121102
पलवल में निष्पक्ष चुनाव की तैयारियों का जायजा, जिला प्रशासन ने की सहयोग की अपील
Palwal, Haryana:जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बूथ लेवल पर जाकर निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन भी उपस्थित थे। डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि पलवल जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। उन्होंने लोगों और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग की अपील की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चाइनीज लाइटों की चमक मिट्टी के दीयों की परंपरा पर संकट
Alwar, Rajasthan:चाइनीज लाइटों की चमक में फीकी पड़ रही मिट्टी के दीयों की रौनक, संकट में कुंभकारों का पारंपरिक रोजगार राजगढ़ (अलवर)। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी सामानों से सजने लगे हैं। एक ओर चाइनीज लाइटों और इलेक्ट्रॉनिक सजावटी आइटम की चमक बाजारों में छाई हुई है, तो दूसरी ओर परंपरागत मिट्टी के दीयों की मांग लगातार घटती जा रही है। आधुनिकता की इस दौड़ में सदियों पुरानी मिट्टी के दीये बनाने की परंपरा और इससे जुड़े कुंभकार परिवारों का रोजगार भी संकट में नजर आने लगा है। दीपावाली पर घर-आंगन को मिट्टी के दीयों से रोशन करने की परंपरा रही है, लेकिन अब बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दीयों, रंग-बिरंगी लाइटों, मोमबत्तियों और पानी में तैरने वाले आकर्षक दीयों ने अपनी जगह बना ली है। इसका सीधा असर मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हारों की आजीविका पर पड़ रहा है। राजगढ़ क्षेत्र में कुंभकार परिवार दीपावली की तैयारी के लिए करीब छह महीने पहले से ही मिट्टी के दीये बनाने में जुट जाते हैं। दिन-रात मेहनत कर हजारों दीये तैयार किए जाते हैं, लेकिन बाजार में घटती मांग के चलते उनकी मेहनत के अनुरूप कमाई नहीं हो पा रही है। हालात ऐसे हैं कि परिवार का पालन-पोषण करना भी मुश्किल होता जा रहा है। कुम्हार ओमप्रकाश प्रजापत का कहना है कि पहले दीपावाली के दौरान मिट्टी के दीयों की अच्छी मांग रहती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इनकी बिक्री लगातार कम हो रही है। छह महीने पहले से तैयारी शुरू करने के बावजूद अब पहले जैसी बिक्री नहीं होती। इससे पारंपरिक कारोबार से जुड़े परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी चाइनीज लाइटों और आकर्षक सजावटी उत्पादों की भरमार है। दुकानदारों के अनुसार, अब ग्राहक पारंपरिक मिट्टी के दीयों के बजाय इलेक्ट्रॉनिक दीये, मोमबत्तियां और आधुनिक सजावटी सामान अधिक पसंद कर रहे हैं। बदलती पसंद का असर सीधे कुंभकारों के पारंपरिक रोजगार पर पड़ रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि आधुनिकता और आकर्षक बाजार की चमक के बीच मिट्टी के दीयों की सदियों पुरानी परंपरा आखिर कब तक अपनी पहचान बचा पाएगी? दीपावली पर स्वदेशी मिट्टी के दीयों को अपनाना केवल एक परंपरा को जीवित रखना नहीं, बल्कि उन मेहनतकश कुंभकार परिवारों की आजीविका को भी सहारा देना है, जिन्हें के हाथों से तैयार दीये कभी हर घर की दीपावली रोशन किया करते थे。0
0
Report
यूपी चुनाव से पहले मौलाना जर्जिस की नफरती साजिश, रेप केस के बाद विवादित बयान
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में चुनाव से पहले एक बार फिर से कट्टरपंथी मौलाना माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं.. हिंदू-देवी देवताओं का अपमान करने वाले मौलाना जर्जिस ने एक बार फिर जहर उगला है.. मौलान जर्जिस पर रेप का आरोपी है.. वाराणसी के फास्ट ट्रैक कोर्ट से इसे 10 साल की सजा मिली है... फिलहाल ये जमानत पर बाहर है... लेकिन इसके बाद भी मौलाना नफरत फैलाने से बाज नहीं आ रहा है0
0
Report
फर्जी शपथ पत्र से जमीन बिक्री करने के मामले में मां बेटों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Maharajganj, Uttar Pradesh:रायबरेली के महराजगंज तहसील में फर्जी शपथ पत्र लगाकर जमीन बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। बछरावां थाना क्षेत्र के राजा मऊ निवासी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक के जनता दर्शन में शिकायत की थी कि चुरूवा गांव निवासी आशा देवी, उनके बेटे साजन मिश्रा और राजन मिश्रा ने एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा।आरोप है कि आरोपियों ने 16 अक्टूबर 2018 से 28 अप्रैल 2026 के बीच गाटा संख्या 400 की 0.2700 हेक्टेयर जमीन का फर्जी शपथ पत्र तैयार कर पीड़ित व अन्य लोगों को बेच दिया।एसपी के निर्देश पर सीओ महराजगंज की जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी मां-बेटों समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
