icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow2 Jul 2024, 07:31 am

पलवल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय पर्यावरण जागरूकता शिविर का आयोजन

Palwal, Haryana:

पलवल में आयोजित शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को स्वच्छता और पर्यावरण के महत्व पर जागरूक किया गया। नोडल अधिकारी कैलाश ने बताया कि सरकार द्वारा नेशनल ग्रीन ईको क्लब प्रोग्राम की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को पर्यावरण से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे लगाने और रोजाना साफ सफाई करने से पर्यावरण को स्वच्छ बनाना अत्यधिक आवश्यक है। विद्यार्थियों को कूड़े के सही प्रबंधन और खाद तैयार करने के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाजापुर में चुनरी यात्रा ने भक्तों की भीड़ लगाई, मां कनकेश्वरी दरबार में आशीर्वाद

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर की खुशहाली, बेहतर बारिश और विश्व कल्याण की कामना को लेकर मां कनकेश्वरी भक्त मंडल की चुनरी यात्रा 13वें वर्ष भी धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए दरबार पहुंचे। बग्गी पर सवार माता की तस्वीर आकर्षण का केंद्र रही। रास्ते में शहरवासियों और ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत कर श्रद्धालुओं की सेवा की。 यात्रा की शुरुआत सोमवारिया बाजार स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर के शीतला माता मंदिर में दर्शन और आशीर्वाद लेने के साथ हुई। इसके बाद यात्रा सोमवारिया बाजार से आजाद चौक, कसेरा बाजार, गिरवर, जादमी और भदौनी होते हुए मां कनकेश्वरी के दरबार ग्राम करेड़ी पहुंचेगी। यात्रा में बालिकाएं और महिलाएं प्रसिद्ध भजनों पर गरबा करते हुए झूमती नजर आईं। माता के जयकारों से पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। करीब दो दर्जन स्थानों पर हुआ स्वागत चुनरी यात्रा के दौरान आजाद चौक स्थित माता मंदिर समिति सहित कसेरा बाजार, करेड़ी नाका, ग्राम जादमी और भदौनी समेत करीब दो दर्जन स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कई जगहों पर स्वागत द्वार सजाए गए और जलपान की व्यवस्था की गई। माता के दरबार पहुंचने पर मंदिर समिति और ग्रामीणों ने पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं का पुष्पहारों से स्वागत किया जाएगा महाआरती के बाद होगा भंडारा माता के दरबार में श्रद्धालुओं ने चुनरी अर्पित कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। इसके बाद महाआरती और प्रसादी वितरण किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में शाजापुर शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जिलों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण करेंगे आयोजन में शहर के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
0
0
Report

Raipur, Chhattisgarh:
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल में आधुनिक ICU शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल में 30 साल बाद शुरू हुआ आधुनिक ICU, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत जैसलमेर सीमावर्ती जैसलमेर जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राजकीय जवाहिर अस्पताल में तीन बेड का आधुनिक आईसीयू सेंटर शुरू कर दिया गया है। करीब 30 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई इस सुविधा से गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। अब तक गंभीर हालत में मरीजों को जोधपुर या अन्य बड़े शहरों में रेफर करना पड़ता था। आधुनिक उपकरणों और वेंटिलेटर से लैस आईसीयू अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नए आईसीयू सेंटर को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और वेंटिलेटर की सुविधा से लैस किया गया है। यहां गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए डॉक्टरों और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था की गई है। अस्पताल के पीएमओ डॉ. रविंद्र सांखला के प्रयासों से इस सुविधा को शुरू किया गया है। गंभीर मरीजों को मिलेगी स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा जैसलमेर जावाहिर अस्पताल के डॉ. सी.एल. डाबरिया ने बताया कि आईसीयू शुरू होने से गंभीर मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में ले जाने की आवश्यकता कम होगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक परेशानी से राहत मिलेगी। हालांकि, हेड इंजरी और गंभीर हृदय संबंधी मामलों में मरीज की स्थिति के अनुसार उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर करने की जरूरत बनी रह सकती है। चिकित्सा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती जवाहिर अस्पताल में आईसीयू की शुरुआत को जैसलमेर की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे जिले के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और गंभीर मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है बाइट - डॉ. सी.एल. डाबरिया,जावहिर अस्पताल जैसलमेर
0
0
Report

