icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow6 Jul 2024, 10:29 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

मुजफ्फरनगर: कांग्रेस का 2027 मिशन शुरू, SIR और 6 सीटों पर मंथन, अब हर बूथ पर होगी मजबूती,जिलाध्यक्ष

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow6m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। आज सोमवार दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक कमला नेहरू वाटिका स्थित मधुबन रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया ने की। बैठक में मुख्य रूप से दो बड़े विषयों पर गहन मंथन किया गया - 1. एसआईआर (SIR) प्रक्रिया 2. आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी 6 सीटों पर प्रत्याशी चयन और जीत की रणनीति बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चिंतन-मनन करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी माननीय राजेंद्र पाल गौतम व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देशों के अनुसार SIR के सम्बन्ध में सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर जाकर अपने-अपने वोटर लिस्ट का गहन निरीक्षण करें और उसमें हुई अनियमितताओं के सम्बन्ध में जिला कांग्रेस कमेटी को सूचित करने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष ने सभी से आह्वान किया कि जिले की सभी विधानसभा सीटों पर अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए 2027 में कांग्रेस पार्टी को सभी 6 सीटों पर जीत दिलाकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने की दावेदारी पेश करनी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अभी से मैदान में उतरने के दिशा-निर्देश दिए गए। मीटिंग में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री, वरिष्ठ नेता, जिला व शहर पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी को मजबूत करने और 2027 की तैयारी में जुटने का संकल्प लिया।
0
0
Report

14 वर्षीय विष्णु का शव पेड़ से लटका मिलने के मामले में जांच शुरू

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा खमेरा थाना क्षेत्र के चरणा भूडवाई गांव में 14 वर्षीय विष्णु का शव घर से कुछ ही दूरी पर नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. शव को पेड़ से नीचे उतारा गया. मृतक कल शाम से लापता था. परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे. आज दोपहर को घर से कुछ दूरी पर पेट से लटका हुआ बालक का शव मिला. पुलिस ने शव को एमजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा है और इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है; जांच के बाद ही पता चलेगा कि बालक ने आत्महत्या की थी या उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया.
0
0
Report
Advertisement

चूरू के रिडखला मतदान केंद्र पर पोलिंग कर्मचारी की जान CPR से बची

Churu, Rajasthan:रिडखला मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी कर्मचारी हुआ बेहोश, पुलिस जवान ने तत्परता दिखाकर पहुंचाया अस्पताल पुलिस जवान ने सीपीआर देकर बचाई जान, डीबी अस्पताल में भर्ती कर्मचारी का उपचार जारी चूरू। जिले में पंचायत चुनाव के दौरान रिडखला मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहा एक पोलिंग पार्टी कर्मचारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात पुलिस जवान ने तत्परता दिखाते हुए कर्मचारी को संभाला और सीपीआर देकर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। इसके बाद निजी वाहन से उसे डीबी अस्पताल पहुंचाया गया。 जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे 55 वर्षीय रामकुमार अचानक टेबल पर बेहोश होकर गिर गए। मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस जवान बनवारीलाल शर्मा ने तुरंत स्थिति संभाली और उन्हें सीपीआर दिया। इसके बाद बिना समय गंवाए निजी वाहन की सहायता से रामकुमार को डीबी अस्पताल पहुंचाया गया。 डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने रामकुमार की ईसीजी और ब्लड जांच की। जांच में उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि रामकुमार को पहले भी मिर्गी के दौरे आते रहे हैं。 फिलहाल रामकुमार को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, संकट की घड़ी में पुलिस जवान बनवारीलाल शर्मा द्वारा दिखाई गई तत्परता और सूझबूझ की सभी ने सराहना की।
0
0
Report

एटा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग-ठगी गैंग दबोचा, 3 गिरफ्तार

