icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow19 Oct 2024, 01:37 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रुद्रप्रयाग में आपदा तैयारी के लिए अलर्ट सिस्टम और निगरानी बढ़ाने DM योजना

Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: ज़िला मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने बताया, "रुद्रप्रयाग में कई हमारे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं। आपदा की दृष्टि से भी ये जिला संवेदनशील रहा है। 2013 में जो आपदा आई थी, उसके बाद से राज्य और केंद्र, दोनों सरकारों का इस जनपद पर काफी ध्यान रहा है। राज्य की ओर से हमें समय रहते अलर्ट्स प्राप्त होते रहते हैं। जो हिमालय ग्लेशियर्स हैं, उसे लेकर राज्य के इमरजेंसी सेंटर से निगरानी भी की जा रही है। हमें मौसम की चेतावनी भी प्राप्त हो रही है। 24 घंटे तक हमें जो अलर्ट प्राप्त होते हैं, उसी के क्रम में हम पूरी यात्रा को और यात्रा के मार्गों से भिन्न उन जगहों पर जहां पर लोग रहते हैं, अपनी तहसील के माध्यम से अलर्ट कर रहे हैं... हमारा सिस्टम पूरी तरह से अलर्ट रहे, लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और समय रहते ऐसी सुविधा बनाई जाए, जिसमें हम आपदा से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हों, यही हमारा प्रयास है."
0
0
Report

बलिया में बालू ट्रक चालक ने पुलिस बैरकेटिंग हटाने की कोशिश की, FIR दर्ज

Ballia, Uttar Pradesh:पुलिस बैरकेटिंग को जबरन ट्रक ड्राइवर ने हटाने की किया कोशिश ,वीडियो वायरल ,पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर बालू लदे ट्रक के ड्राइवर ने जबरन पुलिस बैरकेटिंग को हटाने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलिया के एडिशनल एसपी संजय वर्मा ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा जबरदस्ती ट्रक को थाना नरही की तरफ आने के लिए कोशिश कर रहा था इस दौरान उसने पिकेट ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों के द्वारा उसे रोके जाने पर पुलिस के साथ अभद्रता किया जिसे लेकर ट्रक चालक के खिलाफ फिर दर्ज कर लिया गया है। दरसअल जाम की समस्या को देखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा व्यवस्था बनाई गई है कि भरौली से नरही चितबड़ागांव की तरफ बालू की ट्रक रोककर कोरण्टाडीह की तरफ भेजा जाता है।
0
0
Report

IDFC FIRST Bank ने MCC को 5.75 करोड़ सेटलमेंट प्रस्ताव दिया; देनदारी पर विवाद रहा

