121102
पलवल में "जल नल मित्र योजना" में पंप ऑपरेटरों को मिलेगा प्रशिक्षण
Palwal, Haryana:पलवल में जल जीवन मिशन के तहत "जल नल मित्र" योजना शुरू हुई। वहीं इसके अंतर्गत पंप ऑपरेटरों को बहुउद्देशीय कर्मी के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने बताया कि यह कदम पानी सप्लाई में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए उठाया गया है और प्रशिक्षण से ऑपरेटर प्लंबर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन और वेल्डर का काम भी कर सकेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायबरेली टेकारी महल चोरी केस में पुलिस ने थर्ड डिग्री दी, पीड़ित घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: बीते दिनों टेकारी महल में लाखों की चोरी का मामला डीह पुलिस ने गांव के ही रहने वाले रविकेश को थाने में दी थर्ड डिग्री 5 दिनों तक थाने में थर्ड डिग्री देने का लगाया आरोप पीड़ित के दोनो हाथ काम करना किये बन्द, जिला अस्पताल से एम्स रेफर पीड़ित के शरीर पर थर्ड डिग्री देने के दिखे निशान प्लास से नाखून दबाने व पट्टे से पिटाई का आरोप हलात बिगड़ने पर पीड़ित को पुलिस ने छोड़ा था आज पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार दरोगा सुभाष यादव व दो अन्य सिपाही पर थर्ड डिग्री देने का आरोप डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गावं का रहने वाला है पीड़ित0
0
Report
संजय सरावगी का राहुल गांधी पर निशाना: मानसिक स्थिति पर सवाल
Samastipur, Bihar:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का राहुल गांधी पर हमला, बोले ,मानसिक स्थिति पर संदेह है । तेजस्वी के पिता बूथ लूटकर बनाते थे सरकार और यह विरोध कर रहे है । एंकर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर एनडीए ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। सोमवार को समस्तीपुर के एक निजी रिसॉर्ट में बिहार शिक्षा एवं युवा विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान एनडीए नेताओं ने समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। वहीं, एसआईआर के विरोध को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की मानसिक स्थिति पर संदेह जताया, जबकि तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव पर बूथ लूटकर सरकार बनाने का आरोप लगाया। सम्मेलन में एनडीए नेताओं ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. घनश्याम राय को विजयी बनाने की अपील की। नेताओं ने एनडीए घटक दलों की एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार तेज करने का आह्वान किया। संजय सरावगी ने कहा कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। 23 तारीख को होने वाले चुनाव को लेकर समर्थकों के साथ बैठक की गई और दोनों प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा गया। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोगों ने एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। साथ ही कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के हित में लगातार काम कर रही है । एसआईआर के विरोध में विपक्ष के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का कई राज्यों में राजनीतिक आधार कमजोर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता के बीच गलत नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रहा है। दिल्ली में पुलिस अधिकारियों पर पत्थरबाजी और हंगामे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां देश की जनता को स्वीकार नहीं हैं। सरावगी ने कहा कि एसआईआर एक दिन में होने वाली प्रक्रिया नहीं है और यह चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र का विषय है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके काम करने के तरीके और भाषा के इस्तेमाल को देखकर उनकी मानसिक स्थिति पर भी संदेह हो रहा है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए सरावगी ने उनके पिता लालू प्रसाद यादव का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में बूथ लूटकर सरकार बनाई जाती थी। सरावगी ने दावा किया कि फर्जी मतदाताओं के नाम कटने से विपक्ष परेशान है और इसी वजह से एसआईआर का विरोध किया जा रहा है।0
0
Report
बाढ़ राहत का दूसरा चरण: मंत्री दुबे ने वाल्मिकीनगर में राहत सामग्री वितरित
Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहां बाढ़ की त्रासदी के बाद केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे नें वाल्मिकीनगर के चकदहवा में आज बाढ़ राहत सामग्री के दूसरे चरण की शुरुआत की इस दौरान उन्होंने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी। ख़ास बात यह है की नेपाल सीमा पर लक्ष्मीपुर रामपुरवा के इलाके में देर शाम तक केंद्रीय मंत्री औऱ विधायक बाढ़ पीड़ितों का एक एक क़र पीड़ा सुनते औऱ उसके निदान में जुटे रहें। दरअसल कोयला एवं खनन मंत्रालय की आनुषंगिक कंपनी CIL (कोल इंडिया लिमिटेड) द्वारा उपलब्ध कराई गई बाढ़ राहत सामग्री से लदी 35 गाड़ियों को बेतिया से हरी झंडी दिखाकर प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री सतीश दूबे के साथ लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी और बगहा सदर विधायक राम सिंह ने योगापट्टी, पतिलार, गंडक पार के प्रखण्ड और बगहा शहर के वार्ड नंबर एक, दो, वाल्मिकीनगर चकदहवा में बाढ़ प्रभावितों के बीच स्वयं राहत सामग्री का वितरण कराया। बताया जा रहा है की विशेष राहत कैंप के इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुँचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचे और कोई भी परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे,चंपारण की जनता के प्रति मेरा दायित्व केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य का भी है। जब तक हमारे लोगों के जीवन में सामान्य स्थिति नहीं लौटती, हम हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे,आपदा की इस घड़ी में हम सबका एक ही संकल्प है चंपारण का कोई भी परिवार स्वयं को अकेला न समझे । लिहाजा सामाजिक कार्यकर्त्ताओं की हौंसला अफजाई क़र उन्हें सम्मानित भी किया गया। मौके पर SSB अधिकारी औऱ स्थानीय मुखिया समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहें । बता दें की केंद्रीय मंत्री नें इस मानवीय पहल के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) का हृदय से आभार जताया, जिसने संकट की इस घड़ी में सहयोग का हाथ बढ़ाया है जो काबिले तारीफ़ है । बाइट - सतीश चंद्र दूबे, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार0
0
Report
Advertisement
इटावा: डीएम कार्यालय के पास युवक ने विषाक्त पदार्थ सेवन कर आग लगाने की कोशिश की
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में डीएम कार्यालय के पास युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया और पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया. मौके पर मौजूद पुलिस ने समय रहते उसे बचाया. किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने के बाद बीते दिन मारपीट मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई ना होने से नाराज होकर कदम उठाने का उल्लेख किया गया. इटावा जनपद के कलेक्ट्रेट में नौरंगाबाद निवासी सावन ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया और वीडियो बनाते हुए किसान यूनियन भानु गुट के जिला अध्यक्ष को दोषी ठहराया. इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया. आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.0
0
Report
गाजियाबाद के शहीद नगर में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरा, 3 से 4 लोगों के दबे होने की आशंका
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे में तीन से चार लोगों के दबे होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य की जानकारी का इंतजार है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।0
0
Report
जोधपुर लौटे Why So Kaya: रनरअप ने संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर: रैपिंग की दुनिया के भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो के रनरअप बनकर जोधपुर लौटे ‘व्हाई सो काई’ का शहरवासियों ने पलक-पांवड़े बिछाकर जोरदार स्वागत किया। जोधपुर पहुंचने के बाद जी मीडिया से खास बातचीत में व्हाई सो काई ने अपने सफर और संघर्ष को साझा किया। उन्होंने बताया कि क्रिकेट से शुरुआत करने के बाद मुंबई शिफ्ट हुए, जहां स्कूल डेज में पिछली बेंच पर बैठकर रैपिंग और म्यूजिक करने का जुनून उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत देता रहा। मुंबई पहुंचकर उन्होंने अपने हुनर को लगातार सीखा, निखारा और बेहतर किया। रियलिटी शो के सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि रैपर बादशाह ने उन्हें लगातार मोटिवेट किया और फिनाले के बाद भी काफी गाइड किया। व्हाई सो काई ने कहा कि हर गाने में ‘जोधपुर’ शब्द रखना उनके लिए सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी के प्रति सम्मान है। उन्होंने कहा कि मेरी इसी जमीन ने मुझे यहां तक पहुंचाया है और जोधपुर हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।0
0
Report
Advertisement
