icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow18 Jul 2024, 05:46 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय को Best Performing Model District के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेगूसराय जिले को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। देशभर में 5 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में बेगूसराय को “Best Performing Model District” के सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान 25 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित आयुष्मान मंथन 2026 कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने प्रदान किया।बेगूसराय जिले की ओर से यह सम्मान बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, पटना के विशेष सचिव-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने ग्रहण किया।आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बेगूसराय में आभा आईडी निर्माण, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।जिले में अब तक 20 लाख 23 हजार से अधिक आभा आईडी का निर्माण किया जा चुका है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम से लोगों तक आसानी से पहुंचाने और जिले की डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा समिति उन्होंने कहा कि बेगूसराय के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और संबंधित टीमों ने बेहतर तरीके से काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य जिले भी स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने का अवसर मिल सकता है।इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि यह सम्मान स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने इसे जिले की पूरी स्वास्थ्य टीम के लिए गौरव और उत्साह का विषय बताया।वहीं, जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोगी टीमों को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ काम करते हुए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक डिजिटल, सुलभ और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करने का निर्देश दिया।आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान जिले में डिजिटल health सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है。 बाइट रिची पांडे डीएम बेगूसराय बाइट डॉ अशोक कुमार सिविल सर्जन सदर अस्पताल
0
0
Report
Advertisement

पटना गैरेज संचालक पर गोलीबारी, मौत के बाद छानबीन तेज

Patna, Bihar:पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतीपुर में शनिवार रात बाइक सवार अपराधियों ने गैरेज संचालक अंजनी नंदन कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी और घायल अंजनी नंदन को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह अंजनी नंदन कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उन्हें कुल चार गोलियां मारी थीं। इनमें दो गोलियां सिर में लगी थीं, जबकि दो गोलियां शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं। जानकारी के अनुसार, अंजनी नंदन गैरेज बंद कर बाहर निकले ही थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजनी नंदन पर फायरिंग कर दी। मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस, सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार और ईस्ट एसपी शैलजा कुमारी मौके पर पहुंचीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मौत की पूर्ति सदर एसडीपीओ तो रंजन कुमार ने की है।
0
0
Report

2 दिन की बारिश से शाहजहांपुर के किसानों की धान फसलें डूबीं, मुआवजे की आस

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:2 दिन से लगातार हो रही बारिश ने शाहजहांपुर के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। भारी बारिश और तेज आंधी के चलते किसान की पकी हुई फसल बर्बाद हो गई। इसके अलावा बड़े पैमाने पर धान की फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल बेहाल किसान अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद लगा रहे हैं। दरअसल इस बार धान की सबसे अच्छी फसल की पैदावार हुई थी। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार फसल की बिक्री से अच्छा पैसा मिल जाएगा और उनकी परेशानियां दूर हो जाएंगी, लेकिन लगातार 2 दिन से हो रही बारिश और तेज आंधी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। आलम ये है कि बड़े पैमाने पर धान की पकी हुई फसल पानी में डूब कर खराब हो गई। इसके अलावा एक बहुत बड़े इलाके में धान की फसल तेज आंधी के चलते जमीन पर बिछ गई है। किसानों का कहना है कि मौसम के मार ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया है। अब किसानों के सामने सिवाय बदहाली के कोई चारा नहीं बचा है। बेहाल किसान अब सरकार की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। सरकार शायद इस बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दे दे।
0
0
Report

