121102
नूंह में जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस सतर्क, DSP ने लिया जायजा
Palwal, Haryana:नूंह के नल्हड नलेश्वर मंदिर से निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा को लेकर DSP दिनेश कुमार ने पुलिस नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अलर्ट है और यात्रा में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अफवाह फैलाने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। DSP ने लोगों से यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में जुए के अड्डे पर छापेमारी: दस जुआरी गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जुए के अड्डे पर की छापेमारी, छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने पकड़े गए दस जुआरी, मालफड और जामा तलाशी में बरामद किए करीब 8 हजार 500 रुपए, पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की शुरू, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडरपास के करीब चल रहा था जुए का फड, जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर चौकी क्षेत्र के पमा अंडरपास का मामला。0
0
Report
रांची में जेपीएससी मामले पर छात्रों का आंदोलन तेज, शिक्षाविदों और महाधिवक्ता की प्रतिक्रियाएं
Ranchi, Jharkhand:रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज है, वहीं इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी से लेकर शिक्षाविद और महाधिवक्ता की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।0
0
Report
नदिया के आड़ंघाट में योगासन प्रतियोगिता का उद्घाटन; 10–14 वर्ष के बच्चे राज्य स्तर में भाग
Ranaghat, West Bengal:সারা বাংলা যোগাসন প্রতিযোগিতা গুলো নদীয়ার ধানতলা থানার আড়ংঘাটায়। আজ সকালে আনুষ্ঠানিকভাবে উদ্বোধন করেন বিধায়ক অসীম বিশ্বাস। ১০ থেকে ১৪ বছর বয়সী ছেলেমেয়েদের অনুষ্ঠিত হয়। এখান থেকে জয়ীরা রাজ্যে অংশগ্রহণ করতে পারবে0
0
Report
Advertisement
बरेली सर्किट हाउस पहुंचे पशुधन मंत्री ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सावन का पहला सोमवार भगवान शिव को समर्पित है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त विभिन्न मार्गों से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार ने उनकी सुरक्षा, सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में मजदूरों की पहचान पूछकर की गई आतंकी हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा के सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। संसद परिसर के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष ने "चंदा चोरी" का नाटक किया है। उन्होंने सांसद पप्पू यादव पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लगातार सनातन विरोधी राजनीति कर रहे हैं। यह देश की करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि "वंदे मातरम्" राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक है और इसे राष्ट्रगान के समान सम्मान मिलना एक ऐतिहासिक कदम है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "नशा मुक्त भारत अभियान" की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पूरे देश में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है और यह पहल देश के युवाओं को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।0
0
Report
रजिया सुल्तान का बड़ा बयान: 2027 में कांग्रेस ही सरकार
Noida, Uttar Pradesh:रजिया सुल्तान का बड़ा बयान कुछ लोग हैं, जो पार्टी का माहौल खराब करना चाहते हैं जो लोग माहौल खराब कर रहे हैं उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जाए किसी भी नेता को पार्टी का माहौल खराब नहीं करने देंगे 2027 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी0
0
Report
अशोक सिद्धार्थ BSP से फिर निकाले गए; आकाश आनंद के ससुर
Noida, Uttar Pradesh:अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से फिर से निकाला गया बसपा से निष्कासित किये गए अशोक सिद्धार्थ आकाश आनंद के ससुर है अशोक सिद्धार्थ0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के मगरपारा में 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Bilaspur, Chhattisgarh:बेलासपुर के मगरपारा मरारगली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा की पहचान वंशिका पाण्डेय के रूप में हुई है, जो अंबेडकर स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार उसका मोबाइल फोन खराब हो गया था और उसने अपने पिता मनोज कुमार पाण्डेय से उसे ठीक कराने की बात कही थी। पिता, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं, ने उसे समझाते हुए कहा कि काम का पैसा मिलने पर मोबाइल बनवा देंगे और इसके बाद काम पर चले गए। कुछ समय बाद घर में मौजूद परिजनों ने वंशिका को उसके कमरे में पंखे की हुक से साड़ी के सहारे लटका हुआ देखा। तत्काल उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.....0
0
Report
घोड़े पर विदाई: शाही अंदाज में प्रधानाचार्य की सम्मान यात्रा
Seoni, Madhya Pradesh:प्राचार्य की विदाई का शाही अंदाज, दूल्हे की तरह घोड़े में बैठे प्राचार्य, बाराती की तरह बच्चों ओर पालकों ने किया डांस घोड़े पर विदा हुए प्राचार्य... बैंड-बाजे के साथ दी शाही विदाई.. छात्रों और अभिभावकों ने जमकर किया डांस.. अक्सर बैंड-बाजा और डांस किसी शादी या बारात में देखने को मिलता है, लेकिन सिवनी जिले में यह नज़ारा एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य की शाही अंदाज में हुई विदाई में देखने को मिला। शासकीय हाईस्कूल बांकी के सेवानिवृत्त प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को ऐसी सम्मानजनक विदाई दी गई, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। बैंड-बाजे की धुन पर छात्र, अभिभावक, शिक्षक और ग्रामीण जमकर थिरके। इसके बाद प्राचार्य को घोड़े पर बैठाकर पूरे गांव में सम्मानपूर्वक विदाई यात्रा निकाली गई। जगह-जगह फूल बरसाए गए और लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया। वर्षों तक विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले शिक्षक के प्रति यह सम्मान देखकर माहौल भावुक भी हो गया। प्राचार्य का अभिभावकों सहित स्टॉफ ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया, वहीं विद्यार्थियों ने अपने प्रिय प्राचार्य को नम आंखों से विदा किया। सिवनी से सामने आई यह तस्वीर बता रही है कि एक सच्चा शिक्षक सेवानिवृत्त जरूर होता है, लेकिन लोगों के दिलों से कभी विदा नहीं होता।0
