121102
डिलीवरी के 5 घंटे बाद गई महिला की जान
Palwal, Haryana:एक महिला की डिलवरी के पांच घंटे बाद उसकी जान चली गई। सूचना के अनुसार परिजनों ने डॉक्टरों और ससुराल पक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। साथ ही पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मृतक के भाई की शिकायत पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची: दीपक बिरुआ की अपील, सड़क पर वाहन पार्किंग रोक, कड़ी कार्रवाई का ऐलान
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने सोशल मिडिया x पर किया पोस्ट ... परिवहन मंत्री होने के नाते राज्य वासियों से अपील करना चाहता हूँ और सभी जिलों के उपायुक्त इस मुहिम में #DTO और #MVI की सेवा लेते हुए आज से कृपा कर मुख्य सड़क और सहायक सड़क पर वाहन नहीं पार्क करें, आवागमन बाधित और एक्सीडेंट की संभावना बढ़ जाती है। अगर पालन नहीं करेंगे तो कार्यवाही बिल्कुल होगी。 आज से किसी सड़क पर वाहन पार्क करने पर सुनिश्चित कार्यवाही होगी。 सभी गैराज, वाशिंग सेंटर और युवाओं के साथ सभी इसका पालन करें。0
0
Report
NDA समर्थित नरेंद्र प्रसाद सिंह की शिक्षक बैठक से विधान परिषद चुनाव की रणनीति तय
Hajipur, Bihar:हाजीपुर- तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां NDA समर्थित प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को शहर के एक निजी होटल के सभागार में शिक्षक कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक की। इस बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।बैठक की शुरुआत में हाजीपुर पहुंचने पर शिक्षक कार्यकर्ताओं ने डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद सभागार में चुनावी चर्चा शुरू हुई। उपस्थित शिक्षकों ने चुनाव से जुड़े अपने सुझाव दिए। इस दौरान इस बात पर गहन विचार-विमर्श किया गया कि वोटरों तक कैसे पहुंचा जाए और मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक कैसे लाया जाए।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य शिक्षकों की आवाज को विधान परिषद में मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षक कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। पुरानी पेंशन योजना की बहाली, वेतन विसंगति को दूर करना, स्थानांतरण नीति में सुधार और शिक्षकों को समाज में उनका खोया हुआ सम्मान दिलाना, ये सभी उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं।उन्होंने कहा कि वह खुद एक शिक्षक परिवार से आते हैं और शिक्षकों का दर्द भली-भांति समझते हैं। इसलिए अगर शिक्षकों ने उन्हें मौका दिया तो वह सदन में उनकी हर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर घर-घर जाकर संपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।इस महत्वपूर्ण बैठक में वैशाली जिले के कई वरिष्ठ शिक्षक नेता, माध्यमिक, प्राथमिक और कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने डॉ. सिंह को जिताने का संकल्प लिया।0
0
Report
धनकोली में सौर ऊर्जा लाइन: आबादी क्षेत्र में टावर लगाकर सुरक्षित मार्ग पर सहमति
Didwana, Rajasthan:एंकर मौलासर के धनकोली गांव में सौर ऊर्जा विद्युत प्लांट की विद्युत लाइन को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के दूसरी तरफ स्थापित किए जा रहे सौर ऊर्जा प्लांट से विद्युत लाइन को धनकोली गांव से होते हुए असलसर रोड स्थित पावर हाउस तक ले जाने की योजना को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि आबादी क्षेत्र से विद्युत लाइन निकालने के बजाय इसे अंडरग्राउंड केबल के माध्यम से ले जाया जाए या फिर टावर पोल लगाकर सुरक्षित तरीके से लाइन निकाली जाए। इसी मांग को लेकर मौके पर ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मौलासर थानाधिकारी मनसीराम विश्नोई पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं विद्युत विभाग के AEN राकेश बंजारा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मांग और आपत्तियों को सुना। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश की, जिसके बाद मामले को लेकर सहमति बनी। बातचित के बाद आबादी क्षेत्र में विद्युत लाइन के लिए टावर पोल लगाने पर सहमति बनी। सहमति बनने के बाद मौके पर स्थिति सामान्य हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन का कार्य आबादी क्षेत्र की सुरक्षा और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए जाने की मांग रखी।0
