121102
ओमैक्स सिटी में खड़ी गाड़ी से कीमती समान हुआ चोरी
Palwal, Haryana:ओमैक्स सिटी के एक निवासी की गाड़ी से रात में 11 बजे के करीब पैसे से भरा पर्स चोरी हो गया। सूचना के अनुसार पर्स में 13,000 रुपये, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, आधार-पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस था। कैंप थानाप्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि CCTV फुटेज में एक अज्ञात युवक गली से जाते हुए दिखाई दे रहा है मामले के चलते पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पचपेड़वा के मन्नत मैरिज हॉल में उत्साहपूर्वक सम्पन्न
Pachperwa, Uttar Pradesh:विधानसभा 292 गैसड़ी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पचपेड़वा के मन्नत मैरिज हॉल में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्य नारायण तिवारी , पूर्व जिलाध्यक्ष गोंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन के संयोजक पूर्व विधायक श्री शैलेश कुमार सिंह "शैलू" जी ने गैसड़ी, पचपेड़वा, बालापुर, गनेशपुर और पिपरा मंडल के 438 बूथ अध्यक्षों* को अंगवस्त्र, ट्रॉफी व स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सूर्य नारायण तिवारी जी ने कहा आप भाजपा की असली ताकत हैं। बूथ संगठन मजबूत करें, लाभार्थियों की सूची और मोबाइल नंबर तैयार रखें। हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं, नमो-सरल ऐप डाउनलोड करें। 2027 में शैलेश कुमार सिंह शैलू जी को भारी मतों से जिताना है। बूथ जीता तो चुनाव जीता।" पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह "शैलू" जी ने कहा* - "2027 में योगी जी को तीसरी बार CM और गैसड़ी से भाजपा विधायक बनाना है। सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं। आज से ही जुटकर गैसड़ी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करें।" कार्यक्रम में राकेश सिंह, मनोज तिवारी, जगदंबा सिंह, भोला जायसवाल, रवि वर्मा,मदन लाल, राम कृपाल शुक्ल, हरीश मिश्रा,अजय सैनी, हरिश्चंद्र गुप्ता, अमित जायसवाल, राम जी मिश्रा,श्यामू चौधरी, इंद्रजीत साहू,राधेश्याम वर्मा, वासदेव कश्यप, वीरेन्द्र गुप्ता, खेम सिंह राना, शकील खान,राम बिलास विश्वकर्मा, छोटकऊ यादव, पंकज सिंह समेत सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन दयाराम प्रजापति जी ने किया।0
0
Report
सीएम साय: एक्स पोस्ट पर विपक्ष का आचरण लोकतंत्र की गरिमा पर सवाल
Raipur, Chhattisgarh:सीएम साय. ने किया एक्स पोस्ट कल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री जी के आवास के बाहर जैसा आचरण किया, वह लोकतांत्रिक गरिमा के प्रतिकूल और निंदनीय है। ऐसे राजनीतिक स्टंट की अपेक्षा नेता प्रतिपक्ष जैसे पद पर बैठे व्यक्ति से तो बिल्कुल नहीं होती। NEET पेपर लीक जैसी समस्या पर केंद्र सरकार पहले से ही अत्यधिक गंभीर है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी हुई है। प्रधानमंत्री जी ने पेपर लीक को ‘पाप’ कहते हुए कार्रवाई की बात कही है। सरकार परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। परीक्षा दोबारा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई और उसका परिणाम भी आ चुका है। दुख की बात है कि कांग्रेस इस बहाने फिर से कुछ युवाओं की आड़ लेकर देश में अराजकता फैलाने में जुट गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष द्वारा किया गया कृत्य लोकतंत्र की गरिमा के प्रतिकूल है। इसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।0
0
Report
छपरा में सातवीं कक्षा की छात्रा से अश्लील चैटिंग, निजी स्कूल के शिक्षक गिरफ्तार
Chapra, Bihar:छपरा में एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर सातवीं कक्षा की छात्रा से कथित अश्लील चैटिंग करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भगवान बाजार थाना पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मोबाइल से कई आपत्तिजनक चैट, अश्लील संदेश और तस्वीरें मिलने की बात सामने आ रही है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
JLKM नेता देवेन्द्रनाथ महतो ने जेपीएससी अनियमितताओं की जांच की मांग, पारदर्शिता की कसौटी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता देवेन्द्रनाथ महतो ने प्रेस वार्ता कर जेपीएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जेपीएससी कार्यालय, कर्मचारियों और परीक्षा से जुड़ी एजेंसियों पर हुई सीआईडी और रांची पुलिस की छापेमारी छात्रों के लंबे आंदोलन और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, पेन ड्राइव और हार्ड डिस्क जब्त किए गए हैं तथा पूछताछ जारी है。 देवेन्द्रनाथ महतो ने कहा कि जेपीएससी की परीक्षाओं में ओएमआर शीट, परीक्षा प्रक्रिया और एजेंसियों की भूमिका को लेकर पहले से सवाल उठाए जाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा संचालन से जुड़े कई कार्य एक ही एजेंसी को सौंपे गए, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं。 उन्होंने कहा कि केवल छापेमारी या जांच शुरू होना पर्याप्त नहीं है। जांच समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए तथा उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। JLKM नेता ने राज्य सरकार से जेपीएससी और जेएसएससी की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार करने, पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और परीक्षा प्रणाली में जनता एवं अभ्यर्थियों का विश्वास बहाल करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