अजमेर में अवैध बंग्लादेशी गिरफ्तार: 27वीं कार्रवाई में 52 वर्षीय नागरिक दबोचा
Noida, Uttar Pradesh:अजमेर में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी सफलता: स्पेशल टास्क फोर्स ने 27वीं कार्रवाई में 52 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की धरपकड़ का आंकड़ा पहुंचा 61 दरगाह और सीआईडी जोन की संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया गुलाम मुस्तफा जयपुर 12 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और नियमानुसार निष्कासन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 27वीं कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक पुरुष बांग्लादेशी नागरिक को दस्तयाब किया गया। इसके साथ ही अभियान के तहत अब तक दस्तयाब किए गए बांग्लादेशी नागरिकों की कुल संख्या 61 हो गई है। महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि एवं पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय हिमांशु जांगिड़ के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी दरगाह हर्षित शर्मा के नेतृत्व में जिला पुलिस और सीआईडी जोन अजमेर की संयुक्त टीम गठित की गई है। दरगाह क्षेत्र में तलाश के दौरान मिला संदिग्ध संयुक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन, तकनीकी साधनों और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अंदरकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली, चश्मा-ए-नूर, त्रिपोलिया गेट, सोहले खंभा, झालरा तथा लाखन कोटड़ी सहित अन्य संभावित क्षेत्रों में तलाश की जा रही थी। इसी अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम गुलाम मुस्तफा (52) पुत्र स्वर्गीय नजीर हुसैन निवासी गांव मुगलहाट थाना लालमुनिहाट जिला लालमुनिहाट, बांग्लादेश बताया। करीब 25 वर्ष पहले भारत आने की बात स्वीकार की पूछताछ में व्यक्ति ने करीब 25 वर्ष पहले पश्चिम बंगाल के मुगलहाट बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि पश्चिम बंगाल में कुछ समय रहने और एक किराना दुकान पर काम करने के बाद वह ट्रेन से अजमेर दरगाह शरीफ पहुंचा। इसके बाद वह खानाबदोश के रूप में रहने लगा और दिल्ली, उत्तराखंड, हरिद्वार, असम, गुजरात तथा महाराष्ट्र सहित विभिन्न स्थानों पर रहा। करीब तीन महीने पहले वह दोबारा अजमेर आया और दरगाह क्षेत्र में रह रहा था। सोमवार को दरगाह थाना पुलिस एवं सीआईडी जोन अजमेर की टीम ने उसे अवैध रूप से निवास करने के संदेह में दस्तयाब कर थाने लाकर पूछताछ की। उसकी नागरिकता और भारत में प्रवेश से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। संयुक्त टीम ने की कार्रवाई इस कार्रवाई में दरगाह थानाधिकारी दिनेश जीवनानी सह-टीम प्रभारी के रूप में शामिल रहे। इनके साथ सीआईडी जोन अजमेर के निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक मजीद मोहम्मद, डीएसबी अजमेर के सहायक उपनिरीक्षक योगेश कुमार तथा दरगाह थाना और सीआईडी के अन्य पुलिसकर्मियों ने भूमिका निभाई। कांस्टेबल मुकेश कुमार एवं नाथूराम का विशेष योगदान रहा।0
0
Report
बाड़मेर डिस्कॉम के बाहर धरना, भाटी ने लापरवाही पर उठाया सवाल
Barmer, Rajasthan:शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का बाड़मेर डिस्कॉम कार्यालय के बाहर धरना, बिजली विभाग की लापरवाही पर फूटा गुस्सा शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बिजली विभाग की कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ बाड़मेर स्थित डिस्कॉम (अधीक्षण अभियंता) कार्यालय के बाहर धरना देकर मोर्चा खोल दिया है। इस धरने में पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और भाटी के समर्थक शामिल हुए। यह पूरा मामला शिव क्षेत्र के गूंगा गांव से जुड़ा है, जहां फॉल्ट ठीक करने के दौरान एक FRT (Fault Repair Team) कर्मचारी लक्ष्मणराम माली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। विधायक भाटी ने सीधे तौर पर डिस्कॉम के लाइनमैन और अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शटडाउन होने के बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। इसके अलावा, कर्मचारी को काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी मुहैया नहीं कराए गए थे। धरने पर बैठे विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि बाड़मेर डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले GSS (ग्रिड सब-स्टेशन) भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है, जबकि विभाग के अधिकारी रिश्वत लेकर मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। विधायक और ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित कर्मचारी लक्ष्मणराम को तुरंत उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए, उसके इलाज का पूरा खर्च विभाग उठाए और इस गंभीर लापरवाही के जिम्मेदार दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए। भाटी ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, यह आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
