icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow12 Jun 2024, 12:21 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाशिम में सूखे से किसान आत्महत्या: मदद की मांग तेज

Washim, Maharashtra:वाशिम: अर्थात, जिले में 9 महिन्यांत 90 शेतकऱ्यांनी आत्महत्या केल्याचे नोंद झाले असल्याचे जिल्हा प्रशासनाच्या वतीने सांगण्यात आले. मागील महिन्याभरात मंगरुळपीर, रिसोड आणि मालेगाव तालुक्यांत तीन शेतकऱ्यांनी जीवन संपवल्याचे समोर आले. करपलेली पिकं आणि आर्थिक विवंचनेतून त्यांनी टोकाचं पाऊल उचलल्याचं समोर आले आहे. मालेगाव तालुक्यातील आमानी येथील निळकंठ सराफ यांनीही आत्महत्या केली. जिल्ह्यामध्ये दुष्काळ जाहीर झालेला असला, तरी मदतीबाबतची अनिश्चितता कायम आहे. वाशिम जिल्ह्यात कृषी मंत्री, मुख्यमंत्री यासह केंद्राचे दुष्काळ पाहणीचं पथक सुद्धा येऊन गेलं असून संकटात सापडलेल्या शेतकऱ्यांना तातडीने आर्थिक मदत आणि दीर्घकालीन उपाययोजना करण्याची मागणी होत आहे.
0
0
Report
Advertisement

दमोह गौकशी और जहरीली शराब पर धीरेन्द्र शास्त्री की चिंता, नशामुक्ति का आह्वान

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में गौकशी और सागर के बंडा में जहरीली शराब कांड पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने जताई चिंता.. एंकर/ बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बुंदेलखंड में रथयात्रा निकाल कर सनातनी हिंदुओं को एकजुट होने का संदेश दे रहे है और देर रात उनकी यात्रा दमोह जिले के हटा पहुंची। रात 3 बजे भी हजारों की संख्या में लोग यहां मौजूद थे और धीरेन्द्र शास्त्री ने अपनी बात लोगों के बीच में रखी यात्रा का उद्देश्य बताया। इस दौरान बाबा बागेश्वर ने बीते दिनों दमोह में हुई गोकशी की सनसनीखेज घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि गाय को हम मां मानते है और आज कसाई मां काट रहे है कल बेटिया काटेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने सागर जिले के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड को याद करते हुए कहा कि आज समाज को जात पात से खतरा है उतना ही खतरा शराब या नशे से है और बुंदेलखंड में नशे के बढ़ते असर को देखते हुए उन्होंने लोगों से संकल्प लेकर नशा मुक्ति की तरफ कदम बढ़ाने को कहा। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यात्रा का उद्देश्य बताया।
0
0
Report

ब bilaspur रेलवे क्षेत्र में क्रेटा कार में आग, दमकल ने बुझाई आग

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के रेलवे क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। डीआरएम कार्यालय के पास स्थित लिटिल वाणी स्कूल के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों को लेने पहुंचे एक व्यक्ति की क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। घटना सुबह की बताई जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक, मनीष गोयल अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। शुरुआत में धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई।स्कूल के सामने खड़ी कार से आग की ऊंची लपटें उठती देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि कार को भारी नुकसान पहुंचा और वाहन बुरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल कार में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। अब यह जांच का विषय है कि वाहन में आग तकनीकी खराबी के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। घटना ने एक बार फिर वाहनों की सुरक्षा और समय पर अग्निशमन व्यवस्था की अहमियत को सामने ला दिया है।
0
0
Report

खूंटी में इको-फ्रेंडली दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण तेज, तीन दिन शेष

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - खूंटी में तेजगति से किया जा रहा है मूर्ति व पण्डाल निर्माण। दुर्गा पूजा का पंडाल खुलने के लिए मात्र तीन दिन शेष है इसलिए खूँटी जिले में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज है। इस बार काल्पनिक इको फ्रेंडली पंडाल निर्मा किया जा रहा है। जगह जगह अधूरे पंडालों को पूरा करने के लिए निर्माण कार्य में गति आ गई है। मूर्तिकार प्रतिमा का स्वरूप देने लगे हैं और पण्डाल निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। खूँटी शहर में आठ पंडालें खासकर देखने आते हैं। नेताजी चोट भगतसिंह चौक मिश्रा टोली, तोरपा रोड, अल्बर्ट एक्का क्लब और बाजार टाँड़ के पंडालों में भीड़-भाड़ होती है। पंडाल निर्माण करने आए कोलकाता के पंडाल निर्माता गोकुल चंद्र दास ने बताया कि लगभग तीन माह से वे यहां आ चुके हैं और 20 मिस्त्री यहाँ अनवरत लगे हुए हैं और पटुआ लकड़ी और फॉम का उपयोग कर पंडाल बना रहे हैं; दो दिन में पंडाल निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पंडाल की लागत 20 लाख रुपए है; मिट्टी और रुद्राक्ष से मूर्ति बनाई गई है और इको फ्रेंडली पंडाल बनवाया गया है; बंगाल के कारीगर तीन माह से काम कर रहे हैं। इस बार खूंटी जिले में इको फ्रेंडली पंडालों की संख्या अच्छी है और तीन दिन शेष होने के कारण कारीगर तेजी से काम कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

