icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow17 Oct 2024, 02:07 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जवाई क्षेत्र में तेंदुआ आवास संरक्षित: हाईकोर्ट ने 1 किलोमीटर के भीतर निर्माण रोक

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जवाई क्षेत्र में तेंदुओं के महत्वपूर्ण आवास, गुफाओं, प्रजनन स्थलों और वन्यजीव कॉरिडोर के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कोर्ट ने तेंदुआ आवास की प्रमुख विशेषताओं के आसपास एक किलोमीटर क्षेत्र को लेपर्ड हैबिटेट कंस्ट्रक्शन-कंट्रोल जोन घोषित करते हुए इस क्षेत्र में नए वाणिज्यिक, आवासीय और सिविक निर्माण पर रोक लगाई है। डॉ. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस रेखा बोराणा की खंडपीठ ने कहा कि यह व्यवस्था जवाई के पूरे लैंडस्केप में लागू होगी। इसमें तेंदुओं की गुफाएं, डेन, प्रजनन एवं विश्राम स्थल, गुफाओं वाली पहाड़ियां, उनसे जुड़े फुटहिल क्षेत्र, वन्यजीव कॉरिडोर, वेटलैंड, बैकवाटर और जलस्रोत शामिल हैं। इन क्षेत्रों में पहाड़ काटने, ब्लास्टिंग, खुदाई, सड़क या ट्रैक निर्माण तथा वन्यजीवों की आवाजाही बाधित करने वाली गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व की सीमा से एक किलोमीटर के भीतर नए होटल, रिसॉर्ट, गेस्ट हाउस, होमस्टे, टूरिज्म कैंप जैसी व्यावसायिक गतिविधियां और नए औद्योगिक कार्य नहीं किए जा सकेंगे। इस क्षेत्र में भूमि रूपांतरण पर भी रोक रहेगी। हालांकि मौजूदा गांवों की आबादी में बोना फाइंड आवासीय निर्माण, आवश्यक मरम्मत, स्कूल, आंगनबाड़ी, डिस्पेंसरी, पेयजल और जरूरी सार्वजनिक सुविधाओं को अपवाद दिया गया है। परंतु ऐसे कार्य भी वन्यजीवों की आवाजाही में बाधा नहीं डाल सकेंगे। कोर्ट ने पाली के वन विभाग को आठ सप्ताह में तेंदुआ आवास की जियो-रेफरेंस्ड मैपिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नाइट सफारी, स्पॉटलाइट, ड्रोन, बाइटिंग और गुफाओं के आसपास भीड़ जैसी गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी。
0
0
Report

रीवा के अस्पताल में NSUI प्रदर्शन से हंगामा, पुलिस ने भीड़ हटाई

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जीवित मरीज को मृत घोषित किए जाने के मामले को लेकर शनिवार को NSUI कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। पीड़ित परिजनों के समर्थन में छात्र संगठन के कार्यकर्ता करीब चार घंटे से अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारी अस्पताल परिसर में प्रवेश कर गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक बाहर हटाया। मौके पर मौजूद CSP रितु उपाध्याय ने अस्पताल की महिला सुरक्षा कर्मियों से कहा कि वे थाने जाकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराएं। वहीं, पुलिस ने जबरदस्ती धरना-प्रदर्शन करने और अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित करने का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की चेतावनी भी दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही。
0
0
Report