जहानाबाद में डॉक्टरों के एक दिवसीय ओपीडी बहिष्कार से मरीजों को भारी परेशानियां
Jehanabad, Bihar:खबर जहानाबाद से है, जहाँ अरवल के सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और हमले के विरोध में डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा है। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को जहानाबाद सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने एक दिवसीय ओपीडी सेवा का पूरी तरह बहिष्कार किया। राहत की बात यह रही कि मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। ओपीडी बंद होने के कारण दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों मरीजों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। सदर अस्पताल में सुबह से ही ओपीडी का ताला बंद रहा, जिसके कारण दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा। ओपीडी बंद होने का सीधा असर इमरज}ेेंसी वार्ड पर देखने को मिला, जहाँ अचानक मरीजों की कतार लग गई। इससे इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर काम का दबाव काफी बढ़ गया। वहीं इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि उन्हें इस एक दिवसीय बहिष्कार की पूर्व सूचना नहीं थी। कई मरीज डॉक्टरों द्वारा दी गई अगली तारीख पर पहुंचे थे, लेकिन यहाँ आकर पता चला कि ओपीडी बंद है। मरीजों का कहना था कि यदि प्रशासन या अस्पताल प्रबंधन पहले इसकी जानकारी दे देता, तो वे किसी अन्य विकल्प की तलाश कर लेते। वहीं विरोध जता रहे डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि अरवल में सिविल सर्जन के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है। डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और स्थानीय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि अरवल की घटना के विरोध में केवल ओपीडी सेवा स्थगित की गई है। मरीजों की सहूलियत के लिए इमरजेंसी, प्रसूति वार्ड और शिशु रोग विभाग जैसी सभी अति-आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से चालू हैं। ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ बढ़ी है, जहां हर गंभीर मरीज का इलाज कर रहे हैं। दिनभर चले इस विरोध प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर आम मरीजों पर पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को बहाल रखकर बड़ी अन्नहोनी को टाल दिया। हड़ताली डॉक्टरों ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तथा दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।0
0
Report
फारबिसगंज में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ पुतला दहन के साथ विरोध जताया
Forbesganj, Bihar:अररिया के फारबिसगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया। पेपर लीक, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, छात्रों पर हुए पुलिसिया दमन तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी एवं अन्य सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को स्टेशन चौक, फारबिसगंज में प्रखंड ओर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने कहा कि देश का शिक्षा मंत्री हत्यारा है उसके कारण 20 छात्र जन गंवाना पड़ा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह को अभिलंब मंत्री पद से हटाया जाए। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों को न्याय तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग की। इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया。0
0
Report
Advertisement
डॉक्टरों के OPD बहिष्कार ने सुरक्षा पर सरकार से ठोस कदम की मांग तेज