बेगूसराय के सदर अस्पताल में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय सदर अस्पताल आने वाले मरीजों और आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता से जुड़ी जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सदर अस्पताल परिसर में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन किया गया है। इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष ऋषिकांत, डीएलएसए सचिव करुणा निधि प्रसाद आर्य और सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस क्लीनिक में पीएलवी जया कुमारी और पिंकी देवी निर्धारित समय के अनुसार उपस्थित रहेंगी। यहां जरूरतमंद मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी तथा विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में मार्गदर्शन मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार समेत कई चिकित्सक, अस्पताल कर्मी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बिहार शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर विदेश से फंडिंग के आरोप लगाए
Samastipur, Bihar:एसआईआर के विरोध पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी का बड़ा आरोप, बोले- विपक्ष के प्रदर्शन को विदेश से मिल रही फंडिंग; शिक्षकों की मांगें होंगी पूरी । एसआईआर के विरोध में हो रहे प्रदर्शन की फंडिंग विदेश से हो रही है और विपक्ष का एजेंडा भारत के बाहर से तय किया जा रहा है। सोमवार को समस्तीपुर के एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित बिहार शिक्षा एवं युवा विकास सम्मेलन के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी शामिल हुए। सम्मेलन में एनडीए नेताओं ने बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. घनश्याम राय को जिताने की अपील की। मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षकों की जितनी भी मांगें हैं, सरकार उन्हें पूरा करेगी। वित्त रहित शिक्षकों की मांगों पर भी जल्द सकारात्मक कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली होने वाली है। टीआरई-4 के तहत करीब 33 से 34 हजार पदों पर भर्ती होने की बात भी उन्होंने कही।दिल्ली में एसआईआर के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को लेकर शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के समय चुनाव आयोग के खिलाफ इस तरह के आरोप नहीं लगाए गए। बांकीपुर में बीजेपी की हार के बाद भी किसी ने चुनाव आयोग को जिम्मेदार नहीं ठहराया। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए विपक्ष को हार का डर सता रहा है, इसलिए पहले से ही एसआईआर का विरोध किया जा रहा है। मिथिलेश तिवारी ने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव हारने पर इसका ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्ष का एजेंडा भारत के बाहर से तय हो रहा है और प्रदर्शन के लिए विदेश से फंडिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को विपक्ष की गतिविधियों की पूरी जानकारी है और इस तरह का राजनीतिक ड्रामा सफल नहीं होगा। शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि देश की जनता जागरूक हो चुकी है और विपक्ष को जवाब देगी。0
0
Report
UP MLC चुनाव से पहले बीजेपी का दावा: दोनों सीटें बड़े मार्जिन से जीतेंगी
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: आने वाले MLC चुनावों से पहले, UP BJP प्रेसिडेंट पंकज चौधरी ने कहा, "टीचर्स और ग्रेजुएट्स MLC सीटों के लिए चुनाव चल रहे हैं। गाजियाबाद, मेरठ और दूसरे जिलों के पार्टी वर्कर यहां मौजूद थे। मैंने पार्टी की तरफ से सभी को दिए गए काम का रिव्यू किया, और उसके आधार पर, मैं कह सकता हूं कि हमारे वर्करों में जोश और हमारे कैंडिडेट्स के कैंपेन से पता चलता है कि हम इस बार दोनों सीटें ज़रूर बड़े मार्जिन से जीतने वाले हैं।" अखिलेश यादव के इस दावे पर कि SIR फिर से हो रहा है, वे कहते हैं, "अगर अखिलेश यादव जानबूझकर बेवकूफी करते हैं, तो मैं क्या कह सकता हूँ? SIR फिर से नहीं हो रहा है। यह प्रोसेस हर साल चुनावों के दौरान होता है ताकि वोटर लिस्ट को साफ किया जा सके और जो नाम छूट गए थे उन्हें जोड़ा जा सके या जिनकी मौत हो गई है उनके नाम हटाए जा सकें। यह पहली बार नहीं हो रहा है। यह हर साल होता है... अगर आप हाल के राज्यसभा चुनावों को देखें, तो खानदानी राजनीति और क्रोनी कैपिटलिज्म हावी रहा है। और अगर आप कल की घटना को देखें, तो वह एक तरह से उत्तर प्रदेश के युवाओं को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं…0