Etah, Uttar Pradesh:एटा में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की आड़ में चल रहे साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश किया है. थाना सकीट पुलिस, साइबर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 31 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, 5 मोबाइल फोन, आधार-पैन कार्ड और 19,530 रुपये नकद बरामद हुए. एक होंडा सिटी कार, दो ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किए गए. पुलिस के मुताबिक, बैंक खाते उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को 5 से 10 हजार रुपये कमीशन देने का लालच देते थे. मुख्य आरोपी के मोबाइल से 84 ई-मेल आईडी लॉगिन मिले, करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन के डिजिटल साक्ष्य मिले. आरोपी डेढ़ साल में करीब 8.5 करोड़ रुपये जुटाने की बात कह रहा था. बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों से जुड़ी छह साइबर शिकायतें भी जांच में आईं. पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है. थाना सकीट पुलिस, साइबर थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली.
0
0
Report
Advertisement

नवादा में बैंक मैनेजर के घर समेत किराएदारों के मकान चोरी, लगभग 50 लाख

Nawada, Bihar:नवादा में बैंक मैनेजर के घर भीषण चोरी, चार किराएदारों के मकान को भी चोरों ने बनाया निशाना; 50 लाख से अधिक की चोरी का अनुमान मकान की चार फ्लैट को बनाया निशाना इसी मकान में रहते थे डीएसपी के रीडर के घर में भी चोरी बिहार के नवादा जिले के शांति नगर मोहल्ले में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहां एसबीआई के बैंक मैनेजर अमित कुमार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। इतना ही नहीं, उसी मकान में रहने वाले चार किराएदारों के घरों में भी चोरी की गई है। बैंक मैनेजर के अनुसार, करीब 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। हालांकि, चोरी गई संपत्ति का वास्तविक आकलन अभी किया जा रहा है। जानकरी के अनुसार, रविवार को छठ पूजा के अवसर पर मकान में रहने वाले सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। सोमवार को जब वे वापस लौटे तो घरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर का सामान बिखरा देखकर सभी के होश उड़ गए। चोरों ने घरों से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में संदिग्ध लोगों की गतिविधियां दिखाई देने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग करीब एक घंटे तक मकान की ओर आते-जाते रहे और इसके बाद वहां से निकल गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इसी मकान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के एक लीडर भी किराए पर रहते थे। उनके आवास को भी चोरों ने निशाना बनाया है। सूचना मिलते ही नेमदारगंज थाना प्रभारी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि बंद घरों में चोरी हुई है। आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस मकान में बैंक मैनेजर और पुलिस महकमे से जुड़े व्यक्ति किराएदार के रूप में रहते थे, उसी मकान में चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दिया? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी गई संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। बाइट_ अमित कुमार मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
0
0
Report

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रशासक की एक्शन से छात्रों की मांगें अब पूरी होंगी

Nuh, Haryana:मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज, पल्ला की व्यवस्थाओं में सुधार और छात्रों की लंबित मांगों को पूरा कराने को लेकर हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन गंभीर नजर आ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कॉलेज पहुंचकर करीब तीन घंटे तक कॉलेज परिसर और हॉस्टल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में सामने आई अनियमितताओं, लंबित कार्यों और सुधार की जरूरतों को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की पढ़ाई और कॉलेज की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलेज स्टाफ के साथ आयोजित बैठक में चौधरी जाकिर हुसैन ने छात्रों की लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टाफ से उनकी आवश्यकताओं और संसाधनों की कमी का पूरा ब्यौरा जल्द उपलब्ध कराने को कहा, ताकि मांगों के समाधान की दिशा में तत्काल कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने शिक्षण स्टाफ से विशेष रूप से अपील की कि परीक्षाएं नजदीक होने के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया जाए और शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आने दी जाए। चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि छात्रों की सभी जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। कुछ मांगों पर पहले से ही काम चल रहा है, जबकि शेष मांगों पर भी शीघ्र कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करना और विद्यार्थियों کو जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हरियाणा वक्फ बोर्ड तथा जिला प्रशासन कॉलेज की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत हैं। शिक्षकों की समस्याओं और उनकी मांगों के समाधान के लिए भी गंभीरता से काम किया जा रहा है। उन्होंने कॉलेज के सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग और जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाएं। कॉलेज में सुधार कार्यों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त की देखरेख में गठित की जाने वाली कमेटी में शिक्षण स्टाफ, गैर-शिक्षण स्टाफ और विद्यार्थियों की ओर से एक-एक प्रतिनिधि का नाम जल्द भेजने की अपील की, ताकि कमेटी निर्धारित जिम्मेदारियों के साथ अपना काम शुरू कर सके। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के कर्मचारियों के बकाया वेतन के भुगतान की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज के समस्त स्टाफ का बकाया वेतन उनके बैंक खातों में डलवा दिया गया है। चौधरी जाकिर हुसैन ने दोहराया कि कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार, छात्रों की समस्याओं का समाधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा वक्फ बोर्ड तथा जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