0
Report
लगातार बारिश से जर्जर मकान की बालकनी गिरने से बड़ा हादसा टला
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश अब पुराने और जर्जर भवनों के लिए खतरे की घंटी साबित होने लगी है। शहर के तलाई मोहल्ले में शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक पुराने मकान की प्रथम मंजिल पर बनी बालकनी और छज्जा अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय पूरा इलाका तेज आवाज से गूंज उठा, जिससे आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि घटना देर रात होने के कारण उस समय बालकनी के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार तलाई मोहल्ला निवासी मोहनलाल खटीक पुत्र मांगीलाल खटीक के पुराने मकान का प्रथम मंजिल पर बना छज्जा और बालकनी अचानक टूटकर नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर मकान मालिक और परिवार के सदस्य घबराकर तुरंत घर से बाहर निकल आए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई पुराने और जर्जर मकान कमजोर हो चुके हैं। ऐसे भवन कभी भी गिर सकते हैं और यदि समय रहते इन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से शहर में मौजूद जर्जर भवनों का सर्वे कर उन्हें सुरक्षित कराने या गिराने की मांग की है। गनीमत रहा कि यह हादसा देर रात हुआ। यदि बालकनी दिन के समय गिरती तो नीचे से गुजर रहे राहगीर या आसपास के लोग इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है तथा लोग आसपास के पुराने भवनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित नजर आ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर पहुंचे CM: 421 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर प्रवास पर, नगर निगम स्थित सुखाड़िया रंगमंच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, उदयपुर जिले को देंगे कई बड़ी सौगातें, 421 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, टीएडी मंत्री बाबुलाल खराड़ी,प्रभारी मंत्री हेमन्त मीणा,राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,सांसद मन्नालाल रावत,पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक ताराचंद जैन,फूलसिंह मीणा, उदयलाल डांगी,प्रताप गमेती, सहित कई गणमान्य लोग है मौजूद,0
0
Report
अहिल्यानगर में प्राथमिक शिक्षक बैंक सभा में भारी गोंधळ, सदस्य भिड़ंत तक पहुंची
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर येथील शिक्षकांचा बेशिस्तपणा पुन्हासमोर आला आहे. प्राथमिक शिक्षक सहकारी बँकेच्या सर्वसाधारण सभेमध्ये गोंधळाची परंपरा आहे आणि तोच गोंधळ आजही पाहायला मिळाला सभा सुरू झाल्यानंतर काही वेळातच सभासदांनी गोंधळ घातला. काही शिक्षक आणि शिक्षक चक्क एका-एका वर धावून जात एकमेकांबद्दल अरेरावीची भाषा करताना पाहायला मिळाले. सभा सुरू झाल्यानंतर काही सभासदांनी फलक हातात घेत कंत्राटी नोकर भरती रद्द करा, 7 टक्के व्याजदर झालं पाहिजे अशा मागण्या केल्या. यावरून सभेत बोलत असलेल्या महिला संचालकाने चिमूटभर महिला सभासदांचा विरोध म्हटल्याने जोरदार गोंधळ उडाला... अखेर चिमूटभर सभासद शब्द मागे घेत दिलगिरी व्यक्त केली0
0
Report
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर पर फॉर्च्यूनर की टक्कर, 7 कावड़िया घायल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर ओर भीषण हादसा--- फॉर्च्यूनर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कांवड़ ---7 कावड़िया गंभीर रूप से घायल 2 की हालत चिंताजनक, सभी को कराया गया गुरु तेग बहादुर अस्पताल शाहदरा भर्ती ---नजफगढ़ से हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे थे श्रद्धालु--- दिल्ली के द्वारका से इकोनामिक कॉरिडोर पर चढ़े थे कावड़ियां ---हादसे के बाद फॉर्च्यूनर छोड़ उसमें सवार तीन लोग फरार हुए---पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉर्च्यूनर को क्रेन से नीचे उतरवाया--- क्षतिग्रस्त कावड़ को वापस ले जाया गया--- बड़ोत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव के पास आज सुबह हादसा.0
0
Report
Advertisement
बड़ा खुलासा: दिल्ली सरकार पर 1.3 लाख साइकिलें महंगी खरीदने के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:बड़ा खुलासा दिल्ली सरकार पर ज़्यादा कीमतों पर 1.3 लाख साइकिलें खरीदने के गंभीर आरोप。 प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 2 बजे0
0
Report
चलती वैगनआर बनी आग का गोला, श्रद्धालुओं ने कूदकर बचाई जान
Mau, Uttar Pradesh:: चलती वैगनआर बनी आग का गोला, श्रद्धालुओं ने कूदकर बचाई जान मऊ ब्रेकिंग: वनदेवी धाम जा रहे श्रद्धालुओं की चलती वैगनआर कार में कचहरी मोड़ के पास अचानक आग लग गई। सभी श्रद्धालु समय रहते बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
करहां बाजार में भाजपा का प्रदर्शन, पप्पू यादव व अवधेश प्रसाद का फूंका पुतला
Mau, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ): करहां बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सांसद पप्पू यादव और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संसद परिसर में हुए सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक उपयोग कर सनातन धर्म की भावनाओं को आहत किया गया। भाजपा ने संबंधित नेताओं से सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग की।0
0
Report
Advertisement
