पलवल में राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा
Palwal, Haryana:पलवल न्यायिक परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव मेनका सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लंबित व प्री-लिटिगेटिव केसों का निपटारा करना था। लोक अदालत में बैंक, मनी रिकवरी, श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल, आपराधिक, वैवाहिक और अन्य दावों से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया। सीजेएम ने एडीआर सेंटर के सभागार में प्रेस को यह जानकारी दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हजारीबाग-चतरा में गैंग फायरिंग: पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग की ओर से हजारीबाग और चतरा जिले में लगातार फायरिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। उत्तरी छोटानागपुर रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और कई अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है। केरेडारी थाना क्षेत्र में बीती रात ऋत्विक कंपनी के गेट पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर डीआईजी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।अजमेर में कल पंचायत चुनाव की मतगणना, 10 समितियाँ व 33 सीटों के परिणाम
Ajmer, Rajasthan:पंच - अजमेर में कल खुलेगा पंचायत चुनाव का जनादेश 10 पंचायत समितियों और जिला परिषद की 33 सीटों का आएगा परिणाम मतगणना को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी पंचायत चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अजमेर जिले की सभी 10 पंचायत समितियों और जिला परिषद की 33 सीटों के लिए कल मतगणना होगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला सामने आ जाएगा ...मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि जिले की सभी 10 पंचायत समितियों एवं जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना के लिए 10 काउंटिंग रूम बनाए जा चुके हैं..उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए काउंटिंग असिस्टेंट और सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग भी पूरी करवाई जा चुकी है। प्रशासन की ओर से मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।पॉक्सो आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागा, पहाड़ियों में दबोचा गया
Alwar, Rajasthan:अलवर कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पॉक्सो-1 के एक मामले में पेशी भुगतकर लौट रहा आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी ने चालानी गार्ड के एक सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाई और पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पेशी के बाद पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में लौट रहा था। इसी दौरान उसने सिपाही पर हमला कर दिया और सागर की तरफ भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसका पीछा शुरू किया। आरोपी पहाड़ियों पर चढ़ गया, जिसके चलते उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार मनसा माता मंदिर के आगे पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। बाद में आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना को लेकर डीएसपी राजेश कसाना ने बताया कि पॉक्सो-1 के एक मामले में आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान वह चालानी गार्ड को छुड़ाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। साथ ही गार्ड और संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पॉक्सो-1 के वाहन चालक संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी ने सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाई और सागर की तरफ भाग गया। पीछा करने पर वह पहाड़ियों पर चढ़ गया, जहां काफी मशक्कत के बाद उसे मनसा माता मंदिर के आगे की तरफ से पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया गया।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा दौरे: 105 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
Darbhanga, Bihar:दरभंगा- 22 नवंबर को दरभंगा हवाईमार्ग से आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,54 वा मिथला बिभूति पर्व समारोह का करेंगे उद्धघाटन,मुख्यमंत्री के हाथों कुल 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास होगा, जिसकी समेकित प्राक्कलित राशि करीब 346.26 करोड़ रुपये होगी,,दरभंगा जिला अधिकारी कौशल कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, दरभंगा - बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 22 नवंबर को दरभंगा दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नागेन्द्र झा स्टेडियम में जिले की कुल 330 कडोड की लागत से 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे दरभंगा में आयोजित होने वाले विद्यापति पर्व समारोह का भी उद्घाटन करेंगे। उक्त बातें की जानकारी दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कुल 103 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इन परियोजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि 33,008.75 लाख रुपये है। वहीं, 2 विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी कुल प्राक्कलित राशि 1,617.21 लाख रुपये निर्धारित है। इस प्रकार मुख्यमंत्री के हाथों कुल 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास होगा, जिसकी समेकित प्राक्कलित राशि 34,625.96 लाख रुपये यानी करीब 346.26 करोड़ रुपये है।कोटपूतली-बहरोड़ में मतगणना केंद्र के लिए सुरक्षा चाक चौबंद, प्रवेश व्यवस्था जारी
