icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

विकासनगर में 18वां आदिवासी अधिवेशन: पिछड़े वर्गों के उत्थान पर मंथन

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के सेलाकुई क्षेत्र में आज अखिल भारतीय आदिवासी समन्वय समिति का 18 वे राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में देशभर से 151 से ज्यादा कश्यप, केवट, धिवर, मोई केवट, कोली, रेवट सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने पिछड़े और ओबीसी समाज के उत्थान को लेकर मंथन और चर्चा की। अधिवेशन में पहुंचे लोगों ने समाज के उत्थान को लेकर चिंताएं और समाधान को लेकर चर्चा की। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी समाज की भागीदारी और हिस्सेदारी को लेकर माँग की गई। 2 दिन के इस अधिवेशन में कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
0
0
Report

बिलासपुर दशहरा खर्च पर पारदर्शिता मांग: कांग्रेस के सवाल और सत्ता का खेल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। दशहरा से पहले बिलासपुर में रावण दहन को लेकर सियासत गरमा गई है। नगर निगम द्वारा साइंस कॉलेज मैदान में अलग से दशहरा उत्सव कराने की तैयारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए करीब 20 लाख रुपए के प्रस्तावित खर्च को लेकर पारदर्शिता की मांग की है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, आयोजन के लिए जारी निविदा में टेंट, मंच और बैठक व्यवस्था पर 9.96 लाख, आतिशबाजी पर 4 लाख और लाइट-साउंड पर 6 लाख रुपए का प्रावधान है। वहीं करीब 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले की लागत को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व महापौर रामशरण यादव और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछा कि जब नगर निगम का दशहरा आयोजन परंपरागत रूप से पुलिस ग्राउंड में होता रहा है, तो साइंस कॉलेज में अलग आयोजन क्यों किया जा रहा है? कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि महापौर पूजा विधानी को साइंस कॉलेज में निगम के आयोजन की जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। साथ ही पूर्व महापौर और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता वर्तमान में नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने भी कहा कि उन्हें इस आयोजन के बारे में जानकारी नहीं है MIC से इस आयोजन को पास किया गया है। ऐसे में सवाल उठाया गया कि निविदा किस स्तर पर और किसकी मंजूरी से जारी हुई। कांग्रेस ने आयोजन के सरकारीकरण, सार्वजनिक धन के इस्तेमाल और साइंस कॉलेज मैदान में वर्षों से दशहरा आयोजित करने वाली स्थानीय समिति की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए हैं। नेताओं ने कहा कि उन्हें दशहरा आयोजन से आपत्ति नहीं है, लेकिन जनता के पैसे से होने वाले खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने रामसेतु सौंदर्याकरण के लिए स्वीकृत 2.62 करोड़ रुपए का मुद्दा भी उठाया और कहा कि निगम को स्थायी विकास कार्यों पर प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए। वहीं साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन के मुख्य अतिथि को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि एमआईसी के प्रस्ताव में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का नाम चर्चा में है, जबकि सुशांत शुक्ला के नाम को लेकर भी अटकलें हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा होने तक इसे महज चर्चा माना जा रहा है। अब कांग्रेस के सवालों के बाद नजर नगर निगम के जवाब पर है कि साइंस कॉलेज में अलग दशहरा आयोजन का फैसला किस आधार पर लिया गया, करीब 20 लाख रुपए के खर्च को मंजूरी कैसे मिली और आयोजन में मुख्य अतिथि कौन होगा।
0
0
Report

निजी वीडियो वायरल करने व धमकी देने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, जशपुर पुलिस की कार्रवाई

Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:जशपुर पुलिस ने युवती की निजी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने वाले 24 वर्षीय आरोपी शोभित कुशवाहा (उत्तर प्रदेश) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पीड़िता से आरोपी की पहचान '4Fun' ऐप पर हुई थी, जिसके बाद उसने वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर अश्लील सामग्री व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा कर दी थी। सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी का मोबाइल जब्त किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