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL) से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में IDFC FIRST Bank ने नगर निगम चंडीगढ़ (MCC) को ₹5.75 करोड़ के फुल एंड फाइनल सेटलमेंट का प्रस्ताव दिया है। बैंक ने यह राशि ब्याज सहित निगम के पंजाब नेशनल बैंक खाते में RTGS के माध्यम से भेज दी है। हालांकि, बैंक ने अपनी देनदारी को लेकर निगम के बड़े दावे पर आपत्ति जताई है और कहा है कि उसका यह भुगतान किसी भी तरह से देनदारी स्वीकार करना नहीं माना जाए। बैंक के अनुसार, निगम की ओर से की गई गणना में करीब ₹94.20 करोड़ के कुछ लेन-देन शामिल नहीं किए गए हैं। इन लेन-देन को हिसाब में लेने के बाद बैंक ने अपनी शेष देनदारी ₹5.75 करोड़ आंकी है। इस राशि में करीब ₹3.49 करोड़ ब्याज भी शामिल है। बैंक का कहना है कि मामले का खुलासा होने के बाद उसने 25 फरवरी 2026 को ही ₹111 करोड़ से अधिक की राशि निगम को वापस कर दी थी। इसके अलावा उसी दिन संबंधित फिक्स्ड डिपॉजिट की दर के आधार पर ₹9.30 करोड़ से अधिक ब्याज भी चुकाया गया। बैंक के मुताबिक, इस तरह 25 फरवरी तक निगम को कुल ₹121.14 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका था। अब ₹5.75 करोड़ की अतिरिक्त राशि भेजने के बाद बैंक के अनुसार कुल भुगतान करीब ₹126.89 करोड़ हो गया है। बैंक ने अपनी गणना के समर्थन में कई लेन-देन का उल्लेख किया है। इनमें कैपको फिनटेक के खाते से CSCL के खाते में वापस आई ₹46.26 करोड़ की पांच क्रेडिट एंट्री, CSCL के एक खाते से उसके SBI खाते में 1 अक्टूबर 2024 को ट्रांसफर किए गए ₹12.07 करोड़, कैपको फिनटेक से दूसरे CSCL खाते में वापस आई ₹8.10 करोड़ की तीन क्रेडिट एंट्री और हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के खाते से डिमांड ड्राफ्ट के जरिए MCC खाते में जमा ₹25.28 करोड़ शामिल हैं। बैंक ने ₹25.28 करोड़ वाले लेन-देन को अनधिकृत और फर्जी बताते हुए HPGCL को यह राशि अलग से वापस करने की बात कही है। बैंक के मुताबिक, MCC की रिकवरी शीट में करीब ₹94.20 करोड़ के लेन-देन का हिसाब नहीं जोड़ा गया, जिसके कारण देनदारी की गणना अलग आई। बैंक ने कहा है कि उचित मिलान के बाद देय राशि ₹5.75 करोड़ बनती है। दूसरी ओर, MCC की मूल मांग ₹108.73 करोड़ थी। यह पूरा मामला चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के करीब ₹116.84 करोड़ के कथित घोटाले से जुड़ा है। जांच CBI कर रही है। जांच के मुताबिक IDFC FIRST Bank की सेक्टर-32 शाखा में अगस्त 2024 में CSCL का एक ऐसा बैंक खाता खोला गया था, जो आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं था। इसी खाते के जरिए रकम दूसरी जगह भेजे जाने और फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट तैयार किए जाने का आरोप है। मामला फरवरी 2026 में सामने आया था। महत्वपूर्ण: ₹5.75 करोड़ को पूरे मामले का अंतिम निपटारा मानना अभी सही नहीं होगा। यह IDFC FIRST Bank का सेटलमेंट प्रस्ताव और उसकी ओर से किया गया भुगतान है, जबकि रकम की गणना और बैंक की देनदारी को लेकर विवाद बना हुआ है। बैंक ने भी अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि उसका जवाब देनदारी स्वीकार करने के रूप में नहीं माना जाए。
0
0
Report
Advertisement

खगड़िया में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

Khagaria, Bihar:खगड़िया में दो युवक की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना भरतखंड थाना क्षेत्र के खजरैठा नयाटोला गांव की है। इलाज के दौरान दोनों युवक की मौत हो गई है। आपसी बिबाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। गांव के ही दो युवक पर चाकू से हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भरतखंड थाना क्षेत्र के खजरैठा नयाटोला गांव के रहने वाले गौरब और अंकुर को उसके दोस्त से बिबाद हुआ था जिसके बाद दोनों को गांव के ही मंदिर के पास बुलाकर चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल हालत में दोनों युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान दोनों युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार बालो का रो-रो कर बुरा हाल है। वही भरतखंड थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। और घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।
0
0
Report