हनुमानगढ़ बार संघ ने सोलर पैनल और AI ई-लाइब्रेरी से खर्चों में राहत

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh Bar Association में सोलर पैनल और AI ई-लाइब्रेरी शुरू: बिजली खर्च में राहत, कानूनी शोध में मदद और वित्तीय पारदर्शिता. Hanumangarh Bar Association ने अधिवक्ताओं की सुविधा और खर्च कम करने के लिए कई बदलाव किए हैं. Bar room, पुस्तकालय और कैंटीन में 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगया गया है. इससे हर महीने करीब 30 हजार रुपए के बिजली बिल में राहत मिलेगी. पुस्तकालय को आधुनिक बनाया गया है, जहां वाई-फाई और AI आधारित ई-लाइब्रेरी शुरू हुई है. इसमें नया कंप्यूटर सेट भी है. ई-लाइब्रेरी में सुप्रीम कोर्ट के सभी पुराने और नए फैसले उपलब्ध हैं. अधिवक्ता AI तकनीक से कानूनी विषय पर फैसले खोज सकेंगे. बार संघ की वित्तीय व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए HDFC बैंक में खाता खोला गया है. अब वकालतनामे की टिकटों की बिक्री से मिली राशि स्कैनर से सीधे बैंक खाते में जमा होगी. सभी भुगतान भी इसी खाते से होंगे, जिससे गड़बड़ी की आशंका कम होगी.
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक, वाहनों की कतारें 400 मीटर तक

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी संख्या में किसान सोयाबीन, मक्का, मेथी, अलसी, लहसुन, प्याज सहित अन्य कृषि जिंसों की उपज लेकर मंडी पहुंचे। सुबह से ही मंडी के बाहर वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गईं, जो दोपहर बाद तक जारी रहीं। मंडी गेट के दोनों ओर सड़क पर करीब 400 मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। सबसे अधिक आवक सोयाबीन और मक्का की रही। अचानक बढ़ी आवक के चलते मंडी प्रशासन को व्यवस्थाएं संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंडी सचिव संतोष मोदी ने बताया कि लगातार हो रही बंपर आवक को देखते हुए व्यापारियों को नीलामी के बाद तुरंत माल उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मंडी में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति नहीं बने। इसके साथ ही किसानों को उपज बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंडी प्रशासन के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कृषि जिंसों की बड़ी मात्रा में आवक बनी रहने की संभावना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को मजबूत करने और उपज की नीलामी व उठाव में तेजी लाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज व्यवस्थित तरीके से मंडी में लाएं और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि उन्हें अनावश्यक इंतजार और परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
0
0
Report

बरौली के चेयरमैन पर लिपिक ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी کا आरोप

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में नगर पंचायत बरौली के लिपिक का आरोप है कि चेयरमैन ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। कार्यालय में गोली मारकर खत्म कर दूँगा: पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कही। बरौली चेयरमैन से जान का खतरा बता डीएम पहुंचे लिपिक। वीडियो वायरल करने की रंजिश में धमकाने का आरोप। लिपिक का मोबाइल छीनकर ले जाने का दावा। बरौली चेयरमैन पर लिपिक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिस्टल तानने और अपहरण की कोशिश का दावा। पत्नी से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप। मोबाइल छीनने और कार्यालय में गोली मारने की धमकी का दावा। पीड़ित ने डीएम से रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत बरौली के चेयरमैन मनोज सिंह पर पंचायत के लिपिक कपिल पाठक ने पिस्टल तानने, अपहरण की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

धौड़ में विधायक गोपीचंद मीणा की कार का शीशा फोड़ा, कांग्रेस पर आरोप

Jaipur, Rajasthan:धौड़ में विधायक गोपीचंद मीणा की खड़ी गाड़ी का कांच फोड़ा चुनावी चर्चा के दौरान हुई घटना, विधायक ने कांग्रेस पर लगाए आरोप भीलवाड़ा एंकर जहाजपुर थाना क्षेत्र के धौड़ गांव में विधायक गोपीचंद मीणा की खड़ी गाड़ी का कांच फोड़ने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई, जब विधायक रात्रि 8 बजे करीब चुनावी चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। विधायक गोपीचंद मीणा ने बताया कि कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान पास में खड़ी उनकी गाड़ी पर किसी शरारती तत्व ने पत्थर फेंका और भाग गया । जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। गाड़ी का सायरन बजने पर कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर देखा तो शीशा टूटा हुआ मिला। घटना को लेकर विधायक गोपीचंद मीणा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का धरातल खिसक चुका है और चुनाव में कुछ बचा नहीं है। इसी वजह से इस तरह की हरकतें की जा रही हैं। हालांकि, घटना को लेकर पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है。
0
0
Report

मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में मनी डॉ.कलाम की जयंती ।

Ajay KumarAjay KumarFollow3m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों में गुरुवार को महान वैज्ञानिक,भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी की जयंती श्रद्धा,गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ.जे. पी.यादव एवं प्रबंधक सरिता सिंह द्वारा मां शारदे एवं भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डायरेक्टर डॉ.जे.पी. यादव ने कहा कि वे केवल देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति ही नहीं,बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए आशा, परिश्रम और आत्मविश्वास के जीवंत प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन यह संदेश देता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौती पूर्ण क्यों न हों,दृढ़ संकल्प और परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ.कलाम ने साधारण परिवेश से निकलकर अपनी प्रतिभा,लगन और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचकर यह सिद्ध किया कि सपने वही नहीं होते जो नींद में दिखाई दें,बल्कि सपने वे होते हैं जो व्यक्ति को निरंतर कर्म करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे डॉ.कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने भीतर वैज्ञानिक सोच, अनुशासन,विनम्रता,राष्ट्रप्रेम और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सरिता सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रजीत सिंह, सोहित कुमार,अखिलेश कुमार,विजेंद्र कुमार,सुधीर कुमार,हरि सर,रीता यादव,आसमा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

देवरिया में 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष मतदाता अभियान, सभी 2763 बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

ASAmit SinghFollow7m ago
Deoria, Uttar Pradesh:

देवरिया: मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए जिले में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत जनपद के सभी 2763 मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी मतदान बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची की नवीनतम प्रति और पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 लेकर उपस्थित रहेंगे। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) भी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने युवा एवं महिला मतदाताओं सहित सभी पात्र नागरिकों से अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथियों पर सक्रियता से कार्य करते हुए पात्र नागरिकों के आवेदन भरवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने परिवार, आसपास के लोगों और परिचितों को जागरूक करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए आवश्यक है। सभी पात्र नागरिक निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अभियान का लाभ उठाएं।

0
0
Report

हाईकोर्ट: सुखीदास कुर्रे की संपत्ति तीनों बच्चों को बराबर अधिकार, वैवाहिक स्थिति से प्रभावित नहीं

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राजनांदगांव के दिवंगत सरकारी कर्मचारी सुखीदास कुर्रे की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वैवाहिक स्थिति से जुड़े कानूनी विवाद के चलते दोनों महिलाओं को उनकी मृत्यु के समय वैध पत्नी का दर्जा नहीं दिया जा सकता, लेकिन दोनों महिलाओं से जन्मे तीनों बच्चों को संपत्ति में बराबर अधिकार मिलेगा।पूरा मामला राजनांदगांव के पशु चिकित्सा विभाग में सहायक क्षेत्र अधिकारी रहे सुखीदास कुर्रे की संपत्ति और सेवा संबंधी लाभों से जुड़ा है, जिनकी मृत्यु 12 अगस्त 2015 को हुई थी। उनकी संपत्ति पर पहली पत्नी शोभा साहू और दूसरी महिला अशोक लता कुर्रे के पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। शोभा से बेटे अविनाश और अशोक लता से बेटियों लक्ष्मी तथा बेबी उर्फ दीपिका का जन्म हुआ था। दोनों पक्षों ने संपत्ति और करीब 17 लाख रुपये के सेवा लाभों पर अपना अधिकार जताया। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने दस्तावेजों और गवाहियों पर विचार किया। कोर्ट ने पाया कि शोभा के सेवा अभिलेखों में अरुण साहू का नाम पति के रूप में दर्ज था, जबकि अशोक लता ने स्वीकार किया कि उनका पहले पति से तलाक नहीं हुआ था। इन परिस्थितियों में दोनों महिलाओं को सुखीदास की मृत्यु के समय वैध पत्नी नहीं माना गया। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बच्चों के संपत्ति संबंधी अधिकार उनकी माताओं की वैवाहिक स्थिति से प्रभावित नहीं होंगे। लिहाजा तीनों बच्चों को जमीन और मकान सहित अचल संपत्ति में बराबर हिस्सा मिलेगा। वहीं वेतन, पेंशन, सामान्य भविष्य निधि, उपादान और अन्य सेवा लाभों की करीब 17 लाख रुपये की राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित पक्षों को सक्षम न्यायालय से उत्तराधिकार प्रमाणपत्र लेना होगा। न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू और न्यायमूर्ति सुषमा सावंत की पीठ ने 13 अक्टूबर को दोनों याचिकाओं का निराकरण करते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले में संशोधन किया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top