0
Report
INDIA गठबंधन विरोध मार्च: जजों पर दबाव के आरोप सामने
Noida, Uttar Pradesh: | INDIA गठबंधन का विरोध मार्च | दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "...हम पिछले कुछ दिनों से देख रहे हैं कि सर्वोच्च न्यायालय के जजों पर भी भाजपा ने दबाव बना दिया है। कई बार ऐसा लगता है कि उन्होंने निर्णय दबाव में दिया हो, उसमें न्याय नजर नहीं आता...INDIA गठबंधन के तमाम नेता और जनता आज यहां इसलिए आई है क्योंकि पूरे देश के जजों को हम यह बताना चाहते हैं कि आपके पास जो शक्ति है वो संविधान ने दी है...आप डरो मत बल्कि आप न्याय दो...आज सरकार देश के साथ नाइंसाफी कर रही है। लोगों की जायज वोट को काटने का काम किया जा रहा है। वोट चोरी की जा रही है...हम सब संविधान की रक्षा के लिए यहां आए हैं। हम लोकतंत्र और संविधान को बचाएंगे..."0
0
Report
Advertisement
SKM बैठक से टिकैत ने सुरक्षा के लिए कार्यकर्ताओं की तैनाती का ऐलान
Karnal, Haryana:करनाल में SKM की महाबैठक से टिकैत का बड़ा ऐलान। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में उतरे किसान, सुरक्षा के लिए भेजेंगे कार्यकर्ता टिकैत की चेतावनी—बच्चों और लड़कियों से मारपीट बर्दाश्त नहीं, गुंडागर्दी का देंगे जवाब 26 नवंबर को NCR में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, MSP की कानूनी गारंटी और धान खरीद पर सरकार को घेरा। करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक से किसान आंदोलन को नई धार देने का ऐलान हुआ है। किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में खड़े होने की घोषणा करते हुए उनकी सुरक्षा के लिए किसान कार्यकर्ताओं को भेजने की बात कही। टिकैत ने दो टूक कहा कि प्रदर्शन करना सबका अधिकार है, लेकिन प्रदर्शनकारियों, खासकर बच्चों और लड़कियों के साथ मारपीट किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, 26 नवंबर को NCR में प्रदर्शन का ऐलान कर किसान संगठनों ने आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने के संकेत दिए हैं। बैठक में धान खरीद, MSP की कानूनी गारंटी, भूमि अधिग्रहण और किसानों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा गया। प्रदर्शनकारी युवाओं के समर्थन में किसान मोर्चा, सुरक्षा के लिए भेजेंगे कार्यकर्ता करनाल के जाट भवन में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बैठक में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई। टिकैत ने आरोप लगाया कि कुछ लोग पुलिस के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कम उम्र की लड़कियों तक के साथ मारपीट की जा रही है। टिकैत ने इसे गुंडागर्दी करार देते हुए कहा कि किसान संगठन ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे और प्रदर्शन कर रहे युवाओं की सुरक्षा के लिए अपने कार्यकर्ता भी भेजेंगे। हालांकि, उन्होंने विरोध को शांतिपूर्ण रखने और कानून हाथ में नहीं लेने की बात भी कही। 26 नवंबर को NCR में प्रदर्शन, जिला स्तर पर भी आंदोलन की तैयारी SKM की बैठक में आने वाले दिनों में किसान आंदोलनों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई। टिकैत ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रदर्शनकारी युवाओं के समर्थन और किसान संगठनों के मुद्दों को लेकर जिला स्तर पर डीएम और तहसील अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।इसके बाद 26 नवंबर को NCR क्षेत्र में प्रदर्शन किया जाएगा। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानीय समस्याओं के आधार पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों और आम लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों का समाधान कराने के लिए आंदोलन जरूरी हो गया है। बैठक में बिहार के भूमि बचाओ आंदोलन से लेकर उत्तर प्रदेश में सड़क और उद्योगों के नाम पर जमीन अधिग्रहण के मामलों पर भी चर्चा हुई धान खरीद पर सरकार को घेरा, MSP की कानूनी गारंटी की मांग धान खरीद के मुद्दे पर राकेश टिकैत ने हरियाणा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद की जटिल शर्तों और मंडियों में आ रही परेशानियों के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। धान और बाजरे की खरीद में देरी, मंडियों में जमा फसल और बारिश से उपज खराब होने का खतरा