icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

झांसी में 'सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन' अभियान, लकी ड्रॉ से 21 लोगों को मिले हेलमेट।

ASAbdul SattarFollow2m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के ईलाइट चौराहा पर 'सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन' विषय पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लकी ड्रॉ के माध्यम से 21 भाग्यशाली नागरिकों को हेलमेट वितरित किए गए। बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की रक्षा करने की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'प्रयास' ने कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ ट्रैफिक मुकेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर हेलमेट वितरण के लिए आयोजित लकी ड्रॉ में लगभग 80 नागरिकों ने सहभागिता की। सीओ ट्रैफिक मुकेश कुमार ने लकी ड्रॉ की पर्चियां निकालीं, जिसके माध्यम से 21 भाग्यशाली विजेताओं का चयन किया गया। चयनित विजेताओं को सीओ मुकेश कुमार ने हेलमेट वितरित किए।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले - क्योटो नहीं बना पाए तो क्योटो की फोटो ही लगा देते

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने वाराणसी को लेकर लिखा - ये है प्रधान नगरी वाराणसी में भाजपा के विश्वस्तरीय विकास के दावे का शर्म से पानी-पानी हो जाने का नज़ारा। क्योटो नहीं बना पाए तो ‘क्योटो की फोटो’ ही लगा देते। अखिलेश यादव ने वाराणसी के विकास के दावों को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को क्योटो की तर्ज पर विकसित करने का वादा किया था, इसी को लेकर अखिलेश ने चुटकी ली है।
0
0
Report

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया; NDPS के तहत मामला दर्ज

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मीरजापुर निवासी आरोपी को बढ़ौली चौराहे से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश में था। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, पूरा मामला रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित मुकदमे में अजय बहादुर सिंह उर्फ सिम्पू सिंह वांछित चल रहा था। आरोपी मीरजापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के निबावल गांव का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 3 नवंबर को मुखबिर की सूचना और पुलिस की सक्रियता के आधार पर बढ़ौली चौराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं 8/20, 27ए, 29 और 60 के साथ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई में एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम जुटी हुई थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चुर्क चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव और कांस्टेबल रामसिंह शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।
0
0
Report

पुलिस की तत्परता से लंबगांव बस दुर्घटना टली

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में लंबगांव पुलिस की सतर्कता और तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई,मामला उत्तरकाशी से श्रीनगर गढ़वाल की ओर रवाना हुई एक यात्री बस का है जिसे लगभग सुबह 9:30 बजे थाना लंबगांव पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रोका गया तो पता चला कि ड्राइवर शराब के नशे में बस चला रहा था ड्राइवर का एल्कोमीटर से टेस्ट किए जाने पर अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बस को कब्जे में लिया और ड्राइवर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दूसरी बस की व्यवस्था की और यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई पर यात्रियों ने पुलिस का आभार जताया।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली: भोला भारती उर्फ करन गिरफ्तार, जानलेवा हमला सहित मामले दर्ज

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... योगी की पुलिस का एक्शन, शातिर अपराधी भोला भारती की रेवसा इलाके में कराई पैदल परेड पुलिस के सामने हाथ जोड़कर लोगों से मांगी माफी, कहा- अब दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा अलीनगर पुलिस ने हत्या की नीयत से गोली चलाने के मामले में वांछित भोला भारती उर्फ करन को किया गिरफ्तार तलाशी में 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, खोखा और दो मोबाइल बरामद 2 नवंबर 2025 को रेवसा में साथियों के साथ मिलकर मो. सुफियान के साथ कि थी मारपीट भागते समय उस पर जान से मारने की नीयत से आरोपी ने कि थी फायरिंग गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में शामिल तमंचे को किया बरामद आरोपी का भाई धर्मेंद्र भारती है अलीनगर थाने का बड़ा हिस्ट्रीशीटर, फिलहाल है जिला बदर बड़े भाई के नक्शे कदम पर चल रहा था छोटा भाई भोला भारती आरोपी के खिलाफ अलीनगर थाने में मारपीट और जानलेवा हमले समेत कई मुकदमे है दर्ज गिरफ्तारी के बाद दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली अंडरपास से थानाध्यक्ष गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता.
0
0
Report

