121103
विधायक ने गांव में 96 लाख रुपये की लागत से कई विकासकार्यों का शिलान्यास किया
Hathin, Haryana:हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव विनोदा गढ़ी में बुधवार को विधायक प्रवीण डागर के प्रतिनिधि सतीश डागर एडवोकेट ने 96 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सतीश डागर ने 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बैंकट हॉल और 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रास्ते का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
बिहार के लिए 300 से अधिक स्पेशल बसें, यूपी-दिल्ली-हरियाणा से सीधे बिहार
Patna, Bihar:पटना दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व पर घर आने वाले परदेसियों की सहूलियत के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के परिवहन निगमों के साथ विशेष समझौता किया गया है। पश्चिम बंगाल के साथ भी जल्द करार होगा। इस समझौते के तहत देश के प्रमुख महानगरों से बिहार के विभिन्न जिलों के लिए 300 से अधिक स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इन बसों को सड़कों या अनधिकृत जगहों पर खड़ा नहीं होना पड़ेगा। संबंधित राज्यों के सरकारी अंतरराज्यीय बस टर्मिनल और डिपो से बसें खुलेंगी। वहां बिहार स्पेशल बस नाम से हेल्प डेस्क और स्टॉल भी लगाए जाएंगे। दिल्ली से: आनंद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां बस टर्मिनल से बसें खुलेंगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, लखनऊ, गोरखपुर या अयोध्या-बस्ती के रास्ते बिहार में प्रवेश करेंगी। यहां से यात्रियों को सीधे पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, सीवान, गोपालगंज, दरभंगा और हाजीपुर पहुंचाया जाएगा。 यूपी से: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और आगरा से बसें सीधे बक्सर, आरा, मोहनिया, सासाराम और पटना के लिए रवाना होंगी。 हरियाणा से: गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत और अंबाला से चलने वाली बसें यूपी-दिल्ली के तय कॉरिडोर से होते हुए मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पूर्णिया और भागलपुर तक जाएंगी。 हरियाणा – 150 बसें दिल्ली – 55 बसें पश्चिम बंगाल – 50 बसें उत्तर प्रदेश – 45 बसें0
0
Report
BRICS सम्मेलन के दौरान मोदी की प्रमुख द्विपक्षीय मीटिंगें तय
Noida, Uttar Pradesh:PM मोदी की 12 सितंबर की अहम द्विपक्षीय बैठकें तय BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी。 सुबह 10:00 बजे — इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली से मुलाकात हैदराबाद हाउस 10:30 बजे — मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात हैदराबाद हाउस 11:00 बजे — अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात हैदराबाद हाउस 11:30 बजे — वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से मुलाकात हैदाबाद हाउस 11:30 बजे — ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से राष्ट्रपति की मुलाकात राष्ट्रपति भवन शाम 5:45 बजे — चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात भारत मंडपम 13 सितंबर को भी PM मोदी की 4 अहम द्विपक्षीय बैठकें BRICS शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम तय है。 दोपहर 2:30 बजे — कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात दोपहर 3:00 बजे — फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात दोपहर 3:30 बजे — मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात शाम 4:10 बजे — दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात0
0
Report
Advertisement
भीम नगरपालिका में पहली बार मतदान, राजसमंद निकाय चुनाव 88 वार्डों में
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद निकाय चुनाव: 88 वार्डों में 260 प्रत्याशियों का फैसला आज, राजसमंद जिले की 1 नगर परिषद और 2 नगरपालिकाओं में मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, राजसमंद मे मतदाताओं में भारी उत्साह का माहौल राजसमंद जिले में आज नगर निकाय चुनाव के मतदान जारी है । राजसमंद नगर परिषद, देवगढ़ और भीम नगरपालिका में मतदान हो रहा है। तीनों निकायों के 88 वार्डों में 260 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों में 127, देवगढ़ के 25 वार्डों में 71 और भीम नगरपालिका के 18 वार्डों में 62 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र में 45,156 मतदाता हैं, इनमें 23,024 पुरुष, 22,131 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वोटिंग: सुबह 10 बजे तक भीम में सबसे ज्यादा 31.18% मतदान हुआ। देवगढ़ में 27.84% और राजसमंद नगर परिषद में 22.04% मतदान दर्ज किया गया। भीम नगरपालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव हो रहा है। यहां दो वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। राजसमंद के वार्ड 6, 28, 30, 34 और 38 में दो-दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजसमंद के गांधी सेवा सदन मतदान केंद्र से संवादाता श्याम बिश्नोई ने लिया जायज़ा0