किसानों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। टिकैत ने कहा कि सरकार खरीद के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन किसानों को जमीन पर राहत नहीं मिल रही। उन्होंने दोहराया कि जब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP की कानूनी गारंटी नहीं मिलती, तब तक किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं है। बिहार का सस्ता धान, हरियाणा की मंडियां और बिचौलियों का खेल—टिकैत के गंभीर आरोप टिकायत ने आरोप लगाया कि बिहार में धान कम कीमत पर खरीदा जाता है और वही धान हरियाणा की बड़ी मिलों तक पहुंचता है। उनके मुताबिक, इस व्यवस्था में दोनों राज्यों के किसानों को नुकसान होता है, जबकि व्यापारियों को फायदा मिलता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश से रात के समय धान की ट्रॉलियां हरियाणा आने और उन्हें निकलवाने के लिए 2 हजार से 5 हजार रुपये तक दिए जाने का भी दावा किया। टिकैत का आरोप है कि दिन में पाबंदियां रहती हैं, जबकि रात में ट्रॉलियां निकल जाती हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पहले दूसरे राज्यों के किसान भी हरियाणा की मंडियों में फसल बेचने आते थे, लेकिन अब अपने ही प्रदेश के किसानों को उपज बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेती पर बढ़ता संकट, किसानों को धान-गेहूं के चक्र से निकालने की जरूरत टिकायत ने कहा कि हरियाणा की खेती धीरे-धीरे धान और गेहूं तक सीमित होती जा रही है। इससे किसानों की निर्भरता कुछ फसलों पर बढ़ रही है और आमदनी को लेकर मुश्किलें भी पैदा हो रही हैं। उन्होंने गन्ने की खेती का दायरा बढ़ाने और चीनी मिलों की क्षमता मजबूत करने की जरूरत बताई। टिकैत के मुताबिक, किसानों को ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें उनके पास फसल के विकल्प हों और उपज का उचित मूल्य भी मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा नीतियों में किसानों के हितों की अपेक्षा बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे खेती से युवाओं का मोहभंग हो रहा है। प्रदर्शन के लिए जगह तय करने से नहीं रुकेंगे आंदोलन, व्यवस्था सुधारने की जरूरत दिल्ली में प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थानों को लेकर पूछे गए सवाल पर टिकैत ने कहा कि सरकार ने पहले इंडिया गेट, लाल किले और अन्य जगहों से प्रदर्शन हटाए। अब अगर रामलीला मैदान जैसी जगह निर्धारित की गई है, तो वहां प्रदर्शन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए जगह सीमित कर देने से लोगों की आवाज नहीं दबाई जा सकती। कोई व्यक्ति अपने खेत या घर के बाहर बैठकर भी अपनी मांग उठा सकता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग से जुड़े सवाल पर टिकैत ने कहा कि केवल इस्तीफे से समस्याएं हल नहीं होंगी, बल्कि खराब व्यवस्था में सुधार करना जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की मांग की। किसान संगठनों की एकजुटता पर जोर, आगे की रणनीति तैयार करनाल में हुई SKM की बैठक में देशभर में चल रहे किसान आंदोलनों, भूमि अधिग्रहण, धान खरीद, MSP की कानूनी गारंटी और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। किसान नेताओं ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में जिला और संभाग स्तर पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। बैठक का संदेश साफ रहा कि किसान संगठन अब अलग-अलग राज्यों के मुद्दों को साझा मंच पर उठाकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। बाइट्स: राकेश टिकैत — किसान नेता, भारतीय किसान यूनियन इंदरजीत सिंह — हरियाणा SKM एवं अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अग्रोहा — किसान नेता0
0
Report
नवरात्रि से दीपावली तक नरसिंहपुर में फ्लैग मार्च, ट्रैफिक नियंत्रण के संकेत
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नवरात्रि के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और दीपावली तक बाजारों में खासी रौनक रहने वाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए नरसिंहपुर में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान आम जनता और राहगीरों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए दुकानदारों को अपना सामान सड़क पर न रखने की समझाइश दी गई है। बाजार में अनावश्यक ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए एसडीएम, सीएमओ और ट्रैफिक पुलिस को नियमित रूप से बाजार क्षेत्र का दौरा करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Morena, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