0
Report
Advertisement
फागी में करंट से दो भैंसों की मौत, ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) फागी में करंट लगने से दो भैंसो की मौत, फागी तहसील के काग्या गांव की है घटना। भैंसो की करंट लगने मौत होने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश, ग्रामीणों में बिजली निगम की कार्यशैली के खिलाफ है गुस्सा। शिकायत के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची पुलिस और बिजली निगम के अधिकारी। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हुआ पशुधन का नुकसान। ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा को की शिकायत।0
0
Report
अजीज पुर गांव में आवारा कुत्ते के हमले से दहशत, 20 से अधिक घायल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । जुनावई थाना क्षेत्र के अजीज पुर गांव में आवारा कुत्ते की दहशत। आवारा कुत्ते ने 20 से अधिक लोगों को काट कर जख्मी किया। आवारा कुत्ते ने पशुओं को भी अपना निशाना बनाया। आवारा कुत्ते के काटने से जख्मी लोगों को इलाज के लिए जुनावई CHC ले जाया गया; अस्पताल में इलाज के लिए पीड़ितों की कतार लगी। आवारा कुत्ते के काटने से जख्मी में लोगों में कई छात्र-छात्राएं भी शामिल। आवारा कुत्ते के आतंक से गांव में दहशत; ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्ते को पकड़वाने की गुहार लगाई है। जुनावई थाना क्षेत्र के अजीज पुर गांव का मामला। 2 बाइट पीड़ित ग्रामीण0
0
Report
बारिश में खुले नाले में गिरा 4 वर्षीय रिवांश, NDRF-पुलिस ने खोजा; खेत में शव मिला
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में खुले नाले में गिरा 4 साल का मासूम, रातभर NDRF-पुलिस ने खोजा, 400 मीटर दूर खेत में मिला शव लघुशंका के लिए घर से निकला था 4 वर्षीय रिवांश, नाले में गिरकर मौत रातभर NDRF-पुलिस ने की तलाश, 500 मीटर दूर खेत में मिला मासूम का शव VO - फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टाउन हॉल स्थित ढुइयाँ, रकाबगंज पर शनिवार शाम करीब 3 बजे 4 वर्षीय रिवांश लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान बारिश के चलते पानी से भरे खुले नाले में उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। काफी देर तक जब रिवांश घर वापस नहीं लौटा तो पिता आकाश शाक्य ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के बाद नाले में गिरने की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस और नगर पालिका की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस, नगर पालिका और NDRF की टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। नाले की सफाई के लिए दो JCB भी लगाई गईं, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। रविवार सुबह घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर खेत में रिवांश का शव मिला। पुलिस प्रशासन की टीम शव को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। बताया गया कि रिवांश अपने माता-पिता आकाश शाक्य और कोमल शाक्य का इकलौता बेटा था। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि कर्बला रोड निवासी आकाश शाक्य अपनी पत्नी कोमल शाक्य, 4 वर्षीय बेटे रिवांश और अपनी मां के साथ रहते हैं। आकाश मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शनिवार को बारिश होने के कारण वह काम पर नहीं गए थे। शनिवार शाम करीब 3 बजे रिवांश लघुशंका के लिए घर से बाहर निकल गया। घर के बाहर नगर पालिका का नाला निकला हुआ है, जिसका कुछ हिस्सा खुला हुआ है। बारिश के कारण नाला पानी से भरकर तेज बहाव में चल रहा था। इसी दौरान रिवांश नाले में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। काफी देर तक जब रिवांश घर वापस नहीं लौटा तो उसकी मां कोमल के कहने पर पिता आकाश उसे देखने के लिए बाहर आए। आसपास और पड़ोस के घरों में तलाश की