2018 नियम के तहत हरियाणा पदक विजेताओं की नियुक्ति बनी मंजूर

Chandigarh, Chandigarh:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और हरियाणा का नाम रोशन करने वाले सात खिलाड़ियों को अब प्रशासनिक और पुलिस सेवा में जिम्मेदारी मिली है। हरियाणा सरकार ने छह खिलाड़ियों को हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया है, जबकि एक खिलाड़ी को हरियाणा पुलिस सर्विस (HPS) के तहत सीधे DSP पद दिया गया है। नियुक्तियां हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी (भर्ती एवं सेवा की शर्तें) नियम, 2018 के तहत की गई हैं। HCS में नियुक्त किए गए खिलाड़ियों में अंकुर मित्तल, अभिषेक वर्मा, हरविंदर सिंह, तरुण ढिल्लों, एकता भ्याण और अमित कुमार सरोहा शामिल हैं। वहीं 2018 एशियन गेम्स के एथलेटिक्स स्वर्ण पदक विजेता मनजीत सिंह को HPS के तहत DSP नियुक्त किया गया है। अदालत तक पहुंचा था नियुक्ति का मामला इन खिलाड़ियों की नियुक्ति का मामला लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया में था। खिलाड़ियों ने 2018 के नियमों के आधार पर नियुक्ति की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट के 18 अप्रैल 2022 के फैसले के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने 29 मई 2026 को आदेश दिया, जिसके बाद सरकार ने नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद मानव संसाधन विभाग ने 2 सितंबर 2026 को नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए। पदक विजेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी अंकुर मित्तल ने 2018 में दक्षिण कोरिया के चांगवोन में हुई ISSF विश्व चैंपियनशिप में डबल ट्रैप का स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें नियमों के अनुसार चार वर्ष की वरिष्ठता भी दी गई है। अभिषेक वर्मा इसी विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं और 2018 एशियन गेम्स में कांस्य पदक भी उनके नाम है। पैरा खेलों के पदक विजेताओं में हरविंदर सिंह ने 2018 एशियन पैरा गेम्स में तीरंदाजी का स्वर्ण, तरुण ढिल्लों ने पैरा बैडमिंटन में स्वर्ण और एकता भ्याण ने पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता था। अमित कुमार सरोहा 2014 एशियन पैरागेम्स में एथलेटिक्स के स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं और चार पैरालंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2020 में बदली थी खेल नीति इन खिलाड़ियों की नियुक्ति का विवाद इसलिए लंबा चला क्योंकि हरियाणा सरकार ने 2020 में खेल नीति में बदलाव कर दिया था। इसके बाद खिलाड़ियों को पदकों के आधार पर HCS और HPS में सीधी नियुक्ति देने का प्रावधान खत्म कर दिया गया था। खिलाड़ियों का तर्क था कि जब उन्होंने पदक जीते और उनका नियुक्ति का दावा बना, उस समय 2018 के नियम लागू थे। अदालतों के फैसलों के बाद अब इन्हीं नियमों के आधार पर नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ है。
0
0
Report

