icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बहराइच में 11 वर्षीय छात्र सरयू में डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, दोस्तों के साथ गया 11 वर्षीय छात्र सरयू में डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे, खबर बहराइच से है, जहाँ शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बशीरगंज़ निवासी 11 वर्षीय छात्र शौर्य उर्फ युवराज बाजपेई पढ़ने के लिए साइकिल से विद्यालय प्रयाग नारायण गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं आए तो तलाश शुरू की गई। झिंगहा घाट स्थित सरयू नदी के तट पर छात्र की चप्पल और साइकिल मिली। इस पर उसके साथ गए दोस्तों ने युवराज के डूबने की जानकारी उसके परिजनों को दी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया, आनन फानन में इलाकाई पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और गोताखोरों की टीम तलाश में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी छात्र का कुछ पता नहीं चल सका है। मौके पर शहर के लोगों की भीड़ जमा हो गई。
0
0
Report

गोरखपुर की अधूरी पुलिया ने एक परिवार की जिंदगी बदल दी

Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। गोरखपुर में एक अधूरी पुलिया और उस पर बना असुरक्षित रास्ता एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया! सहजनवां थाना क्षेत्र के चड़राव गांव के पास चोरमा नाले पर बन रही पुलिया के एप्रोच मार्ग से गुजरते समय 52 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनापार निवासी अरविंद पुत्र भोना प्रसाद के रूप में हुई है। आरोप है कि पुलिया का निर्माण कई महीनों से अधूरा पड़ा था। ठेकेदार ने बगल से मिट्टी डालकर कच्चा रास्ता तो बना दिया, लेकिन राप्ती नदी और बखिरा झील का जलस्तर बढ़ने के बाद यही रास्ता पानी में डूब गया। अरविंद इसी रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चले गए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे? ग्रामीणों का आरोप है कि न बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। हादसे के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में चड़राव गांव के पास चोरमा नाले पर बन रही पुलिया अब सवालों के घेरे में है। पीड्यूडी विभाग की ओर से कराया जा रहा निर्माण कार्य कई महीनों से अधूरा पड़ा होने का आरोप है। पुलिया का काम पूरा नहीं हुआ, लेकिन लोगों के आने-जाने के लिए बगल में मिट्टी डालकर कच्चा एप्रोच मार्ग बना दिया गया। इसी बीच राप्ती नदी और बखिरा झील का जलस्तर बढ़ने से कच्चा रास्ता पानी में डूब गया। रास्ते की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया। आरोप है कि इसके बावजूद वहां आवागमन रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। शुक्रवार की देर शाम इसी रास्ते से गुजर रहे 52 वर्षीय अरविंद हादसे का शिकार हो गए। वह लखनापार से भक्सा गांव में अपनी रिश्तेदारी में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान डूबे हुए कच्चे रास्ते पर उनका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चले गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। एक तरफ अधूरा निर्माण, दूसरी तरफ पानी में डूबा रास्ता और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल—इस हादसे ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
0
0
Report

अमेठी में लूट की झूठी खबर: जेवर दोस्त के पास से बरामद, जांच फर्जीवाड़ा सामने

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - 3 दिन पूर्व घर में घुसकर अज्ञात बदमाशो द्वारा की गई लूट-पाट की घटना निकली झूठी. पुलिस की जांच में लूट की घटना निकली छूटी, महिला के निशान देसी पर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए लाखों रुपए के कीमत के जेवर महिला के दोस्त के पास से किया बरामद. पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने दोस्त को दी थी अपना जेवर, जेवर न मिलने महिला ने लूटपाट की योजना बनाकर परिजनों को किया था गुमराह. पुलिस ने झूठी लूट-पाट की घटना से सम्बंधित जेवर बरामद करते हुए की विधिक कार्यवाही, इन्हौना थाना क्षेत्र के राजापुर गांव का था मामला,
0
0
Report
Advertisement

मानव तस्करी रोकथाम के लिए छह राज्यों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन, कानूनी क्रियान्वयन पर जोर