बालोद में कांग्रेस ने EC के खिलाफ मोर्चा खोला, CEC हटाने की मांग

Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद में कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि अकेले बालोद जिले में 55 हजार वोटरों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। राजीव भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए। नेताओं ने दावा किया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया के तहत देश भर में करीब 13 करोड़ 30 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जो नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का सीधा हनन है। बाइट - संगीता सिन्हा, विधायक "लोकतंत्र निष्पक्ष चुनाव पर टिका है। मतदाता सूची में इतनी बड़ी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तुरंत पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच हो।" बाइट - चंद्रेश हिरवानी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कांग्रेस ने दो टूक चेतावनी दी है कि हटाए गए वैध वोटरों के नाम तुरंत बहाल किए जाएं, वरना पार्टी संसद से लेकर सड़क तक इस लड़ाई को और तेज करेगी।
0
0
Report

खाटूश्यामजी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूधाम में श्रीमद्भागवत कथा शनिवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। गोपीनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कथा के शुभारम्भ पर श्याम कुंड से भव्य कलश यात्रा निकली। यात्रा में श्रद्धालु गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-झूमते हुए शामिल हुए। कथा 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगी। कथा के आयोजक राधेश्याम व्यास ने बताया कि श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। पार्षद प्रतिनिधि गोपाल व्यास ने कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होने की जानकारी दी। वृंदावन धाम के कथावाचक मोहन श्याम दीक्षित महाराज श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। प्रथम दिन कलश यात्रा के बाद महात्म्य का वर्णन किया गया। कथा श्रवण के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बाहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
0
0
Report
Advertisement

पति ने दोस्त के साथ मिलकर ज्योति चौरसिया की हत्या की, गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कल सुबह महिला ज्योति चौरसिया की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया ,महिला की हत्या उसके पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी ,पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि आरोपी मृतका का पति लखन जोशी और उसका साथी सोनू कुशवाहा हैं। दोनों को यूपी की तरफ महोबा की ओर भागते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और बाइक भी जब्त कर ली है। जाँच में सामने आया है कि लखन जोशी और ज्योति चौरसिया का 7-8 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों महाराजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। पिछला कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। आरोपी पति चाह रहा था कि बच्चे उसके साथ रहें, इसी बात को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। इसी रंजिश में प्लान बनाकर हत्या की गई। लेकिन पति अपनी पत्नी की नाक काटना चाह रहा था लेकिन उसके चाकूओं के बार से ज्योति की मौत हो गई, पुलिस का कहना है कि मीडिया और अन्य स्रोतों से जमीन विवाद का बिंदु भी सामने आया है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है और जो भी कारण होगा, उसे डायरी में शामिल किया जाएगा। वही आरोपी पति का कहना है कि वह अपने बच्चो को साथ रखना चाह रहा था लेकिन उसकी पत्नी तैयार नही थी ।यही वजह बनी हत्या की । बाईट-रजत सकलेचा-एसपी बाईट-लखन जोशी -आरोपी पति
0
0
Report

रायसेन जिला पंचायत उपचुनाव में पूजा चौकसे ने भारी जीत हासिल की

Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिला पंचायत के उप चुनाव में पूजा चौकसे ने उप चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण लोधी को लगभग 4 हज़ार 900 वोटों से हराया.... जिला पंचायत के वार्ड नंबर तीन में उपचुनाव हुआ था। तीन राउंड में हुई गिनती में हर राउंड में ही पूजा चौकसे आगे रहीं कुल छह राउंड हुई गिनती रायसेन नगर के स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुई... पूजा चौकसे ने राजेंद्र बघेल के फर्जी प्रमाण पत्र के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी थी तब जाकर ये सीट शून्य घोषित हो पायी थी तथा राजेंद्र बघेल का जाति प्रमाण पत्र ग़लत पाया गया था।
0
0
Report