भीलवाड़ा में वृद्ध महिला हत्या: आरोपियों से मिले साक्ष्य और शव के प्रमाण

Jaipur, Rajasthan:प्रोपर्टी और ज्वेलरी की लालच में भीलवाड़ा शहर में वृद्ध महिला कमला देवी कांकरिया 72 वर्षीय की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस लगातार परत-दर-परत खुलासे कर रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को सुभाष नगर स्थित घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का गहनता से अध्ययन किया गया आरोपियों से महिला की ज्वेलरी भी बरामद की गई हैं उसी घटना स्थल पर नालियों को भी खंगाला जा रहा हैं जिसमें कई अहम सुराग मिले हैं, हड्डियों के अवशेष मिले हैं जिन्हें पुलिस डी एन ए जांच के लिए भिजवाया हैं। आरोपी के बताया अनुसार जिस जगह महिला के शव को जलाया गया था और सबूत मिटाने के लिए वहां फर्श पर सीमेंट ओर दीवारों पर पेंट कर सबूत मिटाने का प्रयास किया गया था। उसे भी पुलिस ने पहले ही चिन्हित किया है। पुलिस मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली कमला देवी काकरिया 72 वर्षीय जो कि वीर सावरकर चौक में स्थित अपने निवास से 12 अक्टुबर से लापता हो गई थी जिसकी भीमगंज थाने में पुत्रवधू रीना काकड़िया ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी वही पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की थी जिस पर दो युवक रवि तापड़िया और हीरा सिंधी को कमला देवी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था पुलिस ने पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर उसके शव को जलाकर उसके शव के अवशेष कोठारी नदी पर बने पालड़ी पुलिया के पास अर्धजले अवशेष डालने की बात कबूल कर दी थी। भीमगंज थाना पुलिस मय जाप्ता मौके पर पहुंची ओर जेसीबी की सहायता से बुजुर्ग महिला के शव के अवशेष कोठारी नदी से जप्त किए गए थे। पुलिस को आरोपियों ने हत्या के बाद छत की रंगाई पुताई के दौरान 3 दर्जन से अधिक लोगों के साथ मिलकर मटन शराब पार्टी भी की थी। पुलिस को अभी तक महिला के शरीर के अंगों के पूर्ण अवशेष नहीं मिले हैं पुलिस मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी उनकी रिमांड अवधि समाप्त होने के चलते , पुलिस न्यायालय से आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग करेगी।
0
0
Report

पदमश्री खेमराज सुंदरियाल ने पानीपत हथकरघा को दी नई पहचान

Panipat, Haryana:पद्मश्री खेमराज सुंदरियाल सम्मानित डीसी ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मान छह दशक से हथकरघा और हस्तशिल्प को समर्पित किया जीवन हजारों बुनकरों को दिया प्रशिक्षण, पानीपत के पारंपरिक खेस को दिलाई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान पानीपत, भारतीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प परंपरा को नई पहचान दिलाने वाले पद्मश्री सम्मानित खेमराज सुंदरियाल को मंगलवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि खेमराज सुंदरियाल की उपलब्धियां परिश्रम, समर्पण, नवाचार और सामाजिक दायित्व की ऐसी मिसाल हैं, जो न ही केवल पानीपत बल्कि देश की पारंपरिक कला और आत्मनिर्भरता के लिए गौरव का विषय हैं। डीसी ने कहा कि खेमराज सुंदरियाल ने अपना छह दशक से अधिक का जीवन भारतीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प परंपरा को संरक्षित करने तथा बुनकरों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में समर्पित किया है। उन्होंने बड़ी संख्या में बुनकरों और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर हुनर को रोजगार से जोड़ने का काम किया। पानीपत के पारंपरिक खेस को नई तकनीक और आधुनिक डिजाइन के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि खेमराज सुंदरियाल ने साबित किया है कि पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक और रचनात्मक सोच के साथ जोड़कर रोजगार, उद्यमिता और आर्थिक विकास के नए रास्ते खोले जा सकते हैं। उनका पद्मश्री से सम्मानित होना व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ पानीपत के हथकरघा उद्योग और देश के लाखों पारंपरिक कारीगरों के हुनर का भी सम्मान है। सम्मान मिलने से मन को मिली खुशी : खेमराज खेमराज सुंदरियाल ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि लोगों ने उनके काम को याद रखा और सरकार ने उनके साथ-साथ पारंपरिक कारीगरों के योगदान को भी पहचाना। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा करने के बाद दिल्ली में रोजगार के लिए पंजीकरण कराया और इसके बाद भारत सरकार के हथकरघा विकास से जुड़े केंद्र में सेवाएं दीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन हथकरघा क्षेत्र के विकास और कारीगरों को आगे बढ़ाने में लगाया है। हजारों युवाओं को बुनाई के क्षेत्र में किया तैयार उद्योगपति अनिल मदान ने कहा कि जो व्यक्ति अपने कर्मक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और समर्पण से काम करता है, वह ऐसे सम्मान का वास्तविक हकदार होता है। वह वर्ष 1984 से खेमराज सुंदरियाल के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि खेमराज ने पानीपत के पुराने एक्सपोर्टर्स और हजारों युवाओं को वीविंग के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने में अहम भूमिका निभाई। यह सम्मान उन्हें पहले मिलना चाहिए था, लेकिन देर से ही सही, सरकार ने उनके योगदान को पहचान दी है। खेमराज के बेटे अजय ने कहा कि उन्होंने बचपन से अपने पिता को हथकरघा के क्षेत्र में काम करते देखा है। आज भी उनका समर्पण बरकार है। सरकार और प्रशासन ने उनके हुनर और योगदान को पहचानकर पद्मश्री से सम्मानित किया है, जो पूरे परिवार और पानीपत के लिए गर्व की बात है। बाइट खेमराज पद्मश्री अवार्डी बाइट अनिल मदान उधमी बाइट अजय बेटा
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र की तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, 125 करोड़ से ज्‍यादा की धनराश‍ि जारी

