धनघटा मार्ग को रेलवे स्टेशन से लेकर एन एच 28 को जोड़ती है। बदहाल पड़ी इस सड़क से स्कूली बच्चों समेत हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन दिन रात होता रहता है। सड़क के टूट जाने से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के मौसम में इस सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। बावजूद इसके इस सड़क के निर्माण को लेकर जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। स्थानीय लोग दो साल से सड़क निर्माण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर जिम्मेदार कान नहीं दे रहे। रविवार को आंदोलनकारियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर और जिम्मेदारों और जनप्रतिधियों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सड़क पर बैठ कर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया और नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण की मांग की। आंदोलन कारियों का कहना है कि यज्ञ के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदारों को ईश्वर से सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई है। सड़क निर्माण के लिए उनका यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

सोनीपत के पीरगढ़ी में युवक ने फंदे से आत्महत्या, वीडियो से उजागर दुखद मामला

Sonipat, Haryana:सोनीपत के गांव पीरगढ़ी के एक युवक ने शनिवार को गांव बेगा से चंदौली जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पीर के लेंटर में लगे सरिये से चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। जानकारी अनुसार पीरगढ़ी का रहने वाले 32 वर्षीय प्रदीप का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसे प्रदीप द्वारा फांसी लगाने से पहले बनाया गया और उसे अपने दोस्त के पास भेज दिया। वीडियो में उसका चेहरा दिखाई नहीं देता, लेकिन आवाज में वह यह कदम अपनी मर्जी से उठाने की बात कहता सुनाई देता है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सतबीर ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में और सामने आए वीडियो के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। - दो बच्चों का पिता था प्रदीप प्रदीप उर्फ पोपल शादीशुदा था और पेट्रोल पंप पर नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वीडियो में कही यह बात घटना के बाद एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसे प्रदीप ने आत्महत्या से पहले अपने एक दोस्त को भेजा था। वीडियो में उसका चेहरा दिखाई नहीं देता, लेकिन आवाज में वह कहता सुनाई देता है, तेरा भाई यहां है और अपनी जान देने लग रहा है। तुझे पर कोई उलाहना न किसी की जबरदस्ती है। मैं अपनी खुशी से यह काम कर रहा हूं। बच गया तो ठीक, न बचा तब भी ठीक। मुझ पर न किसी की जबरदस्ती है और न ही मुझे कोई दिक्कत है।
0
0
Report

मध्यप्रदेश के अमरपाटन में ग्रामीण सड़क नहीं, बच्चों की पढ़ाई और अस्पताल पहुंच बाधित

Maihar, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत त्योंधरा नंबर-2 के खुथी टोला में आज भी ग्रामीण सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। स्वतंत्रता के 79 वर्ष बाद भी गांव के लोगों को कीचड़ भरे रास्तों के सहारे आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। गांव में करीब 50 से अधिक परिवार निवास करते हैं। बरसात के मौसम में कच्चा रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे ग्रामीणों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। दैनिक कार्यों के साथ-साथ बीमार लोगों को अस्पताल और जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क नहीं होने का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं को रोजाना कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है। कई बार फिसलकर गिरने से उनकी स्कूल ड्रेस, कॉपी और किताबें खराब हो जाती हैं। बारिश के दिनों में कई बच्चे स्कूल जाने से भी कतराने लगते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने वर्षों से सड़क निर्माण की मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने रखी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। सड़क के अभाव में शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से जुड़े लगभग हर कार्य में कठिनाइयों का सामना हो रहा है。 अब सवाल यह है कि जब देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ने की बात कर रहा है, तब क्या ऐसे गांवों तक सड़क जैसी बुनियादी सुविधा पहुंचाए बिना यह लक्ष्य पूरा हो सकेगा?
0
0
Report
Advertisement

सोनीपत में 8 साल के बच्चे के साथ मारपीट का वीडियो सामने, कार्रवाई तेज

Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज सोनीपत से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ महज़ चोरी के शक में 8 साल के बच्चे को बेरहमी से प्रताड़ित किया जा रहा है। सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मार्केट में एक नाबालिग बच्चे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलेक्ट्रिशियन की दुकान से बाइक की बैटरी उठाने के शक में दुकानदार ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें दुकानदार और उसका बेटा बच्चे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों का आरोप है कि दुकानदार ने बच्चे के साथ मारपीट करने के साथ-साथ उसे दुकान के अंदर ले जाकर कंडेसर से करंट भी लगाया। बताया गया कि करंट लगने पर बच्चा दर्द से चीखता रहा और अपनी मां को बुलाने की गुहार लगाता रहा। इसके बाद उसे दुकान से बाहर खींचकर लाया गया, जहां कथित तौर पर उसके हाथ पीछे की ओर मरोड़े गए और दुकानदार के बेटे ने भी उसके साथ मारपीट की। बच्चे की मां का कहना है कि उसके बेटे ने अकेले बैटरी नहीं उठाई थी। उनके अनुसार मोहल्ले के एक अन्य लड़के ने बच्चे से बैटरी उठाने के लिए कहा था और उसके साथ कुछ अन्य बच्चे भी मौजूद थे। दुकानदार के आने से पहले बाकी बच्चे वहां से भाग गए, जबकि उनके बेटे को पकड़कर पीटा गया। घटना के तीन अलग-अलग वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है, जिनमें बच्चे के साथ मारपीट के दृश्य दिखाई देने का दावा किया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

