121102
छात्र छात्राओं, युवाओं और राहगीरों को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक
Palwal, Haryana:हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने साइकिल पर सवार होकर पलवल के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 14वें जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में 419 छात्रों और 22 कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ. वर्मा ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू-तेजस्वी-राबड़ी राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश
Noida, Uttar Pradesh:IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए।0
0
Report
फतेहपुर में बाढ़ के पानी में नाव पलट, बचाव टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में बाढ़ के पानी में नाव पलटी. थाना प्रभारी ने पानी में उतरकर बचाई लोगों की जान. नाव में सवार थे करीब एक दर्जन लोग. गलाथा गांव में दंगल और मेले के चलते बढ़ी थी भीड़. अधिक भीड़ के चलते नाव नीचे से फटी, पानी में पलटी. सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान. नाव सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पुलिस के मुताबिक हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं. औंग थाना क्षेत्र के अभयपुर-नया खेड़ा मार्ग पर हादसा0
0
Report
अमरपाटन सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया
Maihar, Madhya Pradesh:जिले के सिविल अस्पताल अमरपाटन में मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत तरीके से इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शैलेस सिंह और गार्ड अरुण सिंह के साथ मारपीट की गई. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी साधना कठेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी भी सिविल अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं. फिलहाल मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है. अस्पताल में हुई इस घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में 4.6 लाख छात्रों के लिए 148 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति अंतरण योजना
Noida, Uttar Pradesh:अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के अंतरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में..0
0
Report
एटा पुलिस ने अनाथ बच्चे के इलाज में मानवता की मिसाल कायम की
Etah, Uttar Pradesh:एटा में पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, कोतवाली नगर के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने अपने खर्चे पर कराया इलाज, थाना कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने भीख मांगने वाले अनाथ बच्चे की मदद के लिए आगे बढ़ाये हाथ, बच्चे के हाथ में भारी घाव और गलाव की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दिखाई मानवता, कराया निजी हॉस्पिटल में एडमिट, पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, पीड़ित, बीमार अनाथ बच्चे का पुलिस ने कराया इलाज, जरूरत के वक्त बच्चे का सहारा बनी एटा पुलिस, पुलिस की इस मानवीय पहल की शहर के लोग प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पवार की जमकर कर रहे सराहना।0
0
Report
पंडित श्याम सुंदर शर्मा की कांग्रेस वापसी से मथुरा की राजनीति में बड़ा उलटफेर
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा की सियासत में बड़ा राजनीतिक उलटफेर! आठ बार विधायक रहे पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा की कांग्रेस में वापसी! मथुरा। जिले की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आठ बार विधायक रहे पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा कांग्रेस में वापसी करने जा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पंडित श्याम सुंदर शर्मा दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनकी कांग्रेस में वापसी को मथुरा और ब्रज की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
कैथल मार्ग के होटल में देहव्यापार के आरोप: तीन युवतियाँ, पांच हिरासत में
Kaithal, Haryana:कलायत में डीएसपी वीरभान की अगुवाई में देर रात हुई कार्रवाई के दौरान हाईवे के होटल में कथित रूप से देह व्यापार चलाने के आरोप सामने आए। पुलिस ने तीन युवतियाँ, होटल संचालक और दो ग्राहकों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में युवतियों को होटल में बुलाकर देह व्यापार करवाने की बात सामने आई। डीएसपी वीरभान के अनुसार शिकायतें मिल रही थीं कि कैथल मार्ग स्थित होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। इसके बाद देर रात दबिश दी गई। जांच में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि वे युवतियों को विभिन्न स्थानों से बुलाकर देह व्यापार करवाते थे और ग्राहकों से रुपये लेकर युवतियों को कमीशन के तौर पर दिए जाते थे। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की कार्रवाई जारी।0
0
Report
हिसार STF ने अबोहर हत्या मामले के वांछित इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:हिसार STF की टीम ने विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के अबोहर में शोरूम संचालक की हत्या के मामले में वांछित ₹5 लाख के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस बरामद। मामले में आगे की जांच जारी।0
0
Report
Advertisement
सत्याग्रह: आपकी कहानी नक्शे पर, हर आवाज़ साथ खड़ी होगी
