जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर इंडोर स्टेडियम में रिहर्सल का आयोजन
Palwal, Haryana:एसडीएम नरेंद्र कुमार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला स्तर पर समारोह नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में आयोजित होगा जबकि उपमंडल स्तर पर भी समारोह होंगे। इस अवसर पर मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह की अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को की जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा
Varanasi, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण पर बड़ा फैसला सुनाया है... अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धर्मांतरण के बाद ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकेगा.. अब इस फैसले को धर्म, सामाजिक पहचान और आरक्षण से जुड़े कानूनी सवालों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।जालौन में अवैध तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार; पूर्व मुकदमे दर्ज
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर हमीरपुर निवासी अभय कुमार गिरफ्तार, पकड़े गए अभियुक्त पर जालौन और हमीरपुर में पहले से भी दर्ज हैं कई मुकदमे, पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस किया बरामद, पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर भेजा जेल, जालौन की कैलिया थाना पुलिस ने मंगरा मोड़ की पुलिया के पास से की गिरफ्तारी。मेरठ में 'खाकी' के नाम पर डकैती: एनकाउंटर का खौफ दिखाकर 50 लाख की रंगदारी, 5 फर्जी अफसर दबोचे
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ में फर्जीवाड़े और बेखौफ बदमाशों का एक ऐसा सनसनीखेज सच सामने आया है, जिसने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। टीपी नगर में फर्जी पुलिस चौकी का तांडव अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के झब्बालपुर गांव में 'एंटी करप्शन' का फर्जी चोला ओढ़े पांच हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का नापाक खेल बेनकाब हो गया। सादे कपड़ों में घूम रहे ये शातिर अपराधी अपनी उसी लग्जरी बोलेरो गाड़ी से वारदातों को अंजाम देते थे, जिस पर बाकायदा 'एंटी करप्शन' का रौबदार बोर्ड लिखा हुआ था। हाथ में फर्जी वॉकी-टॉकी और महंगे फोन लेकर घूम रहे इन आरोपियों पर पहले से ही कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं! इस शातिर गिरोह ने एक बेकसूर युवक को उसके घर के पास से अगवा किया और फिर उसके चाचा को फोन घुमाकर धमकी दी—"पचास लाख रुपये तैयार रखो, वरना फर्जी एनकाउंटर में लाश बिछा देंगे!" लेकिन मेरठ पुलिस की चाक-चौबंद घेराबंदी के आगे इन पुराने अपराधियों का यह खूनी खेल धरा का धरा रह गया। पुलिस ने मेरठ के ही रहने वाले पांचों हिस्ट्रीशीटर आरोपियों—मोनू, आशीष, मुरसलीन, इकबाल और फिरोज को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मौके से वही लग्जरी बोलेरो गाड़ी जिस पर 'एंटी करप्शन' लिखा था, वॉकी-टॉकी और पांच महंगे फोन बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन झब्बालपुर की इस वारदात ने यह साबित कर दिया है कि कैसे शातिर अपराधी फर्जी संस्थाओं की आड़ में सरेआम किडनैपिंग और मौत का खौफ बेच रहे थे।