टोंक के मालपुरा में पंचायत राज के अंतिम चरण में शांतिपूर्ण मतदान, सुरक्षा कड़ी

Tonk, Rajasthan: मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर पंचायत राज के अंतिम चरण में आज गांव के मुखिया सरपंच व वार्ड पंच के लिए हुआ मतदान मालपुरा उपखंड क्षेत्र की टोरडी, तिलांजू, डूंगरीकला , कलमण्डा, डूंगरीखुर्द, इन्दौली, सिंधौलिया, बागड़ी, मोरला, कांटोली, लाम्या जुनारदार सहित 13 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण हुआ मतदान डीवाईएसपी मालपुरा आशीष प्रजापत व थाना प्रभारी मालपुरा चेनाराम बेडा, डिग्गी थाना प्रभारी गोपाल चौधरी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार करते रहे गश्त मतदान केंद्रों के बाहर लगी भीड़ को पुलिस ने बार-बार खदेड़ा मुनादी कर 200 मीटर के अंदर प्रत्याशियों के वाहनों व अनावश्यक लोगों को इकट्ठा नहीं होने की दी हिदायत एडीएम नरेंद्र कुमार मीणा भी लगातार मतदान केंद्रों का लेते रहे जायजा आज देर रात तक जारी होंगे सरपंच व वार्ड पंच के परिणाम
0
0
Report

नागौर में 70वीं आयु वर्ग राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Nagaur, Rajasthan:नागौर जिले में आयोजित हो रही 70वी 14 आयु वर्ग राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया जा रहा है । वहीं राजस्थान के 41 जिलो से 82 टीमों के 1500 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं । वहीं आयोजन समिति नागौर के संत बलराम दास राजकीय विद्यालय संख्या 2 द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है । खिलाड़ियों के लिए रहने खाने के लिए शहर के भामाशाहो द्वारा व्यवस्था की गई है । वहीं बाहरी जिलो से आये हुए खिलाड़ियों व टीम प्रभारियों ने बताया कि इस प्रकार की व्यवस्था पहली बार देखने को मिल रही है । जहां खिलाड़ी के रहने खाने के साथ उनके आवागमन के लिए भी निशुल्क बसों को व्यवस्था की गई है ।
0
0
Report

मंडला जंगल जुआ फड़: पुलिस ने 11 गिरफ्तार, मशरूका 31 लाख 85 हजार जब्त

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा स्ट्राइक. जंगल में सज रही थी जुए की महफिल. 31 लाख 85 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त. 11 जुआरी गिरफ्तार. रामनगर के जंगल में संचालित जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया गया; मोती महल के पास दबिश देकर 11 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई में 47 हजार 200 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, दो कार, पाँच मोटरसाइकिल और एक बैटरी एलईडी लाइट जब्त की गई. जब्त मशरूके की कुल कीमत 31 लाख 85 हजार 700 रुपये आंकी गई है. सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है. अब सवाल यह है कि जंगल में लंबे समय से संचालित इस जुआ फड़ के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top