गई, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद नाले में गिरने की आशंका हुई। आकाश ने मोहल्ले के लोगों के साथ नाले में बच्चे की तलाश शुरू की। मामल पर थाना मऊदरवाजा पुलिस और नगर पालिका की टीम को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू कराई गई। अधिकारियों को जानकारी दी गई, जिसके बाद NDRF की टीम को भी बुलाया गया। शनिवार रात NDRF, पुलिस और नगर पालिका की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। बच्चे का पता नहीं चलने पर नाले में दो JCB लगाकर सफाई कराई गई। टीमों ने नाले के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की, जबकि परिवार और मोहल्ले के लोग भी रातभर बच्चे की तलाश में जुटे रहे। इसके बावजूद रात में रिवांश का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर एक खेत में बच्चे का शव पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। बताया गया कि नगर पालिका का नाला करीब 4 फीट गहरा है और उसका कुछ हिस्सा खुला हुआ है। मोहल्ले के निवासी सुल्तान ने बताया कि बच्चे के नाले में गिरने की जानकारी के बाद लगातार उसकी तलाश की गई। रात करीब 11 बजे तक वह भी मौके पर मौजूद रहे। रविवार सुबह घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर खेत में बच्चे का शव मिला। बाइट - सुलतान , स्थानीय निवासी , फर्रुकाबाद पड़ोसी राम प्रकाश ने बताया कि शनिवार शाम रिवांश ने अपने माता-पिता के साथ चाय पी थी। इसके बाद उसने लघुशंका के लिए बाहर जाने की बात कही और घर से बाहर निकल गया। बताया गया कि वह नाले के किनारे गया था और इसी दौरान नाले में गिर गया। रातभर तलाश के बाद रविवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। बाइट - राम प्रकाश , पडोसी , फर्रुखाबाद रिवांश के पिता आकाश शाक्य ने बताया कि उनका बेटा लघुशंका के लिए घर से बाहर गया था। घर के पास नाला खुला हुआ था और बारिश के कारण उसमें पानी ओवरफ्लो हो रहा था। काफी देर तक बेटा वापस नहीं आया तो आसपास तलाश की गई और नाले में गिरने की आशंका हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की मदद से रातभर बच्चे की तलाश की गई और JCB से नाले की सफाई भी कराई गई। वहीं आकाश शाक्य ने कहा कि वह अपने बेटे का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते और कोई कार्रवाई नहीं चाहते। रिवांश अपने माता-पिता आकाश शाक्य और कोमल शाक्य का इकलौता बेटा था। चार साल के मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टाउन हॉल स्थित ढुइयाँ, रकाबगंज और कर्बला मार्ग का है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस बीकानेर में पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन, विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से सियासी खबर निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बीकानेर पहुंचे सह प्रभारी चिरंजीव राव मेयर अनिल कल्ला को जीत की बधाई, जिला कांग्रेस की टीम को भी दी शुभकामनाएं चिरंजीव राव बोले-अगले तीन दिन बीकानेर में बैठकर पंचायत चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन कांग्रेस करेगी बड़े जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन, चुनावी प्रक्रिया को लेकर राहुल गांधी के आरोपों का किया जिक्र, चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल मेयर चुनाव के वोटों पर बोले-कांग्रेस को 50 वोट मिले, कुछ वोट कम भी हुए, पार्टी इसका संज्ञान लेगी क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों पर कार्रवाई के संकेत—पार्टी स्तर पर होगी कार्रवाई निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार से इनकार, अजमेर-जोधपुर-जयपुर में प्रदर्शन बेहतर रहने का दावा, बीजेपी पर साधा निशाना कहा - सत्ता का दुरुपयोग हुआ , देश और प्रदेश ने देखा इसका जवाब आने वाले समय में पंचायत चुनाव में जनता देगी0
0
Report
181 शिकायतों का निस्तारण नहीं, संतुष्टि ही असली मापदंड: सचिव का बिगड़ते समाधान पर जोर