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग –मानव तस्करी संबंधी कॉन्फ्रेंस स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर– राज्य स्तरीय मानव तस्करी सम्मेलन में छह राज्यों के प्रतिनिधियों ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे संगठित अपराधों को रोकने ,पीड़ितों के सुरक्षित बचाव ,संरक्षण,पुनर्वास और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्यवाही को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक चर्चा की। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों की पुलिस ,केंद्रीय एजेंसियों ,संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाने,सूचनाओं का तुरंत आदान प्रदान करना,संदिग्ध गतिविधियों की समयबद्ध पहचान कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने मानव तस्करी को संगठित और गंभीर अपराध बताया। उन्होंने कहा कि इस अपराध से निबटने के लिए पुलिस बल ही नहीं बल्कि संबंधित विभागों और एजेंसियों में समन्वय जरूरी है।उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने,कानूनी प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन,पीड़ितों के पुनर्वास पर विशेष जोर दिया।इस सम्मेलन में पंजाब, हरियाणा,दिल्ली,बिहार,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 134 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया。 ( बाइट– निवेदिता कुकरेती,पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं) (बाइट – अजय गणपति, एसएसपी उधम सिंह नगर)
0
0
Report

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर होटल चेकिंग अभियान तेज

New Delhi, Delhi:दिल्ली में कल कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान के मद्देनजर पूरी दिल्ली में पुलिस अलर्ट मोड पर है। सेंट्रल दिल्ली के थाना नबी करीम के प्रभारी ने अपनी टीम के साथ होटल का निरीक्षण किया। कॉकरोच पार्टी प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस लगातार होटल चेकिंग अभियान चला रही है और होटल मालिकों को समझा रही है कि इस तरह का कोई भी व्यक्ति संदिग्ध में आता है, एक साथ या अकेले-अकेले, तो उन पर ध्यान देना और पुलिस को तुरंत सूचना देना। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल में आता है और आपको शक होता है तो 112 नंबर पर कॉल करें और होटल एसोसिएशन के ग्रुप के साथ संपर्क बनाए रखें।
0
0
Report
Advertisement

SC के आदेश: दिल्ली मेट्रो–रेल सेवाओं पर रोक नहीं, नियमों के साथ चलें

Noida, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट का लिखित आदेश आया। SC ने कहा है कि दिल्ली मेट्रो और रेलवे सेवाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों से जुड़े सरकार के नोटिफिकेशन ज़रूरत से ज़्यादा सख्त है। क्योंकि उनसे आम जनता के लिए जरूरी सार्वजनिक परिवहन पर पूरी तरह रोक लग रही है सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पूरी तरह रोक लगाना और नियमों के तहत संचालन करना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल के इस आश्वासन को आदेश के दर्ज किया कि वे संबंधित अधिकारियों को इन प्रतिबंधों में फिर विचार करने के लिए कहेंगे ताकि कि मेट्रो और अन्य रेल सेवाओं को इस तरह चलाने की अनुमति दी जाए कि दिल्ली के निवासियों और आम जनता को परेशानी न हो SC ने साफ किया कि मेट्रो ट्रेनों के चलने पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाएगी। हालांकि, समझदारी से फैसला लेते हुए मेट्रो ट्रेनों और अन्य रेल सेवाओं को उचित नियमों और नियंत्रण के साथ चलाया जा सकता है। ऐसे फैसले की जानकारी जनता तक व्यापक रूप से पहुँचाई जानी चाहिए, ताकि लोगों को आगे किसी तरह की परेशानी न हो。 ऐसे उपयुक्त वैकल्पिक स्थानों की पहचान की जानी चाहिए, जहां प्रदर्शनकारियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें。 शहर में वाहनों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात संबंधी सलाह जारी की जाए। यह सलाह अखबारों और ऑनलाइन माध्यमों पर प्रकाशित की जाए, ताकि दिल्ली में यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी न हो। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC), संबंधित रेलवे अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के यातायात विभाग को निर्देश दिया कि वे इन आदेशों के पालन के संबंध में चार दिनों के भीतर अदालत में रिपोर्ट दाखिल करें。
0
0
Report