भरूच: श्रेष्ठ शिक्षकों के सम्मान समारोह में मंच स्थान नहीं मिलने पर वॉकआउट

Bharuch, Gujarat:ભરૂચ જિલ્લો શિક્ષણ વિભાગ દ્વારા આત્મીય હોલ ખાતે શ્રેષ્ઠ શિક્ષકોનો સન્માન સમારоҳ યોજાયો હતો. જેમાં પાંચ શ્રેષ્ઠ શિક્ષકોને એવોર્ડ આપી સન્માનિત કરવામાં આવ્યા હતા. જો કે શિક્ષણ સંઘના હોદ્દેદારોને મંચ પર આપન સ્થાન ન આ પડતા વિવાદ થયો હતો અને હોદ્દેદારોએ કાર્યક્રમનો બહિષ્કાર કર્યો હતો.\n\nભરૂચ જિલ્લા શિક્ષણాధિકારીની કચેરી દ્વારા 5મી સપ્ટેમ્બર શિક્ષક દિવસ નિમિત્તે ભરૂચ શહેરના કોલેજ રોડ ઉપર આવેલ આત્મીય હોલ ખાતે જિલ્લાના શ્રેષ્ઠ શિક્ષકોનો સન્માન સમારોહ ધારાસભ્ય રમેશ મિસ્ત્રીની ઉપસ્થિતીમાં યોજાયો હતો. આ સન્માન સમારોહમાં જિલ્લા કક્ષાના 3 શ્રેષ્ઠ શિક્ષકો અને તાલુકા કક્ષાના 2 શ્રેષ્ઠ શિક્ષકોનું આમંત્રિત મહાનુભાવોના હસ્તે એવોર્ડ આપી સન્માનિત કરવામાં આવ્યા હતા. આ કાર્યક્રમમાં જિલ્લા પંચાયત શિક્ષણ સમિતિના ચેરમેન, જનર પાલિકાના પ્રમુખ દેવેન્દ્રસિંહ વસાવોવા, ભરૂચ જિલ્લા શિક્ષણાધિકારી સ્વાતિબા રાઉલજી, ભરૂચ જિલ્લા પ્રાથમિક શિક્ષણાધિકારી સાચિન શાહ સહિતના આગેવાનો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા. જો કે શિક્ષણ સંઘના હોદ્દેદારોને મંચ પર સ્થાન ન આપતા વિવાદ થયો હતો અને હોદ્દેદારોએ કાર્યક્રમનો બહિષ્કાર કરીને વોકઆઉટ કર્યો હતો. આ અંગે શિક્ષણ સંઘના પ્રવીણસિંહ નાં રણાએ જણાવ્યું હતું કે સંઘને આજે સવારે કાર્યક્રમની જાણ ફોનથી કરવામાં આવી અને કાર્યક્રમમાં સ્ટેજ પર સ્થાન તો ન અપાયું સાથે જ સન્માનજનક વ્યવહાર પણ કરવામાંાયું નથી. શિક્ષકોને સન્માનના કાર્યક્રમમાં સંઘના જ હોદ્દેદારોનું અપમાન કરવામાં આવ્યું હતું. વારંવાર આ પ્રકારના અપમાનના કારણે આત્મસન્માન ઘવાય છે.\n\nબાઈટ - પ્રવીણસિંહ રણા-શિક્ષક સંઘ\n\nવિઓ - 02\n\nસમગ્ર વિવાદ અંગે ભરૂચ જિલ્લા શિક્ષણ અધિકારી સ્વાતિબા રાઓલેઃ જણાવ્યું હતું કે આ એક ગેર સમજણ હતી તેને દૂર કરી દેવામાં આવશે. ભવિષ્યમાં આ પ્રકારની ગેરસમજણ ન થાય તે માટેના તમામ પ્રયત્નો કરવામાં આવશે.\n\nબાઈટ - સ્વાતિબા રાઓલ - જિલ્લા શિક્ષણાધિકારી
0
0
Report
Advertisement

भाजपा ने पाली में CM भजनलाल शर्मा का रोड शो तय किया, नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज

Pali, Rajasthan:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 सितंबर को सुबह 11:00 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए पाली पहुंचेंगे, जहां वह एक रोड शो भी करेंगे जिसमें नगर निकाय चुनाव से संबंधित प्रत्याशी शामिल होंगे जिसने भाजपा संगठन की ओर से भी तैयारी शुरू की Champions है सूरजपाल पर मुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत होगा उसके बाद रूट मैप भी तैयार किया गया है जो सुरजपोल, सोमनाथ (मन्दिर दर्शन), सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार, पानी दरवाजा, सिन्धी कॉलोनी के बाद सिन्धी कॉलोनी के सिन्धु भवन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लेंगे प्रमुख कार्यकर्ता व प्रत्याशी की मीटिंग।
0
0
Report