बीकापुर 2027 की जंग: बबलू सिंह से बीजेपी-एसपी का नया मुकाबला

Ayodhya, Uttar Pradesh:बदलते दौर के साथ बीजेपी ने बीकापुर में अपनी राजनीतिक जमीन को काफी मजबूत किया...साल 2017 में जीत दर्ज करने के बाद पार्टी ने 2022 में भी इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा...मौजूदा विधायक अमित सिंह चौहान ने शानदार जीत हासिल की थी...जबकि समाजवादी पार्टी के हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी और जीत की दहलीज तक पहुंच गए थे यही वो अहम मोड़ है जहां बीकापुर की 2027 की लड़ाई सबसे दिलचस्प होती दिखाई देती है...अगर बबलू सिंह चुनावी मैदान में उतरते हैं...तो ये मुकाबला सिर्फ बीजेपी और समाजवादी पार्टी की पारंपरिक सीधी लड़ाई तक सीमित नहीं रहेगी...सवाल ये होगा कि उनका अपना जनाधार बीएसपी के वोट बैंक के साथ कितना मजबूत तालमेल बिठा पाता है...बीकापुर में एक मजबूत तीसरा चेहरा बाकी दोनों दलों का पूरा चुनावी गणित भी बिगाड़ सकता है...राजनीतिक गलियारों में ये भी माना जा रहा है कि उनके चुनाव लड़ने से सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ सकता है
0
0
Report
Advertisement

लातेहार में नया जिला कंट्रोल रूम भवन जल्द बनेगा; निरीक्षण में तैयारियों की समीक्षा

Latehar, Jharkhand:लातेहार झारखंड सरकार लातेहार जिला वासियो को बड़ी सौगात देने जा रही है. लातेहार जिला मुख्यालय स्थित जिला कंट्रोल रूम का नवनिर्मित भवन का उद्घाटन बहुत जल्द किया जाएगा, जिसकी तैयारी को लेकर लातेहार जिला कंट्रोल रूम का आज लातेहार डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव, डीडीसी सैयद रियाज अहमद सहित अधिकारी ने निरीक्षण किया है. ज्ञात हो कि जिला कंट्रोल रूम भवन के अभाव में काफ़ी परेशानी होती थी जिसको लेकर जिला कंट्रोल रूम नए भवन बनाये जा रहे थे लेकिन अब भवन पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है. इस दौरान डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव और डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने अधिकारियों को कंट्रोल रूम में उपलब्ध सुविधाओं, तकनीकी उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कंट्रोल रूम के संचालन से संबंधित तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त संदीप कुमार ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कंट्रोल रूम का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं व्यवस्थित और कार्यक्षम रहनी चाहिए, ताकि आवश्यकता के समय इसका बेहतर उपयोग किया जा सके. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने भी कंट्रोल रूम में उपलब्ध तकनीकी उपकरणों एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संचालन व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक तैयारियों को लेकर निर्देश दिए. अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में मौजूद विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया. इस दौराऍ इसके बेहतर संचालन, तकनीकी व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर संबंधित पदाधिकारीयों से जानकारी ली गई. अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
0
0
Report

कोरबा की संजू देवी यादव ने एशियन गेम्स में इतिहास रचा

Korba, Chhattisgarh:कोरबा के छोटे से गांव केराकछार की मिट्टी में पली-बढ़ी एक बेटी आज देश के लिए कबड्डी खेल रही है। इस कमरे में कभी एक साधारण परिवार की बेटी अपने सपने संजोती थी आज वहीं उसके मेडल और सम्मान उसकी कामयाबी की कहानी सुना रहे हैं। ये कहानी है संजू देवी यादव की जिन्होंने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा बनकर पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। आज बेटी की कामयाबी पर माता-पिता की आंखों में खुशी है और चेहरे पर गर्व। संजू का छोटा सा कमरा भले ही साधारण हो लेकिन यहां रखे मेडल और सम्मान उनकी असाधारण मेहनत की कहानी बयां करते हैं। संजू के पिता राम जी यादव पेंटिंग का काम करते हैं। मजदूरी और पेंटिंग से परिवार का गुजर-बसर करने वाले पिता ने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी की पढ़ाई और उसके खेल के सपने में कभी कमी नहीं आने दी। आज भी परिवार गांव में साधारण जिंदगी जी रहा है। घर में पीएम आवास का निर्माण चल रहा है... लेकिन इस साधारण घर की पहचान अब देश की एक कबड्डी खिलाड़ी की कामयाबी से हो चुकी है। कभी गांव की छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं में कबड्डी खेलने वाली संजू ने अपनी मेहनत, जुनून और लगातार संघर्ष के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक जगह बनाई... और फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व किया। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा बनना संजू के लिए सिर्फ एक उपलब्धि नहीं बल्कि उस परिवार के संघर्ष की जीत है, जिसने बेटी के सपने पर भरोसा किया। एक छोटे से गांव से निकलकर देश की जर्सी तक का ये सफर संजू ने अपनी मेहनत से तय किया है। आज उनकी सफलता पर परिवार ही नहीं पूरा केराकछार और छत्तीसगढ़ गर्व कर रहा है।
0
0
Report