UP Police in Action Mode: 23,601 Fugitives Arrested, ₹15,233 Crore Assets Seized

Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी जारी की राज्य सरकार का कहना है, "योगी सरकार में 2017 से अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है, अब तक 23,000 से ज़्यादा इनामी अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। ₹15,233 करोड़ की गैर-कानूनी संपत्ति ज़ब्त की गई है। UP पुलिस 'एक्शन मोड' में है—साइबर क्राइम से निपटने से लेकर माफिया की संपत्ति ज़ब्त करने तक। साइबर क्राइम रोकने में UP सबसे आगे है, ₹874.58 करोड़ के फंड फ्रीज़ किए गए हैं और इनामी वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और माफिया नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की गई है। राज्य के सभी 75 जिलों में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन चल रहे हैं। 20 मार्च, 2017 से पुलिस एनकाउंटर में 303 अपराधी मारे गए हैं। UP पुलिस के साथ एनकाउंटर में 12,202 अपराधी घायल हुए हैं। अब तक, इनामी 23,601 अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत 87,835 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। और नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत 995 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। गैंगस्टर्स एक्ट के तहत ₹152.33 करोड़ की चल और अचल संपत्ति जब्त की गई। राज्य स्तर पर पहचाने गए 68 माफिया लोगों के साथ-साथ उनके गैंग के सदस्यों और सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की गई; 909 मामले दर्ज किए गए; 651 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में CEIR पोर्टल से 61 लाख के 265 मोबाइल लौटे, मालिकों की खुशी

Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh सीईआईआर पोर्टल के जरिए करीब 61 लाख रुपये के 265 मोबाइल रिकवर, बरामद मोबाइल स्वामियों को सौंपे, लोगों के चेहरे पर खुशी। जनपद आजमगढ़ की पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में लगातार एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीईआईआर पोर्टल की मदद से माह सितंबर 2026 में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से खोए हुए 265 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये गये। इनकी अनुमानित कीमत करीब 61 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार विगत 32 माह में कुल 6035 एण्ड्रायड मोबाइल फोन, जिसकी कुल कीमत लगभग 14 करोड़ 37 लाख रूपये का मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। जिन्हें मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया, वहीं लंबे समय बाद आज मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस के प्रति आभार जताया। आजमगढ़ जिले में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। जिसके आधार पर सीसीटीएनएस प्रभारी एवं संबंधित पुलिस टीम मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद करती है। उसी क्रम में आज जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण ने बरामद 265 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। आपको बता दें कि इस वर्ष 2026 में अब तक जिले के पुलिस ने 2398 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 6 करोड़ 31 लाख 75 हजार रुपये की बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपी गई है। इस प्रकार विगत फरवरी 2024 से अब तक के 32 माह में कुल 6035 एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 14 करोड़ 37 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया। लोगों से अपील भी किया कि अगर जिनके मोबाइल खोते हैं वह CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे ट्रेस कर उसे बरामद किया जा सके।
0
0
Report

जहानाबाद में अतिक्रमण पर बुलडोजर, शहर में हड़कंप मचा

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शहर के हॉस्पिटल मोड़ से अरवल मोड़ तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। बुलडोजर की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल मोड़ से अरवल मोड़ के बीच का है। मौके पर खुद एसडीओ, एसडीपीओ और नगर परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से तान दिए गए पक्के चबूतरे, करकट शेड को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। जिन्होंने प्रशासनिक चेतावनी को नजरअंदाज किया, उनका सामान भी जब्त कर लिया गया और मौके पर ही जुर्माना ठोक दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस संबंध में एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने सख्त लहजे में कहा कि अभी अरवल मोड़ से हॉस्पिटल मोड़ के बीच के इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। अस्थायी अतिक्रमण को एनाउंसमेंट कराकर हटाया जा रहा है। गुमटी वालों को दुकान हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया है, जबकि ठेला संचालकों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने का निर्देश दिया गया है। वही बार-बार कब्जे के सवाल पर उन्होंने कहा, अतिक्रमण हटाना सिर्फ पुलिस और प्रशासन का काम नहीं है, इसमें आम जनता और व्यापारियों की भागीदारी जरूरी है। जब तक लोग खुद अनुशासित नहीं होंगे, समस्या बार-बार खड़ी होगी। प्रशासन का रुख साफ है। नियम तोड़े जाएंगे तो कार्रवाई लगातार और उससे भी ज्यादा सख्त होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top