Noida, Uttar Pradesh:देशभर में लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं - और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं।Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएँ - हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है। 'सत्याग्रह' इन्हीं आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है। बापू ने यही सिखाया था - सच सबसे बड़ा हथियार है। पर उससे भी बड़ा हथियार है, एकता में सच के साथ खड़े होना। अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं - अपनी कहानी भेजिए। दो मिनट लगेंगे। आपकी कहानी नक्शे पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूँ, करूँगा - संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर - नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी ज़िम्मेदारी है। अपने सत्याग्रह को कहानी मुझे यहां बताएं0
0
Report
बारां के 78 वर्षीय दिव्यांग की पेंशन के लिए जद्दोजहद, कलेक्ट्रेट बंद पर आंसू
Baran, Rajasthan:बारां में सिस्टम की बेरुखी, 78 साल का दिव्यांग बुजुर्ग 3 महीने से पेंशन के लिए भटक रहा, शनिवार को कलेक्ट्रेट बंद मिला तो छलके आंसू बारां में श्रमिक कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय लाइक मोहम्मद पिछले तीन महीने से अपनी वृद्धावस्था पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अंपगता से पीड़ित होने के कारण इनका शरीर पूरी तरह से लाचार है, और जिंदा रहने के लिए एकमात्र सहारा यही पेंशन है। पेंशन नहीं मिलने से कई-कई दिन भूखा रहना पड़ रहा है。 78 बुजुर्ग ने बताया कि आज सुबह 2 बजे वह ट्राई साइकिल से घर से कलेक्ट्रेट के लिए निकले। 7 घंटे का सफर तय कर वह कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन शनिवार होने के कारण कलेक्ट्रेट बंद मिला। सुनवाई नहीं होने पर बुजुर्ग की आंखों से आंसू निकल आए। घर से आने में रास्ते में आरओबी पुलिया चढ़ने के लिए मददगारों का इंतजार करते रहते हैं कोई मदद करता है और पुलिया पार कराते हैं तब जाकर कलेक्ट्रेट पहुंच पाते है तीन महीने से लाइक मोहम्मद बैंक और सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं। घर से कलेक्ट्रेट तक ट्राई साइकिल से आने-जाने में ही 7-7 घंटे लग जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। 78 साल की उम्र में, बीमार शरीर के साथ रोजाना कार्यालयों के चक्कर काटना इस बुजुर्ग के लिए किसी सजा से कम नहीं है। अब सवाल यह है कि प्रशासन कब इस लाचार बुजुर्ग की सुध लेगा और कब तक उसे अपनी दो वक्त की रोटी के लिए यूं ही भटकना पड़ेगा。0
0
Report
यवतमाल में पानी की किल्लत: 500 मीटर के दायरे में निजी कुओं की खोदाई रोक
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ जिल्ह्यात पाणीटंचाईची शक्यता लक्षात घेऊन जिल्हाधिकारी विकास मीना यांनी सार्वजनिक पिण्याच्या पाण्याचे स्रोत सुरक्षित ठेवण्यासाठी सार्वजनिक पाणी स्रोतापासून ५०० मीटर परिसरात खासगी किंवा व्यावसायिक वापरासाठी विहीर अथवा बोअरवेल खोदण्यास बंदी घातली आहे. परवानगीशिवाय खोदकाम केल्यास मशीन व साहित्य जप्त करून कारवाई करण्याचा इशारा देखील दिला आहे. जिल्ह्यातील शासकीय जलप्रकल्प, नदी, नाले, कोल्हापुरी बंधारे व के.टी. वेअरमधून उद्योग आणि व्यावसायिक कारणांसाठी पाणी उपसा करण्यासही बंदी असून उपलब्ध पाणी केवळ पिण्यासाठी राखीव ठेवण्यात आले आहे.0
0
Report
Advertisement
तुर्की से गिरफ्तार नवप्रीत सिंह की भारत वापसी, ड्रग तस्करी के मामलों में जेल
Noida, Uttar Pradesh:इंटरनेशनल ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को तुर्की से किया गया गया गिरफ्तार नवप्रीत सिंह पहचान छिपाकर तुर्की में रह रहा था। नवाब विर्क के नाम से फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके तुर्की की नागरिकता ली थी और वही से बैठकर अफगानिस्तान के रास्ते से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करता था गृहमंत्री ने दी जानकारी....भारतीय एजेंसियों ने उसका पता लगाया, उसकी असली पहचान का खुलासा किया और उसे डिपोर्ट करवाया गया। आज उसे भारत वापस लाया गया है और ड्रग तस्करी व अन्य अपराधों के मामलों में जेल भेज दिया गया है। गृहमंत्री ने इस सफलता के लिए सभी एजेंसियों को बधाई दी है0
0
Report
सहरसा के काशनगर में सुरसर नदी में डूबकर 12 वर्षीय प्रीतम की मौत
Saharsa, Bihar:सहरसा के काशनगर थाना क्षेत्र में सुरसर नदी में स्नान करते समय 12 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान काश नगर थाना क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के फतेहपुर गांव वार्ड नंबर 5 निवासी प्रकाश मुखिया के 12 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में की गई है. वह फतेहपुर मध्य विद्यालय का तीसरी कक्षा का छात्र था. घटना घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सुरसर नदी में हुई. सामने आया है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था और गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया. परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. SDRF टीम ने लगभग दस घंटे खोजबीन कर शव को ढूंढ निकाला. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.0
0
Report
गांव की गलियाँ अब रात में रोशन, सोलर लाइट योजना से सुरक्षित जीवन
Mumbai, Maharashtra:बिहार के गांवों की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है। ग्रामीण गलियाँ में सूरज ढलते ही अंधेरा नहीं रहता; भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड के शिवपुर पंचायत के वीरपुर गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत सड़कों पर रोशनी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल से अधिक समय से लगी लाइटें पूरी रात जलती रहती हैं और अब उन्हें रात में चलने में डर नहीं लगता। महिलाओं का कहना है कि रात के समय घर के बाहर निकलना आसान हो गया है; कीड़े-मकोड़ों का खतरा कम हुआ है और पूरा इलाका जगमग रहता है। पंचायत की मुखिया रितु कुमारी राम के अनुसार सभी 15 वार्डों में योजना लागू है और अगर तकनीकी शिकायत आती है तो टीमें तुरंत दुरुस्त कर देती हैं। यह दिखाता है कि सही योजना और तत्परता से ग्रामीण जीवन सुगम बनाया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