पटेल की 150वीं जयंती पर कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने शानदार मैराथन का आयोजन किया

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस की ओर से एक मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौड़ में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, जवानों, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों, सीएलजी (CLG) सदस्यों तथा पुलिस मित्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैराथन को पुलिस लाइन से STSC सेल के DYSP विजय सिंह ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। 5 किलोमीटर की यह दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और आमजन को जागरूकता संदेश देकर पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। दौड़ का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना रहा। कार्यक्रम में DYSP मदन जैफ (कोटपूतली), सरूंड व पनियाला के थाना अधिकारी सहित विभिन्न थानों में तैनात जवान एवं पुलिस लाइन के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के सफल समापन के बाद जानकारी दी गई कि आपसी तालमेल और खेल भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज शाम को पुलिस लाइन में एक वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

चक्रव्यूह अभियान: पीलीबंगा में ANTF-पुलिस संयुक्त कार्रवाई, 18.26 किग्रा डोडा-पोस्त सहित तीन गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पीलीबंगा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। ANTF की सूचना पर बस स्टैंड मंडी पीलीबंगा से तीन तस्करों को 18 किलो 260 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। पुराने मामले में वांछित पंजाब के एक शातिर हेरोइन सप्लायर को भी सलाखों के पीछे भेजा गया है। एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर एसआई वीरचन्द मय जाब्ता ने त्वरित घेराबंदी कर संगरिया निवासी सुखप्रीत सिंह, सुखविन्द्र सिंह और अरमान सिंह को डोडा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया। मामले की आगे की जांच गोलूवाला थानाधिकारी रजनदीप कौर कर रही हैं
0
0
Report

उन्नाव में आरोपी से मुठभेड़; पुलिस गोलीबारी में आरोपी घायल

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी से मुठभेड़। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए भेजा। मुखबिर द्वारा आरोपी के एक गांव के पास होने की मिली थी सूचना। पुलिस ने आरोपी को घेरा था। आरोपी ने पुलिस टीम पर झोका था फायर। जवाबी कार्रवाई मे आरोपी के पैर मे लगी गोली। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिन्दा कारतूस किया बरामद। घायल आरोपी शहबान को इलाज के लिए भेजा गया। कल आरोपी ने पडोसी बुजुर्ग की गर्दन पर चाकू से किया था घायल। बुजुर्ग का कानपुर मे जारी इलाज। कोतवाली उन्नाव पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम से नांदा खेड़ा गांव मे हुई मुठभेड़.
0
0
Report

गोवर्धन रोड के शांतनु कुंड में 16 वर्षीय किशोरी की शव मिलने से गांव में हड़कंप

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की सतोहा चौकी के अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित गांव सतोहा में रविवार तड़के शांतनु बिहारी जी कुंड में 16 वर्षीय किशोरी का शव उतराता मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। कुंड में पूजा-अर्चना करने पहुंचे लोगों ने पानी में शव देखा तो इसकी जानकारी गांव में फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण कुंड के पास एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुंड से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान गांव सतोहा निवासी मदनलाल की 16 वर्षीय पुत्री दिव्या के रूप में हुई है। बताया गया कि दिव्या कई दिनों से लापता थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी उसके बारे में जानकारी की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से शनिवार को किशोरी की गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच रविवार सुबह शांतनु बिहारी जी कुंड में किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि 24 सितंबर की रात किशोरी कुंड में गिर गई होगी। हालांकि उस समय इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी और वे लगातार उसकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह कुंड में शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। किशोरी का शव घर के सामने स्थित शांतनु बिहारी कुंड में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top