Arvind DubeyArvind DubeyFollow11m ago
Robertsganj, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में तीन प्रमुख सड़कों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने और औद्योगिक क्षेत्रों तक आवागमन बेहतर बनाने के लिए शासन ने 125 करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। इसके तहत चोपन-कोटा-कोन-खरौंधी मार्ग, आरएस रोड-कोदरा टोला मार्ग और वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे का सुदृढ़ीकरण और सतह सुधार कराया जाएगा। तीन परियोजनाओं पर खर्च होंगे 125.25 करोड़ रुपये औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत स्वीकृत इस धनराशि से तीनों सड़कों का निर्माण और सुधार कार्य कराया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है। इससे भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी और माल तथा कच्चे माल की ढुलाई में लगने वाले समय और खर्च में कमी आएगी। पहली परियोजना के तहत चोपन-कोटा-कोन-खरौंधी मार्ग के 15.84 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए 41 करोड़ 56 लाख 3 हजार रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, आरएस रोड से कोदरा टोला तक 12.150 किलोमीटर सड़क के सुधार पर 25 करोड़ 83 लाख 76 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इन दोनों परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर भी खर्च होंगे 57.85 करोड़ तीसरी परियोजना जिले के प्रमुख वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5ए से जुड़ी है। इसके 166.130 किलोमीटर से 184.417 किलोमीटर तक कुल 18.287 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण और सतह सुधार कराया जाएगा। इसके लिए 57 करोड़ 85 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। इन सड़कों के बेहतर होने से औद्योगिक इकाइयों तक पहुंच आसान होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। अब इन परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।
0
0
Report

नैनवा पंचायत समिति चुनाव में तीसरे दिन नामांकन की रफ्तार भाजपा-कांग्रेस समर्थकों का जमावड़ा

Noida, Uttar Pradesh:नैनवा पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर तीसरे दिन उपखंड कार्यालय पर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जमा रही। 51 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 52 नामांकन, भाजपा के 28 और कांग्रेस के 18 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे एंकर । नैनवा पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन उपखंड कार्यालय पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में पहुंचे प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी। नामांकन दाखिल करने के लिए दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। तीसरे दिन कुल 51 प्रत्याशियों ने 52 नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा की ओर से 28, कांग्रेस से 18, निर्दलीय 3 और बहुजन समाज पार्टी के 3 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report

उदयपुर बैठक से आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान

Udaipur, Rajasthan:आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने उदयपुर से वीसी के जरिए विभागीय समीक्षा बैठक ली। इन दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायतराज चुनावों के तहत आदर्श आचार संहिता पालन और दीपावली पर्व के मद्देनजर अन्य राज्य की अवैध मदिरा की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय, परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंकुश जरूरी है। समस्त नेशनल हाईवे अवैध साइनेज व बोर्ड, होटल्स, ढाबों, समारोह स्थलों में अवैध मदिरा पर आबकारी निरोधक दल मुखबिर तंत्र की सहायता से प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करे। उन्होंने वीसी में विशेष निरोधात्मक अभियान, राजस्व, मुखबिर योजना, बीएफसी बैठक के लिए प्रस्ताव, बकाया वसूली पर विस्तृत समीक्षा कर निर्देश प्रदान किए। आयुक्त नमित मेहता ने प्रदेश में एक से 7 नवम्बर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान की अवधि में मदिरा दुकानों पर आबकारी एक्ट के नियमों की अवहेलना करने वाले मदिरा के अनाधिकृत विज्ञापन, अवैध प्रलोभन वाले साइनऐज, अवैध होर्डिंग्स, बोर्ड पर प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही समस्त नेशनल हाईवे पर भी अनाधिकृत, अवैध मदिरा के विज्ञापनों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई कर अभियोग दर्ज करेंगे। उक्त कार्य में शिथिलता पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। वीसी में विशेष निरोधात्मक अभियान की जोनवार समीक्षा कर अन्य राज्य की मदिरा तस्करी, हथकड़ मदिरा, नकली शराब, बिना लाइसेंस मदिरा विक्रय पर ठोस कार्रवाई के निर्देश देते हुए प्रत्येक जोन में एक बड़ी कार्रवाई के तहत अवैध स्पिरिट, मदिरा ट्रक पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिन जिलों में अभियान के दौरान प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी उन जिलों में 7 दिवस के लिए अवधि को बढ़ाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top