icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खैरथल तिजारा में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, सभापति चयन के संकेत

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के तिजारा में चुनाव से पहले हुआ बड़ा बवाल, कांग्रेस नेताओं ने किया तिजारा थाने के सामने प्रदर्शन, बाड़ेबंदी से वापस आते समय हरियाणा में कांग्रेस पक्ष के पार्षदों के अपहरण करने के आरोप, हरियाणा के पंचकुला में पार्षदों की बस को बीजेपी के द्वारा रोके जाने का आरोप, पूर्व विधायक संदीप यादव सहित कई कांग्रेस नेता थाने के सामने मौजूद, मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, जब तक सभी पार्षद नहीं आते तब तक वोटिंग नहीं होने पर दे रहे है जोर, मौके पर भारी जाप्ता मौजूद, 35 पार्षद करेंगे सभापति का चयन।
0
0
Report

जबलपुर में युवती से ब्लैकमेल कर लाखों मांगने वाली महिला गिरफ्तार, ढाई लाख बरामद

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से ढ़ाई लाख रुपए बरामद किए है । घटना कोतवाली थाने के गोपाल बाग स्थित कदम ट्री होटल की है , जहां पर कि जबलपुर के एक व्यापारी को युवती ने ब्लेकमेल करते हुए जैसे ही उससे रुपए लिए, तभी पुलिस टीम पहुंची और रंगे हाथों महिला को पकड़ लिया। पुलिस गिरफ्त में आई महिला उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली है। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि युवती का सार्थक सिंह से करीब एक साल पहले सोशल मीडिया में दोस्ती हुई थी, तब से दोनों को अक्सर मिलना जुलना होता था। कोतवाली थाना पुलिस ने पूजा रौदास (25) के खिलाफ एक्सटार्सन की धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्वारीघाट निवासी सार्थक सिंह का व्यापार है। 2025 अप्रैल में उसकी दोस्ती पूजा रैदास से हुई, जो कि बार में डांस करती है, पर अपने आपको स्टूडेंट बताया। इसके बाद दोनों की अक्सर मुलाकात होनी लगी। कई बार सार्थक महिला को छोड़ने बिरसिंहपुर भी गया था। 18 सितंबर को सार्थक सिंह ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत देते हुए पुलिस को बताया कि पूजा रैदास जिससे कि उसके प्रेम संबंध है, और अभी तक उसकी हर ख्वाईश पूरी करने के लिए लाखों रुपए का सामान खरीदकर दे चुका है, अब वह ब्लेकमेल कर रही है, और ढाई लाख रुपए मांग रही है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत को गंभीरता से लिया और फिर सार्थक सिंह से कहा गया कि उसे जबलपुर यह कहते हुए बुलाए कि रुपए का इंतजाम हो गया है। रविवार को महिला गोपालबाग स्थित उस होटल में पहुंची जहां पर सार्थक सिंह के सात सिविल यूनीफार्म में महिला पुलिस भी मौजूद थी बाइट अखिलेश गौर
0
0
Report
Advertisement

चक्रधर समारोह में कला, संगीत और नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुतियाँ और सम्मान

Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह की सातवीं सांस्कृतिक संध्या कला, संगीत और नृत्य की विविध प्रस्तुतियों से यादगार रही। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महाराजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संध्या में भुवनेश्वर के नक्षत्र गुरुकुल के कलाकारों ने ओडिशा की पारंपरिक गोटीपुआ नृत्य शैली की शानदार प्रस्तुति दी। लय, ताल, भाव-भंगिमाओं और शारीरिक संतुलन से कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सके बाद पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में गुरु भूपेंद्र बरेठ एवं सहयोगी कलाकारों ने रायगढ़ कथक शैली की प्रस्तुति दी। शिव वंदना से शुरुआत करते हुए ताल धमार में लयकारी और पद संचालन के साथ महाराजा चक्रधर सिंह की रचना ‘चंद्रबदने मृगलोचनी’ पर भावाभिनय प्रस्तुत किया गया। नृत्या खत्री, आयुषी दुबे और संचिता दास ने भी शानदार प्रस्तुति दी। वहीं इंडियन आइडल के पहले सीजन के उपविजेता अमित साना ने अपनी सुरीली आवाज से संगीतप्रेमियों का दिल जीत लिया। उन्होंने ‘ओम शांति ओम’, ‘दिल क्या करे’, ‘चांदी जैसे रंग है तेरा’ और ‘तू पास है ऐसे’ जैसे लोकप्रिय गीत सुनाकर माहौल को संगीतमय बना दिया। उनके गीतों पर युवा समेत बड़ी संख्या में दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि चक्रधर समारोह कला एवं संस्कृति का महाकुंभ है, जो देशभर के कलाकारों को एक मंच देता है। इस दौरान राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने उनका सम्मान किया, जबकि कलाकार अमित साना, पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ और भूपेंद्र बरेठ सहित कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे。
0
0
Report