बारां नगर परिषद: 60 प्रत्याशी AAP के झाड़ू सिंबल पर, नेता प्रचार नहीं

Baran, Rajasthan:बारां नगर परिषद चुनाव में नया मोड़ 60 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर के बीच ''आप'' के सिंबल पर पूर्व सभापति कमल राठौर के 60 प्रत्याशी मैदान में बारां नगर परिषद बारां के 60 वार्डों में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी और कड़ी टक्कर मानी जा रही है, लेकिन इस बार चुनाव में एक तीसरा एंगल भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व सभापति कमल राठौर द्वारा आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह ''झाड़ू'' पर सभी 60 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। सबसे बड़ी और चर्चित बात यह है कि जिन प्रत्याशियों को आप पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ाया जा रहा है, उनके बैनर-पोस्टरों में आप पार्टी का नाम और पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेताओं की फोटो दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। बैनर और पोस्टरों पर सिर्फ आप पार्टी का चुनाव चिन्ह ही दिखाई दे रहा है, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है? कि जिस पार्टी के सिंबल पर 60 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, उस पार्टी का कोई बड़ा नेता या पदाधिकारी प्रचार में नजर क्यों नहीं आ रहा है? अभी तक आप पार्टी के किसी बड़े नेता ने बारां आकर इन प्रत्याशियों के लिए प्रचार नहीं किया है। वहीं शहर में यह भी चर्चा तेज है कि क्या यह सिर्फ सिंबल लेने तक सीमित है या इसके पीछे कोई रणनीतिक समीकरण है पूर्व सभापति द्वारा 60 वार्डों में पूरी ताकत के साथ प्रत्याशी उतारने से भाजपा और कांग्रेस दोनों की गणित बिगड़ सकती है। फिलहाल बारां की जनता बैनरों पर सिर्फ झाड़ू का निशान देखकर यही सवाल कर रही है आप पार्टी कहां है आप पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम गोचर का कहना है की बारां नगर परिषद में आप पार्टी ने 60 उम्मीदवारों को सिंबल दिये है लेकिन उम्मीदवारों ने बैनर पोस्टरों पर पार्टी के नताओं के फोटो है ना नाम वहीं आम आदमी पार्टी का नाम भी नहीं है किसी बड़े नेताओं को प्रचार के लिए भी नहीं बुलाया है यह इनकी सोच है उम्मीदवारों को आम आदमी पार्टी का नाम और नेताओं के फोटो लगाना चाहिए हमने आगे पार्टी को बता दिया है
0
0
Report

कोलकाता-गोरखपुर इंडिगो फ्लाइट में बम सूचना, चार से अधिक घंटे देरी से पहुंची गोरखपुर

Gorakhpur, Uttar Pradesh:इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, 4.5 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची फ्लाइट। यात्रियों को उस वक्त काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब कोलकाता से गोरखपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। इसके बाद विमान की सुरक्षा जांच की गई। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी और अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे 26 मिनट की देरी से रात 9 बजकर 46 मिनट पर गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। वहीं, इसी विमान को गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए भी उड़ान भरनी थी। यात्रियों को विमान में बैठाने के बाद करीब चार घंटे 30 मिनट की देरी से रात 10 बजकर 30 मिनट पर फ्लाइट ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। फ्लाइट में बम की सूचना की वजह से यात्रियों और उनके परिजनों में भी चिंता बनी रही। हालांकि, सुरक्षा जांच के बाद विमान को उड़ान के लिए रवाना किया गया। दरअसल यह पूरा मामला शुक्रवार उस वक्त का बताया जा रहा जब इंडिगो की कोलकाता-गोरखपुर फ्लाइट के गोरखपुर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 5 बजकर 20 मिनट था। लेकिन कोलकाता में विमान के अंदर बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां ALERT हो गईं। विमान को वहीं रोककर जांच की गई। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को उड़ान की अनुमति मिली। इसके बाद फ्लाइट ने कोलकाता से उड़ान भरी और रात करीब 9 बजकर 46 मिनट पर गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट के करीब साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंचने के कारण गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहले से इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इसी विमान को गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए भी उड़ान भरनी थी। विमान के गोरखपुर पहुंचने के बाद यात्रियों को बैठाया गया और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर विमान ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। इस तरह बम की सूचना के बाद शुरू हुई सुरक्षा जांच का असर आगे की उड़ान पर भी पड़ा। यात्रियों के मुताबिक, वे निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए थे और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद विमान का इंतजार कर रहे थे। लेकिन विमान के समय पर नहीं आने की वजह से उन्हें कई घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। कई यात्री अपने सामान के साथ एयरपोर्ट पर बैठे रहे, जबकि यात्रियों के साथ पहुंचे उनके स्वजन भी बाहर लंबे समय तक इंतजार करते नजर आए। फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर एहतियात बरती गई और विमान की जांच की गई। इसी वजह से उड़ान में लंबी देरी हुई। हालांकि, जांच के बाद विमान को सुरक्षित पाया गया और इसके बाद ही उसे आगे की उड़ान के लिए रवाना किया गया। फिलहाल, बम की सूचना के बाद हुई सुरक्षा जांच की वजह से कोलकाता-गोरखपुर फ्लाइट करीब चार घंटे 26 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंची, जबकि गोरखपुर से बेंगलुरु की उड़ान भी करीब चार घंटे 30 मिनट देर से रवाना हुई। फ्लाइट में बम होने की सूचना ने जहां सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया, वहीं यात्रियों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा प्रभावित हुई।
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह: अंतिम संस्कार के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति की मौत