हजारीबाग के दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा कड़े इंतजाम, ट्रैफिक नियंत्रण पर जोर

Hazaribagh, Jharkhand:दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हजारीबाग के बड़ा बाजार दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का आकलन किया जा रहा है। जहां सुधार की जरूरत है, वहां संबंधित समितियों को सुझाव दिए जा रहे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यकतानुसार वन-वे व्यवस्था लागू करने और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात करने पर विचार किया जाएगा। जरूरत के मुताबिक महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण और वॉलंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से दिए जा रहे सुझावों को लागू कर पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने नशे के सेवन और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि पूजा के दौरान नशे का सेवन न करें। यदि कहीं अवैध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। पूजा के दौरान मांस की बिक्री और शराब दुकानों को बंद कराने से जुड़े सवाल पर एसपी ने कहा कि संबंधित विभाग की ओर से जिस दिन के लिए बंदी का नोटिस जारी किया जाएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांस की दुकानों और शराब दुकानों को निर्धारित नोटिस के अनुसार बंद कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूजा के दौरान सुरक्षा, महिला संरक्षण, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें। byte aman kumar sp hazaribag
0
0
Report

पाकुड़ की बंद खदान में युवक का शव मिला, हत्या का शक

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा गांव में सुबह एक बंद पत्थर खदान में एक युवक का शव तैरता मिला... एसडीपीओ कुमार गौरव और नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की... खदान के पानी में शव तैरता मिला, ऊपर खून भी बिखरा था... ग्रामीणों ने शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गौड़ को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को खबर किया... पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला... युवक की पहचान नहीं हो पाई... शव पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया... एसडीपीओ कुमार गौरव ने घटनास्थल का जायजा लिया... स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव खदान में फेंकने की आशंका जताई है... ग्रामीणों के अनुसार यह खदान बंद होने के बाद खुला है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा रहता है... वही ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि आज सुबह कुछ लोग जब खदान के बगल स्थित रास्ते से गुजर रहे थे तो खदान के एक जगह खून बिखरा हुआ मिला लोगों ने जिज्ञासावश पत्थर खदान में देखा तो एक शव तैरता हुआ मिला... वहीं इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और इसकी खबर थाने को हुई पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई... मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जॉन मुर्मू ने बताया, युवक का तैरता हुआ शव मिला है... पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी... पुलिस युवक की पहचान में जुटी है... वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की विशेषज्ञ टीम ने खदान के ऊपर बिखरे खून का सैंपल इकट्ठा किया... पुलिस आसपास के लोगों से युवक के पहचान के बाबत पूछताछ कर रही है... पुलिस यह भी पता लग रही है कि यह हत्या है या फिर कोई दुर्घटना... पुलिस यह भी पता लग रही है की कहीं अन्य स्थान पर युवक की हत्या कर इस खदान में लाकर तो युवक को नहीं फेंका गया है
0
0
Report
Advertisement

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग: 156 शिकायतें लंबित, 7 दिन में समाधान के निर्देश

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में 156 शिकायतें लंबित, 7 दिन में निराकरण के निर्देश उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों को जारी किया आदेश केंद्र सरकार की मॉनिटरिंग के मद्देनजर शिकायतों के जल्द निराकरण के निर्देश बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में सबसे ज्यादा 24 शिकायतें लंबित जबलपुर संभाग 27 शिकायतों के साथ पहले नंबर पर विश्वविद्यालयों में 80 और संभाग स्तर पर 76 शिकायतें लंबित लेवल-1 पर 85, लेवल-2 पर 15, लेवल-3 पर 36 और लेवल-4 पर 20 शिकायतें पेंडिंग आयुक्त, उच्च शिक्षा के अनुमोदन से 8 अक्टूबर को जारी हुआ आदेश
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर में किस्तों पर अवैध हथियार खरीदी: तीन नाबालिग समेत गिरफ्तार

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर किस्तों पर अवैध हथियार खरीदने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिरसानगर थाना पुलिस ने लुपुंगडीह मैदान में छापेमारी कर तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है, जबकि यश दास नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस को लुपुंगडीह मैदान में चार युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मौके पर छापेमारी कर चारों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवकों ने शोख के लिए 30 हजार रुपये में किस्तों पर अवैध पिस्टल खरीदी थी। हालांकि, बाद में वे किस्तों की रकम चुकाने में असमर्थ हो गए। इसके बाद हथियार बेचने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पुलिस को उनकी गतिविधियों की सूचना मिली और छापेमारी कर कार्रवाई की गई।
0
0
Report

रेलवे ट्रैक पर reel बनाकर वायरल, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया

Nawada, Uttar Pradesh:रील का चस्का पड़ा महंगा, जान जोखिम में डालकर बनाई थी रील, वायरल होते ही रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई नवादा में सोशल मीडिया पर लाइक पाने के लिए रेलवे ट्रैक पर जान जोखिम में डालकर रील बनाना एक महिला को महंगा पड़ गया। नवादा रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैक पर रील बनाकर वायरल करने वाली महिला ने आखिरकार रेलवे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।  महिला ने 8 अक्टूबर को नवादा स्टेशन के ट्रैक पर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल हरकत में आया। रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर महिला की पहचान शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई। पुलिस की दबिश बढ़ता देख महिला ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकारी और भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न करने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद उसे निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे ट्रैक पर अनाधिकृत प्रवेश दंडनीय अपराध है और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top