पटना में नौकरी के बहाने ब्लैकमेलिंग, निजी फोटो-वीडियो बनाकर मारपीट के आरोप

Patna, Bihar:पटना में एक युवती ने युवक पर नौकरी लगाने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने, निजी फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर उसकी तस्वीरें और वीडियो फर्जी आईडी से वायरल कर रहा है। साथ ही रंगदारी मांगने, जान से मारने की कोशिश करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया गया है। युवती के अनुसार, दिसंबर 2024 में इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए उसकी युवक से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद अप्रैल 2025 में वह पटना रहने आ गई। दोनों बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज के सामने एक अपार्टमेंट में रहने लगे। युवती का कहना है कि इसी दौरान युवक उसके साथ मारपीट करने लगा और उसके निजी फोटो-वीडियो बनाने लगा। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। युवती ने आरोप लगाया कि उसकी बड़ी बहन को भी तस्वीरें भेजकर धमकाया गया। पटना आने के बाद युवती मेकअप आर्टिस्ट का काम करने लगी। आरोपी युवक कमल सिंह (30) बीपीएससी की तैयारी करता है। उसका परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा बताया जा रहा है और उसके पिता बीडीसी हैं। वहीं, युवक के परिवार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि युवती भोजपुरी इंडस्ट्री के एक बड़े कलाकार के राइटर के संपर्क में है और उसके इशारे पर यह सब किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

सीवान में दाहा नदी घाट पर गंगा आरती से स्वच्छता का संदेश

Siwan, Bihar:सीवान में दाहा नदी के तट पर आस्था और स्वच्छता का अनूठा संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन और नगर परिषद के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राम मंदिर के पास दाहा नदी घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। बनारस की तर्ज पर आयोजित इस आरती में दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और भक्ति के माहौल ने पूरे घाट को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। इस कार्यक्रम में सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा, सदर SDM समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। इस आयोजन के जरिए लोगों को नदियों और घाटों को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया गया। इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था को प्रकट करना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी रहा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से प्रशासन ने संदेश देने की कोशिश की कि नदियों और उनके घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। दाहा नदी घाट पर आयोजित इस गंगा आरती ने सीवान में बनारस जैसी आध्यात्मिक छटा बिखेर दी।
0
0
Report
Advertisement

कैमूर में बाइक सवार युवक को गोली, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - कैमूर में बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर, सिकरी से अमवाटांड़ लौटते समय हुई वारदात वियो - कैमूर जिले में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अधौरा थाना क्षेत्र का है, जहाँ सिकरी से अपने गांव अमवाटांड़ बाइक से लौट रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान वकील यादव, पिता दया यादव के रूप में हुई है, जो गइके गांव के अमवाटांड़ टोला का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा मंडल अध्यक्ष मुद्रिका प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुंडेश्वरी धाम में चल रहे किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान घटना की जानकारी मिली, जिसके तुरंत बाद वे अस्पताल पहुंचे。 सदर अस्पताल के डॉक्टर कमलेश प्रसाद ने बताया कि मरीज को गंभीर हालत में लाया गया था। शुरुआती जांच और शरीर पर बने दो निशानों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक को गोली लगी है। एक निशान पीठ की तरफ और दूसरा नाभि के पास देखा गया है। हालांकि, गोली अंदर मौजूद है या नहीं, इसकी पुष्टि एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मरीज की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है。 घटना किस वजह से अंजाम दी गयी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है。 बाइट - भाजपा मंडल अध्यक्ष मुद्रिका प्रसाद बाइट - डाक्टर कमलेश प्रसाद चिकित्सक सदर स्थल भगवान
0
0
Report

मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक शांति प्रतिष्ठा बढ़ी: मनोज तिवारी

Khajuria Khurd, Bihar:मुंडेश्वरी धाम में बोले सांसद- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का बढ़ा मान, मध्यस्थता के लिए दुनिया जता रही भरोसा वियो - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वे जन्म दिवस के अवसर पर रोहतास जिले के भलूनी भवानी धाम से 76 किलोमीटर तक सांसद मनोज तिवारी सहित सैकड़ो ट्रैक्टर सवार ट्रैक्टर चला कर मां मुंडेश्वरी धाम पहुंचे जहां पर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे और पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे。 भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रसिद्ध कलाकार मनोज तिवारी ने कहा कि आज दुनिया में शांति और मध्यस्थता के लिए भारत सबसे विश्वसनीय देश बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर जब भी शांति स्थापित करने या दो देशों के बीच मध्यस्थता की बात आती है, तो दुनिया अमेरिका या चीन की तरफ नहीं, बल्कि भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की ओर देखती है। सांसद मनोज तिवारी 'सेवा संकल्प अभियान' के تحت आयोजित कार्यक्रम को मुंडेश्वरी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार के नेताओं की मौजूदगी में यह जनसभा ऐतिहासिक बनी है। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि भलुनी भवानी माई के धाम से निकलकर माता मुंडेश्वरी धाम तक की यह यात्रा बेहद पवित्र और ऐतिहासिक है। मुंडेश्वरी धाम देश के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है, जो लगभग 7000 वर्ष पुराना माना जाता है। मनोज तिवारी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत की वैश्विक साख और प्रतिष्ठा अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। आज पूरा विश्व शांति और सद्भाव के लिए भारत के दृष्टिकोण का सम्मान करता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयासों के लिए अपना आशीर्वाद और समर्थन बनाए रखने की अपील की। सभा में भारी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report