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने गए एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्रधारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बेंगाबाद थाना इलाके के एक गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद छत्रधारी उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने नदी तट पर गया था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह नदी में स्नान करने के लिए उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकालकर आनन-फानन में सदर अस्पताल, गिरिडीह पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में अंतरजिला गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार, 185 ग्राम हेरोइन बरामद

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में अंतरजिला गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार, पटना मध्य निषेध की टीम की सूचना पर चांदनी चौक से गिरफ्तार किया गया है। ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के 185 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान वैशाली जिले के चढ़ुआ निवासी विक्रम कुमार और सकलदीप राय, तथा कंचनपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। उनके पास से 185 ग्राम हीरोइन के साथ अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले को पटना मध्य निषेध विभाग के सूचना के आधार पर दर्ज किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार हेरोइन तस्करों से पूछताछ के आधार पर इस पूरे नेटवर्क का उद्भेदन किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा संविदात्मक कर्मियों को वेतन बढ़ौतरी और 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा

Chandigarh, Chandigarh:पालिका रोल पर कार्यरत सफ़ाई कर्मचारियों को जॉब सिक्यॉरिटी के विषय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान वर्तमान में 13,093 पालिका रोल के सफ़ाई कर्मचारी नगर निकायों में कार्यरत पालिका रोल के सफ़ाई कर्मियों को 20590 मासिक राशि दिए जा रहे हैं सरकार इन कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी अधिनियम 2024 के दायरे में लाने को तैयार जिससे इन कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के लगभग समान लाभ दिए जा सकें इससे इन कर्मियों की 60 वर्ष तक सेवा सुनिश्चित होगी और इन कर्मचारियों को 2000 रूपये मासिक जोखिम भत्ता भी मिलेगा सरकार ने एक कदम और बढ़ाते हुए मासिक वेतन में अधिनियम की पात्रता के अलावा 15 प्रतिशत अधिक राशि देने पर भी सहमत 2024 के इस अधिनियम के तहत कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता डेथ कम ग्रेच्युटी,मातृत्व अवकाश , HKRNL के तहत मिलने वाली एक्स ग्रेसिया वित्तीय सहायता राशि और नियुक्ति जैसी सुविधाएं मिलेगी पालिका रोल पर दस वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे सफ़ाई कर्मियों की मासिक देय राशि 25560 होगी
0
0
Report

