icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow2 Aug 2024, 01:52 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेखलीगंज नगरपालिका में अन्नपूर्णा योजना के पैसे नहीं मिलने पर चेयरमैन पर अंडे फेंके

Jalpaiguri, West Bengal:ব্রেকিং আবার ডিম মেখলিগঞ্জ পৌরসভায়! অন্নপূর্ণা যোজনার টাকা না প Amorয়ার অভিযোগে চেয়ারম্যানকে লক্ষ্য করে ডিম ছুঁড়লেন বিক্ষোভকারীরা। উত্তাল হয়ে উঠল কোচবিহারের মেখলিগঞ্জ পুরসভা। চেয়ারম্যান প্রভাত পাটনী কে ঘেরাও করলেন বিক্ষোভকারী। মেখলিগঞ্জ পৌরসভায় অন্নপূর্ণা ভান্ডারের টাকা না ঢোকায় চেয়ারম্যান প্রভাত পাটনী কে ডিম ছুড়লেন মহিলারা‌। অবশেষে মেখলিগঞ্জ থানার ওসি মহম্মদ শাহবাজের নেতৃত্বে পুলিশ এসে পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে আনে। রিপোর্ট :- প্রদ্যুত দাস ( জলপাইগুড়ি )
0
0
Report

बारिश से राजधानी के अस्पताल में जलभराव, सवाई मान सिंह अस्पताल के इमरजेंसी प्रभावित

Jaipur, Rajasthan:कल रात आई बारिश ने राजधानी की तस्वीरें बदली, प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में पानी भर गया। पार्किंग से लेकर ट्रोमा, इमरजेंसी, आईसीयू, एक्सरे रूम सभी जगह पानी ही पानी नजर आया। देर रात से मरीज स्टाफ और परिजन सभी परेशान होते रहे। देर रात से पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया, लेकिन वह पानी सुबह तक हॉस्पिटल में टपकता रहा। मौके पर एसएमएस प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी ने पहुंचकर मीटिंग बुलाई, जिसमें PWD के अधिकारी, ट्रॉमा उप-अध्यक्ष डॉ जगदीश मोदी, नोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र मांडिया और एडिशनल सुपरिटेंडेंट डॉ आलोक तिवाड़ी मौजुद रहे। जलभराव और लीकेज की स्थिति, बारिश से प्रभावित व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने जैसे विषयों पर समीक्षा की गई। इसके बाद प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी ने कहा—PWD को सौंपा गया पूरा कार्य और डॉक्टर्स लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं; ये पानी भरने जैसी सभी चीजें हम लोग आइडेंटिफाई कर चुके हैं और जल्दी से जल्दी इसमें सुधार करने का प्रयास जारी है। हमारे हॉस्पिटल प्रशासन की तरफ से कोई कमी नहीं है, कल रात से ही टीमें काम कर रही है... इलेक्ट्रिसिटी, सिविल, सभी डॉक्टर्स पहुंच गए, सूचना मिलते ही... जल्दी कार्य को पूरा किया जाएगा। बायट— डॉ दीपक माहेशवरी, एसएमएस प्रिंसिपल
0
0
Report
Advertisement

दलित धरना: लंबित मामलों में जल्द कार्रवाई की मांग, गिरफ्तारी नहीं पर उग्र आंदोलन चेतावनी

Karauli, Rajasthan:दलित समाज के लोगों ने विभिन्न मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। जिला करौली एंकर इंट्रो - दलित समाज के लोगों ने विभिन्न मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान कुछ देर के लिए महिलाएं राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर बैठ गईं, जिससे यातायात बाधित हुआ। बाद में पुलिस ने समझाइश कर मार्ग खुलवाया। वही ज्ञापन सौंपने जाने के दौरान जिला कलेक्ट्रेट के अंदर कुछ लोगों ने डीएसपी अनुज शुभम से धक्का मुक्की और गाली गलौज भी की । जिला कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में लोगों के घुसने के दौरान गाली गलौच और धक्का-मुक्की की घटना हुई। हालांकि बाद में पुलिसकर्मी और पूर्व विधायक सुरेश मीणा ने मामला शांत कराया। जिले में दलित समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन कर विभिन्न मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिजंडल ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिले में दलित समाज के लोगों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई बार प्रशासन को ज्ञापन और शिकायतें देने के बावजूद संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समाज में आक्रोश व्याप्त है। प्रतिनिधियों ने हाल ही में दर्ज विभिन्न मामलों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इनमें अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने सभी लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और पीड़ित पक्षों को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही एक मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालने की भी मांग रखी। धरना-प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाएं कलेक्ट्रेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर बैठ गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद महिलाओं को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिनों के भीतर लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जाटव एवं बैरवा समाज उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
0
0
Report