दिवंगत टीआई की समाधि संत महंत और दशनाम गोस्वामी परंपरा के अनुसार
Dhar, Madhya Pradesh:दिवंगत टीआई को संत महंत एवं दशनाम गोस्वामी परंपरा अनुसार समाधी दी गई0
0
Report
योगी आदित्यनाथ अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के बाद आश्रम पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज अयोध्या सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर पर दर्शन पूजन किए उसके पश्चात हमारे आश्रम पर आए आगामी दीपोत्सव, हनुमान जयंती को लेकर चर्चाएं की0
0
Report
झांसी के भोजला मंडी होटल में मैनेजर सौरभ यादव की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला मंडी स्थित एक होटल में एक शख्स की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। होटल के अंदर लाश देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक होटल में मैनेजर का काम करता था। उसकी पहचान भोजला गांव निवासी सौरभ यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया; पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सीओ सिटी ने बताया कि होटल के अंदर सौरभ यादव का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है; सुसाइड नोट मिला है, आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
ऊंचाहार के गोदाम से 110 kilo अवैध पटाखे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली किराये की दुकान से 110 किलो अवैध पटाखे बरामद। छह बोरियों और एक प्लास्टिक बैग में रखा था आतिशबाजी का सामान। ऊँचाहार कस्बे में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के गोदाम से हुई बरामदगी पुलिस ने दुकानदार विजय गुप्ता को किया गिरफ्तार। बिना लाइसेंस पटाखे रखने और बेचने का आरोप, विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज。 दीपावली से पहले ऊंचाहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई。0
0
Report
देवरिया में गश्ती के दौरान संदिग्ध वाहन से 45 पेटी शराब बरामद, चालक फरार
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन की चेकिंग की। जिसमें टाटा नेक्सॉन गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। उसके बाद गाड़ी से कुल 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसमें पांच पेटी बियर शामिल है। शराब की अनुमानित कीमत ढाई रुपए है। गाड़ी के कागजात के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।0
0
Report
कोटा में 8 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाकर कब्जामुक्त, 4 बीघा भूमि
Kota, Rajasthan:Kota KDA की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, कोटा में 8 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण,प्रशासन ने 4 बीघा भूमि को कराया कब्जामुक्त, JCB की मदद से हटाया अतिक्रमण, KDA भूमि अधिग्रहण का लगाया बोर्ड, KDC बचनेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, कोटा में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कैथून रोड स्थित गणेश विहार के पास बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यहां करीब 4 बीघा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। KDA आयुक्त के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व तहसीलदार अस्मिता सिंह और थानाधिकारी सत्यनारायण ने किया। प्रशासनिक एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की。 बताया जा रहा है कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई यह भूमि सिवायचक श्रेणी की सरकारी जमीन है। करीब 4 बीघा क्षेत्रफल में फैली इस जमीन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये आंकी गई है。 प्रशासन की इस कार्रवाई से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
ईश्वरलाल ने पारापीपली पंचायत की कुर्सी सांवरिया सेठ को समर्पित किया