108 एंबुलेंस कर्मियों का खूँटी में कैंडल मार्च; वेतन, पुनर्बहाली और मजदूर अधिकारों की मांग

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - सरकारी आश्वासन बेअसर, 108 कर्मियों का कैंडल मार्च। खूँटी में सरकारी आश्वासन के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने नियमित वेतन भुगतान, सेवा से हटाए गए कर्मियों की पुनर्बहाली और श्रमिक अधिकारों की गारंटी की मांग की। इस दौरान खूँटी में सेवारत सभी एंबुलेंस चालकों ने आज शाम शहर में कैंडल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अपने हक और अधिकार को पूरा कराने की मांग की। संघ ने 108 एंबुलेंस सेवा का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के साथ ईपीएफ, ईएसआईसी, ओवरटाइम, ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन का लाभ देने की मांग उठाई। कैंडल मार्च में खूंटी जिला अध्यक्ष जयन्ती बारला सहित श्याम साहू, बसंत महतो, निकेश कुमार, राजेश महतो, रजनी कुमारी, दीपा कच्छप और अन्य कर्मचारी शामिल हुए। संघ ने सरकार से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

खूंटी में नशाखोरी के बढ़ते कदम: सड़क हादसे और अब मौतें भी

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - सिगरेट शराब की नशाखोरी से व्याप्त है खूँटी, लगाम लगा पाने में प्रशासन भी नाकाम। एंकर - खूँटी में नशाखोरी की आदत इस प्रकार बढ़ रही है कि लोग नशे के आदि होते जा रहे हैं। जिसके विरुद्ध जनजागरण के नाम पर पैसा तो खर्च किये जाते हैं पर नशा के प्रति सजगता और उसके विरुद्ध कदम बढ़ाकर नशा को छोड़ने का कोई नाम नहीं ले रहा है। पढ़ें लिखे लोगों में कोई चौराहे पर सिगरेट पीना आदत बनाएं हुए हैं तो किसी में अंग्रेजी शराब की लत बनी पड़ी है। जिसे देख बच्चे और नौजवानों में इस दुर्व्यसन का आदि हो रहे हैं। जिसका नतीजा यह हो रहा है कि समाज में इसका बुरा असर पड़ रहा है। कहीं दुर्घटनाओं से मौत हो रही है तो कोई नशे की लत में किसी की जान ले ले रहा है। वहीं पढ़ने-लिखने वाले स्कूली बच्चों में भी इसकी आदत देखी जा रही है। इसी में से एक घटना खूँटी के हेमरोम गाँव में शराब पीने के क्रम में शराब बिक्री किये जानेवाले घर के आंगन में ही एक युवक को मार डाला गया। यही मात्र नहीं बल्कि कई बार सड़क दुघर्टना कोई घायल तो किसी किसी मौत भी हो जाती है। जिसपर लगाम लगाने की आवश्यकता है। अन्यथा युवा पीढ़ी पर घातक असर पड़ रहा है।
0
0
Report

