बहीन में घर में सो रही महिला के गले से डेढ़ तोले की हसली लेकर लुटेरें फरार, मुकदमा दर्ज
Bahin, Haryana:बहीन थाना प्रभारी रेनू शेखावत के अनुसार गांव आलीमेव गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है की रात को वह और उसकी पत्नी कमरे में सो रहे थे, कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। उसी दौरान देर रात अज्ञात व्यक्ति कमरे में घुसा और उसकी पत्नी के गले से डेढ़ तोले सोने की हसली को तोड़ कर ले गए। जिसकी कीमत करीब एक लाख रूपये है। उसकी पत्नी ने जब शोर मचाया तो दोनों लुटेरे भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुर कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।