भैरमगढ़ जंगल से नक्सली डंप और AK-47 सहित हथियार बरामद

Vijayapura, Karnataka:भैरमगढ़ के जंगल में नक्सली डंप बरामद, AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिला बीजापुर। बीजापुर पुलिस ने भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में DRG एवं थाना भैरमगढ़ की टीम को ग्राम उतला के जंगल में भेजा गया था। एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का की ब्रीफिंग के बाद जवानों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जमीन में गाड़कर रखे गए डंप को बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री में 01 AK-47 रायफल, 01 .315 बोर रायफल, 01 सिंगल शॉट रायफल और 01 9 एमएम पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा 02 AK-47 मैगजीन, 45 AK-47 जिंदा राउंड, 25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड और .315 बोर रायफल के 06 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

कल्याणपुर पुल पर आवारा कुत्ता बचाने से बाइक दुर्घटना; युवक की मौत, साथी घायल

Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल कल्याणपुर में बड़ा हादसा, कुत्ते को बचाने में युवक ने गंवाया जान रात में खाना खाने के लिए घर लौटते वक्त भीषण सड़क दुर्घटना, साथी को गंभीर हालत में बनारस किया गया रेफर। कल्याणपुर पुल के समीप रात को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिछियां गांव निवासी बिजेंद्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र राकेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है。 मृतक के दोस्त महेश कुमार ने बताया कि घटना देर रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच हुई। राकेश कुमार गुप्ता अपने साथी रजत कुमार गुप्ता के साथ दुर्गावती से खाना खाकर बाइक द्वारा वापस अपने घर बिछियां लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कल्याणपुर पुल के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक आवारा कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर व पुल के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिर व शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण राकेश कुमार गुप्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई。 हादसे में घायल हुए बिछियां निवासी रजत कुमार गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बनारस ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से ही बिछियां गांव में शोक का माहौल व्याप्त है。 बाइट - महेश कुमार, मृतक का दोस्त
0
0
Report

दुर्गावती में एम्बुलेंस-ट्रक टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Khajuria Khurd, Bihar:दुर्गावती में एम्बुलेंस-ट्रक की भीषण टक्कर, एक की मौत, चार घायल गुजरात से झारखंड शव लेकर जा रही एम्बुलेंस कर्मनाशा के पास हादसे की शिकार हुई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा के पास शव लेकर जा रही एम्बुलेंस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस गुजरात से एक शव को लेकर झारखंड की ओर जा रही थी। एंबुलेंस में कुल पांच लोग चालक सहित सवार थे। इसी दौरान कर्मनाशा के समीप अनियंत्रित होकर एम्बुलेंस एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तीव्र थी कि एम्बुलेंस में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस की_team_ तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मामले की जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार (दुर्गावती थाना) ने बताया कि एंबुलेंस में पहले से एक शव था, जबकि इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई। घटना के घायलों को बेहतर इलाज और प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत वाराणसी (बनारस) रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भभुआ में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है तथा पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है。
0
0
Report

फर्जी हॉस्पिटल संचालक ने नोडलअधिकारी डॉक्टर दीपक को जान से मारने की धमकी दी, पीड़ित की न्याय की गुहार

Shrvan PanditShrvan PanditFollow12m ago
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... झोलाछाप हॉस्पिटल संचालक की नोडल अधिकारी को जान मारने की धमकी। ...... शामली जनपद में झोला छाप डॉक्टरों का कहर किस तरीके से है। इसका एक ताजा मामला सामने आया है जहां झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई करने गई टीम को आरोपी अस्पताल संचालक जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।वहीं अस्पताल पर छापा मारने गई टीम के नोडल अधिकारी द्वारा 12 बिंदुओं पर उन्होंने जांच पड़ताल की जिसमें सब जगह कमियां नजर आई। अब नोडल अधिकारी ने अपनी जान माल की सुरक्षा हेतु पुलिस में तैयारी देकर आरोपियों पर कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की गुवार लगाई है। ...... आपको बता दे।कि शामली जनपद के थाना भवन,कैराना ,कांधला, झिंझाना, शामली सिटी के आस पास में कई दर्जनो फर्जी अस्पताल संचालित है।जिसमे आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, कुछ दिनों पहले नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक चौधरी की कार्यवाही से जहा फर्जी अस्पताल संचालकों में हड़काम मचा हुआ है वहीं उन्होंने दर्जनों अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया।तो वहीं कई फर्जी हॉस्पिटल कार्यवही करते हुए सीज कर दिए। वही उसी क्रम में जब कल सिटी के करण रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे फर्जी तरीके से चल रहे श्री एस हॉस्पिटल पर कार्रवाई करने के लिए जब नोडल अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची।तो नोडल अधिकारी डॉ दीपक चौधरी द्वारा कार्रवाई करते हुए जब 12 बिंदुओं पर उनसे पूछताछ की तो उनके पास कोई भी साक्ष्य मौजूद नहीं था इस मामले में जब कार्रवाई करते हुए टीम ने कुछ चीजों को चेंज करना शुरू किया तो अस्पताल संचालक व अन्य लोगों ने टीम के साथ हाथापाई और गाली गलौज शुरू कर दी गली क्लोज करते हुए डॉक्टर दीपक को अस्पताल संचालक ने जान से मारने की धमकी,पीड़ित नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक चौधरी ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।और आरोपीय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाइए।
0
0
Report
Advertisement