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - डॉक्टरों से मारपीट के विरोध में OPD का बहिष्कार कैमूर में सुरक्षा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर डॉक्टरों ने एकदिवसीय कार्य बहिष्कार किया। वियो - डॉक्टरों के साथ लगातार हो रही मारपीट और अभद्र व्यवहार के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य संघ (भासा) के आह्वान पर कैमूर जिले के सदर अस्पताल भभुआ सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों ने एकदिवसीय ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया। भासा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवींद्रजन प्रकाश ने बताया कि अरवल में सिविल सर्जन के साथ धक्का-मुक्की और मोहनिया में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट जैसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। कार्यस्थल पर सुरक्षा न होने के कारण डॉक्टरों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार से बार-बार मांग करने के बावजूद डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसी के विरोध में आज ओपीडी बंद रखकर विरोध दर्ज कराया गया है। हालांकि, डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि मरीजों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाएं चालू रखी गई हैं, ताकि गंभीर मरीजों को कोई परेशानी न हो। डॉक्टरों की मुख्य मांग है कि अरवल व मोहनिया की घटनाओं के दोषियों पर अविलंब सख्त कार्रवाई की जाए और अस्पतालों में चिकित्सकों के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भासा के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर संज्ञान लेकर सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं करती है, तो संगठन आगे की रणनीति तय कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ओपीडी बंद रहने से सामान्य मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाइट - विनोद सिंह ,उपाधिछक सदर अस्पताल भभुआ बाइट - भासा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवींद्रजन प्रकाश0
0
Report
सीमा सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश: मधुबनी के नेपाल सीमा पर गश्ती और सतर्कता कड़ी
Madhubani, Bihar:Location: Madhubani, Bindu Bhushan. एसपी शिवम धाकड़ ने नेपाल बॉर्डर इलाके का जायजा लिया. हरलाखी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती हरिणे बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया. भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य गतिविधियों को लेकर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ बेनीपट्टी SDPO अमित कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे. एसपी ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नो मैन्स लैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया. सीमा स्तम्भों, सड़क की स्थिति और बॉर्डर के आसपास के हालात का अवलोकन किया. उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस के जवानों से उनकी ड्यूटी और गश्ती के संबंध में पूछताछ किया. निरीक्षण के दौरान, ग्रामीण एसपी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध आवागमन, तस्करी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए. उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने और नो मैन्स लैंड में किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त न करने की बात कही. शिवम धाकड़ ने नेपाल सीमा एक संवेदनशील क्षेत्र है, और यहां अत्यधिक चौकसी बरतना आवश्यक है। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि सीमावर्ती गांवों में नियमित रूप से पुलिस गश्त की जाए और स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित रखा जाए. बेनीपट्टी SDPO अमित कुमार ने भी स्थानीय पुलिस को अपना इंटेलिजेंस नेटवर्क मजबूत करने और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद, एसपी ने दोहराया कि जिले की सीमावर्ती सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. इस अवसर पर हरलाखी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और SSB के अधिकारी उपस्थित थे.0
0
Report
भोपाल में बीजेपी के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस दफ्तर पर भारी पुलिस बल तैनाती
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कांग्रेस दफ्तर के आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगाई गई पुलिस बीजेपी ने कांग्रेस दफ्तर का किया है घेराव का ऐलान दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थनगर में बीजेपी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, कार्यकर्ता मजबूत रहने पर जोर