ऑनलाइन लोन के झांसे से साइबर ठग ने महिला से 4 लाख ठगे

Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर में ऑनलाइन लोन के झांसे में नहीं आने पर साइबर ठगों ने 36 साल की महिला को ब्लैकमेल कर 4 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने महिला का फोन हैक कर रिश्तेदारों के नंबर निकाले और अश्लिल फोटो वायरल करने की धमकी देकर रकम ऐंठी。 झांसी रोड थाना क्षेत्र का मामला है। यहां रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 30 जुलाई को उसके मोबाइल पर अनजान नंबरों से कई कॉल आए थे। फोन करने वाले आसानी से लोन दिलाने का लालच दे रहे थे। महिला ने जब लोन लेने से इनकार कर दिया तो ठगों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। जालसाजों ने दावा किया कि उन्होंने उसका फोन हैक कर लिया है और उसके निजी फोटो उनके पास हैं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया से उसके और उसके रिश्तेदारों के फोटो चुराकर उन्हें अश्लील बनाकर रिश्तेदारों और परिचितों को भेजने की धमकी दी। ठगों ने महिला की कॉल लिस्ट से रिश्तेदारों और परिचितों के नंबर भी हासिल कर लिए थे। बदनामी के डर से पीड़िता ने ठगों को कई किस्तों में करीब 4 लाख रुपये दे दिए। रकम लेने के बाद भी जालसाजों ने और पैसे की मांग जारी रखी। जमा पूंजी गंवाने के बावजूद जब ठगों ने दोबारा फोटो वायरल करने की धमकी दी, तब महिला ने हिम्मत जुटाकर झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बड़ामलहरा में तेज बोलेरो ने युवक की मौत, अंशुल प्रजापति रजपुरा हादसे का शिकार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरा में सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अंशुल प्रजापति निवासी ग्राम रजपुरा के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार अंशुल बड़ामलहरा से सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था. गांव में घर के पास बाइक मोड़ते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि अंशुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन तत्काल उसे निजी वाहन से बड़ामलहरा अस्पताल ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते ہوئے उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में इमरजेंसी में उपचार के बाद उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद जिला अस्पताल पुलिस चौकी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

ग्वालियर: घर बैठे लालच से बुजुर्ग से 10.7 लाख की ठगी

Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर में घर बैठे कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने 64 साल के बुजुर्ग से 10 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले टेलीग्रम ग्रुप से जोड़कर होटल रेटिंग का काम दिया, फिर डॉलर खरीदने और टैक्स के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडीनगर का है। यहां रहने वाले 64 वर्षीय श्रीराम यादव ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्हें टेलीग्राम पर 'मडरेस्ट कस्टमर सर्विस' के नाम से एक विज्ञापन दिखा था। इसमें घर बैठे काम करने के बदले अच्छी तनख्वाह देने की बात कही गई थी। लालच में आकर उन्होंने टेलीग्राम ग्रुप में संपर्क किया। ठगों ने बताया कि उन्हें होटल के रिव्यू और रेटिंग देने होंगे। टास्क पूरा करने पर भुगतान किया जाएगा और काम अच्छा रहा तो आगे और काम दिया जाएगा। श्रीराम ने होटल रेटिंग का टास्क पूरा किया तो ठगों ने उन्हें कुछ मुनाफा देकर भरोसे में ले लिया। भरोसा जीतने के बाद ठगों ने उन्हें डॉलर खरीदने का काम दिया। उन्होंने कहा कि डॉलर खरीदने पर ज्यादा मुनाफा मिलेगा। भरोसे में आकर श्रीराम ने करीब 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो ठगों ने कहा कि पैसा लौटाने से पहले 2 लाख 70 हजार रुपये टैक्स के रूप में जमा करने होंगे। रकम वापस पाने की उम्मीद में बुजुर्ग ने यह राशि भी ट्रांसफर कर दी, लेकिन इसके बाद भी ठगों ने पैसा वापस नहीं किया। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। ठगों ने कुल 10 लाख 70 हजार 762 रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर श्रीराम यादव ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। शिकायत के आधार पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टेलीग्राम ग्रुप और बैंक खातों के आधार पर ठगों की तलाश कर रही है।
0
0
Report

ग्वालियर: अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, शान गन हाउस से खरीदी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के छप्पर वाला पुल पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि पिस्टल उसने फालका बाजार स्थित शान गन हाउस से खरीदी है. बिना लाइसेंस की पिस्टल जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि बेहट के रहने वाले और दूध का काम करने वाले गिर्राज गुर्जर ने पुलिस से कहा कि उसके पास पिस्टल का लाइसेंस नहीं था और उसने 2 लाख रुपये में यह प pistल खरीदी है. इसके बाद पुलिस ने संबंधित गन हाउस पर छापेमारी की और संचालक पर केस दर्ज कर लिया गया है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top