icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow24 Jul 2024, 11:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कपासण में शहरी शिविर: SDM ने निरीक्षण कर नालियों की सफाई और पट्टे जारी

Begun, Rajasthan:कपासण, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर का एसडीएम राजेश सुवालका ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के काउंटरों पर पहुँचकर प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने बरसात से पहले नगर की नालियों और बरसाती नालों की संपूर्ण सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांगों और बुजुर्गों को घर-घर जाकर पट्टे एवं अन्य स्वीकृतियां उपलब्ध कराने को कहा। शिविर में 5 भवन निर्माण स्वीकृति, 2 नामांतरण, 5 जन्म प्रमाण पत्र तथा 20 पट्टे जारी किए गए। इस दौरान एक लाभार्थी को निर्माण स्वीकृति पत्र भी वितरित किया गया। 20 जून को वार्ड 7 के लिए विशेष शिविर आयोजित होगा।
0
0
Report

रामलाल शर्मा का जन्मदिन गौसेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर भाजपा मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा का जन्मदिन आज गौ सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा जन्मदिन गौशालाओ में भिजवाई गई दर्जनों चारे की पिकअप भाजपा कार्यकर्ता और भामाशाह भी बढ़ चढ़कर ले रहे हिस्सा रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर लगाये पेड़ गौसेवा के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश आज कामख्या माता के दर्शन कर करेंगे प्रदेश की खुशहाली की कामना भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का जन्मदिन इस वर्ष गौ सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न गौशालाओं में दर्जनों पिकअप चारा भिजवाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, भामाशाहओं और सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी गौसेवा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। रामलाल शर्मा ने अपने जन्मदिन को सेवा और जनकलाण से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं से गौ संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। जी मीडिया से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी लोग "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। जन्मदिन के अवसर पर रामलाल शर्मा आज कामाख्या माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना करेंगे。
0
0
Report

श्रावस्ती में ट्रैक्टर- बाइक टकराने से युवक की मौत; पुलिस जांच शुरू

Shravasti, Uttar Pradesh:सड़क हादसे में युवक की मौत। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। ट्रैक्टर और बाइक की आपस मे हुई टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के चेतिया मुरार गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

आगर नदी उफान पर: लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं

Kawardha, Chhattisgarh:आगर नदी उफान पर, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग, हादसे की आशंका कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। पंडरिया विकासखंड की आगर नदी भी तेज बहाव के साथ लबालब भर गई है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता का माहौल है। नदी में जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवागमन के सीमित साधनों और जरूरी कामों के चलते लोग मजबूरी में नदी पार कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के चलते नदी का बहाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों के बह जाने या अन्य दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। प्रशासन द्वारा लोगों से उफनती नदी और नालों को पार नहीं करने की अपील की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग चेतावनी को नजरअंदाज कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
0
0
Report

ऑपरेशन क्लीन हंट: करोड़ों निवेश धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ को जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शेयर मार्केट ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर लोगों को प्रतिमाह 6 प्रतिशत रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, दरोगापारा निवासी संजय मिश्रा की शिकायत पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने स्वयं को व्यवसायी और शेयर ट्रेडर बताकर निवेशकों का विश्वास जीता तथा शुरुआती दौर में ब्याज का भुगतान भी किया। इसके बाद उसने रायगढ़ के 13 से अधिक लोगों से कुल 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये निवेश कराए। निवेशकों को तब संदेह हुआ जब आरोपी किसी भी प्रकार के डीमैट खाते या निवेश संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में विशेष टीम गठित की। कोतवाली पुलिस ने जांजगीर-चांपा पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह निवेशकों से रकम लेकर शेयर बाजार में निवेश करता था। उसने बताया कि वर्ष 2025 में भारी नुकसान होने के बाद वह निवेशकों की राशि वापस नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी विश्वजीत देवनाथ (43 वर्ष), निवासी नदिया जिला, पश्चिम बंगाल को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में बैंक खातों, ट्रेडिंग खातों और अन्य वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि निवेश नेटवर्क में अन्य लोग शामिल थे या नहीं।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर: 5 हजार रिश्वत लेते हल्का पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर हल्का पटवारी को लोकायुक्त ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा जमीन के सीमांकन और नामांतरण हेतु मांगी गई थी रिश्वत 15 हजार की रिश्वत का हुआ था सौदा 5 हज़ार रुपये देते हुए फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस से की थी शिकायत हल्का पटवारी रेखा शाक्य को 5 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा ग्वालियर के मुरार स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर लोकायुक्त पुलिस ने की कार्यवाही आवेदक मंशाराम निवासी सिरसौद मुरार की शिकायत पर की गई कार्रवाई आरोपी पटवारी रेखा शाक्य गुंधारा तहसील तानसेन ग्वालियर में है पदस्थ आवेदक की बहन गुड्डी की जमीन के सीमांकन और पत्नी सावित्रीबाई के नामांतरण के लिए मांगी गई थी रिश्वत लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया एसपी लोकायुक्त निरंजन शर्मा के निर्देश पर निरीक्षक उपेंद्र दुबे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई बाइट- निरंजन शर्मा- SP लोकायुक्त
0
0
Report

योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने योगाभ्यास से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया

Jaipur, Rajasthan:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस दौरान महिला पुलिस एवं कालिक पेट्रोलिंग यूनिट की कार्मिकों ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से सकारात्मक और आत्मिक रूप से ऊर्जावान बनता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, शैक्षणिक संस्थान एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया।
0
0
Report
Advertisement

वीरांगना दुर्गावती में चीता चौपाल से ग्रामीण भागीदारी बढ़ेगी

Sagar, Madhya Pradesh:चीता संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए गांव-गांव में वन विभाग की टीम पहुंच रही है. लगाईं जा रही चीता चौपाल. मध्यप्रदेश में अब चीते टाइगर स्टेट के रूप में प्रसिद्ध हैं और दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को स्थानांतरित करने का अगला चरण शुरू हुआ है. इसके तहत स्थानीय ग्रामीणों के बीच चीता प्रजाति, दुर्गावती टाइगर रिजर्व और क्षेत्र के अन्य वन्य प्राणियों के संरक्षण के महत्व का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. दुर्गावती टाइगर रिजर्व के गांवों में भ्रांतियों और नकारात्मक धारणाओं को दूर करने तथा वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चीता चौपाल कार्यक्रम शुरू किया गया है. इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और बच्चों को शॉर्ट फिल्म और पॉवरपॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से चीता संरक्षण, जैव विविधता और वन्यजीवों के महत्व की जानकारी दी जाती है. अंत में क्विज प्रतियोगिता भी करवाई जाती है और सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार मिलते हैं. कार्यक्रम के संचालन और प्रस्तुतीकरण का दायित्व 30 से अधिक वनरक्षकों और दैनिक श्रमिकों द्वारा निभाया जा रहा है जिन्हें पिछले एक महीने में सार्वजनिक बोलचाल, प्रस्तुतीकरण और संरक्षण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है. चीता चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित करना, उन्हें उनकी भूगोलिक और प्राकृतिक धरोहर से परिचित कराना, वन और वन्यजीवों के प्रति अच्छी भावना विकसित करना और संरक्षण दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.
0
0
Report

चश्मे के नंबर समान रहें: शहर काजी ने चौड़ीकरण पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

Ujjain, Madhya Pradesh:चश्मे के नंबर बराबर हों, नाइंसाफी न हो - चौड़ीकरण पर शहर काजी ने साधा निशाना, बोले - पहले भी पहुंचा है नुकसान उज्जैन। सिंहस्थ 2028 से पहले चौड़ीकरण के नाम पर धार्मिक स्थलों को हटाने के विरोध में शहर काजी खलीकुर्रह्मान ने प्रशासन को ''चश्मे के नंबर'' का उदाहरण देकर सख्त संदेश दिया है। जुम्मे की नमाज के बाद छत्रीचौक स्थित शाही मस्जिद पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कार्रवाई में भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहरकाजी ने कहा कि चश्मे के नंबर बराबर रहे, ऐसा न हो कि एक की नजर कमजोर रहे और एक की तेज हो जाए। इससे हमें पहले भी नुकसान पहुंचा है। इस बयान के जरिए उन्होंने साफ संकेत दिया कि चौड़ीकरण की कार्रवाई सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों पर एक समान होनी चाहिए। उनका इशारा था कि अगर सिर्फ मुस्लिम समाज के धार्मिक स्थल मस्जिद-मजार हटाए गए और मंदिरों को छोड़ दिया गया, तो यह नाइंसाफी होगी। शहर काजी ने पहले भी नुकसान पहुंचा है कहकर याद दिलाया कि पूर्व में भी विकास कार्यों के नाम पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई के कारण मुस्लिम समाज को नुकसान उठाना पड़ा है। इस बार वे ऐसा दोबारा नहीं होने देना चाहते। उन्होंने दोहराया कि हम मस्जिद-मजार ही नहीं, चौड़ीकरण के दौरान मंदिरों को तोड़े जाने पर भी आगे आएंगे। यानी वे सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के पक्ष में हैं, लेकिन कार्रवाई में पक्षपात मंजूर नहीं। चश्मे के नंबर का उदाहरण देकर शहरकाजी ने प्रशासन को चेताया है कि सिंहस्थ की तैयारियों में संतुलन और पारदर्शिता रखी जाए, वरना समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा。
0
0
Report
Advertisement

