पलवत में बढ़ती गर्मी को लेकर जिला नागरिक अस्पताल के SMO ने दी सलाह
Palwal, Haryana:उप सिविल सर्जन डॉ. अजय माम ने बताया कि हीट वेब लगातार चल रही है। पिछले 10 दिनों के दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोगों को डिहाइड्रेशन की शिकायत हो रही है। डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर डॉक्टरों के पास भी पहुंच रहे हैं। बढ़ते तापमान और हीट वेव और हीट स्ट्रोक को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और दोपहर में घर और दफ्तर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