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले की गंगधार उपखंड की पारा पीपली ग्राम पंचायत में आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला है। जिसने जिले में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सरपंच चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित सरपंच ईश्वरलाल ने अपनी सरपंच की कुर्सी सांवरिया सेठ को समर्पित कर दी। अब अगले पांच साल तक ग्राम पंचायत में सरपंच की कुर्सी पर सांवरिया सेठ की प्रतिमा और उनकी चरण पादुकाएं विराजमान रहेंगी, जबकि ईश्वरलाल इसी आस्था के साथ पंचायत का कामकाज संभालेंगे।नवनिर्वाचित सरपंच ईश्वरलाल की सांवरिया सेठ के प्रति गहरी श्रद्धा है। सरपंच ईश्वरलाल ने बताया कि चुनाव से पहले ग्रामीणों के आग्रह पर उन्होंने पारा पीपली ग्राम पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने सांवरिया सेठ के दरबार में मन्नत मांगी थी, कि यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो पूरे पांच साल सरपंच की कुर्सी सांवरिया सेठ और उनकी चरण पादुकाओं को समर्पित रखेंगे। साथ ही पंचायत से जुड़े कार्य और फैसले लेते समय भगवान को सर्वोपरि मानेंगे। चुनाव में जीत मिलने के बाद उन्होंने अपनी मन्नत के अनुसार यह अनूठा कदम उठाया। उन्होंने बताया कि आज ग्राम पंचायत कार्यालय में उन्होंने विधिवत पूजन कर जमीन के फर्श पर बैठकर कामकाज संभाला है। वह लगातार ईश्वर को साक्षी मानकर अपने ग्राम पंचायत में विकास से जुड़े हुए फैसले लेंगे। गौरतलब है कि पारापीपली ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव परिणाम में ईश्वरलाल को 947 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रवण सिंह को 470 वोट प्राप्त हुए। इस तरह ईश्वरलाल ने 477 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें विजेता घोषित किया। पारा पीपली ग्राम पंचायत के अंतर्गत मुंडला, बनखेड़ी, छप्पिया, सेमली गेहलोत, मकोड़िया और भड़का गांव आते हैं। पंचायत में कुल 2,950 मतदाता हैं। ऐसे में छह गांवों की जिम्मेदारी संभालने वाले सरपंच का अपनी कुर्सी भगवान को समर्पित करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। ईश्वरलाल का यह कदम जहां उनकी धार्मिक आस्था और मन्नत के प्रति समर्पण को दर्शाता है, वहीं ग्रामीणों के बीच भी यह अनोखा घटनाक्रम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गौरतलब है कि चित्तौड़ जिले के मंडफिया में सांवरिया सेठ को व्यापारी बिजनेस पार्टनर बनाते आए है ऐसे में सांवरिया सेठ के इस अनोखे भक्तों ने अब सांवरिया सेठ को सरपंच की कुर्सी सौंप दी है0
0
Report
बाड़मेर में कोयले से भरे ट्रक में आग, दमकल ने काबू पाया; बड़ा हादसा टला
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर जालीपा मेडिकल कॉलेज के सामने के पास कोयले से भरे ट्रक में लगी आग, दमकल ने पाया काबू बाड़मेर के जालीपा के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कोयले से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। ट्रक से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। घटना ग्रामीण थाना क्षेत्र की है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने के प्रयास किए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक तौर पर ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। कोयले से भरे ट्रक में आग लगने की वजह से बड़ा हादसा होने की आशंका थी। अगर आग विकराल रूप ले लेती तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। फिलहाल घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।0
0
Report
खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि जनकल्याण संवाद: किसानों को मिलने लगा लाभ
Chapra, Bihar:RAKESH/CHHAPRA ANCHOR: शहर के प्रेक्षागृह में सोमवार को खेत बचाओ अभियान सह कृषि जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिले के किसानों से सीधा संवाद कर कृषि क्षेत्र की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं, किसानों को मिल रही सुविधाओं, कृषि सर्वे और डिजिटल कृषि व्यवस्था के क्रियान्वयन की जानकारी ली。 संवाद के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों से पूछा कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ किस हद तक मिल रहा है और कृषि विभाग की सुविधाएं उन तक पहुंच रही हैं या नहीं। उन्होंने कृषि सर्वे, कृषि संबंधी अभिलेखों के संधारण तथा डिजिटल व्यवस्था को लेकर भी किसानों से फीडबैक लिया। साथ ही खेतों की वास्तविक स्थिति, खेती-किसानी में आ रही परेशानियों और विभागीय स्तर पर मिलने वाली सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त की。 