0
Report
पूनियां ने जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 में बीजेपी की जीत का दावा किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम चुनाव 2026. भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनियां ने निर्माण नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। पूनियां परिवार के साथ मतदान कर रहे थे। पूनियां ने निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा किया।0
0
Report
कपासन नगर पालिका चुनाव: 24 वार्ड में मतदान, महिलाओं व ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों पर निगाहें
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ कपासन नगर पालिका चुनाव: 24 वार्ड में मतदान, महिलाओं व ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों पर निगाहें। कुल 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। सुबह 10 बजे तक कपासन में 27.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से महिला पार्षद प्रत्याशी पर सभी की नजरें हैं। चुनाव मैदान में 29 महिला प्रत्याशी हैं। वार्ड 7 से भाजपा प्रत्याशी नसीम बेगम निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। वहीं वार्ड 24 से ट्रांसजेंडर किन्नर नीलोफर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। मतदान में बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं का भी उत्साह देखने को मिला। कई दिव्यांग मतदाता व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
वार्ड 14 में वोटर लिस्ट दो नाम: हंगामा के बाद दंपती ने मतदान दिया
Pratapgarh, Rajasthan:छोटीसादड़ी नगर पालिका चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 14 के मतदान केंद्र पर वोटर लिस्ट में दो जगह नाम होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दो मतदाताओं को मतदान से रोके जाने की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृतलाल बंडी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन को मामले की जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दो जगह दर्ज होने के चलते उन्हें मतदान से रोका जा रहा है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्र पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। जांच के बाद संबंधित दंपती को मतदान की अनुमति दी गई और दोनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कुछ देर के लिए मतदान केंद्र पर माहौल गरमा गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृतलाल बंडी ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से इस तरह की हरकतें की जा रही हैं और आम मतदाताओं को मतदान से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद दंपती को मतदान करवाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर समझाइश की, जिसके बाद स्थिति शांत हो गई। विवाद के चलते वार्ड 14 के मतदान केंद्र पर कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल गर्म रहा, हालांकि बाद में मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही।0
0
Report
देशनोक नगरपालिका में मतदान जारी, विधायक भाटी ने कांग्रेस पर निशाना साधा
Bikaner, Rajasthan:देशनोक से बड़ी चुनावी खबर नगर पालिका चुनाव में मतदान जारी, विधायक अंशुमान सिंह भाटी भी जनता के बीच सक्रिय विधायक ने देशनोक में मतदाताओं से की मतदान की अपील जी मीडिया से खास बातचीत में विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कांग्रेस पर साधा निशाना विधायक बोले-आज देशनोक में बहुत अच्छी वोटिंग हो रही है, लोग घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं कांग्रेस को जब अनुकूल परिणाम नहीं मिलते तो ईवीएम और वोटिंग को लेकर सवाल उठाने की आदत है विधायक का दावा—बीजेपी के काम के आधार पर जनता देगी अपना फैसला अगर इन्होंने काम किए होते, तो 33 हजार वोटों से हारकर आज ये घर नहीं बैठे होते, देशनोक में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन की व्यवस्था की भी सराहना विधायक का दावा-आज के मतदान में बीजेपी के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन देखने को मिलेगा0
0
Report
अजमेर वार्ड 21 के मतदान केंद्र 224 पर हंगामा, ID को लेकर विवाद