Jaipur, Rajasthan:जिले में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। ADM सोहन सिंह नरुका, ASP नाजिम अली, SDM योगेश देवल चुनाव शाखा प्रशासनिक अधिकारी तेजपाल यादव सहित अन्य अधिकारी मतगणना केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारी ने कहा मतगणना कल लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में होगी, जिसके लिए प्रवेश व्यवस्था, समय-सारिणी और सुरक्षा के विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही देवउठनी एकादशी के मद्देनजर बाजारों में भीड़भाड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मतगणना स्थल लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज रहेगा जहां प्रवेश समय सुबह 7:00 बजे से RO, ARO स्टाफ, काउंटिंग कर्मचारियों और काउंटिंग एजेंट्स का प्रवेश शुरू होगा। गेट नंबर 1 से काउंटिंग स्टाफ और RO/ARO स्टाफ का प्रवेश रहेगा; गेट नंबर 2 से मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे; गेट नंबर 3 काउंटिंग एजेंट्स के लिए तीन स्तरीय प्रवेश समय रहेगा: पहला राउंड सुबह 7:00 बजे एंट्री; दूसरा राउंड सुबह 9:30-10:00 बजे; जिला परिषद सदस्य: दोपहर 12:30-1:00 बजे तक एंट्री कर पाएंगे। आमजन से ADM सोहन सिंह नरुका ने अपील की है कॉलेज परिसर के आसपास भीड़ न करे। परिषर के चारों ओर लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे ताकि हर पल की जानकारी और अपडेट साझा की जा सके। ADM ने कहा LBS कॉलेज के सामने का मार्ग बैरिकेडिंग कर बंद रखा गया है और वहां मौजूद सभी वेंडर्स की उपस्थिति भी रोक लगा दी गई है। कॉलेज के सामने जगह की कमी और हाईवे होने के कारण अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और घर पर रहकर टीवी व मीडिया के माध्यम से लाइव अपडेट देखें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार का जुलूस प्रतिबंधित रहेगा。दौसा में पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना 20 नवम्बर को, पोस्टल बैलेट से शुरू होगी
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 की मतगणना बीस नवंबर को पीजी कॉलेज परिसर में होगी मतगणना पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां की पूरी जिला परिषद के 37 ओर चौदह पंचायत समिति के 220 सदस्यों के मतों की होगी गणना जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सौम्या झा ने मतगणना स्थल का लिया जायजा कहा पहले पोस्टल बैलट की होगी गणना उसके बाद पंचायत समिति सदस्यों ओर जिला परिषद सदस्यों के मतों की होगी गणना मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा का बनाया गया घेरा पूरी जांच पड़ताल के बाद ही होगा प्रवेश दौसा जिला परिषद के 37 सदस्यों और जिले की 14 पंचायत समिति के 220 सदस्यों के मतों की गणना 20 नवंबर को सुबह 8:00 बजे पीजी कॉलेज परिसर में प्रारंभ होगी इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सौम्या झा ने मतगणना स्थल का जायजा लिया साथ ही मतगणना में तैनात सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए डॉक्टर सौम्या झा ने कहा पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी और उसके बाद पंचायत समिति सदस्य और फिर जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना होगी मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा घेरा بنایا गया है जहां पूरी जांच पड़ताल के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा संभवतया 9:00 बजे से परिणाम आना शुरू होंगे वहीं परिणामों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेता अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी,दौसा से कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा और पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना ने जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़ा और तीनों ही जिला प्रमुख के प्रबल दावेदार भी मानी जा रही हैं तो वहीं पंजाब कैडर के IAS सुमेरसिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर और पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल के बेटे रोहित बंशीवाल ने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा और दोनों ही प्रधान के दावेदार माने जा रहे हैं ऐसे में इनकी प्रतिष्ठा भी दाव पर है जनता ने किसके जीत का सेहरा बांधा और किसको हार का स्वाद चखाया यह कल परिणाम आने पर साफ होगा हालांकि फिलहाल सभी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त ।जयपुर के जिला परिषद और पंचायत समितियों की गिनती आज, ग्रामीण सत्ता किसके हाथ?
Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान में गांवों की सरकार का फैसला कल होगा... जयपुर में जिला परिषद और 22 पंचायत समितियों के 443 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 1,291 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा...सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज में सुबह 8 बजे से 243 टेबलों पर वोटों की गिनती शुरू होगी... जिला परिषद और पंचायत समितियों की मतगणना एक साथ होगी... अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ग्रामीण सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी और किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा... एक नजर में मतगणना का गणित जिला परिषद वार्ड-57 जिला परिषद प्रत्याशी-154 पंचायत समितियां-22 पंचायत समिति वार्ड-386 पंचायत समिति प्रत्याशी-1,137 कुल वार्ड-443 कुल प्रत्याशी-1,291 मतगणना कक्ष-27 जिला परिषद की टेबल-98 पंचायतर समिति की टेबल-145 कुल मतगणना टेबल-243 मतगणना शुरू सुबह-8 बजे बहरहाल, चार चरणों में मतदान के बाद शुक्रवार को आने वाले नतीजे जिले की ग्रामीण राजनीति की नई तस्वीर तय करेंगे। जिला परिषद और पंचायत समितियों में किस दल का पलड़ा भारी रहेगा और किन प्रत्याशियों को जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है, इसका फैसला मतगणना के साथ सामने आएगा। ग्रामीण सत्ता के इन नतीजों पर राजनीतिक दलों के साथ प्रत्याशीों और उनके समर्थकों की निगाहें टिकी हैं। दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर।जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी खेल, तीन घायल, एक ट्रामा सेंटर रेफर
