icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कानपुर ब्राह्मण सम्मेलन से यूपी चुनाव में सपा की रणनीति तेज, ब्राह्मण लामबंद

Kanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में चुनावी मोड़, सपा ने शुरू किया ब्राह्मण सम्मेलन; गूंजा नारा – "ब्राह्मण चला अखिलेश के संग" उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी करीब छह महीने का समय शेष है, लेकिन चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने सामाजिक समीकरण मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में कानपुर में समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का सबसे बड़ा आकर्षण मंच के पीछे लगा वह बैनर रहा, जिस पर लिखा था— "ब्राह्मण चला अखिलेश के संग।" इस नारे ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पाण्डेय शामिल हुए। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ देने की अपील की। भले ही समाजवादी पार्टी प्रदेशभर में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के नारे को प्रमुखता से आगे बढ़ा रही हो, लेकिन कानपुर में आयोजित इस सम्मेलन ने यह संकेत भी दिया गया कि भाजपा से नाराज बताए जा रहे ब्राह्मण मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने की रणनीति पर भी काम कर रही है। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने प्रदेश में ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों का भी उल्लेख किया। मीडिया से बातचीत में सांसद सनातन पाण्डेय ने बताया कि यह सम्मेलन 5 अगस्त को लखनऊ में आयोजित होने वाले समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित किया गया है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज को पूरा सम्मान और सुरक्षा दी जाएगी। उनके अनुसार, समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ब्राह्मणों को सम्मान मिला है और यदि दोबारा सरकार बनती है तो पार्टी कार्यकर्ता हर जरूरतमंद के साथ खड़े होकर उसकी लड़ाई लड़ेंगे। वहीं, राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद सनातन पाण्डेय ने आरएसएस और चंपत राय को चोर बता डाला और निष्पक्ष जांच की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

आदापुर थाना के दो चौकीदारों के खिलाफ रिश्वत-धमकी का मामला; FIR दर्ज

Motihari, Bihar:धमकाने और उगाही मामले में आदापुर थाना के दो चौकीदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, थाना के चौकीदार पर उसी थाना में हुआ है एफआईआर दर्ज मोतीहारी पुलिस ने ठोस कार्रवाई करते हुए आदापुर थाना के दो चौकीदारों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धमकी देने के गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी द्वारा मामले की जांच किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपी चौकीदारों की पहचान भरत कुमार पासवान (चौकीदार 1/9) और हरिशंकर कुमार उर्फ ललन पटेल (चौकीदार 1/12) के रूप में हुई है। मोतिहारी पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आदापुर थाने में एक आवेदन के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सौंपे गए थे। आरोप था कि इन दोनों चौकीदारों ने शराब के एक मामले में आवेदक का नाम नहीं डालने के एवज में 32,000 रुपए की रिश्वत ली थी। यही नहीं, एक अन्य मामले में 40,000 रुपए की मांग पूरी न होने पर आवेदक पर देसी कट्टा सटा दिया गया और उसे किसी दूसरे झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई। इस पूरी घटना का ऑडियो और वीडियो साक्ष्य के तौर पर पुलिस को मुहैया कराया गया था। थानाध्यक्ष द्वारा जब इन इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहनता से जांच की गई, तो प्राथमिक तौर पर आरोप पूरी तरह सत्य पाए गए। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आदापुर थाना कांड संख्या 231/26 के तहत दोनों चौकीदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report

J&K विधायक निधि से जानलेवा बीमारियों के इलाज के लिए 20 लाख तक की वित्तीय सहायता

Srinagar, Uttarakhand:सरकार का बड़ा फैसला जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा और बेहद मानवीय फैसला लेते हुए सर्कार केंद्र शासित प्रदेश के विधायकों को बड़ी वित्तीय शक्ति सौंपी है। अब सभी विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र विकास कोष (सीडीएफ) से गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए हर साल 20 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता सीधे मंजूर कर सकेंगे। सरकार के इस कदम से महंगे इलाज के कारण लाचार होने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। पूर्व के नियमों के तहत विधायक निधि का उपयोग केवल बुनियादी ढांचे और निर्माण कार्यों जैसे सड़क, बिजली या पानी के प्रोजेक्ट्स पर ही किया जा सकता था। चिकित्सा सहायता के लिए इसमें बेहद सीमित प्रावधान था जिससे विधायक चाहकर भी बड़ी मदद नहीं पाते थे। किन किन बीमारियों के बारे में विधायक मरीजों को वित्तीय सहोता दे सकता हैं :- कैंसर के सभी प्रकार के महंगे इलाज दिल की गंभीर बीमारियां और सर्जरी किडनी फेल्योर (डायलिसिस और ट्रांसप्लांट प्रक्रियाएं) ल liver की गंभीर बीमारियां मैजर न्यूरोसर्जरी जैसी जटिल स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं और रोगियों को सर्कार ये सहोता अपने विधायकों की मदद से उपलब्ध कराएगी l वही इस संशोधित दिशा-निर्देश के बाद अब जरूरतमंद मरीज सीधे अपने क्षेत्रीय विधायक से संपर्क कर वित्तीय सहायता की गुहार लगा सकेंगे। प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए विधायक द्वारा अनुशंसित यह राशि सीधे संबंधित अस्पताल या मेडिकल संस्थान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे और बिना किसी देरी के मरीज का इलाज शुरू हो सके। इस फैसले से आपातकालीन स्वास्थ्य संकट के समय कागजी और प्रशासनिक देरी से मुक्ति मिलेगी और समय पर इलाज मिलने से कई कीमती जानें बचाई जा सकेंगी।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर पूर्वी में 51 शिविर के साथ एसआईआर अभियान सक्रिय, कमल सहयोग समिति गठन