बागपत में मस्जिद के बाहर महिलाओं का धरना, सुरक्षा को लेकर हंगामा

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में बड़ौत शहर के कमलानगर में महिलाएं मस्जिद के आगे गली में धरना देकर हंगामा कर रही थीं। योगी जी हमारी सुरक्षा करो के पर्चे हाथों में लेकर आरोप लगाया गया कि मस्जिद में आने वाले कई लोग गलियों की महिलाएं और पुरुषों को परेशान करते हैं। यह मस्जिद नियम के विरुद्ध बनी हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत किया। इससे पहले चार लोगों ने अपने घरों के दरवाजों पर मकान बिकाऊ है के पर्चे भी चिपकाए थे जिन्हें पुलिस ने हटवा दिया। महिलाओं का आरोप है कि यह मस्जिद नियम के विरुद्ध बनी है, इसकी जांच होनी चाहिए। उधर मस्जिद संचालक इस्लाम फौजी का कहना है कि दान की भूमि में यह मस्जिद 23 साल पहले करमूद्दीन ने नियम के अनुसार ही बनवायी थी। मस्जिद में आने वाले लोग नमाज़ अदा करते हैं, जो आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं वे निराधार हैं।
0
0
Report

असम STF-SSB ने नौ तस्करों के साथ 8 गोल्डन लंगूर बरामद, तस्करी रोकी

Noida, Uttar Pradesh:गोल्डन लंगूर (यह सिर्फ असम के मानस नेशनल पार्क में पाया जाता है) बांग्लादेश में तस्करी से पहले ही पकड़ा गया, असम से एक बांग्लादेशी, पांच पश्चिम बंगाल के नदिया से और तीन असम के तस्कर गिरफ्तार। 8 गोल्डन लंगूर बरामद। सूत्रों के मुताबिक, यह बांग्लादेशी तस्कर जमाल कुछ दिन पहले ही नदिया इलाके के एक बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में घुसा था। इसके बाद उसने नदिया के पांच तस्करों से संपर्क किया और साथ ही असम के तीन तस्करों से भी संपर्क साधा। नदिया से एक स्कार्पियो किराए पर लेकर वह असम चला गया, जहाँ तस्करों ने पहले से ही इन गोल्डन लंगूरों को पकड़ कर रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर असम STF और SSB जवानों को इसकी जानकारी मिली। उनके संयुक्त प्रयास से तस्करी से पहले ही, सूचना के आधार पर गाड़ी को रोक लिया गया और साथ ही नौ तस्करों को पकड़ लिया गया। गाड़ी के अंदर से ये गोल्डन लंगूर बरामद हुए। पूछताछ में पता चला है कि इन गोल्डन लंगूरों को बांग्लादेश ले जाकर वहां से अलग-अलग देशों में मोटी रकम पर बेचने की साजिश थी।
0
0
Report

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के किनारे 46 हजार पौधे, 5 करोड़ रु में हरित पट्टी विकसित

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए इसके दोनों किनारों पर 46 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस संबंध में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और वन विभाग के बीच समझौता हो चुका है। पौधरोपण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। एनएचएआई के ग्रीन बेल्ट विकास अभियान के तहत यह योजना लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और सड़क सुरक्षा में सुधार करना है। 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर होगा पौधरोपण लखनऊ से कानपुर तक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 63 किलोमीटर है। इसमें करीब 42 किलोमीटर ग्रीन फील्ड सेक्शन शामिल है, जो बनी से उन्नाव के शुक्लागंज तक फैला हुआ है। पौधरोपण मुख्य रूप से इसी क्षेत्र में किया जाएगा。 ड्रिप इरिगेशन से होगी नियमित सिंचाई पौधों की देखभाल और सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे गर्मी के मौसम में भी पौधों को नियमित पानी मिल सके। पौधों की सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। किसी पौधे को नुकसान होने पर उसकी भरपाई और पुनः रोपण भी कराया जाएगा。 पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे समझौते के तहत पौधरोपण और रखरखाव पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसका वहन एनएचएआई करेगा。 छायादार और देशी प्रजातियों को प्राथमिकता एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार पौधरोपण में छायादार और स्थानीय जलवायु के अनुकूल प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें— नीम पीपल बरगद शीशम अर्जुन गुलमोहर अमलतास जैसे पौधे शामिल हैं। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर विकसित किए जाने वाले विश्राम स्थलों (रेस्ट एरिया) में फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे。 पर्यावरण को होगा लाभ विशेषज्ञों के अनुसार, 46 हजार पौधे परिपक्व होने पर प्रतिवर्ष 900 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर सकेंगे। साथ ही एक्सप्रेसवे के आसपास 15-20 किलोमीटर के दायरे में तापमान को 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह हरित पट्टी वाहनों से निकलने वाली धूल और धुएं को रोकने, वायु गुणवत्ता सुधारने, वर्षा के दौरान मिट्टी कटाव कम करने और एक्सप्रेसवे की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top