Jaipur, Rajasthan:एंकर --181 पर शिकायत दर्ज ہوئی...विभाग ने कागजों में उसका निस्तारण भी कर दिया...लेकिन सवाल ये है कि जिसकी शिकायत थी, क्या उसकी परेशानी वाकई खत्म हुई? अब सरकार इसी फर्क को पकड़ने निकली है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास खुद राजस्थान संपर्क 181 के कंट्रोल रूम पहुंचे और उन लोगों को वीडियो कॉल लगा दिया, जिनकी शिकायत सिस्टम में तो ‘सॉल्व’ थी, लेकिन वे समाधान से संतुष्ट नहीं थे। पानी, पट्टे और बिजली की शिकायतों पर अफसरों से सीधे जवाब लिया गया। साफ संदेश दिया गया। फाइल में शिकायत बंद करना निस्तारण नहीं, शिकायतकर्ता का संतुष्ट होना असली निस्तारण है। क्योंकि 181 पर हर दिन करीब 14 हजार शिकायतें आ रही हैं...और अब सरकार का फोकस शिकायतों की गिनती घटाने से ज्यादा, समाधान की क्वालिटी बढ़ाने पर है। राजस्थान संपर्क 181 पर अब केवल शिकायत का ‘निस्तारण’ दर्ज कर फाइल बंद करना पर्याप्त नहीं होगा। सरकार यह भी देखेगी कि जिस समाधान के आधार पर शिकायत बंद की गई, उससे शिकायतकर्ता वास्तव में संतुष्ट है या नहीं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन सेंटर पहुंचकर ऐसे परिवादियों को वीडियो कॉल किया। जो विभागों की ओर से किए गए समाधान के बावजूद संतुष्ट नहीं थे। मुख्य सचिव ने भरतपुर, डीग, जालौर, फलौदी, अजमेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर और चूरू सहित अलग-अलग जिलों के परिवादियों से सीधे बातचीत की। शिकायतकर्ता ने अपनी समस्या बताई तो संबंधित अधिकारियों से भी वीडियो कॉल पर ही जवाब लिया गया। इसके बाद लंबित अथवा असंतोषजनक मामलों का दोबारा समाधान करने के निर्देश दिए गए। राजस्थान संपर्क पर प्रतिदिन औसतन करीब 14 हजार शिकायतें आती हैं और लगभग इतनी ही शिकायतों का निस्तारण भी किया जाता है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि निस्तारण का प्रतिशत अच्छा होना ही पर्याप्त नहीं है। शिकायत के समाधान की गुणवत्ता और शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी जांची जाए। असंतुष्ट परिवादियों के मामलों को प्राथमिकता से दोबारा देखा जाए。 मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने जब समीक्षा की तो सामने आया कि पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर विशेष फोकस रहा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में अब तक 8,58,234 शिकायतें आई हैं, जिनमें 8,42,904 का निस्तारण किया गया है। यानी उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार करीब 15,330 शिकायतوں का निस्तारण बाकी है। मुख्य सचिव ने खराब हैंडपंप, नाकारा ट्यूबवेल और पाइपलाइन लीकेज जैसी शिकायतों के समाधान के लिए जिलेवार विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। पंचायतीराज विभाग में अब तक 4,44,386 शिकायतें मिली हैं और इनमें से 4,34,033 का निस्तारण हुआ है। इस हिसाब से 10,353 शिकायतें अभी निस्तारित होना बाकी हैं। मुख्य सचिव ने भू-स्वामित्व और पट्टों से जुड़ी शिकायतों के लिए शिविर लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ऊर्जा विभाग की समीक्षा में जयपुर डिस्कॉम का औसत शिकायत निस्तारण समय 8 दिन और संतुष्टि स्तर 82.41% बताया गया। अजमेर डिस्कॉम में औसत निस्तारण समय 10 दिन और संतुष्टि स्तर 78% से अधिक है। जोधपुर डिस्कॉम में औसतन 12 दिन में निस्तारण हो रहा है और संतुष्टि स्तर 77% से अधिक है। मुख्य सचिव ने बिजली आपूर्ति और ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण पर संतोष जताया। साथ ही सभी विभागों को साफ संदेश दिया कि 181 पर शिकायत क्लोज होने से काम पूरा नहीं माना जाएगा, असली पैमाना यह होगा कि शिकायतकर्ता समाधान से कितना संतुष्ट है。 बहरहाल, यानी 181 के आंकड़ों में शिकायत का ‘क्लोज’ होना अब कहानी का आखिरी पन्ना नहीं होगा। असली सवाल ये होगा कि फाइल में समाधान हुआ...तो क्या जमीन पर भी हुआ? और अगर जवाब ‘नहीं’ है, तो शिकायत फिर सिस्टम के सामने होगी। मुख्य सचिव का संदेश साफ है । निस्तारण की गिनती नहीं, अब संतुष्टि की कसौटी पर परखा जाएगा सिस्टम। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