पारोला दुष्काळ आढावा: दिवाळी से पहले किसानों को मदद का आश्वासन

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, पारोळा मंत्री गुलाबराव पाटील ऑन पारोळा दुष्काळ आढावा बैठक जिल्ह्यात हा तिसरा तालुका आहे ज्या ठिकाणी.पाणी चारा ...या पार्श्वभूमीवर आढावा बैठक घेतली.. दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर पुढच्या काळातल्या अडचणी समजून घेतलेल्या आहेत यंत्रणा सज्ज असली पाहिजे त्याकरता ही बैठक घेतलेली आहे. ऑन अनेक पाणी पुरवठा योजना किरकोळ कामांमुळे अपूर्ण पाणीपुरवठा योजना या 99% पर्यंत 95% पर्यंत पूर्ण आहेत मात्र ट्रान्सफॉर्मन्स ते वीस कनेक्शन अशा छोट्या छोट्या कारणामुळे त्या अपूर्ण आहे. जिथे कामच झालेले नाही किंवा पाणी चालेल नाही त्या ठिकाणच्या ठेकेदारांना आम्ही ब्लॅकलिस्ट करण्याच्या सूचना केल्या आहेत. ऑन शेतकरी पाणी मोटार तार चोरी शेतकऱ्यांच्या पाण्याच्या मोटारींची तार चोरी करणारी सराईत गुन्हेगारांची टोळी आहे. पोलीस त्यांच्या पद्धतीने प्रयत्न करत आहेत मात्र यासाठी गावातल्या देखील तरुणांची टोळी तयार करावा लागेल... वेळ पडली तर पोलीस महसूल महावितरण या सर्व कर्मचाऱ्यांचे साखळी उभी करावे लागेल त्याशिवाय पर्याय नाही तार चोरी केल्यानंतर ज्या ठिकाणी ते विकतात त्यांना जर आपण पकडला तर हे तार कुणाला भेटतील ऑन शेतकऱ्यांना मदत कधी मिळणार.? पंचनामे तर पूर्ण होऊ द्या... पंचनामे झाल्याशिवाय नुकसान किती आणि कोणत्या पिकाचे झाला आहे ते कसं कळेल. कपाशीला आणि फळबागांना वेगवेगळी मदत आहे. आमच्या सरकारने ठरवलं आहे की दिवाळीच्या आधी आम्ही प्रत्यक्ष शेतकऱ्याला मदत करू नियमानुसार सर्व प्रक्रिया केल्यानंतर सर्व शेतकऱ्यांना मदत मिळेल. ऑन रोहित पवार एमपीएससी आंदोलन एमपीएससी करिता आंदोलन करू नये या विचाराचा मी नाही. मात्र न्याय मिळवून घेणे हे महत्त्वाचं आहे. आंदोलन करण्यापेक्षा त्यांच्या शिष्टमंडळ आणि सरकारची वेळ मागून चर्चा केली पाहिजे.. दुष्काळाशी आपण सामना करतो आहोत पुढच्या काळात तरुणांची देखील आपल्याला मदत लागणार आहे. मान्य आहे की एमपीएससीचे विद्यार्थी तीन तीन ते चार चार वर्ष अभ्यास करतात... न्याय मिळवून घ्यायचा असेल तर तो चर्चेद्वारे सोडवावा अशी माझी त्यांना विनंती आहे.. ऑन दिल्ली जाणाऱ्या रेल्वे बंद , सरकार घाबरल, सीजीपीकडून आरोप सरकार कधीही कुणाला घाबरत नाही मात्र सरकार शांततेच्या मार्गाने कुणालाही थांबवण्याचा प्रयत्न करत असत. विद्यार्थी आंदोलनाला बसला आहे सरकार त्यांना त्रास देत आहे का तर नाही? आंदोलनामध्ये जर तुम्ही गांधीजींचा फोटो वापरतो आहे तर गांधीजी शांततेचाच मार्गाने आंदोलन करायचे.. त्यांनी शांततेच्या मार्गाने आपले प्रश्न सोडून द्यावेत. ऑन गजानन कीर्तिकर ठाकरे गटात घरवापसी करणार याबद्दल मला माहिती नाही पण मला खात्री आहे की कीर्ती कर हे जाणार नाही आणि शिवसेना शिंदे गटातून कोणी इतर कुठल्याही पक्षात जाणार नाही याची देखील मला खात्री आहे.. ते काय म्हणत असतील मात्र रात्री तीन वाजता भेटणारा आमचा बाबा (एकनाथ शिंदे) आहे.. कोणी काही म्हणत असेल तर ती चुकीची बाब आहे...पण शिंदे साहेब शेवटचा माणूस जाईपर्यंत त्याच्याशी बोलत असतो अडीच वर्षाच्या कार्यकाळात एकनाथ शिंदे साहेबांनी जे काम केलं त्यामुळेच आपल्याला ही सत्ता जी आहे ती पुन्हा दिसते आहे. ऑन हर्षवर्धन सपकाळ जळगाव जिल्ह्याच्या दौऱ्यावर येऊ द्या त्यांना आणि चांगलं फिरवा...आता ते येत आहेत... आता सर्व झाला आहे दुष्काळ जाहीर झाला आहे पंचनामे पूर्णत्वास आहेत.. आम्ही मदत करणार आहोत आणि आता ते येणार अपत्य आमचं आणि नाव त्यांचं.. बाईट :- मंत्री गुलाबराव पाटील...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top