121103
हथीन क्षेत्र में एसपी चंद्रमोहन और डीएसपी सुरेश भड़ाना ने पुलिस व्यवस्थाओ का लिया जायजा
Hathin, Haryana:हथीन क्षेत्र से आज नूंह जलाभिषेक के लिए भारी मात्रा में जाने वाले शिव भक्तो का लगा तांता। उसी दौरान एसपी चंद्रमोहन और डीएसपी सुरेश भड़ाना ने शिव भक्तों से मुलाकात की। एसपी चंद्रमोहन ने हथीन में पहुंचकर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया ताकि जलाभिषेक यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्त्पन ना हो। यदि कोई बाधा या अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयसमंद झील विसर्जन हादसे: दो युवकों की मौत, एक अस्पताल में उपचार जारी
Udaipur, Rajasthan:जयसमंद झील में गणपति विसर्जन के दौरान बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक का उदयपुर के एमबी अस्पताल में उपचार जारी है। जावद मोटी काकर गांव से करीब 250 ग्रामीण गणपति विसर्जन के लिए गामड़ी के समीप जयसमंद झील पहुंचे थे। दोपहर करीब 3 बजे 10-12 युवक मूर्ति लेकर झील में उतरे, तभी तीन युवक गहराई में चले गए। नाविकों और ग्रामीणों ने दो युवकों को बाहर निकाला। मावालाल मीणा को सलूंबर से उदयपुर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शंकर पुत्र मनोहर मीणा का एमबी अस्पताल में इलाज जारी है। तीसरे युवक शंकरलाल मीणा की तलाश में रातभर गोताखोर और नाविक जुटे रहे। अलसुबह फिर शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में उसका शव बरामद कर लिया गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की.0
0
Report
समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में बहन के साथ बदसलूकी: 4 गिरफ्तार, सुरक्षा पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में हमारी एक बहन के साथ हुई बदसलूकी की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें कल देर रात इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद से ही हम लगातार पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासन के संपर्क में हैं और मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए बात की। वीडियो के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हमारी बहन-बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो,इसके लिए हम प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। साथ ही, सभी से विनम्र अनुरोध है कि घटना से संबंधित वीडियो को बच्ची के चेहरे अथवा पहचान के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। उसकी पहचान और गरिमा की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस भी लगातार इस दिशा में काम कर रही है कि बच्ची की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रहे। समस्तीपुर की हर बेटी का सम्मान, सुरक्षा और गरिमा हमारी जिम्मेदारी है।0
0
Report
सतना के जैतवारा में स्कूल वैन पलटी, 19-20 बच्चे घायल
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा दुदुआर गांव के पास हुआ। वैन में करीब 19 से 20 बच्चे सवार थे। हादसे में कई छात्रों के घायल होने की जानकारी है, जबकि दो बच्चों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि वैन ज्ञान स्थली स्कूल की है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने वैन से बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए कोठी अस्पताल पहुंचाया। कुछ बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जैतवारा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर व van के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस वैन चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ले रही है。0
0
Report
Advertisement
मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में नकली नोटों का बड़ा मामला, जांच शुरू
मेरठ: एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के नकली नोट. मेरठ। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मंगल पांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान बड़ी संख्या में नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान कुल 4 लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट पाए गए हैं. मामला सामने आने के बाद करेंसी चेस्ट के प्रबंधक ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि इतनी बड़ी संख्या में नकली नोट चेस्ट तक कैसे पहुंचे और इसमें किसकी लापरवाही है.0
0
Report
जालौन में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पुलिस फोर्स तैनात
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा, अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने गांव में तनाव का माहौल, गांव में तनाव की स्तिथि को देखते हुए पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा, प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की पहचान को लेकर जांच में जुटी पुलिस, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट एकत्रित कर मौके से जुटाए साक्ष्य, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव का मामला。0
0
Report
सिवनी में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ पुलिस दबिश, 5 क्विंटल लहान बरामद