बहराइच दरगाह मामला: तीन सदस्यीय जाँच के बाद वित्तीय गड़बड़ी की आशंका गहरी

Noida, Uttar Pradesh:बहराइच की दरगाह में बड़े वित्तीय घोटाले का आरोप, DM ने वक्फ बोर्ड को भेजी उच्च स्तरीय जांच के लिये रिपोर्ट, खबर बहराइच से है, जहाँ सैयद सालार मसूद की दरगाह में भी दरगाह कमेटी में नियुक्ति और बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, वफ्फ बोर्ड द्वारा डीएम को भेजी गयी जांच के मामले के बाद मामला गरमा गया. DM द्वारा गठित तीन सदस्यीय जाँच कमेटी द्वारा की गई जाँच के दौरान दरगाह कमेटी पिछले 10 सालों का वित्तीय लेंन देन के दस्तावेज नही दे पाई और नियुक्ति पर सवाल खड़े हुए है, अब इससे आशंका गहरा गई है कि अयोध्या राम मंदिर जैसे बहराइच की सालार मसूद की दरगाह पर चढ़ावे और मेले के लिए दुकानों में आवंटन में भारी गड़बड़ी का शक गहरा गया है. वहीँ सैयद सलार मसूद गाजी की दरगाह के पुराने खादिम ने दरगाह कमेटी पर संगीन आरोप लगाते हुए दरगाह कमेटी पर पिछले 20 सालों से ऑडिट न कराने का आरोप लगाया है, साथ कमेटी के सभी सदस्यों पर मिलकर भारी चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया है, आपको बता दे की वफ्फ नंबर 19 बहराइच की सालार मसूद की दरगाह देश के बड़े दरगाहों में एक है, यहाँ एक महीने का मेला लगता है जिसमे देश के अलग अलग कोने से जायरीन आते है, हालांकि पिछले 2 सालों से मेले पर योगी सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है, उसके बावजूद हजारों की संख्या में लोग आते है, मन्नते मागते है पूरी होती है तो भारी भरकम चढ़ावा चढ़ाते है, लेकिन अब इस दरगाह के कार्यशैली पर यहाँ के ही लोगो ने सवाल खड़े किए है, पिछले 20 सालों से दरगाह की ऑडिट न होने की वजह से चढ़ावे में बड़े गबन की आशंका जाहिर हुई है, जिसकी शिकायत हुई थी जांच हुई जिसमें वित्तीय अनिनियामिता का मामला सामने निकल कर आया है, डीएम ने बताया है की तीन सदस्य जांच टीम गठित गई थी जिसने जांच की है जांच के दौरान दरगाह में नियुक्तियों पर सवाल उठे है और दरगाह कमेटी वित्तीय जांच के कागज नही दिखा पाई है, तो बहराइच में भी देश की बड़ी दरगाहों में से एक सालार मसूद की दरगाह पर कमेटी में नियुक्तियां और वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है
0
0
Report