पटना पहुंचे सरकारी स्कूल के छात्रों ने मंत्री से न्याय की मांग की

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना नवादा रजौली से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र पहुंचे पटना बिहार के मुख्यमंत्री और विभाग के मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे सरकारी स्कूल के छात्र । छात्रों ने कहा नहीं मिलेगी न्याय तो मंत्री के आवास के सामने करेंगे आत्महत्या। भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय नवादा रजौली से पहुंचे पटना छात्रों ने कहा कि 2025 में हमने एडमिशन लिया था टीचर लोगों ने हम लोगों के साथ मारपीट किया, मानसिक शोषण हमारे साथ किया गया जाति के आधार पर भेदभाव और गाली गलौज, मार- पीट भी शिक्षक करते हैं 35 टीचर स्कूल में पढ़ाते हैं लेकिन सिर्फ पांच टीचर ही ऐसा काम करते हैं हमने मिड डे मील को लेकर कम्प्लेन किया तो हमारे साथ मारपीट की गई हमने स्पीड पोस्ट के जरिए कंप्लेन भी भेजा था लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई
0
0
Report

लखनऊ में सीएनजी गैस से भरी डीसीएम टकराते-टकराते टला बड़ा हादसा

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, सीएनजी गैस से लदी डीसीएम को सुरक्षित रुकवाया राजधानी लखनऊ के दरोगा खेड़ा क्षेत्र में सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदी डीसीएम संख्या UP32 TN 9240 ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक डीसीएम के अगले हिस्से में फंस गई और वाहन उसे कई किलोमीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान बाइक से लगातार चिंगारियां निकलती रहीं, जिससे सीएनजी गैस से लदे वाहन में भीषण आग लगने और बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना दिए जाने पर कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। टीआई प्रभारी नाइट कृष्णानगर राजेश कुमार एवं हमराही पुष्कल सिंह तथा मयंक सिंह ने साहस, सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम को सुरक्षित रुकवाया और संभावित भीषण दुर्घटना को होने से बचा लिया। कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस की इस तत्परता एवं पेशेवर कार्यशैली से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड SIR पुनरीक्षण पर राजनीतिक हलचल, कांग्रेस भ्रामक जानकारी का आरोप

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इस बीच इसे लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रक्रिया को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है और बीएलओ पर भी काम का दबाव बढ़ गया है। वहीं पार्टी कार्यकर्ता लोगों की फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं।वहीं झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं। ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति है और कई लोगों तक गलत जानकारी पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग पढ़-लिख नहीं सकते, उन्हें फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। इसी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर मतदाताओं की सहायता के लिए लगाया गया है।उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने-अपने बूथ पर जाकर फॉर्म भरने और बीएलओ व बीएलए की मदद लेने की अपील की।पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से कांग्रेस पूरे राज्य में इसकी निगरानी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए कांग्रेस, अल्पसंख्यक और ईसाई समुदाय के मतदाताओं के वोट काटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीएलओ पर अत्यधिक दबाव है और सीमित समय में सभी फॉर्म भरवाना आसान नहीं है। ऐसे में स्थानीय निर्वाचन अधिकारियों को बीएलओ पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नए, पुराने और डुप्लीकेट वोटरों से जुड़े मामलों पर भी नजर रख रही है।
0
0
Report

दीपक बैज PCC प्रमुख तौर पर कार्यकाल समाप्त, विपक्ष की रणनीति पर चर्चा

Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस PCC चीफ दीपक बैज का कार्यकाल पूरा PCC चीफ दीपक बैज ने कहा- PCC अध्यक्ष के रूप में संघर्ष का 3 साल पूरा हुआ.. सड़क से लेकर सदन तक तीन सालों में लड़ाई लड़ी.. तीन सालों में संगठन को मजबूत करने का काम किया.. उदयपुर फार्मूला भी देखना चाहिए.. बाबा साहेब ने भी इसपर स्पष्ट बयान दिया है.. कमजोर कड़ियों को आने वाले समय में पूरा करेंगे.. कल मानसून सत्र का आगाज, कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, बैठक को लेकर कहा- नेताप्रतिपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की रणनीति बनाई है.. सीनियर नेताओं और विधायकों से आज चर्चा होगी.. कल राम मंदिर चोरी मामले में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस.. सदन और सड़क दोनों में कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ेगी बाइट- दीपक बैज, पीसीसी चीफ
0
0
Report

मैहर में ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर दी, एक मौत, चार घायल

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर, ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर एक की मौत तीन गंभीर लालजी बांध के समीप हुआ सड़क हादसा, 13वीं कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे ऑटो सवार लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं सभी घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक धीरज मिश्रा निवासी ग्राम ककलपुर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना 13वीं कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम तिघरा गए हुए थे बताया गया है कि वहां से ऑटो में बैठकर वापस आ रहे थे इसी दौरान मैहर जिले के मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत लिलजी बांध के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी जिससे धीरज मिश्रा की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि राघवेंद्र मिश्रा सहित चार लोग घायल हुए हैं सभी को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना बीती शाम तकरीबन 4 बजे बेला गोविंदगढ़ मार्ग के लीलजी बांध के समीप की बताई गई है घटना के बाद ट्रक सहित चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top