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। डूण्डासिवनी पुलिस ने ग्राम सेलुआ के जंगल में नाले किनारे दबिश देकर करीब 5 क्विंटल महुआ लहान बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर ही लहान, भट्टी और मटकों को नष्ट कर दिया। हालांकि, अवैध शराब बनाने वाले मौके से फरार मिले, जिनकी तलाश की जा रही है। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सिवनी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में डूण्डासिवनी पुलिस ने ग्राम सेलुआ के जंगल में कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में नाले के किनारे झाड़ियों में छिपाकर महुआ लहान और अवैध शराब बनाने की सामग्री रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान नाले किनारे झाड़ियों में ड्रम और डिब्बों में छिपाकर रखा गया करीब 5 क्विंटल महुआ लहान बरामद हुआ। इसके साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्टी और मटके भी मिले। पुलिस टीम ने बरामद महुआ लहान और शराब बनाने की सामग्री को मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया। पुलिस के मुताबिक अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने वालों की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके, उपनिरीक्षक सदानंद गोदेवार सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका रही। फिलहाल पुलिस अवैध शराब के इस ठिकाने से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है और जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ के धरमजयगढ़ कोयलर में बस-ट्रक भिड़ंत: दर्जनों घायल
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग धरमजयगढ़ के कोयलर में बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत धरमजयगढ़ के कोयलर में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार दर्जनभर से अधिक यात्री घायल होने की जानकारी सामने आई है। बस में करीब 30से40 यात्री sवार बताए जा रहे हैं। बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी, इसी دوران सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई。 टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की भी जानकारी है。 घायलों को तत्काल धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।0
0
Report
कालकाजी गैंगरेप के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज में सुरक्षा बढ़ी, क्लासेस फिर शुरू
New Delhi, Delhi:हाल ही में कालकाजी में हुए गैंगरेप के बाद और आरोपी पर गोली चलने के बाद लेडी श्री राम कॉलेज में दहशत का माहौल है कल 1 दिन के लिए क्लासेस को ऑनलाइन भी कर दिया गया था और बाकी कॉलेज और कैंपस से बच्चे यहां पर सपोर्ट में पहुंचे लोगों में डर है कि कहीं दोबारा ना हो जाए कहीं कॉलेज में कुछ ना हो जाए लेकिन अब आज जो है क्लासेस को नॉर्मल कर दिया गया है लड़कियां कॉलेज आ रही है रेगुलर क्लासेस के लिए और दिल्ली पुलिस के कर्मियों की तैनाती है सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए और पेट्रोलिंग टीम भी घूम रही है सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं जिससे बच्चों को डर ना लगे और वह सुरक्षित महसूस करें लेडी श्री राम कॉलेज के बाहर से पुलिस दिखाते हुए वॉकथ्रू0
0
Report
खेरवाड़ा में जूतों की दुकान में आग, हजारों जूते जलकर राख
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, खेरवाड़ा कस्बे के बाजार में जूतों की दुकान में लगी आग, हजारों के जूते जलकर हुआ ख़ाक, शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण, दुकान में धुआं देख पड़ोसियों ने दी दुकानदार को सूचना, कस्बेवासियों की मदद से आग पर पाया काबू।0
0
Report
Advertisement
कैथल के चाचा नेहरु पार्क की बदहाली, बच्चों और प्रवासी पक्षी मायूस
Kaithal, Haryana:कैथल का चाचा नेहरू चिल्ड्रन पार्क आज प्रशासनिक अनदेखी और नगर परिषद की लापरवाही का शिकार बना हुआ है। कभी बच्चों की हंसी से गूंजने वाला यह पार्क आज अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। पार्क की सबसे बड़ी पहचान its झील जो 2018 में पुनः जीर्णोद्धार के बाद नौकायन शुरू किया गया था, पर पिछले लगभग 18 महीने से झील को सफाई के नाम पर बंद कर दिया गया है। करीब डेढ़ वर्ष पहले झील को खाली कर दिया गया ताकि एक आइलैंड बनाया जाए ताकि प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित आवास मिल सके, पर एक साल बीत जाने के बाद न झील में पानी भरा गया और न आइलैंड का निर्माण पूरा हो सका। इसके परिणामस्वरूप प्रवासी पक्षी दूर चले गए। गर्मी की छुट्टियों में जहां बच्चों के लिए नौका विहार आकर्षण का केंद्र होता था, वह भी बंद रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क के रखरखाव के लिए हर साल बजट आता है, पर खर्च कहाँ हुआ यह किसी के पास नहीं है और मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इस पार्क को 2010 में शहरवासियों को सौंपा गया था, पर पिछले चार वर्षों में स्थिति बदतर होती गई है। जनता की मांग है कि चाचा नेहरू चिल्ड्रन पार्क को फिर से उसकी पुरानी पहचान दिलाई जाए ताकि बच्चे, परिवार और प्रवासी पक्षी एक बार फिर इस पार्क की रौनक बन सकें। सवाल यही है—आखिर कब जागेगा प्रशासन? सुनो सरकार!0
0
Report
