आरोपी ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर दी जान की धमकी, मुकदमा दर्ज
Hathin, Haryana:गांव हथीन में नाबालिग का अपहरण कर व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हथीन SHO के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि बीते 1 जून जब उसकी बेटी भट्टे पर उसे खाना देने के बाद जब घर वापस जा रही थी तो रास्ते में गांव के कुछ युवक उसे सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि दुष्कर्म के बाद उन्होंने उसे देसी कट्टा दिखाकर घटना का जिक्र किए जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