हर घर तक पेयजल पहुंचाने के बाद पानी बचाने पर हरियाणा का संरक्षण मिशन

Chandigarh, Chandigarh: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के बाद अब पानी बचाने, पानी की बर्बादी रोकने और जलापूर्ति की व्यवस्था को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बढ़ती आबादी और पानी की जरूरत को देखते हुए जल संरक्षण के साथ-साथ पानी के दोबारा इस्तेमाल पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। केबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने यह बात नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय के दो-दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन में हरियाणा की ओर से प्रदेश में जलापूर्ति, जल संरक्षण और सीवरेज से जुड़े कामों की जानकारी देते हुए कही। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल के साथ देशभर के जल एवं पेयजल से जुड़े विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में राज्यों में पानी की उपलब्धता, जल संरक्षण, पेयजल योजनाओं को बेहतर तरीके से चलाने और भविष्य की पानी की जरूरतों को लेकर चर्चा हुई। श्री गंगवा ने कहा कि ऐसे सम्मेलन राज्यों को एक-दूसरे के अच्छे कामों से सीखने और पानी से जुड़ी चुनौतियों का मिलकर समाधान तलाशने का अच्छा मौका देते हैं। हर घर तक नल से पानी पहुंचाने का काम पूरा केबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि हरियाणा ने ग्रामीण परिवारों तक नल से पानी पहुंचाने का काम पूरा कर लिया था। अब सरकार का जोर इस व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाए रखने पर है। उन्होंने बताया कि भूजल स्तर को बचाने के लिए डार्क जोन में रिचार्ज वेल लगाए जा रहे हैं। 31 रिचार्ज वेल स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 26 लगाए जा चुके हैं और 12 चालू हो चुके हैं। इसके अलावा करीब 235 पुराने और बंद पड़े ट्यूबवेलों को रिचार्ज वेल में बदलने की तैयारी है, ताकि बारिश का पानी जमीन के अंदर पहुंचाया जा सके। पानी बचेगा तो आने वाली पीढ़ियों का भी काम चलेगा श्री गंगवा ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों से साफ किए गए पानी को बेकार नहीं जाने दिया जा रहा। इसका इस्तेमाल खेती, बागवानी, उद्योग, निर्माण कार्य और थर्मल पावर प्लांटों में किया जा रहा है। प्रदेश में अभी करीब 655 एमएलडी ट्रीटेड पानी दोबारा इस्तेमाल हो रहा है और मार्च 2031 तक इसे 100 प्रतिशत तक पहुंचाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि जलापूर्ति योजनाओं को लंबे समय तक ठीक रखने के लिए ओ एंड एम पॉलिसी-2026 के तहत गांवों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। ग्राम पंचायतों और विलेज वॉटर एंड सैनिटेशन कमेटियों को रोजमर्रा की पानी की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी जा रही है, जबकि विभाग तकनीकी मदद देगा। अब तक 1,486 ग्राम पंचायतों ने इसके लिए एमओयू किए हैं। बड़े गांवों में शहर जैसी सुविधाएं श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि 10 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में शहरों की तर्ज पर पानी और सीवरेज की सुविधा देने के लिए महाग्राम योजना पर काम चल रहा है। इसके तहत 132 गांवों को शामिल किया गया है। 27 गांवों में काम पूरा हो चुका है, जबकि 31 गांवों में काम चल रहा है। मीटर लगेगा, पानी की बर्बादी पर नजर रहेगी उन्होंने बताया कि पानी की बर्बादी रोकने और लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी इस्तेमाल करने के लिए मीटरिंग पर भी जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मीटरिंग-एज-ए-सर्विस मॉडल के तहत मीटर लगाने की तैयारी है। इससे पानी की खपत, सप्लाई और दबाव पर बेहतर नजर रखी जा सकेगी。 शिकायत आएगी तो अधिकारी तुरंत हरकत में आएंगे श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गर्मियों में पानी की सप्लाई से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के लिए विभाग के अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के व्हाट्सऐप ग्रुप में आने वाली समस्याओं पर रोजाना एक्शन टेकन रिपोर्ट ली जाती है। विभाग की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-56781 पर आने वाली शिकायतों का भी तेजी से निपटारा किया जा रहा है। बरसात में पानी का भराव न हो, इस पर भी जोर मंत्री ने बताया कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 89 शहरों में नालों और सीवरेज नेटवर्क की सफाई और निगरानी की गई। इसके अलावा डी-वॉटरिंग पंप और जनरेटर भी तैयार रखे गए हैं। इन प्रयासों से कई जगहों पर पानी की निकासी में लगने वाला समय 30 से 40 प्रतिशत तक कम हुआ है। उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा के कई इलाकों में पानी की समस्या दूर करने के लिए रैनी वेल और नई जलापूर्ति योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। पलवल, नूंह, हथीन और फिरोजपुर झिरका सहित कई क्षेत्रों में इन योजनाओं से बड़ी संख्या में गांवों को फायदा मिलेगा। श्री गंगवा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में लोगों को साफ और पर्याप्त पानी मिलता रहे, पानी की एक-एक बूंद का सही इस्तेमाल हो और आने वाले वर्षों में भी लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी में रक्षाबंधन की अनूठी पहल: छात्राओं ने पुलिस को राखी बांधी

Thane, Maharashtra:भिवंडी - वाहतूक शाखेत अनोखे रक्षाबंधन... विद्यार्थिनींनी वाहतूक पोलिसांना बांधली राखी... भिवंडीमध्ये रक्षाबंधनाचा सण अनोख्या पद्धतीने साजरा करण्यात आला. विद्यालयातील रोड सेफ्टी पेट्रोलच्या विद्यार्थिनींनी वाहतूक शाखेत जाऊन पोलिसांना राखी बांधली. VO - भिवंडी वाहतूक शाखेत आज रक्षाबंधनाचा उत्साह पाहायला मिळाला. शहराची वाहतूक व्यवस्था सुरळीत ठेवण्यासाठी आणि नागरिकांच्या सुरक्षेसाठी पोलीस अधिकारी, कर्मचारी रात्रंदिवस कर्तव्य बजावत असतात. त्यांच्या याच कार्याबद्दल कृतज्ञता व्यक्त करण्यासाठी विद्यालयाच्या RSP च्या विद्यार्थिनींनी वाहतूक शाखेचे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक खरात साहेब आणि सर्व अधिकारी, कर्मचाऱ्यांना राखी बांधली. यावेळी विद्यार्थिनींनी पोलिसांना रक्षाबंधनाच्या शुभेच्छा देत रस्ता सुरक्षा आणि वाहतूक शिस्तीचा संदेशही दिला. पोलिसांनीही विद्यार्थिनीचे कौतुक केले. पोलिस आणि विद्यार्थ्यांमधील हे प्रेमाचे नाते भिवंडीकरांसाठी एक वेगळा आदर्श ठरला आहे.
0
0
Report