खैरथल तिजारा विधानसभा में चुनाव से पहले बड़ा बवाल, कांग्रेस का प्रदर्शन

Jaipur, Rajasthan:खैरथल के तिजारा में चुनाव से पहले हुआ बड़ा बवाल, कांग्रेस नेताओं ने किया तिजारा थाने के सामने प्रदर्शन, बाड़ेबंदी से वापस आते समय हरियाणा में कांग्रेस पक्ष के पार्षदों के अपहरण करने के आरोप, हरियाणा के पंचकुला में पार्षदों की बस को बीजेपी के द्वारा रोके जाने का आरोप, पूर्व विधायक संदीप यादव सहित कई कांग्रेस नेता थाने के सामने मौजूद, मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, जब तक सभी पार्षद नहीं आते तब तक वोटिंग नहीं होने पर दे रहे है जोर, मौके पर भारी जाप्ता मौजूद, 35 पार्षद करेंगे सभापति का चयन。
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में विवादित पोस्टर से अखिलेश-समाजवादी पार्टी के माफिया लिंक पर हलचल

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में एक बार फिर से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार को लेकर की विवादित पोस्टर लगे हुए हैं। इन पोस्टरों को आज सोमवार तड़के सुबह 4 बजे करीब गोंडा लखनऊ हाईवे पर चौपाल सागर के पास लगाया गया है। विवादित पोस्टर के बाद सपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। इस विवादित पोस्टर में अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी की फोटो के साथ-साथ अखिलेश यादव की फोटो भी लगी हुई है और पोस्ट में लिखा हुआ है आजम,अतीक और मुख्तार यही चलाते थे सरकार, अखिलेश के माफिया माफिया के अखिलेश इसके साथ ही साथ इस पोस्टर में अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी की अलग-अलग एक-एक खबरों की कटिंग बीच में लगी हुई है। एक तरीके से इस पोस्टर को लगा करके यह संदेश देने का काम किया गया कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का संबंध माफियाओं से है और माफियाओं का संबंध समाजवादी पार्टी और अखिलेश से है। इस पोस्टर के लगे होने की सूचना मिलने के बाद समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लाल चंद्र गौतम जो लखनऊ जा रहे थे, उन्होंने आज सोमवार सुबह 8:00 बजे के करीब अपनी गाड़ी को रोका और स्थानीय लोगों को बुलाकर के किसी तरीके से लगे इन विवादित दोनों पोस्टर को फाड़ दिया है।
0
0
Report

अवध से पश्चिमी यूपी तक माफियाओं के पोस्टर जारी; अतीक आजम समेत कई नाम शामिल

Lucknow, Uttar Pradesh:क्षेत्रवार पोस्टरों में सपा काल के कथित माफियाओं की सूची जारी अवध से पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी तक पोस्टरों में कई चर्चित नाम लखनऊ, आजमगढ़, मेरठ, मथुरा समेत 50 जिलों में लगे है पोस्टर पोस्टरों में अतीक, मुख्तार, आजम, याकूब कुरैशी, अनिल दुजाना समेत कई नामों का जिक्र लैंड क्रूजर में बैठकर अपहरण करता था अतीक सियासी पोस्टर वॉर में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के नामी चेहरे शामिल अवध, रुहेलखंड, ब्रज, बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी माफियाओं के पोस्टर जारी अवध के पोस्टर में अतीक, आजम, मुख्तार, गुलशन यादव, मित्रसेन यादव और रिजवान जहीर का जिक्र सपा काल में भैंसों की चोरी करता था आजम खान अखिलेश का करीबी था नवाब सिंह, रेप का लगा था आरोप दीपनारायण यादव ने अपराधी को भगाने की रची थी साजिश आगजनी मामले में दोषी इरफान सोलंकी का पोस्टर में जिक्र कैराना से पलायान मामले में मुकीम काला गिरोह का था हाथ संजील जीवा ने की थी 1997 में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या आजमगढ़ जहरीली शराब कांड में रमाकांत यादव का था जिक्र रूहेलखंड के सपा माफियाओ में वीरपाल सिंह यादव, आजम और सर्वेश यादव
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top