बेगूसराय के जीरोमाइल में रफ्तार ट्रक होटल में घुसा; एक मजदूर की मौत, दो घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक होटल में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि होटल में काम कर रहे एक मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह पूरा मामला जीरोमाइल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक होटल में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वहां काम कर रहे तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गए।इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव निवासी रमेश कुमार के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक, नीतीश कुमार पिछले कई वर्षों से जीरोमाइल स्थित इसी होटल में काम करता था। रोज की तरह वह होटल में काम कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर होटल में घुस गया। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी जीरोमाइल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
सिमडेगा के रानीबांध पावर हाउस के पास हाथी सड़क पर आया, बच्चों में दहशत
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: ठेठईटांगर के जोराम पंचायत स्थित रानीबांध पावर हाउस के पास गुरुवार सुबह झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी सड़क पर आ गया। हाथी सड़क पर घूमने के साथ खेत में लगी फसल भी खाता नजर आया। सुबह स्कूल जाने के समय हाथी के सड़क पर आने से बच्चों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर आवागमन रोककर हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा गया। फिलहाल सड़क पर यातायात सामान्य है。0
0
Report
Advertisement
गया में अंधविश्वास के आरोप: डायन पकड़ने के लिए तांत्रिक हिरासत, भीड़ भड़के
Gaya, Bihar:बिहार के गया जिले से अंधविश्वास का एक हैरान करने का मामला सामने आया है। जँहा गाँव मे हुई मौत से खौफ में आकर लोगों ने चंदा कर कथित डायन पकड़ने के लिए झारखंड से तीन महिला तांत्रिक को बुलाया था तंत्र-मंत्र को देखने के लिए भीड़ छूट गई थी इसी बीच पुलिस आकर तीनों तांत्रिकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। दरसअल पूरा मामला जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र के कुंडिल गांव का है। जँहा देवी मंदिर के पास महिला पुरुषों का भारी हुजूम उमड़ा था। देवी मंदिर के समीप बने सामुदायिक भवन के अंदर झारखंड से पहुंची महिला तांत्रिक क्रिया कर रही थी। इस दौरान किसी ने स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना कर दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और तत्काल तीनों तांत्रिक से तांत्रिक क्रियाओं को रोक दिया और पुलिस ने तीनों महिला तांत्रिक हिरासत में लेकर थाना ले गई। उधर तीनों तांत्रिक को हिरासत में लिए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ थाना पर पहुँच गई और जमकर हंगामा किया। वंही इस मामले में पुलिस के काम मे विरोध करने को लेकर 15 नामजद सहित 20 लोगो पर मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
समस्तीपुर वीडियो से बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठे
Patna, Bihar:जमुई जैसी घटना समस्तीपुर में हुई है अब इसको लेकर बयान बाजी भी तेज हो गई है RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा जमुई की जो घटना थी, जो शर्मसार करने वाला सीधे आबरू पर हाथ था, प्राइवेट पार्ट पर हाथ गया था, वो सुर्खियाँ लगातार बनी रही मीडिया में, अब वो उतरी भी नहीं है कि अब समस्तीपुर की घटना आ गई है जिसकी वीडियो सामने आए हैं। हालांकि कई जगह के मध्यपुरा की भी बात की जा रही है लेकिन उसके वीडियो नहीं आए हैं, जो समस्तीपुर के वीडियो आए हैं, ये शासन के इकबाल पर करारा तमाचा है। ये पुलिस की आभा मरी है, ये बात माननी पड़ेगी सत्ता प्रतिष्ठानों को। सरकार चलती है गोली-बंदूक से नहीं, एलएल करने से नहीं, सरकार चलती है प्रताप से, इकबाल से। अगर सरकार के में बैठे अधिकारियों के, तंत्रों के अगर आपके इशारों से अगर नहीं भय उत्पन्न हुआ अपराधियों में, व्यभाचारियों में, तो गोली चलाने से तो नहीं हो सकता। लगातार बिहार में बेटियों के खिलाफ जो बढ़ रहा है, मनबढ़ुआ और मनचलों लोगों का आतंक, यह चिंता का विषय है। अब तो यह डर लगने लगा है कि भाई घर से बेटियां अगर निकल करके बाहर पढ़ने जाएगी या बाजार जाएगी, तो उसकी आबरू सुरक्षित रहेगी कि नहीं रहेगी? यह बड़ा सवाल है। अब बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, सत्ता प्रतिष्ठानों को कबूल लेनी चाहिए कि मनबढ़ुआ और मनचलू बात करने से, डींग हांकने से सत्ता नहीं चलती है, सत्ता चलती है इकबाल से, सत्ता प्रतिष्ठान की किवाले मिट चुकी है0
0
Report
बागेश्वर के ग्राम प्रधान मांगों पर अड़ गए, सामूहिक इस्तीफे की धमकी
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में ग्राम प्रधानों का सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दस सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक ऑफिस में तालाबंदी से लेकर आक्रोश रैली निकाल चुके हैं। प्रधानों का कहना है कि उनकी कई मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। इनमें मानदेय बढ़ाने, ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए अधिक अधिकार और निधि देने, मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था बदलने तथा पंचायतों को अधिक वित्तीय अधिकार देने जैसी मांगें शामिल हैं। प्रधानों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो वे सामूहिक इस्तीफा देंगे।0
0
Report
Advertisement