कृषि मंत्री ने डिजिटल कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किसानों की समस्याओं और उनके अनुभवों को समझना जरूरी है। सरकार किसानों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुन रही है, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि खेत बचाओ अभियान के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में इस तरह के कृषि जनकल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को विभागीय योजनाओं से जोड़ने, उनकी समस्याओं का समाधान करने और खेती में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ जिले के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे。 BYTE: विजय कुमार सिन्हा मंत्री बिहार0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय: निगरानी विभाग ने एएसआई चंदन झा को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। साहेबपुर कमाल थाना में तैनात एएसआई चंदन झा को निगरानी विभाग की टीम ने 29 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक मामले में पीड़ित का नाम हटाने के एवज में एएसआई ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर निगरानी विभाग ने पहले मामले का सत्यापन कराया और फिर जाल बिछाकर आरोपी एएसआई को दबोच लिया। पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने प्रखंड मुख्यालय के समीप एक फोटोस्टेट दुकान के पास इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस बार निगरानी विभाग के निशाने पर साहेबपुर कमाल थाना में पदस्थापित एएसआई चंदन झा आए, जिन्हें कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, साहेबपुर कमाल गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी स्वर्गीय विशेश्वर यादव के पुत्र अमित कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि साहेबपुर कमाल थाना कांड संख्या 279/26 में नाम हटाने के एवज में एएसआई चंदन झा उनसे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामले का सत्यापन कराया। इसके बाद सोमवार को पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया। प्रखंड मुख्यालय के समीप एक फोटोस्टेट दुकान के पास जैसे ही कथित तौर पर रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, टीम ने कार्रवाई करते हुए एएसआई चंदन झा को 29 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग के डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि साहेबपुर कमाल थाना में पदस्थापित एएसआई चंदन झा एक मामले में नाम हटाने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद टीम ने कार्रवाई की और आरोपी एएसआई को 29 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस की वर्दी में रहकर रिश्वत मांगने के आरोप में एएसआई की गिरफ्तारी ने एक बार फिर सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं。0
0
Report
राशन विक्रेता संघ की हड़ताल से जिले में 19900 संदिग्ध हितग्राही, PDS अपडेट
Jagdalpur, Chhattisgarh:राशन विक्रेता संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, जिले में मिले 19900 संदिग्ध हितग्राही, PDS प्रणाली से जुड़े दो महत्वपूर्ण अपडेट0
0
Report
लोकेशन ग्रेटर नोएडा पड़ोसी को जेल भिजवाने के लिए रची खौफनाक साजिश! खुद पर चलवाई गोली, दादरी पुलिस न
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन ग्रेटर नोएडा पड़ोसी को जेल भिजवाने के लिए रची खौफनाक साजिश! खुद पर चलवाई गोली, दादरी पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक हैरान कर देने वाली साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पड़ोसी को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने के लिए हरेन्द्र नागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद पर ही गोली चलवा दी। सीसीटीवी कैमरे के सामने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया और पड़ोसी विकास सैन के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुलिस जांच में षड्यंत्र का खुलासा होने के बाद तीन वांछित अभियुक्त प्रतीक उर्फ कलुआ, अतुल भाटी और अभिषेक नागर को बिसाहड़ा अंडरपास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, सीपी प्लस कंपनी का डीवीआर और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