Jasovar, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी खेल, तीन घायल, एक ट्रामा सेंटर रेफर।एक पक्ष को नहीं लगी चोट तो मंडलीय अस्पताल में ही होने लगी मारपीट किसी तरह मौके पर मौजूद कई चौकी प्रभारियों ने संभाला मोर्चा , किसी तरह अस्पताल में शांत हुआ मामला , घटना के दौरान अफरा तफरी का अस्पताल में था माहौल , नगर मजिस्ट्रेट के आदेश की पुलिस विभाग को नहीं थी जानकारी, वरना शायद नहीं होती मारपीट की घटना! मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, सीओ सिटी अमित कुमार ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी और दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वनकर्मियों की लकड़ी चोरी का बड़ा खुलासा
Bagaha, Bihar:बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में अवैध पातन समेत जंगल की बेशकीमती लकड़ियों की चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। VTR के राघीया वन प्रक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ वन्य जीव और जंगल की सुरक्षा करने वाले वनकर्मी ही जंगल से लकड़ी चोरी करते पकड़े गए हैं। इसके बाद महकमे में हड़कंप मचा है। दरअसल VTR में वन विभाग के ही वनरक्षी सोनू कुमार ने अपनी टीम के साथ राघीया वन प्रक्षेत्र के कम्पार्टमेंट-44 में ट्रैक्टर पर जलावन की लकड़ी लोड करते देखा। जब लकड़ी लोड कर रहे वनरक्षक टीटी मणीकांत से पूछा गया कि यह प्रतिबंधित लकड़ी किसके आदेश पर लोड किया गया और कहाँ ले जा रहे हो, तो मणीकांत बोले कि ये लकड़ियां पास के गांव में आयोजित अष्टयाम के लिए जा रही हैं। लेकिन जब जलावन की लकड़ी हटाकर नीचे देखा गया तो पुआल से ढक कर रखें गए सागवन की गिल्लीयां लोड की गई थीं। इन गिल्लीयों के बारे में वनरक्षक से पूछताछ पर आरोपी मणीकांत चुप रहे। जवाब नहीं मिलने पर लकड़ियां जब्त कर VTR के रघीया रेंज कार्यालय ले आाए गए। इस घटना के बाद एक वनकर्मी पर वन विभाग की कार्रवाई देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। रघीया रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि ये घटना सही है। लिहाजा इस लकड़ी को वनरक्षी सोनू कुमार ने जब्त किया है और आगे की कार्रवाई उनकी तरफ से की जा रही है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से अवैध पातन की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं; ऐसे में अब वनकर्मी ही वन सम्पदाओं को नुकसान पहुंचाकर अपनी जेब गर्म करने लगे हैं। आप देखें और सुनें कि कैसे आरोपी वनकर्मी मणीकांत ने कहा कि हमने गलती की है; जो सजा मिले वह स्वीकार है...! बाइट - मणीकांत, आरोपी वनकर्मी टीटी VTR बाइट - राजेश कुमार, रघीया रेंजर, वाल्मीकि टायगर रिजर्व, आसमानी रंग की शर्ट पहने हुएमुजफ्फरनगर : पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और दो बेटों पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: बहुजन समाजवादी पार्टी से बिजनौर के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और उनके दो बेटे पर मुजफ्फरनगर जनपद की नई मंडी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि व्यापारी जितेन्द्र चौधरी ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए शाहनवाज राणा और उसके दो बेटों पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने हरिद्वार स्थित एक फैक्ट्री को धोखाधड़ी से खुद की बताकर उससे तकरीबन 75 लाख रुपए की कीमत का स्क्रैप और स्पंज आयरन मंगाया था। आरोप है कि इसके बाद पैसा मांगने पर व्यापारी जितेंद्र चौधरी को शाहनवाज राणा और उसके दो बेटों धमकी भी दी थी। जिस पर पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर तुरंत पूर्व विधायक शाहनवाज राणा उसके दोनों बेटों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4),338,336(3),340(2)और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर इस मामले में अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरहाल इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि देखिए वादी जितेंद्र चौधरी के कहने पर एक फ्रॉड फोरर्जरी इत्यादि की धाराओं से संबंधित एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया गया था। उस प्रार्थना पत्र पर संयोजित तरीके से सीओ मंडी के द्वारा जांच की गई जो हमारी सेल की प्रकिया होती हैं। उस जांच की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात यह पाया गया। प्रथम दृष्टि एफआईआर होने के साक्ष्य है। उसके बाद थाना नई मंडी पर सुसंगत धाराओं में 541/26 शाहनवाज राणा और उनके साथियों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी विवेचना में सारे साक्ष्य सम्मिलित करने के बाद उस विवेचना का गुणवत्ता पूर्वक और समयबद् तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