बिंदायका में महिला की हत्या: शख्स फरार, शव जमीन में दफन मिला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu शहर के बिंदायका थाना इलाके से बड़ी खबर हत्या के बाद महिला के शव को जमीन में दबाया बिंदायका इलाके की प्रेस्टीज कॉलोनी का है मामला मृतक महिला की शिनाख्त नहीं, पति प्रवेश मौके से फरार प्रवेश कॉलोनी में पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था मकान मालिक सुबह मकान देखने पहुंचा तो ताला लगा मिला पास में रहने वाले प्रवेश के जीजा से पूछा तो उसने मना किया प्लॉट की बाउंड्री में खड्डा दिखाई दिया, जिसमें से बदबू आ रही थी इधर सूचना पाकर बिंदायका थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी हटाई तो मृतका का हाथ बाहर निकला इसके बाद मिट्टी हटाकर शव को बाहर निकाला मौक़े पर FSL को बुलाकर साक्ष्य उठाए गए0
0
Report
Advertisement
NH-48 से जुड़ते RCC सड़क: 2 करोड़ लागत के प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर सवाल
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ ભરૂચના અંકલેશ્વરના અંદાડા ગામને NH-48 સાથે જોડતા મુખ્ય RCC રોડની કામગીરી સામે સવાલો ₹2 કરોડના ખર્ચે બનેલા રોડનું કામ પૂર્ણ થયાને અંદાજિત એક મહિનો થયો રોડમાં ખામીઓ દેખાતા R&B વિભાગે એક तरफ રોડ તોડવાની કામગીરી શરૂ કરી, તો બીજી તરફથી કોન્ટ્રાકટર દ્વારા બનાવવાની. 5.5 મીટર RCC રોડ સાથે વરસાદી પાણીના નિકાલ માટે پرو્ટેક્શન વોલ-પાળાની યોજના રોડની ગુણવત્તા અને કામગીરીની દેખરેખ સામે સવાલો, સ્થળ પર જવાબદાર વ્યક્તિની ગેરહાજરીની ચર્ચા તો બીજી તરફ જતીન સંઘવી નામના કોન્ટ્રાકટર દ્વારા ફરીથી NH 48 તરફથી કામગીરી શરૂ કરાય. કામગીરી યેનકેન ગુણવત્તાના સવાલો ઊભા થયા. ના તો રોડ લેવલીং કરાયું છે. કે ના તો સળિયા યોગ્ય વપરાયા છે અને ના તો ગોઠવાયા છે અને કામગીરી શરૂ કરાય. ફরি R&B વિભાગની ગાંધીનગરની ટીમ ચકાસણી કરે તો ફરી માર્ગ બની ગયેલ તોડવાની નોબત આવે તેવી શક્યતા. આધિકારીઓની સ્થળ પર ન હાજર રહેવામાં કારણે કામગીરીમાં લાલિયાવાડી થતી હોવાનું અનુમાન. WKT - વાસુ પરમાર0
0
Report
नागपुर उच्च न्यायालय के निर्देश पर चंद्रपूर की इरी-झरपट नदियों का निरीक्षण
Chandrapur, Maharashtra:नागपुर उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार चंद्रपूर शहर की इरई और झरपट नदियों के प्रदूषण और पूर प्रवाह के बारे में उच्चस्तरीय अधिकारी वास्तविक मौके पर गए और निरीक्षण किया। याचिका दायर कर चुके पूर्व सांसद नरेश पुगलिया ने न्यायालय में प्रदूषण रोकथाम तथा पूर प्रवाह नियंत्रण के उपाय प्रस्तुत करने की मांग की थी; अदालत ने मौके पर निरीक्षण की directive दी थी. आज चंद्रपूर जिलाधिकारी, नगरपालिका, वेस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड और चंद्रपूर महा औष्णिक वीज केंद्र के संयुक्त अधिकारी दल ने उपाययोजनाओं का आकलन किया और पूर प्रवाह रोकथाम के आवश्यक कदमों का प्रतिवेदन उच्च न्यायालय को सौंपने की योजना बताई।0
0
Report
दुर्ग पुलिस, SDRF और प्रशासन ने 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला, कई मार्ग बंद
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शिवनाथ व खारुन नदी सहित विभिन्न नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। महादेव घाट, कोही, पुलगांव और बोरी-ननकट्टी जैसे प्रमुख मार्गों पर पुल-पुलियों के ऊपर पानी बहने से आवागमन रोक दिया गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दुर्ग पुलिस, SDRF और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर जलभराव में फंसे 400 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत शिविरों में पहुँचाया। एसपी व कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। पुलिस ने नागरिकों से जलमग्न मार्गों पर न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
28-30 सितंबर की बैंक हड़ताल: कर्मचारियों ने अवकाश में बैंक खोलने का विरोध जताया