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से विधायक पूर्णिमा साहू के निर्देशानुसार कमल सहयोग समिति का गठन किया गया है। समिति की ओर से विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों एवं आवासीय क्षेत्रों में कुल 51 स्थानों पर विशेष सहायता शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने तथा एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं में सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कई सहायता शिविरों का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। रघुवर दास ने कहा कि 12 जुलाई तक विधानसभा क्षेत्र के सभी निर्धारित 51 स्थानों पर कमल सहयोग समिति के शिविर संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक मंडल में अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं, जहां प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिविर में चार कार्यकर्ता तैनात रहेंगे, जो मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा एसआईआर प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने में हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे。
0
0
Report
Advertisement

गांव से उद्योगपति तक: राकेश सिंह ने DREAMS DEBT SOLUTIONS से सफलता पाई

Dudu, Rajasthan:राकेश सिंह जयपुर जिले के फागी तहसील में एक छोटे से पावसूं गांव में साधारण परिवार में जन्मे हैं। राकेश सिंह ने फर्श से उठकर अर्श पर पहुंचने की कहानी को सच में बदलकर साबित कर दिया है। गांव से निकलकर अपने डगमगाते कदमों को संभाला ही नहीं बल्कि उड़ान भरने तक का सफर तय कर आज हजारों युवाओं के लिए आदर्श बनकर रोजगार देने की स्थिति में अपने आपको साबित कर मिसाल पेश की है। DREAMS DEBT SOLUTIONS PRIVATE LIMITED कंपनी के मालिक राकेश सिंह का राजस्थान में ही नहीं बल्कि देश के एक दर्जन राज्यों में बिजनेस लगातार फैल रहा है और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका बना रहे हैं। राकेश सिंह फागी तहसील के पहले युवा उद्यमी है जिन्हें वर्ष 2025 को लंदन में एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। राकेश सिंह ने अपने क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देकर युवाओं के सपनों को साकार किया है।
0
0
Report
Advertisement

युवती से मोबाइल छीनकर भागने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी गिरफ्तार, फोन बरामद

Dipu RawatDipu RawatFollow7m ago
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल /महाराजगंज श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने युवती से मोबाइल छीनकर फरार होने की घटना का तीन दिन के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 को केटीएम बाइक (यूपी 56 बीबी 0631) पर सवार तीन युवकों ने एक युवती का मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 7 जुलाई को धरमौली नहर पुल के पास से अमन कुमार और मंदीप कुमार, दोनों निवासी ग्राम बनकटिया, थाना श्यामदेउरवा, को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक 15 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया Nokia 2.3 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल बरामद की गई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जबकि बाल अपचारी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे, उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास यादव, प्रमोद यादव एवं संतोष प्रजापति शामिल रहे।
0
0
Report

उसका थानाक्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली लाश

VKVikas KumarFollow11m ago
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र सेमराहना के भठिया गाँव का मामला है जहाँ पर संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से एक युवक की लाश लटकती मिली है जिसके बाद से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी सी मच गई। युवक की मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे गाँव में मातम सा छाया हुआ है । घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई। मृतक युवक का नाम ध्रुव यादव पुत्र हरिराम जो कि सेमराहना के टोला भठिया गांव का निवासी है। वहीं इस घटना को लेकर मृतक युवक की मां ने प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर हत्या का आरोप लगाया है।
0
0
Report

बिहार के सीएम अररिया के हरीपुर में सहयोग शिविर, टॉल टैक्स और एयरपोर्ट घोषणाएं

Forbesganj, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अररिया के हरीपुर पंचायत पहुंचे जहाँ उन्होंने सहयोग शिविर में हिस्सा लिया, भारी बारिश के बावजूद हजारों महिलाओं की मौजूदगी देखी गई, मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में लोगो को बताया कि सरकार हर संभव सहयोग लोगो का कर रही है और अधिकारी अगर जनता का सहयोग नहीं करेंगे तो उनपर कार्रवाई तय है, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्टेट हाईवे पर टॉल टैक्स को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है जिसको लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि सिर्फ कमर्शियल गाड़ियों को टॉल टैक्स देना होगा बाकी प्राइवेट गाड़ी को कोई टैक्स नहीं लगेगा, उन्होंने अररिया के फारबिसगंज में अगले वर्ष से एयरपोर्ट का कार्य शुरू होने की भी घोषणा कर दी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top