जयपुर के राष्ट्रीय युवा संसद में युवा मांगे Developed India-2047 का रोडमैप

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में युवाओं ने रोजगार, शिक्षा, नवाचार और विकसित भारत के विजन पर खुलकर अपनी बात रखी। उपमुख्यमंत्री दिया kumari ने युवाओं से कहा कि विकसित भारत का रोडमैप उनकी सोच से तय होगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित बालोतरा दौरे, विकास परियोजनाओं और बारिश के बाद बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। राष्ट्रीय युवा संसद देश की बात युवाओं के साथ के तीसरे संस्करण में प्रदेशभर से आए युवाओं ने रोजगार, शिक्षा, नवाचार, सुशासन और विकसित भारत-2047 जैसे विषयों पर संसदीय शैली में अपने विचार रखे। उपमुख्यमंत्री दिया kumari ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की होगी। उन्होंने प्रतिभागियों से पूछा कि वे 2047 का भारत कैसा देखना चाहते हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा युवाओं की सोच से तय होगी। उन्होंने भारतीय संस्कृति, इतिहास और विरासत पर गर्व करने का संदेश देते हुए “वोकल फॉर लोकल” अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। युवाओं से सप्ताह में कम से कम तीन बार सोशल मीडिया पर भारत की संस्कृति, पर्यटन, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों से जुड़ी पोस्ट साझा करने का भी आग्रह किया। बहरहाल, युवा प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यप्रणाली का अभ्यास करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखे और विकसित भारत-2047 के विजन को लेकर सुझाव दिए। उपमुख्यमंत्री दिया kumari ने सभी प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को नेतृत्व, संवाद और नीति निर्माण की समझ विकसित करने का अवसर देते हैं तथा भविष्य के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और नीति निर्माता तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
0
Report
Advertisement

दरभंगा कोर्ट पहुंचे पप्पू यादव, राम मंदिर चोरी के मसले पर पीएम पर निशाना

Darbhanga, Bihar:11 साल पुराने आचार संहिता मामले में दरभंगा कोर्ट पहुंचे सांसद पप्पू यादव, बाहर निकलकर राम मंदिर चोरी मामले पर पीएम पर साधा निशाना दरभंगा: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को 11 वर्ष पुराने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में दरभंगा व्यवहार न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। यह मामला वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज कांड संख्या 124/15 से जुड़ा है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान निर्धारित समय के बाद हेलीकॉप्टर उतारा गया था और बिना अनुमति चुनावी सभा आयोजित की गई थी। इसी मामले में तत्कालीन जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। न्यायालय के निर्देश पर पप्पू यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मामले की सुनवाई जारी है। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद पप्पू यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में कथित चोरी के मामले को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के दायरे में प्रधानमंत्री भी आते हैं। साथ ही एसआईटी जांच के बजाय किसी न्यायिक अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड Fiscal Health Index में Achiever, देश के टॉप 3 राज्यों में जगह

Ranchi, Jharkhand:वित्तीय अनुशासन में झारखंड ने मारी बाज़ी नीति आयोग के Fiscal Health Index में ‘Achiever’ राज्य के रूप में उभरा झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप 3 राज्यों में अपनी जगह बनाई कुल राजस्व में टैक्स से होने वाली आय का हिस्सा 60 प्रतिशत से अधिक बनाए रखते हुए रेवेन्यू मोबिलाइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया नीति आयोग द्वारा वर्ष 2026 में जारी वित्तीय वर्ष 2023-24 के Fiscal Health Index में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप 3 राज्यों में अपनी जगह बनाई है। राज्य को ‘Achiever’ श्रेणी में शामिल किया गया है, जहां उसने ओडिशा और गोवा जैसे राज्यों के साथ मजबूती से स्थान हासिल किया है। झारखंड की इस उपलब्धि के पीछे मजबूत वित्तीय अनुशासन, संसाधन जुटाने की क्षमता और संतुलित खर्च प्रबंधन प्रमुख कारण रहे हैं। राज्य ने अपने कुल राजस्व में टैक्स से होने वाली आय का हिस्सा 60 प्रतिशत से अधिक बनाए रखते हुए रेवेन्यू मोबिलाइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साथ ही नॉन-टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने के प्रयास भी सफल रहे हैं। वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में भी झारखंड ने समझदारी का परिचय दिया है। राज्य ने अपने फिस्कल डेफिसिट को सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के निर्धारित 3 प्रतिशत से नीचे बनाए रखा है, जो वित्तीय अनुशासन का स्पष्ट संकेत है। विकासोन्मुखी खर्च पर ध्यान देते हुए राज्य सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर को GSDP के लगभग 4 से 5 प्रतिशत के स्तर पर बनाए रखा है, जिससे आधारभूत संरचना और दीर्घकालिक विकास को मजबूती मिली है। इसके अलावा, झारखंड ने कर्ज प्रबंधन में भी संतुलन बनाए रखा है। राज्य का कुल कर्ज GSDP के 25 प्रतिशत से कम है और ब्याज भुगतान का बोझ भी नियंत्रित रखा गया है, जो वित्तीय स्थिरता का प्रमाण है। विशेषज्ञों का मानना है कि झारखंड का यह प्रदर्शन न केवल राज्य की वित्तीय सुदृढ़ता को दर्शाता है, बल्कि आने वाले वर्षों में विकास की मजबूत नींव भी तैयार करता है।
0
0
Report
Advertisement