Jaipur, Rajasthan:अजमेरवार्ड संख्या 21 के मतदान केंद्र संख्या 224 पर हंगामा वैद्य आई डी को लेकर हंगाम मोबाइल में आई डी दिखाने पर हुआ विवाद जोनल मजिस्ट्रेट ने कहा मूल आई डी दिखाने को लेकिन मतदाता के पास नहीं थी कोई हार्ड कॉपी आईडी हंगामा होने पर मौके पर आया पुलिस जाप्ता जोनल मजिस्ट्रेट और मतदाता युवा महिला में हुई जोरदार हॉट टॉक0
0
Report
Advertisement
कुम्हेर कस्बे में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने लाठियां चलाईं
Bharatpur, Rajasthan:डीग -निकाय चुनाव अपडेट, कुम्हेर कस्बे में फर्जी मतदान को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने लोगों पर भांजी लाठी, सब इंस्पेक्टर जीतेन्द्र पर लगाया जा रहा है फर्जी वोटिंग का आरोप, फर्जी वोटिंग को लेकर वोटर्स में व्याप्त आक्रोश, मामले को शांत कराने में जुटा पुलिसबल0
0
Report
बुलढाणा समेत देशभर बैंक कर्मियों ने एकदिवसीय हड़ताल का आह्वान
Buldhana, Maharashtra:बुलढाणी विविध मागण्यांसाठी बुलढाण्यात बँक कर्मचाऱ्यांचा एल्गार! जिल्ह्यातील बँका बंद! ‘यूएफबीयू'च्या हाकेवर कर्मचारी रस्त्यावर.. तोडगा न निघाल्याने अनिश्चितकालीन संप.. बँक कर्मचाऱ्यांचा प्रशासनाला इशारा अँकर - आठवड्यात पाच दिवसांचे बँकिंग लागू करणे, परफॉर्मन्स लिन्क्ड अर्थात इन्सेंटिव्हमधील भेदभाव थांबवणे, नवीन नोकरभरती राबवणे, अशा प्रमुख मागण्यांसाठी युनायटेड फोरम ऑफ बँक युनियन्सच्यावतीने आज ११ सप्टेंबर रोजी देशभरासह बुलढाणा जिल्ह्यातही बँक कर्मचाऱ्यांनी एकदिवसीय संप पुकारला आहे. बुलढाण्यातील स्टेट बँक परिसरात काळे कपडे घालून कर्मचाऱ्यांनी आंदोलन केले . यामध्ये राष्ट्रीयीकृत बँका, ग्रामीण बँका तसेच काही खासगी बँकांमधील संघटनांचे कर्मचारी सहभागी झाले आहेत. यापूर्वी प्रशासनाला मागण्यांचे निवेदन आणि नोटीस देण्यात आले होते मात्र, प्रशासनाकडून सकारात्मक तोडगा न निघाल्याने कर्मचाऱ्यांना संपाचे पाऊल उचलावे लागले. एकदिवसीय संपामुळे अर्थव्यवस्थेवर आणि बँकिंग सेवांवर होणारा परिणाम प्रशासनाला दाखवून देण्याचा प्रयत्न केला जात असल्याचे यावेळी आंदोलन कर्मचाऱ्यांनी सांगितले. एकदिवसीय संपानंतरही जर सरकारने न्याय्य मागण्या मान्य केल्या नाहीत, तर या महिन्याच्या शेवटी तीन दिवसांचा संप केला जाईल. तरीही तोडगा न निघाल्यास यापुढील काळात अनिश्चितकालीन संपावर जाण्याचा इशारा बँक संघटनेने दिला आहे.0
0
Report
झांसी जिला महिला अस्पताल में गुंडई: सुरक्षा गार्ड ने महिला और पति को सरेआम धक्का दिया, वीडियो वायरल!
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। जिला अस्पताल महिला हॉस्पिटल के गेट पर दंपत्ति से गार्ड ने की धक्का मुक्की, बिना महिला सुरक्षा कर्मी के गार्ड ने महिला को दिया धक्का। अस्पताल में गार्डों द्वारा मरीज या तीमारदार से धक्का मुक्की अभद्रता करना आम बात हो गई। इस पर अंकुश लगाना चाहिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
मुरैना में अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, खेतों से जहरीली शराब बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, खेतों में जहरीली कच्ची शराब बना रहे आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा. खेतों से करीब 200 लीटर से अधिक जहरीले कच्ची शराब हुई बरामद. सागर में जहरीली शराब पीने के बाद मुरैना में जहरीली शराब पर कार्रवाई जारी. जहरीली शराब बनाने वाला युवक करीब 176 क्वाटर में शराब बेचने की कर रहा था तैयारी. पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर करीब 31 लीटर क्वाटर जहरीली शराब को भी किया बरामद. पुलिस की इस कार्रवाई से बची लोगों की जिंदगीयां. पुलिस ने जहरीली अवैध शराब बनाने वाले आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला. पुलिस के आने की भनक लगते ही मौके से फरार हुए आरोपी. पकड़ी गई शराब की कीमत 57 हजार रु. आरोपी संजय सिकरवार खेतों में फसल के बीच बना रहा था कच्ची जहरीली शराब. पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही कर शराब को जप्त. चिन्नौनी थाना क्षेत्र के खिडोरा गांव की घटना0
0
Report
प्रतापगढ़ के वार्ड 16 में ईवीएम तकनीकी खराबी के बाद बदली मशीन, मतदान सुचारु
Jaipur, Rajasthan:प्रतापगढ़छोटी सादड़ी के वार्ड 16 में मतदान के दौरान मशीन में आई तकनीकी खराबी,तकनीकी खराबी के बाद मतदान मशीन को बदला जा रहा,अधिकारियों की मौजूदगी में खराब मशीन हटाकर दूसरी मशीन लगाने की प्रक्रिया जारी,तकनीकी समस्या दूर होने के बाद मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी रहेगी,0
0
Report
विकसित भारत की यात्रा में सभी फूफा हो जाएंगे चुप, नेता का दावा वायरल
Noida, Uttar Pradesh:मुंह फुलाने वाले सभी फूफा विकसित भारत की इस यात्रा में ‘फूं-फां’ हो जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