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर भाजपा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जनपद मुख्यालय पर नवगढ़ तहसील के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन लोहिया कला भवन में आयोजित हुआ। इस मौके पर स्थानीय विधायक श्याम धनी राही सहित सभी बूथ अध्यक्षों ने शिरकत की। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आए पूर्व जिलाध्यक्ष महाराजगंज समीर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा आज पूरे प्रदेश में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन का आयोजन कर रही है। भाजपा के सबसे निचले और महत्वपूर्ण स्तर के संगठन बूथ अध्यक्षों के साथ यह सम्मेलन करने मकसद है कि बूथों पर भाजपा का संगठन हमेशा की तरह मजबूत रहे और हर बूथ पर भाजपा के प्रत्याशी को जीत हासिल हो। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरे साल इसी तरह मेहनत करता है जिस तरह चुनाव में। इसलिए कभी भी कोई भी चुनाव हो भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा कमर कसकर तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि आज बूथ अध्यक्षों को उनके बूथों पर और सक्रिय होने और उनके साथ काम कर रहे लोगों को आगे और कैसे काम करना है इसकी जानकारी भी दी गई है।0
0
Report
गंगा-सागर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की तैयारी के संकेत
Jalabaria, West Bengal:গঙ্গাসাগর মেলাকে জাতীয় মেলা হিসেবে ঘোষণা করতে চলেছে কেন্দ্র সেই নিয়ে মথরাপুর লোকসভা কেন্দ্রের সাংসদ বাপি হালদার কেন্দ্রীয় পর্যটক মিনিস্টার গজেন্দ্র সিং কে লিখিত আবেদন করেছিল সেই আবেদনের সাড়া দিয়েছেন মথরাপুর লোকসভা কেন্দ্রের সাংসদ বাপি হালদার0
0
Report
मालदा के महेशपुर में युवक की हत्या: चार गिरफ्तार, परिवार को धमकियाँ जारी
Malda, West Bengal:মাস তিননেক আগে নিজের পাড়াতেই নৃশংসভাবে খুন হয়েছিল এক যুবক। এই ঘটনায় পরিবার নয় জনের বিরুদ্ধে অভিযোগ করলেও পুলিশ গ্রেফতার করেছে চারজনকে। বাকিরা ঘুরে বেড়াচ্ছে এলাকায়। লাগাতার মৃত যুবকের পরিবারকে হুমকি যাচ্ছে তারা। বাধ্য হয়ে খুন হয়ে যাওয়া যুবকের পরিবার পুলিশ সুপারের দ্বারস্থ হয়েছেন। এতেও কাজ না হলে মুখ্যমন্ত্রীর জনতার দরবারে যাবেন তারা এমনই দাবি করা হয়েছে পরিবারের পক্ষ থেকে। মালদা ইংরেজ বাজারের মহেশপুর এলাকার ঘটনা। চলতি বছরের মে মাসের ৬ তারিখ রাত্রিবেলা ধারালো অস্ত্র দিয়ে কুপিয়ে খুন করা হয় বিক্রম হালদার নামে ইংরেজবাজারের মহেশপুরের এক যুবককে। এই ঘটনায় পুলিশ চারজনকে গ্রেফতার করে। পুলিশ জানিয়েছিল এলাকায় তাস খেলা নিয়ে বিবাদের জেরে এই খুন। যদিও পরিবারের দাবি এলাকায় অসামাজিক কাজ কর্মের প্রতিবাদ করেছিল ওই যুবক আর সেই কারণেই তাকে ডেকে নিয়ে গিয়ে খুন করা হয়। এই ঘটনায় তারা ন জনের বিরুদ্ধে থানায় অভিযোগ করে। পুলিশ চারজনকে গ্রেফতার করলেও বাকিদের গ্রেপ্তার করেনি। বাকি অভিযুক্তরা মৃতের পরিবারকে লাগাতার হুমকি দিচ্ছে। বাধ্য হয়ে পরিবারের পক্ষ থেকে চলতি মাসের ৭ তারিখ পুলিশ সুপারের কাছে লিখিত অভিযোগ করা হয়েছে। গোটা পরিবার রীতিমতো আতঙ্কে রয়েছে। পুলিশ সুপার অনুপম সিং বলেন পরিবার যদি অভিযোগ করে নতুন করে তাহলে সেটি খতিয়ে দেখা হবে। আতঙ্কিত হওয়ার কিছু নাই , তদন্ত চলছে।।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने लखनऊ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए निकले। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दिल्ली में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर तरीके से लैठचार्ज किया गया। उनका कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक देशभर में आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को भी गलत बताते हुए कहा कि देश में लगातार परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन के समर्थन में आगे भी प्रदेशभर से नेता और कार्यकर्ता जुटेंगे।0
0
Report
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): Chief Minister Yogi Adityanath Reviews Development Works / Visuals0
0
Report
दिल्ली हत्या मामले में आरोपी की उम्र पर सुनवाई 24 जुलाई तक टली
New Delhi, Delhi:दिल्ली उत्तम के चर्चित तरुण हत्याकांड में मुख्य आरोपी की उम्र को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पीड़ित पक्ष की अपील पर अपीलीय अदालत ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) में चल रही उम्र निर्धारण की सुनवाई पर 24 जुलाई तक रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई अब 24 जुलाई को होगी। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता सुमित चौहान ने अदालत में वर्ष 2012 का एक वीडियो पेश करते हुए दावा किया कि इसमें आरोपी अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में मौजूद है। उनका कहना है कि यदि यह वीडियो सही है, तो वर्ष 2011 में जन्म लेने का दावा सही नहीं हो सकता। सुमित चौहान ने यह भी बताया कि जांच के दौरान वर्ष 2008 में पंजीकृत जन्म प्रमाण पत्र मिला है, जिसमें आरोपी की जन्मतिथि 7 अक्टूबर 2007 दर्ज है। आरोप है कि बाद में दूसरा जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर जन्मतिथि बदलने का प्रयास किया गया। अब 24 जुलाई को अदालत आरोपी की वास्तविक उम्र से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों पर सुनवाई करेगी। आरोपी बालिग है या नाबालिग, इस पर आने वाला फैसला पूरे मामले की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