हांसी अस्पताल में लावारिस मरीज के इलाज पर लोगों का भारी आक्रोश

Hansi, Haryana:हांसी में मानवता शर्मसार लावारिस हालत में पड़े एक मरीज का इलाज न किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मरीज को नागरिक अस्पताल लाया गया। आरोप है कि अस्पताल में उसे लावारिस समझकर समय पर इलाज नहीं किया गया और वापस छोड़ दिया गया। बाद में लोगों ने फिर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाने की कार्रवाई की। स्थानीय residents में भारी रोष दिखा। नागरिक अस्पताल में चलने-फिरने में असमर्थ एक लावारिस व्यक्ति के इलाज को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन से समय पर इलाज की मांग उठी है। डायल 112 पर तैनात जसवंत ने बताया कि वे पहले भी मरीज को अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन डॉक्टर ने भर्ती नहीं किया। दोबारा सूचना मिलने पर फिर पहुंची पुलिस ने अब मरीज को भर्ती करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। senior medical officer राहुल बुद्धिराजा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और सही तरीके से इलाज कराया जाएगा।
0
0
Report

आगरा में पति की हत्या: सिकंदरा में शव दफनाकर प्लास्टर करवा दिया

Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर सिकंदरा क्षेत्र में पति का शव घर के बाथरूम से बरामद, पत्नी पर पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाने का आरोप, शव दफनाने के बाद बाथरूम में प्लास्टर कराया, करीब 45 दिन तक पति के लापता होने का नाटक करती रही पत्नी, मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने बाथरूम खुदवाकर सुरेन्द्र शर्मा का शव निकलवाया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू, महिला को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही गहन पूछताछ, वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच, सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत और लोगों में चर्चा, थाना सिकंदरा के प्राखशी टावर चौकी क्षेत्र का मामला
0
0
Report

प्रतिमा बागरी के आरक्षण प्रमाण-पत्र विवाद पर नोटिस और गांव में प्रदर्शन

Satna, Madhya Pradesh:सतना। मध्यप्रदेश की नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का तथाकथित अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र विवाद अब चरम पर पहुंच गया है। राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने मंगलवार को उन्हें नोटिस जारी कर 6 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे भोपाल के वल्लभ भवन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। समिति ने इस बार अनोखा तरीका अपनाया। सतना कलेक्टर को निर्देश दिए गए कि नोटिस राज्यमंत्री के गांव हरदुआ मझोल (नागौद तहसील) में डुगडुगी और डोंडी पिटवाकर तामील कराया जाए। आज उनके गांव में डुगडुगी बजाई गई और इश्तहार चस्पा किए गए, ताकि स्थानीय लोग उनकी जाति को लेकर कोई भी साक्ष्य या जानकारी समिति के समक्ष रख सकें। मामला क्या है? प्रतिमा बागरी ने अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर सतना जिले की आरक्षित रेगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, जीता और मंत्री पद प्राप्त किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि बागरी जाति अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं है। वे वास्तव में राजपूत/ठाकुर समुदाय से हैं। हाईकोर्ट ने राज्य स्तरीय समिति को 30 जून तक जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे। अब 6 जुलाई को मंत्री, शिकायतकर्ता और अन्य पक्षकार साक्ष्य व दस्तावेज पेश करेंगे। इस विवाद का फैसला न सिर्फ मंत्री की राजनीतिक भविष्य बल्कि आरक्षण नीति की विश्वसनीयता पर भी असर डालेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top