Sirsa, Haryana:एंकर रीड 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के मद्देनजर आज रविवार को भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खुले रहे। बैंक कर्मचारियों ने छुट्टी के दिन बैंक खोलने के आदेश को ‘ब्लैक डे’ और ‘काला रविवार’ बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स यानी UFBU के आह्वान पर देशभर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के मद्देनजर आरबीआई की गाइडलाइन के तहत रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को खोलने के निर्देश दिए गए। हालांकि बैंक कर्मचारियों ने इस फैसले का विरोध किया। वोल 1 मीडिया से बातचीत करते हुए बैंक कर्मचारियों चंचल कुमार और काजल रानी का कहना है कि रविवार सामान्य तौर पर बैंकों के लिए अवकाश का दिन होता है। NI Act 1881 के तहत भी बैंकिंग क्षेत्र में रविवार को छुट्टी रहती है। ऐसे में छुट्टी के दिन बैंक खोलने के फैसले को कर्मचारियों ने अपने अधिकारों के खिलाफ बताया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर अपना रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने छुट्टी के दिन भी बैंक पहुंचकर ड्यूटी की और इसे ‘काला रविवार’ के रूप में मनाया। वोल 2 बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कार्य लागू करना भी शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग की जा रही है, लेकिन इस दिशा में अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि देश में न तो कोई आपात स्थिति है और न ही आर्थिक संकट है, ऐसे में छुट्टी के दिन भी बैंकों को खोलने का फैसला उचित नहीं है। प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि उनका आंदोलन केवल एक दिन की छुट्टी को लेकर नहीं है, बल्कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर है। कर्मचारियों ने सरकार से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करने की अपील की। अब देखने वाली बात होगी कि 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के बाद सरकार और बैंक यूनियनों के बीच बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत अन्य मांगों पर क्या फैसला होता है。0
0
Report
बैतूल के बैंकों में आज खुले रहने के बीच 28-30 सितम्बर तक हड़ताल का बड़ा खतरा
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में आज रविवार को बैंकों का नजारा कुछ अलग दिखाई दिया, आमतौर पर रविवार को बंद रहने वाले बैंक आज खुले नजर आए और बैंक कर्मचारी काले कपड़े पहनकर काम करते दिखाई दिए. दरअसल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है. हड़ताल से पहले आज रविवार को बैंक खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं. बैतूल में बैंक कर्मचारियों ने आज के दिन को ‘ब्लैक संडे’ के रूप में मनाया. कर्मचारियों का कहना है कि फाइव डे बैंकिंग लागू करने और लंबे समय से लंबित पेंशन से जुड़ी मांगों को लेकर सरकार से लगातार मांग की जा रही है, लेकिन मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. इसी के विरोध में कर्मचारी काले कपड़े पहनकर काम कर रहे हैं. कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल के बाद भी यदि मांगों पर सहमति नहीं बनी है, तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया जा सकता है. यानी आज बैंक खुले जरूर हैं, लेकिन कर्मचारियों के तेवर आंदोलन वाले हैं और कल से देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर हड़ताल का असर देखने को मिल सकता है.0
0
Report
रेत माफिया के आतंक में मुरैना: ट्रैक्टर ने कार को 50 मीटर तक घसीटा
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में रेत माफिया का आतंक,पुलिस से बचकर भागे ट्रैक्टर ने कार को 50 मीटर तक घसीटा, हादसे में बे मुश्किल बची चालक की जान मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र के टंच रोड स्थित महावीर पुरा में रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर देखने को मिला है पुलिस से बचने کے लिए ट्रैक्टर चालक نے कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर कार को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। रेत माफिया पुलिस से बचकर भाग रहे थे और उनके पीछे पुलिसकर्मी भी दौड़ रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उनकी कार को टक्कर मारकर घसीटा हुआ ले गया पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जहां गली से एक के बाद एक ट्रैक्टर निकल रहे हैं और उनके पीछे पुलिस भी दौड़ रही है0
0
Report
Advertisement