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए CEO पदभार ग्रहण की तैयारी, आरती व्यवस्था बदलेगी

Ayodhya, Uttar Pradesh:श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित सीईओ कल ही अयोध्या पहुंच चुके हैं लेकिन अभी उन्होंने अपना पदभार ग्रहण नहीं किया है. मीडिया से बात करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव महंत गोविंद देव गिरि ने कहा कि शुक्रवार को नवनिर्वाचित सीईओ के साथ बैठक है उसके बाद तय करेंगे कि उन्हें अपना पदभार कब ग्रहण करना है. हमारा प्रयास है कि वह सारी व्यवस्थाओं को अच्छे ढंग से समझ कर जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे, मीडिया से मुखातिब ट्रस्ट के महासचिव महंत गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर में आरती पूजन सहित अन्य व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया जा रहा है. हम एक नई परंपरा शुरू कर रहे हैं. कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व समाप्त होने के बाद शनिवार की सुबह से आरती की व्यवस्था में परिवर्तन होगा. श्रृंगार आरती के समय भगवान रामलला के सामने पद गान भी होगा. यह परिवर्तन आप सभी को देखने को मिलेगा एक बार फिर से अपनी अयोध्या को विश्व भर में हमें चमकाना है. वहीं नवनिर्वाचित सीईओ के कार्य क्षेत्र के सवाल पर महासचिव गोविंद देवगिरी महाराज ने कहा कि वह सीईओ है उनकी पूरी जिम्मेदारी है इसलिए सभी व्यवस्थाओं को वह देखेंगे सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखना भी उनके कार्यक्षेत्र में शामिल है.
0
0
Report
Advertisement

बलहैपुर में आग का वीडियो वायरल, पटाखा नष्ट करने के दावे की पुष्टि नहीं

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:बलहैपुर में आग का वीडियो वायरल, पटाखा नष्ट करने की चर्चा सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं कौशांबी के चायल ब्लॉक क्षेत्र में नदी की तरफ आग लगे होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। वायरल वीडियो पिपरी थाना इलाक़े के बलहैपुर नदी की तरफ का बताया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि महमूदपुर मनौरी स्थित गोदाम से बरामद पटाखों को नष्ट किए जाने के दौरान आग लगी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हम भी वायरल वीडियो या इससे जुड़े दावे की पुष्टि नहीं करते हैं। मामले में आधिकारिक पक्ष का इंतजार है। ऐसे में वायरल वीडियो की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

हरियाणा पुलिस अफसरों के तबादलों से कई जिलों में बदलाव

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा पुलिस प्रसाशन में हुआ फेरबदल प्रदेश सरकार ने 30 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए 29 IPS और 1 HPS अधिकारी का हुआ तबादला करनाल, भिवानी, पानीपत, नारनौल और पलवल समेत कई जिलों के एसपी बदले गए करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणियां का हुआ तबादला STF में 2 IPS की हुई नियुक्ति IPS नरेंद्र बिजारणियां को SP STF लगाया गया IPS सुमित कुमार को भी SP STF नियुक्त किया IPS कर्ण गोयल को करनाल एसपी लगाया गया IPS दीप्ति गर्ग पानीपत और मेधा भूषण को पलवल एसपी नियुक्त किया IPS मयंक मिश्रा को भिवानी का एसपी लगाया गया IPS प्रबीना पी बनी नारनौल की एसपी इसके अलावा IPS संदीप खिरवार की CRPF में एडीजी से स्पेशल डायरेक्टर जनरल CRPF पर पदोन्नत हुए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top